Gonda - राजकीय आईटीआई में प्रमाण पत्र एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम
Gonda, Uttar Pradesh:पीएम विश्वकर्मा हुनर से होगा देश का निर्माण लोहार ट्रेड का पांच दिवसीय 41 विश्वकर्मा को ट्रेनिंग दिया गया और एक दिन का असेसमेंट के उपरांत प्रमाण पत्र वितरण समारोह आई टी आई गोंडा में कराया गया जिसमें मुख्य अतिथि अनुपम मिश्र राजेश राम संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण/शिशु ) देवीपाटन मंडल गोंडा एवं राम सिंह नोडल प्रधानाचार्य आई टी .आई गोंडा , मुख्य अतिथि मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का युग कामगारो को एक अच्छे स्किल बनाने की जरूरत है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर: टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी करने वालों को पीड़िता ने चप्पलों से पीटा
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर में टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी का मामला सामने आया है। ठग महिला को साड़ी में रुपये बंधवाने का झांसा देकर असली रकम लेकर फरार हो गए। ठगी का पता चला तो परिवार ने आरोपियों की तलाश की और चप्पलों से पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मामला सदर कोतवाली हमीरपुर का है, जहां पीड़िता अनीता के मुताबिक, ठगों ने उनकी मां को झांसे में लेकर साड़ी में रुपये बांधने को कहा। दावा किया कि साड़ी तीन दिन तक नहीं खोलने पर सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आरोप है कि इसी दौरान ठगों ने असली रकम पार कर दी। ठगी का एहसास होने पर परिवार ने आरोपियों की तलाश की। इस दौरान मिले संदिग्धों की चप्पलों से पिटाई किए जाने का आरोप है।
बुधवार को पीड़ित परिवार ने कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।
