icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नवादा में 17 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, सौतेली मां पर हत्या का आरोप

Nawada, Bihar:नवादा में 17 साल की युवती की संदिग्ध मौत, सौतेली मां पर हत्या का आरोप, पुलिस ने दफन शव जमीन से निकाला, पोस्टमार्टम से खुलेंगे राज नवादा के धमौल थाना क्षेत्र के बेलखुंडा गांव में 17 वर्षीय युवती पिंकी कुमारी की संदिग्ध मौत के बाद शव को गुपचुप तरीके से दफना देने का मामला सामने आया है। मृतका की बड़ी बहन खुशबू कुमारी ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी सौतेली मां रिंकू देवी ने बहन की हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया है। सूचना मिलते ही धमौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और श्मशान घाट से दफन शव को बाहर निकलवाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतका की सौतेली मां रिंकू देवी, पिता सोहर यादव और छोटी बहन गुड़िया को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
0
0
Report

पटना के जेपी गंगा पथ, वेस्ट टू वंडर पार्क से बदलेगी बिहार की पहचान

Patna, Bihar:बिहार की तस्वीर अब तेजी से बदलती नजर आ रही है। राजधानी पटना में जेपी गंगा पथ का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है और इसे पर्यटन व मनोरंजन के नए केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पेड़-पौधे लगाए जा रहे हैं, छोटे-छोटे पार्क बनाए जा रहे हैं और इसे वेंडिंग जोन व फूड हब के रूप में विकसित करने की योजना पर भी काम चल रहा है। इसी कड़ी में बांस घाट के पास वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण हो रहा है, जहां वेस्ट मटेरियल का इस्तेमाल कर बिहार की ऐतिहासिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। यहां गोलघर, नालंदा विश्वविद्यालय, बोधगया और रोहतासगढ़ किला समेत कई प्रमुख स्मारकों की प्रतिकृतियां तैयार की जा रही हैं। यह पार्क पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनने के साथ ही कचरे के रचनात्मक इस्तेमाल की मिसाल भी बनेगा। वहीं पटना में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनाने की योजना भी है, जिसका निर्माण एनबीसीसी करेगा। इसके तहत बिहार म्यूजियम के सामने की जमीन के साथ गर्दनीबाग और भूतनाथ की सरकारी जमीनों का पुनर्विकास किया जाएगा। करीब 4 हजार करोड़ रुपये के निवेश वाली इस परियोजना से कारोबार, रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। सरकार के अनुमान के मुताबिक, इन परियोजनाओं से करीब 8 हजार करोड़ रुपये का राजस्व मिल सकता है। कुल मिलाकर पटना में हो रहे ये बदलाव सिर्फ इमारतों और सड़कों के विकास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पर्यटन, रोजगार, कारोबार, पर्यावरण और शहर की खूबसूरती को एक साथ नई दिशा देने की कोशिश है। जेपी गंगा पथ से लेकर वेस्ट टू वंडर पार्क और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर तक की योजनाएं आने वाले समय में पटना की नई पहचान गढ़ सकती हैं और बिहार की बदलती तस्वीर को देश-दुनिया के सामने एक नए रूप में प्रस्तुत कर सकती हैं।
0
0
Report

रत्नागिरी पुलिस का ड्रग्स विरोधी बड़ा कदम; 12 तडीपार, 9 जेल, 12 प्रस्ताव विचाराधीन

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी.. ड्रग्ज माफीयांवर रत्नागिरी पोलिसांचा सर्जिकल स्ट्राइक.. १२ तडीपार,९ गजाआड,आणखी १२ जणांवर कारवाईची टांगती तलवार.. जिल्ह्यात अमली पदार्थाची तस्करी,विक्री आणि त्यांच्या अवैध व्यवहाराला आळा घालण्यासाठी रत्नागिरी पोलिसांनी आता कठोर पावले उचलण्यास सुरुवात केली आहे. तरुण पिढीला व्यसनाच्या विळाख्यात जाण्यापासून रोखण्याबरोबरच जिल्ह्यातील ड्रग्जच्या काळ्या धंद्याचे कंबरडे मोडण्यासाठी पोलीस प्रशासनाकडून विशेष मोहीम राबविण्यात येत आहेत.. आतापर्यंत पोलिसांनी केलेल्या कारवाईला जिल्ह्यातील १२ आरोपींना तडीपार करण्यात आले आहे तर अमली पदार्थाच्या तस्करी आणि विक्रीशी संबंधित गुन्ह्यांमध्ये ९ आरोपी सध्या तुरुंगात आहेत.. आणखी १२ आरोपीं विरोधात तडीपारीचे प्रस्ताव विचाराधीन असून त्याची प्रक्रिया सुरू आहे..
0
0
Report
Advertisement

लासलगाव रेलवे स्टेशन: कांदा व्यापार बढ़ाने के लिए रेलवे-समिति रणनीतियाँ

Lasalgaon, Maharashtra:मध्य रेल्वेच्या भुसावळ विभागाचे प्रबंधक मीना यांनी आज लासलगाव रेल्वे स्थानकाची पाहणी केली पाहणीनंतर त्यांनी लासलगाव कृषी उत्पन्न बाजार समितीला भेट देत बाजार समितीचे सभापती डी. के. जगताप आणि सचिव नरेंद्र वाढवणे यांच्याशी चर्चा केली यावेळी लासलगाव रेल्वे स्थानकावरील विविध समस्या, प्रवाशांच्या सुविधा तसेच रेल्वेच्या माध्यमातून कांद्याची देशांतर्गत वाहतूक आणि घटलेली कांदा निर्यात वाढविण्यासंदर्भात चर्चा करण्यात आली लासलगावच्या कांदा व्यापाराला रेल्वे वाहतकीचा अधिकाधिक लाभ मिळावा, यासाठी आवश्यक उपाययोजनांवरही यावेळी विचारविनिमय झाला भुसावळ विभागाच्या वरिष्ठ रेल्वे अधिकाऱ्यांचे बाजार समितीच्या वतीने स्वागत करण्यात आले यावेळी पंचायत समितीचे माजी सभापती शिवा सुरासे व बाजार समितीचे पदाधिकारी व संबंधित अधिकारी उपस्थित होते
0
0
Report

जालना में CM फडणवीस का दौरा: रेशीम कोष बाजार पेठ और भाजप कार्यालय का उद्घाटन

Jalna, Maharashtra:जालना | मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज जालना दौऱ्यावर जालना येथे भाजप कार्यालयाचं फडणवीसांच्या हस्ते भूमिपूजन शहरातील रेशीम कोष बाजार पेठ कार्यालयाच्या इमारतीचंही करणार उद्घाटन मुख्यमंत्र्यांच्या दौऱ्याची जिल्हा भाजपच्या वतीने जय्यत तयारी अँकर- राज्याचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज जालना जिल्हा दौऱ्यावर आहेत.. आज सकाळी 11.45 वाजता शहरात आगमन झाल्यानंतर मुख्यमंत्री सर्व प्रथम जालना शहरातील रेशीम कोष बाजार पेठ कार्यालयाच्या इमारतीचं उद्घाटन करतील. त्यानंतर सकाळी 12 वाजता छत्रपती संभाजीनगर महामार्गावरील भाजप कार्यालयाच्या कार्यालयाचं भूमिपूजन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या हस्ते करण्यात येणार आहे.. त्यामुळं मुख्यमंत्र्यांच्या दौऱ्याची जिल्हा भाजपच्या वतीने जय्यत तयारी करण्यात आली आहे..
0
0
Report
Advertisement

कोयना बांध से विसर्जन बढ़ा, नदी किनारे सतर्कता जारी

Satara, Maharashtra:सातारा - कोयना धरणाच्या पावसामुळे पाणीपातळीत वाढ होत आहे. त्यामुळे धरणाचे सहा वक्र दरवाजे पुन्हा एक फूटाने उघडून 7004 क्युसेक विसर्ग कोयना नदीपात्रात सुरू केला आहे.पायथा विद्युतगृहाचे एक युनिट सुरू असून त्यातून 1050 क्युसेक विसर्ग सुरू आहे. त्यामुळे कोयना नदीमध्ये एकूण 8054 क्युसेक विसर्ग सुरू झाला आहे.गेली काही दिवस पावसाचा जोर कमी झाल्याने विसर्ग बंद करण्यात आला होता मात्र पुन्हा एकदा पावसाची संततधार सुरू झाल्याने हा विसर्ग सुरू करण्यात आला आहे.पावसाचे प्रमाण आणि धरणात होणाऱ्या पाण्याची आवक लक्षात घेऊन विसर्जनात वाढ केली जाऊ शकते.त्यामुळे नदीकाठच्या सतर्कतेचा इशारा देण्यात आला आहे
0
0
Report

झारखंड में JMBL सेस और MMDR संशोधन बिल के खिलाफ मंत्रियों का भारी विरोध

Ranchi, Jharkhand:रांची खनिज वहन भूमि उपकर ( JMBL Cess) एवं प्रस्तावित MMDR संशोधन विधेयक 2026 का ग्रामीण विकास , ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय ने किया विरोध संशोधन विधेयक को झारखंड के लिए आर्थिक बताया आर्थिक चोट , कहा हर स्तर पर होगा विरोध। झारखंड की ग्रामीण विकास , ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने खनिज वहन भूमि उपकर ( JMBL Cess) एवं प्रस्तावित MMDR संशोधन विधेयक 2026 को राज्यों के अधिकार को खत्म करने की साजिश करार दिया है । उन्होंने कहा है कि इस संशोधन से झारखंड जैसे राज्य खनिज युक्त भूमि पर किसी प्रकार का कर , उपकर या अन्य लेवी केंद्र सरकार के निर्धारित शर्तों के बिना नहीं लगा सकेंगी । ये राज्यों के वित्तीय क्षमता को कम करने की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है । मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड जैसे राज्य जिसके गर्भ में प्रचुर खनिज संपदा मौजूद है , ऐसे प्रदेश राजस्व पर केंद्र सरकार की लगाम लगाना कहीं से भी जायज नहीं है । खनिज वहन भूमि उपकर कोई नई रॉयल्टी नहीं है और ना ही यह खनिज उत्पादन पर लगाया गया अतिरिक्त रॉयल्टी शुल्क है । यह उस भूमि पर लगाया गया उपकर है जिसके भीतर खनिज मौजूद है और जिनका खनन किया जा रहा है । मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि जुलाई 2024 में सर्वोच्च न्यायालय की 9 न्यायाधीशों की संविधान पीठ मिनरल एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी बनाम स्टील ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड मामले में निर्णय दे चुकी है । इस निर्णय के बाद झारखंड विधानसभा ने झारखंड मिनरल बेयरिंग के लैंड सेस अधिनियम 2024 पारित किया था । खनिज के मामले में राज्य की समृद्धि ही राज्यवासियों के लिए कई तरह की परेशानियों से भी जुड़ा है । विस्थापन , भूमि से बेदखल , पर्यावरण क्षति , जल एवं वायु प्रदूषण , वन क्षेत्र पर दवाब के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तन का दंश भी झेल रहा है । राज्य सरकार ने इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ही खनिज संपदाओं से प्राप्त आर्थिक लाभ का एक हिस्सा खनन प्रभावित क्षेत्रों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में लगाने का निर्णय लिया । वर्ष 2024 - 25 में 1 , 379 करोड़ , 2025 - 26 में 7 , 488 करोड़ एवं 2026 - 27 में अनुमानित 13 , 215 करोड़ की राशि इस बात का प्रमाण है कि JMBL सेस बहुत कम समय में प्रमुख राजस्व स्रोतों में शामिल है । मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा खनिज संपदाओं पर सेस से प्राप्त राशि स्वास्थ्य सेवाओं , शिक्षा , सामाजिक सुरक्षा , ग्रामीण विकास , पेयजल एवं स्वच्छता , कृषि एवं आजीविका , आधारभूत संरचना के साथ अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर खर्च की जा रही है । JMBL सेस झारखंड के लिए केवल एक राजस्व का श्रोत नहीं है बल्कि ये खनिज क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण वित्तीय आधार भी है । झारखंड के हितों के मद्देनजर केंद्र सरकार को विचार करने की जरूरत है । हम झारखंड राज्य के साथ हो रही हकमारी पर चुपचाप बैठने वाले नहीं है । कांग्रेस और गठबंधन सरकार केंद्र सरकार के इस संशोधन विधेयक पर हर स्तर पर विरोध करेगी ।
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर में ऑपरेशन नीलकंठ: 310 ग्राम अफीम और 1.2 किलो डोडा पोस्त बरामद

Bikaner, Rajasthan:ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पांचू पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन कक्कू की रोही में छापेमारी, 310 ग्राम अफीम और 1.2 किलो डोडा पोस्त बरामद पशुओं के छपरे में मिट्टी के नीचे छिपाकर रखी थी अफीम, ठाण में छिपाया था डोडा पोस्त पुलिस ने आरोपी आसाराम को किया गिरफ्तार, पूछताछ और अग्रिम अनुसंधान जारी बीकानेर में नशे के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पांचू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है पुलिस ने कक्कू गांव की रोही में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से अफीम और डोडा पोस्त बरामद किया पुलिस के मुताबिक आरोपी आसाराम पुत्र भिंयाराम, निवासी राहड़ की ढाणी, कक्कू के पशुओं के छपरे में स्टील के डिब्बे में मिट्टी के नीचे अफीम छिपाकर रखी गई थी तलाशी के दौरान पुलिस ने वहां से 310 ग्राम अफीम बरामद की। इसके अलावा पशुओं के ठाण में छिपाकर रखा गया 1 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त भी जब्त किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा और सीओ नोखा जरनैल सिंह के सुपरविजन में की गई थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से नशे की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
0
0
Report

बेगूं में कांग्रेस की टिकट को लेकर आंतरिक घमासान, पूर्व विधायक के नेतृत्व से असंतोष

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में पंचायत राज और नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस की अंदरूनी सियासत गरमा गई है। नीलकंठ महादेव मंदिर में कांग्रेस कमेटी बेगूं-रावतभाटा के तत्वावधान में सम्मेलन आयोजित हुआ। पूर्व केबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना के आतिथ्य में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के खिलाफ खुलकर विरोध जताया। वक्ताओं ने विधानसभा में पूर्व विधायक के नेतृत्व पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि आगामी पंचायत राज और नगर निकाय चुनाव में निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि स्थानीय भावनाओं की अनदेखी से पार्टी को चुनाव में नुकसान हो सकता है। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की मांग भी उठी। आंजना ने कार्यकर्ताओं की भावनाएं आलाकमान तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

समराला पुलिस की सतर्कता: रातभर तलाशी, ड्राइविंग लाइसेंस और इंशोरेंस चेकिंग जारी

Samrala, Punjab:15 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਮਰਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਅਲਰਟ, ਡੀਐਸਪੀ ਪ੍ਰਤੀਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਸਪੈਸ਼ਲ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਦੇਰ ਰਾਤ ਤੱਕ ਕੀਤੀ ਗਈ 15 ਅਗਸਤ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਸਮਰਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਬੰਧ ਸਖ਼ਤ ਕਰਦਿਆਂ ਡੀਐਸਪੀ ਸਮਰਾਲਾ ਪ੍ਰਤੀਪਾਲ ਸिंਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਸਪੈਸ਼ਲ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਦੇਰ ਰਾਤ ਤੱਕ ਦੋਪਹੀਆ ਅਤੇ ਚਾਰਪਹੀਆ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ । ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲੈਣ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਵਾਹਨਾਂ ਦੇ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ਾਂ ਦੀ ਵੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਡੀਐਸਪੀ ਪ੍ਰਤੀਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਚੈਕਿੰਗ 15 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ, ਤਾਂ ਜੋ ਕੋਈ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਗੜਬੜੀ ਨਾ ਕਰ ਸਕੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਾਹਨ ਚਾਲਕਾਂ ਕੋਲ ਡਰਾਈਵਿੰਗ ਲਾਇਸੈਂਸ, ਆਰਸੀ ਜਾਂ ਇੰਸ਼ੋਰੈਂਸ ਸਮੇਤ ਲੋੜੀਂਦੇ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਹਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਚਲਾਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਲੋੜ ਪੈਣ ’ਤੇ ਵਾਹਨ ਬੰਦ ਵੀ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਮੁਤਾਬਕ ਹੁਣ ਤੱਕ 15 ਚਲਾਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਡੀਐਸਪੀ ਨੇ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਨੂੰ ਸਖ਼ਤ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਭੰਗ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top