icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow4 Feb 2025, 03:52 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एटा ब्रेकिंग एटा के अलीगंज पुलिस ने अपहरण कर हत्या की सनसनीखेज वारदात का किया खुलासा।

DEEPAK KUMARDEEPAK KUMARFollowJust now
Etah, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग एटा के अलीगंज पुलिस ने अपहरण कर हत्या की सनसनीखेज वारदात का किया खुलासा। दोस्त ने उधार के रुपये वापस न मिलने पर रची थी विमलेश की हत्या की साजिश। 20 अक्टूबर की रात शराब पिलाकर विमलेश को घुमरी काली नदी पुल के पास ले गया था आरोपी। रिश्तेदार अजीत के साथ मिलकर टायर लीवर से हमला कर की थी विमलेश की हत्या। हत्या के बाद शव बोरे में भरकर काली नदी में फेंक दिया था। 31 अक्टूबर को रसूलपुर के पास काली नदी से बरामद हुआ था 35 वर्षीय विमलेश का शव। पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित और उसके रिश्तेदार अजीत को किया गिरफ्तार। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टायर लीवर और मृतक की मोटरसाइकिल बरामद रिपोर्ट –दीपक कुमार सोनू मोबइल -6398320375
0
0
Report

दिल्ली: कांग्रेस नेता शहादत को समर्पित कर राहुल गांधी के संघर्ष का समर्थन किया

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने कहा, "इस लड़ाई को शहादत देने वाले वीरों को समर्पित करें। यहां आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को याद रखें। ये वही राहुल गांधी हैं, जिन्होंने अपने परिवार में अपने पिता को खोया, उनके शरीर के टुकड़े देखे, और अपनी दादी के सीने में 32 गोलियां देखीं। लेकिन वह योद्धा न तो किसी के सामने झुका और न ही किसी के लिए रुका। आज भी, वह हमारे और आपके लिए दिल्ली की सड़कों पर लड़ रहे हैं। प्रियंका गांधी, खड़गे जी, और 'इंडिया' गठबंधन के हमारे सभी सहयोगी आज इस संघर्ष का हिस्सा हैं..."
0
0
Report

मोर्बी में ट्रक चालक की संदिग्ध मौत, साथी पर हत्या का शक; 5 साल पहले भी लापता युवक

Alwar, Rajasthan:गुजरात के मोरबी में ट्रक चालक की संदिग्ध मौत, साथी चालक पर हत्या की आशंका; पांच साल पहले इसी परिवार का युवक भी हुआ था लापता रामगढ़ थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी 35 वर्षीय ट्रक चालक अरसद खान की गुजरात के मोरबी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 24 अक्टूबर को उसका शव मोरबी के पास एक नाले में मिला था। परिजनों ने गांव के ही साथी चालक जहूर खान पर हत्या की आशंका जताते हुए रामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, अरसद 17 अक्टूबर को जहूर खान के साथ ट्रक पर हेल्पर का काम करने गुजरात गया था। अरसद के पास मोबाइल नहीं होने के कारण परिजन जहूर से लगातार उसकी बात कराने की मांग कर रहे थे, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। 22 अक्टूबर की रात जहूर ने परिजनों को फोन पर बताया कि अरसद ट्रक से कहीं फरार हो गया है और उसके कपड़े गाड़ी में ही हैं। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 24 अक्टूबर को मोरबी के पास नाले में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। 26 अक्टूबर को परिजन मोरब पहुंचे, जहां अगले दिन शरीर पर मौजूद निशानों के आधार पर शव की पहचान अरसद के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रविवार सुबह करीब 11 बजे शव खानपुर गांव पहुंचा तो रेलवे फाटक के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के भाई आलादीन ने जहूर खान पर हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। मामला गुजरात के मोरबी क्षेत्र का होने के कारण रामगढ़ पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित पुलिस थाने को भेज दी है। पांच साल पहले भी इसी परिवार के साथ गया युवक लापता इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। गांव की राजेंद्र कौर ने बताया कि करीब पांच साल पहले उनका बेटा राजा भी इसी परिवार के लोगों के साथ ट्रक पर खलासी का काम करने गया था, लेकिन आज तक उसका कोई पता नहीं चला। राजा के परिजन भी अरसद के परिवार के साथ थाने पहुंचे और दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

बाड़मेर मेडिकल कॉलेज रैगिंग: 80 विद्यार्थियों पर कार्रवाई, 14 छात्रावास से निष्कासन

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का बड़ा मामला, करीब 80 MBBS विद्यार्थियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई। मेडिकल कॉलेज में जूनियर विद्यार्थियों को प्रताड़ित करने के आरोप, कॉलेज प्रशासन ने दिखाई सख्ती। रैगिंग मामले में छात्राओं पर भी गिरी गाज, कार्रवाई की जद में 15 छात्राएं शामिल। सीनियर विद्यार्थियों पर जूनियर्स से जबरन इंट्रोडक्शन लेने और धमकाने के आरोप। जूनियर छात्रों के जबरन बाल कटवाने और अपमानजनक व्यवहार कराने की शिकायत। व्हाट्सऐप ग्रुप में आपत्तिजनक सामग्री साझा करने का मामला भी जांच के दायरे में। रैगिंग के आरोपों में कई विद्यार्थियों को 7, 15 और 30 कार्यदिवस तक शैक्षणिक गतिविधियों से बाहर किया। 14 विद्यार्थियों को हॉस्टल से निष्कासित किए जाने की खबर। बाड़मेर मेडिकल कॉलेज के रैगिंग मामले में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने भी मांगी रिपोर्ट। डॉक्टर बनने की पढ़ाई या सीनियरिटी का रौब? रैगिंग पर कार्रवाई के बाद मेडिकल कॉलेजों में जूनियर्स की सुरक्षा पर उठे सवाल। 80 पर कार्यवाही, 14 को छात्रावास से निकला। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अनूप सिंह गुर्जर ने दी जानकारी
0
0
Report

अलवर में रोल प्ले मेडिएशन सेशन से विवादों के समाधान पर जोर

Alwar, Rajasthan:अलवर में रोल प्ले मेडिएशन सेशन का आयोजन, न्यायिक अधिकारियों ने समझाई मध्यस्थता की उपयोगिता; आपसी सहमति से विवादों के समाधान पर दिया जोर अलवर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर की ओर से शहर के प्रताप ऑडिटोरियम में एक दिवसीय रोल प्ले मेडिएशन सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सेशन न्यायाधीश अनंत भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सेशन न्यायाधीश मोहनलाल सोनी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए न्यायिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनंत भंडारी ने कहा कि मध्यस्थता (मेडिएशन) विवादों के समाधान का एक प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए विभिन्न प्रकार के विवादों और मामलों का निस्तारण पक्षकारों की आपसी सहमति से किया जा सकता है। मध्यस्थता से न केवल दोनों पक्षों के बीच आपसी समझ और सौहार्द बढ़ता है, बल्कि लंबी न्यायिक प्रक्रिया से बचते हुए राजीनामे के माध्यम से विवादों का समाधान भी संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता की प्रक्रिया के प्रति आमजन, अधिवक्ताओं और संबंधित पक्षों में जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। इस दौरान जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने महाभारत और रामायण के विभिन्न प्रसंगों का उल्लेख करते हुए संवाद, समझौते और मध्यस्थता के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता के माध्यम से विवादों के समाधान में मध्यस्थता की भूमिका और आपसी सहमति की महत्ता को समझाया। बाइट: कार्यक्रम में रोल प्ले के माध्यम से मध्यस्थता की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इसके जरिए प्रतिभागियों को विवादों के निस्तारण में मध्यस्थ की भूमिका, संवाद स्थापित करने के तरीके और आपसी सहमति से समाधान तक पहुंचने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।
0
0
Report

मतगणना में धांधली के आरोप, ग्रामीण पुनर्मतदान की मांग के साथ धरना जारी

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर रींगस, सीकर के मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर ग्रामीणों का दूसरा दिन भी धरना जारी है और पुनर्मतदान की मांग की जा रही है. रिटर्निंग अधिकारी पर मतपत्र नहीं दिखाने के आरोप हैं और जिला कलेक्टर तथा एसडीएम को ज्ञापन देने की रणनीति बनाई गई है. सीकर जिले की ग्राम पंचायत आभावास में सरपंच चुनाव की मतगणना को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी धरना दिया. पुनर्मतदान की मांग को लेकर ग्रामीण चार घंटे से पंचायत भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं. धरने पर बैठे हारें हुए सरपंच प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों ने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए रिटर्निंग अधिकारी पर काउंटिंग के दौरान मतपत्र नहीं दिखाने के आरोप लगाए. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मतगणना में पारदर्शिता नहीं बरती गई, जिसके चलते चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं. ग्रामीण पुनर्मतदान करवाने की मांग कर रहे हैं. धरने को कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह बाजिया, सांवर घोसल्या सहित कई लोगों ने संबोधित किया. वक्ताओं ने मतगणना प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच करवाने और ग्रामीणों की मांग पर उचित कार्रवाई करने की बात कही. धरनार्थियों ने जिला कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन सौंपने की रणनीति भी बनाई है. सरपंच प्रत्याशी एडवोकेट नेमीचंद जाखड़ ने धरने की जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना में अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में रोष है और जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा.
0
0
Report
Advertisement

21 साल की प्रेरणा ने सरपंच बनकर गांव विकास और महिला शिक्षा को प्राथमिकता दी

Alwar, Rajasthan:21 साल की उम्र में बनी सरपंच, किताबों के साथ संभाली गांव की कमान; विकास और महिला शिक्षा को देंगी प्राथमिकता 387 वोटों से दर्ज की जीत, गांव में लाइब्रेरी बनवाने और सड़क-नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का है संकल्प अलवर। उम्र महज 21 साल, हाथों में पढ़ाई की किताबें और मन में गांव के विकास का सपना। अलवर जिले की रैणी पंचायत समिति की गढ़ ग्राम पंचायत की प्रेरणा पुत्री तेजवीर सिंह ने सरपंच पद का चुनाव 387 वोटों से जीतकर नई मिसाल पेश की है। जयपुर में फिजियोथेरेपी की पढ़ाई पूरी कर रहीं प्रेरणा अब पढ़ाई के साथ गांव की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। प्रेरणा के परिवार का पहले से ही राजनीति और जनसेवा से जुड़ाव रहा है। उनके पिता तेजवीर सिंह वर्ष 2015 में गांव के सरपंच रह चुके हैं, जबकि उनके नाना-नानी भी सरपंच रहे हैं। परिवार से मिली प्रेरणा और गांव के विकास की जरूरतों को देखते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया। प्रेरणा का कहना है कि गांव में सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहतर बनाने की जरूरत है। उनकी पहली प्राथमिकता महिला शिक्षा को बढ़ावा देना और गांव में लाइब्रेरी बनवाना है, ताकि लड़कियों और बच्चों को गांव में ही पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल मिल सके। इसके अलावा महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना और पंचायत के सभी गांवों का विकास करना उनके एजेंडे में शामिल है। प्रेरणा ऐतिहासिक सालार बाबा धाम का विकास करवाने और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने के साथ मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान से जुड़ी समस्या का समाधान भी करना चाहती हैं फिजियोथेरेपी की पढ़ाई के बाद इंटर्नशिप कर रहीं प्रेरणा के सामने पढ़ाई और पंचायत की जिम्मेदारी के बीच तालमेल बैठाने की चुनौती होगी। उनका कहना है कि गांववासियों ने जिस भरोसे के साथ उन्हें चुना है, उस पर खरा उतरने और पंचायत के विकास के लिए वह पूरी मेहनत करेंगी। 21 साल की उम्र में सरपंच बनीं प्रेरणा की जीत ग्रामीण राजनीति में युवा और महिला नेतृत्व की नई तस्वीर पेश कर रही है।
0
0
Report

जयपुर में बीजेपी की सोशल मीडिया रणनीति विपक्ष पर घेरा तेज करेगी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष के आंदोलन के बीच बीजेपी ने अपनी जवाबी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के आरोपों का जवाब देने के लिए बीजेपी अब सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक मोर्चा खोल दी है। “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान के जरिए जहां बीजेपी जनता के बीच पहुंच रही है, वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी विपक्ष की घेराबंदी की तैयारी है। इसके लिए बीजेपी ने सोशल मीडिया और आईटी सेल को सक्रिय कर दिया है। सोमवार को जयपुर में सोशल मीडिया की बड़ी बैठक के साथ एक अनूठा आयोजन भी होने जा रहा है। वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष को सड़क से डिजिटल प्लेटफॉर्म तक जवाब देगी बीजेपी। बीजेपी ने विपक्ष की घेराबंदी के लिए सोशल मीडिया पर तेज की तैयारी। सोमवार को जयपुर में बीजेपी सोशल मीडिया की प्रदेश कार्यसमिति की होगी बड़ी बैठक। बीजेपी सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के सोमवार को जयपुर आएंगे। सोमवार को जयपुर के यूथ हॉस्टल में होगा 'भजन क्लबिंग' का आयोजन। VO-वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष लगातार बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमलावर है। देशभर में आंदोलन और प्रदर्शनों के जरिए विपक्ष SIR को लेकर सवाल उठा रहा है। लेकिन बीजेपी ने भी अब विपक्ष को उसी के अंदाज में जवाब देने की तैयारी कर ली है। बीजेपी की रणनीति साफ है... विपक्ष के आरोपों का जवाब सिर्फ बयानों में नहीं, बल्कि जनता के बीच उतरकर और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दिया जाएगा। एक तरफ बीजेपी “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान के तहत पदयात्राओं, जनसभाओं और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए विपक्ष को घेर रही है। इन कार्यक्रमों में SIR के फायदे गिनाए जा रहे हैं। पार्टी अब इसी मुद्दे को लेकर जनता के बीच अपनी बात ओर मजबूती से रखने की तैयारी में है। VO-लेकिन बीजेपी की रणनीति अब सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहने वाली। डिजिटल दौर में विपक्ष के नैरेटिव का जवाब देने के लिए पार्टी सोशल मीडिया को सबसे बड़ा हथियार बनाने की तैयारी कर रही है। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर पार्टी के पदाधिकारी और आईटी सेल सक्रिय रहेंगे। विपक्ष की ओर से SIR को लेकर उठाए जा रहे सवालों का जवाब तथ्यों के साथ दिया जाएगा। पार्टी ने अपने पदाधिकारियों को भी इस संबंध में निर्देश दिए हैं। VO...इसी रणनीति को जमीन पर उतारने के लिए सोमवार को जयपुर में बीजेपी सोशल मीडिया की बड़ी बैठक होने जा रही है। बीजेपी सोशल मीडिया की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के शामिल होंगे। बैठक में सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने, डिजिटल कैंपेन को गति देने और विपक्ष के आरोपों का प्रभावी जवाब देने की रणनीति पर मंथन होगा। बाइट,,हिरेन्द्र कौशिक,,बीजेपी सोशल मीडिया विभाग प्रदेश संयोजक इतना ही नहीं, सोमवार को जयपुर के यूथ हॉस्टल में शाम को बीजेपी प्रदेश सोशल मीडिया और आईटी सेल की ओर से 'भजन क्लबिंग' का आयोजन भी किया जाएगा। इस आयोजन के जरिए पार्टी डिजिटल कैंपेन को नए अंदाज में आगे बढ़ाने और युवाओं तक अपनी पहुंच मजबूत करने की तैयारी में है। PTC Vishnu Sharma यानी वोट चोरी के मुद्दे पर बीजेपी अब विपक्ष को चौतरफा घेरने की तैयारी में है। एक तरफ पदयात्राओं और जनसभाओं के जरिए सड़कों पर जवाब दिया जाएगा, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया के जरिए विपक्ष के आरोपों की काट पेश की जाएगी। बीजेपी की कोशिश है कि SIR को लेकर अपनी बात और उसके फायदे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाए जाएं।
0
0
Report
Advertisement

बैतूल स्थापना दिवस पर गरिमाबर्ध्ध कार्यक्रम, संस्कृति का अनूठा संगम दिखा

Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर बैतूल में उत्साह और गरिमामय माहौल के बीच जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जेएच कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित जिले के जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई गई,वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में देखने को मिले। इस दौरान हेमंत खंडेलवाल ने मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विविधता का उल्लेख करते हुए कहा कि चंबल, मालवा, महाकौशल,बुंदेलखंड और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम मध्यप्रदेश में देखने को मिलता है। उन्होंने बैतूल के बरसाली को राजा टोडरमल के समय अखंड भारत का केंद्र बिंदु बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बैतूल को विकसित बनाने के लिए जिले के सभी जनप्रतिनिधि वचनबद्ध हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन भी मौजूद रहे।
0
0
Report

फरीदाबाद महापंचायत में कांग्रेस का सरकार पर हमला, कूड़ा और प्रवासी मजदूर मुद्दे उठे

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में कांग्रेस की महापंचायत, नीरज शर्मा ने बीजेपी की पदयात्रा पर साधा निशाना, बोले- सरकार घबराई हुई है नीरज शर्मा ने एक बार फिर मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को कूड़ा मंत्री रहते हुए वहीं धर्मेंद्र प्रधान को भी आधे हाथ लिया फरीदाबाद। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-3 में कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा की ओर से महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान शहर में लगातार बढ़ती कूड़े की समस्या, साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था और प्रवासी मजदूरों से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। नीरज शर्मा ने इन मुद्दों को लेकर सरकार और स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े किए। वहीं, नीरज शर्मा ने फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली गई 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की इस यात्रा में 20 से 25 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन मौके पर केवल एक हजार से डेढ़ हजार लोग ही पहुंचे। पूर्व विधायक ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर भी हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने फरीदाबाद में निकाली गई यात्रा में ऐसे व्यक्ति को बुलाया, जिनके कार्यकाल में पेपर लीक हुए। उन्होंने कांग्रेस की दिल्ली में आयोजित रैली का जिक्र करते हुए कहा कि अगर भीड़ देखनी है तो दिल्ली में कांग्रेस की रैली में पहुंची लाखों लोगों की भीड़ को देखना चाहिए। नीरज शर्मा ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार घबराई हुई है और इसी वजह से इस तरह के आयोजन कर रही है। महापंचायत के जरिए उन्होंने शहर की मूलभूत समस्याओं को उठाते हुए सरकार को घेरने का प्रयास किया。
0
0
Report

संभल की राजनीति: नवाब इकबाल महमूद बनाम बर्क परिवार, बीजेपी की भूमिका स्पष्ट

इकबाल महमूद ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत साल 1991 के विधानसभा चुनाव से की थी...उस चुनाव में उन्होंने जनता दल के टिकट पर जीत दर्ज की...इसके बाद 1993 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा...लेकिन 1996 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर उन्होंने वापसी की संभल की सियासत में नवाब और बर्क परिवार का मुकाबला कोई नया नहीं है...ये लड़ाई सिर्फ दो नेताओं के बीच नहीं...बल्कि संभल में सियासी प्रभाव और नेतृत्व की दावेदारी से भी जुड़ी रही है...शफीकुर्रहमान बर्क और नवाब इकबाल महमूद के बीच राजनीतिक मतभेद जगजाहिर रहे...दोनों की अपनी राजनीतिक जमीन थी और दोनों ही संभल की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखते थे)) संभल की सियासत में नवाब इकबाल महमूद का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है.. सात बार विधायक बनकर उन्होंने अपनी राजनीतिक पकड़ का परिचय दिया है...लेकिन अब उनके सामने सबसे बड़ा सवाल अपनी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का है...एक तरफ बेटे सुहेल इकबाल को विधानसभा पहुंचाने की कोशिश है...तो दूसरी तरफ बर्क परिवार भी संभल की सियासत में अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटा है...बीच में बीजेपी है..जो विकास...बुलडोजर कार्रवाई और हिंदू मुस्लिम राजनीति के मुद्दों पर समाजवादी पार्टी के विधायक को घेर रही है
0
0
Report
Advertisement

सासाराम डाटा ऑपरेटरों ने राज्य कर्मी दर्जा नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा ने रोड मार्च निकला तथा सरकार से राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष राजू कुमार की नेतृत्व में यह रोड मार्च निकाला गया। इन लोगों का कहना है कि सरकार उनलोगों से तमाम तरह की कार्य लेती है। चुकी इन लोगों की बहाली बेल्ट्रॉन के माध्यम से हुई है। ऐसे में प्रत्येक कार्य करते हुए भी उन लोगों को वह मान सम्मान नहीं मिलता है, जो एक राज्य कर्मी को मिलता है। इसलिए वे लोग अब मात्र एक एकल मांग राज्य कर्मी की दर्जा चाहते हैं और इसके लिए वे लोग आज सभी जिला मुख्यालय में रोड मार्च पर निकले हैं। अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 15 नवंबर से चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top