icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271003
Harish Chandra GuptaHarish Chandra GuptaFollow4 Jan 2025, 03:01 pm

Gonda - एल बी एस डिग्री कॉलेज में विद्यार्थियों के हुए कैंपस सेलेक्शन : प्रो.रवींद्र कुमार

Gonda, Uttar Pradesh:

गोंडा शिक्षा के साथ -साथ छात्र और छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में जुबिलेंट फ़ूड वर्क्स कपंनी द्वारा श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज गोंडा के विज्ञान परिसर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्रभारी प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि इनोवेशन कम्स जॉइंटली( आई.सी.जे.) व महाविद्यालय के बीच हुए अनुबंध के आधार पर आई.सी.जे.द्वारा कौशल विकास मिशन के अंतर्गत अक्टूबर माह में महाविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध करवाने हेतु पंद्रह दिवसीय ट्रेनिंग उपलब्ध करवाई गई थी ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फरीदाबाद के सीही गांव में बोरवेल में गिरने वाली बच्ची के लिए राहत बचाव अभियान शुरू

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के सीही गांव में बोरवेल में गिरी बच्ची, राहत-बचाव अभियान शुरू फरीदाबाद के सीही गांव में एक बच्ची के बोरवेल में गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची बोरवेल में गिर गई, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव टीमों को मौके पर बुलाया गया है। बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया जा रहा है। मौके पर स्थानीय लोग और प्रशासनिक टीम भी मौजूद बताई जा रही है। फिलहाल बच्ची की स्थिति और बोरवेल की गहराई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement

सासाराम में नकली पुलिस गिरफ्तार: पांच अपराधी पकड़ाए, असली पुलिस ने कार्रवाई की

Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पखनारी के पास पुलिस की वर्दी पहन कर सड़क से गुजर रही गाड़ियों से अवैध वसूली तथा लूट की योजना बना रहे पांच नकली पुलिस को असली पुलिस ने हीं गिरफ्तार कर लिया है। यह पांचो फर्जी व्यक्ति पुलिस तथा कमांडो के फुल ड्रेस में थे तथा उनके पास से एक पुलिस लिखी हुई वाहन भी बरामद हुआ है। इतना ही नहीं, इन लोगों के पास से दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस भी मिले हैं। इसके अलावा नकली खिलौने वाला असली जैसा दिखने वाला PISTOL भी बरामद हुआ है। बताया जाता है कि यह लोग रोहतास तथा कैमूर के सीमावर्ती इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर ज्यादातर रात के समय पुलिस की वर्दी पहन कर घूमते थे तथा वाहन चालकों, ट्रक चालकों से वसूली करते थे। इसी सूचना पर शिवसागर थाना की पुलिस ने ये कार्रवाई करते हुए रोहतास जिला के तीन तथा कैमूर जिला के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य सरगना प्रवीण सिंह शिवसागर के कोनार का ही रहने वाला है। जबकि दिवाकर कुमार सिंह कैमूर जिला के सवार थाना के अमाव गांव का रहने वाला है। यह दोनों शव इंस्पेक्टर दरोगा का फूल वर्दी पहने हुए था। जबकि तीन अपराधी कैमूर के कुदरा का रहने वाला वीरेंद्र कुमार रोहतास जिला के करगहर का रहने वाला इसरार आलम तथा चेनारी के छितराटॉढ का रहने वाला रजनीश कुमार भी कमांडो के ड्रेस में था। पकड़े गए सभी अपराधियों में इसरार आलम तथा दिवाकर कुमार सिंह का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। सासाराम के एसडीपीओ गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने सतर्कता बदलते हुए इन सभी नकली पुलिस को गिरफ्तार किया है। बता दे कि यह लोग अपने आप को 2017 बैच का दरोगा बता रहे थे।
0
0
Report

सासाराम में 16 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी के शव से प्रशासन की कलई खुली

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस के उत्तरकाण्ड में लिखा है कि 'बड़े भाग मानुष तन बाबा सुर दुर्लभ सब ग्रंथ ही गावा'। अर्थात बड़े भाग्य से मानव का शरीर प्राप्त होता है। लेकिन सासाराम में जिस तरह से एक मानव शरीर की दुर्गति हुई है, यह पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करती है। सासाराम के बड्डी थाना क्षेत्र के डूमरखोह जंगल से एक लड़की का शव बरामद हुआ था। इसके बाद मृतक के शव को एक ट्रैक्टर के पीछे खेत जोतने वाला कृषि यंत्र "हल" के ऊपर बोर में बंद शव को बांधकर लगभग 20 किलोमीटर सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया, जो काफी मार्मिक तस्वीर प्रस्तुत करती है। बता दे की 16 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी का ये शव था। बिक्रमगंज के मानी की रहने वाली लक्ष्मी ने दो महीना पहले बड्डी के बिश्रामपुर के रहने वाले पिंकू बिंद से प्रेम विवाह कर लिया था तथा उसी के साथ डूमरखोह जंगल के पास यह लोग रहते थे। लेकिन बाद में लड़की का शव जंगल में स्थित एक पुराने कुआं से बरामद हुआ। लेकिन शव को कुएं से निकलकर सासाराम के सदर अस्पताल लाने के लिए एक ट्रैक्टर के पीछे लगा खेत जोतने वाला लोहे का कृषि यंत्र के ऊपर लड़की के शव को बांध दिया गया और उसे सासाराम सदर अस्पताल लाया गया। पहले से शव की स्थिति काफी खराब थी और जब इस स्थिति में अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने शव की स्थिति देखकर पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. अजित कुमार ने बताया कि सबको पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा है। इसके बाद मृतक के शव को फॉरेंसिक तरीके से पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा गया। सवाल उठता है कि मानवीय संवेदनाएं आखिर कहां चली गई क्योंकि हत्याकांड को पुलिस ने काफी जगह ने बताया है तथा मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है वही एक ट्रैक्टर के हाल के ऊपर मिटक के शव को लेकर आने के संबंध में उन्होंने अनभिज्ञता जताई है।
0
0
Report
Advertisement

हापुड़: अवैध पटाखा सप्लाय के सिलसिले में कैंटर समेत आरोपी गिरफ्तार

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ की बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान लुहारी चौराहे के पास से अवैध पटाखों की सप्लाई करने जा रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत के 70 कार्टून अवैध पटाखे और घटना में प्रयुक्त कैंटर गाड़ी को पकड़ा है. ​बताया जा रहा है कि बहादुरगढ़ थाना पुलिस लुहारी चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी. तभी चेकिंग के दौरान एक कैंटर गाड़ी को पुलिस ने रोक लिया. तलाशी लेने पर कैंटर से 70 कार्टून अवैध पटाखे बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है. मौके से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया. ​पकड़े गए अभियुक्त की पहचान प्रदीप पुत्र विद्याराम नागर निवासी ग्राम मामन हिम्मतपुर, थाना ऊसराहार, जनपद इटावा के रूप में हुई है. पुलिस इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई कर रही है.
0
0
Report

अर्नब चक्रवाती तूफान से बस्तर में राहत तेज, 850 से अधिक लोगों का एयरलिफ्ट

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर रविवार को भी नजर आया, इंद्रावती नदी ने डोंगाघाट को अपने चपेट में पिछले 4 दिनों से लिया था, इस बीच रविवार को भारतीय वायु सेना के विशेष एमआई-17 हेलीकॉप्टर की मदद से एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, वायुसेना के जांबाजों ने डोंगाघाट में बाढ़ के बीच जिंदगी और मौत से जूझ रहे 18 लोगों को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, अब तक जिले में SDRF, होम गार्ड, राजस्व बस्तर पुलिस ने 850 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया है जबकि जिले के 45 राहत शिविर में तकरीबन 6 हजार लोगों को रखा गया है, रविवार को बस्तर में बारिश नहीं हुई जिसके परिणाम स्वरूप हालात सामान्य होते नजर आए, काकड़ी घाट में मार्कंडे नदी का जल स्तर कम हुआ जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में यातायात व्यवस्था सामान्य हुई, जगदलपुर से रायपुर के बीच यातायात व्यवस्था बहाल होने से राहगीरों ने राहत की सांस ली वहीं नारंगी नदी का जल स्तर भी कम हुआ जिसके चलते मुंडागांव पुल में आवाजाही सामान्य हुई वहीं दूसरी तरफ इंद्रावती नदी का का जल स्तर धीरे धीरे कम हो रहा है लेकिन शहर के निचले बस्तियों और इंद्रावती नदी के तटीय इलाकों में स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

एम्स जोधपुर में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, 12‑घंटा ड्यूटी व लाइब्रेरी 24x7 की घोषणा

Jodhpur, Rajasthan:एंकर— एम्स जोधपुर में पिछले पांच दिनों से चल रही रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के प्रयासों के बाद केंद्र सरकार ने रेजिडेंट डॉक्टरों की मांगों पर सहमति जताई है। एम्स जोधपुर के डायरेक्टर डॉ. गोवर्धन पुरी को तत्काल प्रभाव से दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं, एम्स जम्मू के डायरेक्टर डॉ. संजीव सिन्हा को एम्स जोधपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ. राजनरेश यादव की मौत के बाद 24 सितंबर से करीब 450 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर थे। रविवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एक बार फिर रेजिडेंट डॉक्टरों के बीच पहुंचे और मांगें स्वीकार होने की जानकारी दी। शेखावत के मुताबिक डॉक्टरों की लगातार ड्यूटी की अधिकतम सीमा 12 घंटे तय की जाएगी। एम्स की लाइब्रेरी 24 घंटे खुली रहेगी और रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन व छात्र निकाय को आधिकारिक मान्यता दी जाएगी। सके अलावा दिवंगत डॉ. राजनरेश यादव के परिवार को नियमानुसार सहायता राशि देने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। प्रशासनिक व्यवस्था के लिए चार वरिष्ठ प्रोफेसरों की समिति गठित की जाएगी। हड़ताल खत्म होने के साथ ही एम्स की ओपीडी, इमरजेंसी, आईसीयू और अन्य चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह बहाल हो गई हैं। इस दौरान शेखावत और एम्स स्टाफ ने दिवंगत डॉ. राजनरेश यादव को मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी। बाइट: गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री
0
0
Report
Advertisement

Congress makes big allegations: Development policies in Chhattisgarh questioned under Sukdev Bhagat’s charge

Raipur, Chhattisgarh:प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस. प्रदेश कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी रहें मौजूद. भगत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- प्रदेश सरकार की नीयत और नीति औसत दर्जे की. छत्तीसगढ़ में कॉरपोरेट हावी है, तारा कोल ब्लॉक का मामला इसका मौजूदा उदाहरण है. लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं और काटे जाएंगे. छत्तीसगढ़ में नौकरियों की किल्लत है. बस्तर में विकास के नाम पर स्थानीय लोगों का विनाश किया जाएगा क्या? स्थियां वैसी ही दिख रही है. प्रदेश में कानून-व्यवस्था ठीक नहीं है, हर दिन 8 से ज्यादा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाएगा. जल, जंगल, जमीन और खनीज यहाँ की और विस्थापन यहाँ के लोग झेले ये ठीक नहीं कल कलेक्टर घेराव भी है एसआईआर के मुद्दे पर. ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयोग को सरकारी विभाग बना दिया है. जिसकी खुद की नियुक्ति निष्पक्ष नहीं, वो क्या निष्पक्ष चुनाव कराएगी. एसआईआर मामले में तो श्वेत पत्र जारी कर स्थिति बताना चाहिए प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी के मसले पर सुखदेव भगत का बड़ा बयान, कहा- हम गुटों में नहीं बंटे हैं, ये हमारी खूबसूरती है, असहमति भी हमारा गहना है, हम पंजा छाप में विश्वास करते हैं. गुटबाजी जैसी कोई बात नहीं, हमसब एक हैं. हम पूरी टीम के साथ कांग्रेस को सशक्त बनाएंगे बाईट- सुखदेव भगत, प्रदेश प्रभारी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस.....
0
0
Report

करनाल के मधुबन में 75वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती का भव्य समापन: CISF 22 स्वर्ण

Karnal, Haryana:करनाल मधुबन में 75वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह का भव्य समापन 37 टीमों के 1,443 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, CISF 22 स्वर्ण के साथ प्रथम, यूपी पुलिस द्वितीय और BSF तृतीय स्थान पर करनाल, पुलिस परिसर मधुबन स्थित वच्छेर स्टेडियम में रविवार को 75वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह 2026-27 का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व महानिदेशक, हरियाणा पुलिस बी.एस. संधु ने बतौर मुख्य अतिथि Shिरकत करते हुए पांच दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया। यह प्रतियोगिता 23 से 27 सितंबर तक आयोजित की गई, जिसमें देशभर की 37 टीमों के कुल 1,443 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 1,051 पुरुष और 392 महिला खिलाड़ी शामिल रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में 130 तकनीकी अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान आर्म रेसलिंग (हाथ कुश्ती), बॉडी बिल्डिंग, बॉक्सिंग और कुश्ती के पुरुष एवं महिला वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक क्षमता, अनुशासन और जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन किया। CISF ने जीते सर्वाधिक 22 स्वर्ण पदक प्रतियोगिता में CISF ने 22 स्वर्ण, 8 रजत और 20 कांस्य पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने 14 स्वर्ण, 22 रजत और 16 कांस्य पदकों के साथ द्वितीय तथा BSF ने 11 स्वर्ण, 7 रजत और 13 कांस्य पदकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में कुल 81 स्वर्ण, 81 रजत और 131 कांस्य पदकों के लिए मुकाबले हुए। 392 महिला खिलाड़ियों की भागीदारी महिला सशक्तिकरण का उदाहरण : बी.एस. संधु समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बी.एस. संधु ने कहा कि अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में 392 महिला खिलाड़ियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत और हार का नाम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जो खिलाड़ी निराशा को पीछे छोड़कर अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ता रहता है, वह निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी-अपनी पुलिस फोर्स और राज्यों का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी पदक जीतने में सफल नहीं हो सके, उन्हें भी निराश होने की जरूरत नहीं है। मेहनत, संघर्ष और साहस भी उतने ही सम्माननीय हैं जितनी जीत। प्रत्येक प्रतियोगिता खिलाड़ी को नया अनुभव देती है और यही अनुभव भविष्य की सफलता की नींव बनता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे और जघन्य अपराधों से दूर रखने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल युवाओं को अनुशासन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम है। वही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने कहा कि इन खेलों में भाग लेकर उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हुआ है। आयोजकों द्वारा खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी और भेदभाव रहित खेल कराए गए। खिलाड़ियों ने कहा कि इन खेलों से जहां उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलता है वहीं नौकरी में भी तरक्की मिलती है इसलिए खिलाड़ियों को अपना बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों और अधिकारियों में उत्साह एवं उमंग का माहौल रहा। पांच दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता ने पुलिस खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ खेल भावना, अनुशासन, भाईचारे और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top