271202
Gonda - दबंगों ने तालाब पर किया कब्जा, गांव में गंदे पानी का संकट
Itia Thok, Uttar Pradesh:रूपईडीह विकास खंड की ग्राम पंचायत रूपईडीह में तालाब को दबंगों ने पाट कर कब्जा कर लिया है। जिससे आधे गांव के नालियों का पानी रुकने से गलियां तालाब में तब्दील हो गई हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक गंदे पानी से निकलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक तो बरसात की शुरूआत भी नहीं हुई है आगे और भी हालत खराब होगी। ग्रामीणों ने बताया कि समय रहते गंदे पानी के निकास के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किये गये तो हालात और खराब होंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (उत्तर प्रदेश): उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 'जनता दर्शन' के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं।0
0
Report
अजमेर में पैगामे रसूल महफिल, उलेमा के साथ मिलादुन्नबी की धूम
Ajmer, Rajasthan:सुल्तान उल हिंद के शहर अजमेर में पैग़ामे रसूल महफिल का इनेक़ाद हुआ। जहां मुल्क के उलेमा इकराम ने शिरकत की और महफिल में नात ओ मनकबत की धूम मच गई। गुलामे मुस्तफ़ा कमेटी के ज़ेरे ऐहतमाम दरगाह इलाका के सोलह खंबा चौक में जश्ने मिलादुन्नबी के मौके पर मुल्क के मुख्तलिफ शहरों से आए अक़ीदत मंदो ने शिरकत की। जहां प्रोग्राम का आगाज कलामे ईलाही से हुआ और नातख्वाओ ने हजरत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में नात पाक के नज़राना पेश किए। इसी तरह महफिल में अल्लाह के वलियों की शान में भी उम्दा मनकबत पढ़ी गई। इस महफिल में मौजूद समाईन झूम उठे और हर तरफ नारे तक़बीर अल्लाह हु अकबर की सदाएं गूंज उठी। महफिल का खास मक़सद पैग़ामे रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम और उनसे मोहब्बत को आम करना था। जहां गुजरात,बीकानेर,बासनी के अलावा दीगर उलेमा इकराम ने कुरआन और हदीस की रौशनी में शरीयत और सीरतुन्नबी बयान फरमाया। गुलामे मुस्तफ़ा कमेटी की जानिब से महफिल के आख़िर में इज्तेमाई दुआ और लंगर आम का भी ऐहतमाम किया गया।0
0
Report
कुरुक्षेत्र शाहाबाद में किसान प्रदर्शन तेज, गुरनाम चढूनी आह्वान पर लठ लेकर सड़क पर
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में एक बार फिर आज किसान इकट्ठा हो रहे हैं किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने एक वीडियो के माध्यम से किसानों को शाहाबाद शहीद उधम सिंह स्मारक पर इकट्ठा होने का आवाहन किया था और कहा था कि किसान इस बार लठ लेकर साथ आए इसी के चलते किसान आज लगातार शहीद स्मारक पर पहुंच रहे हैं और किसानों के हाथों में लठ दिखाई दे रहे हैं किसानों का साफ तौर से कहना है कि अगर आज पुलिस की तरफ से बल प्रयोग किया जाता है तो किसान भी जवाबी कार्रवाई करेगा। हम आपको बता दें कि किसान धान की खरीद न होने से परेशान है किसानों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से अब तक पोर्टल पर वेरिफिकेशन भी पूरे नहीं किए गए किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि प्रशासन अब तक ना तो किसानों की धान का रजिस्ट्रेशन पूरा कर पाया है और ना ही राइस मिलर का रजिस्ट्रेशन अभी तक पूरा हो पाया है किसानों की 60% फसल मंडी में आ चुकी है ऐसे में किसान मजबूर है कि वह सड़कों पर उतरे。0
0
Report
Advertisement
धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस के एसी कोच में धुआँ, ब्रेकिंग समस्या से यात्रियों में हड़कंप
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के कतरासगढ़ स्टेशन से कुछ दूरी पर कतरी नदी ब्रिज के समीप धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13351 के एसी कोच के पास अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई, जब ट्रेन कतरासगढ़ स्टेशन की ओर बढ़ रही थी। बताया़ जाता है कि धुआं निकलता देख ट्रेन को कतरी नदी ब्रिज पर कुछ देर के लिए रोक दिया गया। प्रारंभिक जांच में ब्रेक बाइंडिंग (ब्रेक संबंधी तकनीकी समस्या) के कारण धुआं निकलने की बात सामने आई। हालांकि, किसी तरह की आग लगने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद ट्रेन को कतरासगढ़ स्टेशन लाया गया, जहां संबंधित एसी कोच की गहन जांच की गई। जांच के दौरान स्थिति सामान्य पाए जाने के बाद ट्रेन को करीब 15 मिनट के विलंब से गंतव्य अलेप्पी के लिए रवाना कर दिया गया। घटना के दौरान यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। तकनीकी खराबी दूर होने और ट्रेन के सुरक्षित रवाना होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
बलरामपुर जंगल में 35 वर्षीय युवक का सिर कटा शव मिला; हत्या की आशंका
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर 2 अक्टूबर से लापता 35 वर्षीय युवक का कटा हुआ सिर मिला जंगल मे चितमा गांव से लगे हुए जंगल मे युवक धड़ अलग और सिर अलग जगहों पर पाया गया हत्या की जताई जा रही है आशंका पुलिस और फोरेसनिक कि टीम घटना की जांच में जुटी हुई है कोदौरा गांव का रहने वाला था मृतक पस्ता थाना क्षेत्र की घटना0
0
Report
सीधी के पहाड़ी पंचायत शिविर में ग्रामीणों की भागीदारी, विधायक ने प्रशासन पर नाराज़गी जताई
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले के सिहावल विकासखंड के पहाड़ी पंचायत में आयोजित सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत खंड स्तरीय शिविर में ग्रामीणों की बेहद कम मौजूदगी देखने को मिली. करीब 18 विभागों की योजनाओं और सेवाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए लगाए गए इस शिविर में ग्रामीणों की अपेक्षा अधिकारी-कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं ज्यादा नजर आईं. ग्रामीणों की कम मौजूदगी पर सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक नाराज हो गए और उन्होंने मंच से ही जनपद पंचायत सिहावल के CEO रोहित उपाध्याय और पंचायत सचिव अतुल सिंह को फटकार लगाई. विधायक ने शिविर के पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं होने को प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए जवाबदेही तय करने की बात कही. राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं पर भी उन्होंने आरोप लगाए कि अतिक्रमण आदि मामले सामने आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकारी शिविर सिर्फ कागजी कार्रवाई नहीं बल्कि मौके पर समाधान और लाभ पहुंचाना चाहिए. अब विधायक की नाराजगी के बाद अधिकारियों और पंचायत अमले के सामने चुनौती है कि आने वाले शिविरों में ग्रामीण भागीदारी कैसे बढ़ाई जाए, और जमीन अतिक्रमण पर प्रशासन क्या कार्रवाई करेगा.0
0
Report
Advertisement
नीमच: चपलाना-बड़कुआं के पास तूफान वाहन पलटा, 14 सवार, 10 घायल, कोई हताहत नहीं
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच जिले के मनासा क्षेत्र से एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है, जहाँ ग्राम चपलाना और बड़कुआं के बीच रामदेवजी मंदिर के पास एक तूफान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे के वक्त वाहन में कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें से 10 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी लोग मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम रतनपिपलिया से मालवीय समाज के थे, जो एक तूफान में सवार होकर भमेसर में गमी के कार्यक्रम और अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। घटना मनासा के चपलाना–बड़कुआं मार्ग का है, जहाँ रामदेवजी मंदिर के पास बने अंधे मोड़ पर चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मध्य डायल 112 टीम तुरंत मौके पर पहुँची। डायल 112 में तैनात पायलट राहुल भट्ट, आरक्षक अजय प्रताप सिंह और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि इतने बड़े हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद सभी घायलों को तुरन्त मनासा के शासकीय अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया।0
0
Report
गेवरारोड-पेंड्रा रेल लाइन: बारिश से रेनकट के चलते गुणवत्ता पर सवाल, जांच की मांग
Karhi, Chhattisgarh:लोकेशन - पेंड्रा एंकर - East West रेल कॉरिडोर परियोजना के तहत गेवरारोड से पेंड्रा तक निर्माणाधीन लगभग 135 किलोमीटर लंबी रेल लाइन की निर्माण गुणवत्ता गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है. पेंड्रा रोड के 24 किलोमीटर रेलवे ट्रैक में मार्च 2026 में इंजन का सफल परीक्षण किया गया था, उसी 24 किलोमीटर ट्रैक पर किए गए गुणवत्ताहीन काम की पोल बारिश में खुल गई है. रेलवे ट्रैक पर बड़े-बड़े रेन कट साफ नजर आ रहे हैं जो सीधे रेलवे ट्रैक तक पहुंच गए हैं. रेनकट 20 से 25 मीटर लंबे और 8 मीटर चौड़े हैं, गहराई 2 से 3 मीटर तक है, ऐसे में ट्रैक और ठेका कंपनियों के काम पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय ग्रामीण ट्रैक की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं और सरकार से जांच व कार्यवाही के साथ गुणवत्तापूर्ण काम की मांग कर रहे हैं. Vo2 पूरी परियोजना में अर्थवर्क/सिविलवर्क की गुणवत्ता सबसे बड़ा कार्य होता है; बारिश ने दिखा दिया है कि कई रेनकट इतने चौड़े और लंबे हैं कि जगह-जगह रेलवे ट्रैक को खतरा हो गया है. ठेका कंपनियों ने रेत की बोरियां लगा कर रेलवे ट्रैक बहने से बचाने की कोशिश की है, पर कई जगह गहराई 2 से 3 मीटर तक है. ट्रैक के नीचे 98% MDD (Maximum Dry Density) अनिवार्य है, लेकिन कॉम्पैक्शन deficiency के कारण रेनकट बने. स्थानीय इंजीनियर भी स्वीकार कर रहे हैं कि रेनकट तब हुआ जब अर्थवर्क में कॉम्पैक्शन की कमी थी. साइट इंजीनियर विकास कुमार का कहना है कि रेनकट से ट्रैक की सुरक्षा खतरे में है. साउथ ईस्ट कोलफील्ड लिमिटेड द्वारा 66.18% और इरकॉन इंटरनेशनल द्वारा 26.89% आदि के शेयरों के साथ यह रेलवे लाइन बनाई जा रही है; ट्रैक पर मालगाड़ी के साथ यात्री ट्रेनें भी चलेंगी, ऐसे में ठेका कंपनियों का गुणवत्ता-हीन कार्य बड़ा नुकसान और खतरा बन सकता है.0
0
Report
लखीमपुर खीरी के रामापुर-जुलाहनपुरवा के रपटा पुल पर युवक नदी में डूबा, तलाश जारी
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के सदर तहसील इलाके के रामापुर - जुलाहनपुरवा के बीच रपटा पुल पर मजदूरी करने जा रहा युवक साइकिल सहित उल्ल नदी की तेज धार में बह गया। बहने के बाद युवक बचाने की गुहार लगाता रहा लेकिन तेज धार के बीच डूब रहे शख्स को बचाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। और अंततः युवक बहता हुआ अदृश्य हो गया। मामले की आनन फानन में सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पीएसी की टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। लापता शख्स का नाम जाबिर बताया जा रहा है और यह लखपेड़ागंज का निवासी बताया जा रहा है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
पानीपत में फर्जी सरकारी नंबर प्लेट लगाकर रौब झाड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार
Panipat, Haryana:निजी कारों पर भारत सरकार और हरियाणा सरकार लिखकर घूम रहा था फर्जी अधिकारी फर्जी सरकारी नंबर प्लेट और सायरन लगाकर लोगों पर झाड़ता था रौब दो कारें जब्त एक गिरफ्तार पानीपत समालखा। निजी वाहनों पर फर्जी सरकारी नंबर प्लेट लगाकर खुद को अधिकारी बताने और आम लोगों पर रौब झाड़ने के मामले का समालखा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ट्रैफिक पुलिस और समालखा चौकी की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने अर्टिगा और सियाज दो कारें जब्त की हैं। इनमें फर्जी सरकारी नंबर प्लेट के साथ ‘भारत सरकार’ और ‘हरियाणा सरकार’ लिखा हुआ था। एक कार में सायरन भी लगा मिला。 एसएचओ महिपाल ने बताया कि असंध रोड पर ट्रैफिक पुलिस का नाका लगा हुआ था। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी निजी कार पर सरकारी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा है और सायरन बजाकर लोगों पर रौब जमा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो कारों की जांच की। दोनों पर जीवी नंबर की प्लेट लगी मिली, जबकि आरसी में वाहनों के वास्तविक नंबर अलग थे。 पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले करीब दो-तीन महीने से इस तरह की गतिविधि कर रहा था। अर्टिगा के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है。 पुलिस अब यह जांच कर रही है कि फर्जी जीवी नंबर प्लेट कहां से बनवाई गई, किसने उपलब्ध कराई और क्या इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क भी शामिल है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान फर्जी नंबर प्लेट तैयार कराने और सरकारी पहचान के दुरुपयोग से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जाएगा。 बाइट महिपाल एस एच् ओ0
0
Report
दिल्ली के टैगोर गार्डन में सीवर जाम से लोग दहशत, बीमारी का खतरा बढा
Delhi, Delhi:दिल्ली के मादीपुर विधानसभा के टैगोर गार्डन में सीवर जाम के कारण लोगों में आक्रोश है। सीवर का गंदा पानी घरों के बाहर और गलियों में जमा है, जिससे भीषण बदबू आती है और बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। कई शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। लोगों का कहना है कि एमसीडी जल बोर्ड और सिविक एजेंसियाँ तक कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं निकल पाया है। यहां के बच्चों के स्कूल जाते समय गंदे पानी में गिरने का खतरा भी बना रहता है, इसलिए लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द सीवर जाम से मुक्ति मिल सके ताकि जल समस्या से निजात मिल सके और राहत मिल सके।0
0
Report
हिसार में नकाबपोशों की गोलीबारी, शराब ठेकेदार की मौत
Hisar, Haryana:हिसार ब्रेकिंग: हिसार में कैमरी रोड स्थित बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड के बाहर बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने क्रिकेट मैच देखकर निकले दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस हमले में शराब ठेकेदार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। वारदात रविवार रात करीब 11:45 बजे की है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद सेक्टर 56 में नाबालिग ने 13 साल के बच्चे पर चाकू हमला किया
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के सेक्टर 56 आशियाना फ्लैट में खेलने के दौरान धक्का देने को लेकर हुए झगड़े में 15 साल के बच्चे ने 13 साल के बच्चे की छाती में चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद नाबालिग मौके से चाकू लेकर फरार हो गया। परिजन घायल हालात में बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सेक्टर 58 थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर 56 आशियाना फ्लैट में रहने वाले मृतक कन्नू (13) के चाचा इकबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कन्नू एक निजी स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ता था। रविवार की शाम को करीब 7 बजे वह ब्लाक नंबर 14 में घर के बाहर अपनी 1 साल की बहन चाहत को खिला रहा था। तभी ब्लाक 13 में रहने वाला किशोर (15) वहां पर आया और दोनों मिलकर वहीं पर खेलने लगे। धक्का देने पर मारा चाकू इकबाल के मुताबिक दोनों के बीच खलनें के दौरान धक्का-मुक्की हो गई। जिसके चलते आरोपी ने कन्नू की छाती में चाकू मार दिया। इकबाल के मुताबिक आरोपी भी तीसरी क्लास का विद्यार्थी है और अक्सर वहां खेलने के लिए आ जाया करता था। पिता कबाड़ की फेरी लगाते हैं मृतक कन्नू के पिता यामिल मूल रूप से अलीगढ़ यूपी के रहने वाले हैं। पिछले काफी लंबे समय से वह फरीदाबाद में रह रहे हैं। यामिन यहां पर कबाड़ की फेरी लगाते हैं और करीब 5 साल पहले ही सेक्टर 56 आशियाना फ्लैट में अपना मकान खरीदकर रहने आए थे। उनका सबसे बड़ा बेटा आमिर है जिसकी दीवाली के बाद शादी होनी है। मृतक कन्नू से छोटी एक साल की उसकी बहन है। सूचना मिलने पर अस्पताल लेकर पहुंचे इकाबल के मुताबिक पड़ोसियों ने काल करके उनको पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह 7 नंबर ब्लाक से घर पहुंचे और कन्नू को घायल हालत में अस्पताल लेकर गए। जहां पर कन्नू को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस बोली मामले की जांच कर रहे सेक्टर 58 थाना इंचार्ज केवल सिंह के मुताबिक परिजनों के द्वारा शिकायत दी गई है। पुलिस बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाही शुरू करेगी। कन्नू बच्चे की छाती में चाकू मारा गया है जिससे उसकी मौत हुई है।0
0
Report
रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर तेज कार ने श्रद्धालुओं को कुचला, युवक की मौत
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर फिर रफ्तार का कहर सामने आया। बाबा श्याम के दर्शन के लिए पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथ चल रही युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कानपुर से तीन युवक और एक युवती बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए आए थे। चारों श्रद्धालु बाबा श्याम का निशान लेकर रींगस से खाटूश्यामजी की ओर पदयात्रा कर रहे थे। इसी दौरान मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने पदयात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 21 वर्षीय अविराज शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सौम्या दुबे घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल सौम्या को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया。0
0
Report
भाल्लेशा, डोडा में बहेजा Kud उत्सव: परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का रंगारंग उत्सव
Doda, Bhalessa, Doda: The traditional Bheja Kud, a vibrant cultural and religious festival, was celebrated with great enthusiasm in Bheja village of the Bhalessa (Gandoh) region of District Doda, Jammu and Kashmir. Bheja Kud, also known locally as Dhaku Dance, is a traditional night-long cultural practice in which villagers and devotees gather around a blazing bonfire and perform the historic Kud dance. The festival reflects the deep-rooted faith, traditions and cultural heritage of the people of the Bhalessa region. According to local tradition, the Kud is performed in honour of Beer Devta (Kul Devta), expressing gratitude for the protection of crops, livestock and families from natural calamities. The celebration brings together people from different villages, creating an atmosphere of devotion, joy and communal harmony. The Bheja Kud is also closely associated with the broader Jatras Festival, celebrated for several days in the Jitota area and surrounding villages. Villages including Chonwari, Drai, Bheja, Ludoo and Knasar actively participate in the festivities. Local communities traditionally welcome visitors and devotees by offering free food, reflecting the region’s strong spirit of hospitality, brotherhood and social harmony. The festival not only preserves the ancient customs of the Bhalessa region but also provides an opportunity for younger generations to connect with their cultural roots. The traditional music, dance, bonfire and community participation make Bheja Kud a unique cultural identity of the Bhalessa hills. Residents and cultural enthusiasts called for greater recognition and promotion of Bheja Kud and the Jatras tradition so that this valuable heritage can be preserved and passed on to future generations. Bheja Kud stands as a symbol of faith, cultural unity, traditional values and the rich folk heritage of District Doda.0
0
Report
Advertisement
