icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow5 Feb 2025, 04:44 pm

गोंडाः मनकापुर में बसपा के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर कैडर कैंप का किया आयोजन

Gonda, Uttar Pradesh:

विधानसभा मनकापुर के सेक्टर कहोबा में मुख्य मंडल प्रभारी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बसपा भीम राजभर ने महापुरुषों के आंदोलन को जनचेतना के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब और मा. कांशीराम ने जीवन भर कठिन परिश्रम करके दबे कुचले और अधिकार वंचित समाज को अधिकार दिलाया। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मंडल कोआरडिनेटर रमेश विमल ने कहा मनकापुर विधानसभा में बाबा साहेब, मा. कांशीराम और सभी महापुरुषों के आंदोलन और योगदान को घर-घर पहुँचा कर बीएसपी को राज्य की सत्ता की चाभी अपने हाथों में लेनी होगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुजफ्फरपुर साहेबगंज में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रव, JCB क्षतिग्रस्त

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो उपद्रवियों ने ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया. पथराव में जेसीबी मशीन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद कुछ देर के लिए अभियान रोकना पड़ा. हालांकि प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. दरअसल साहेबगंज बाजार में जाम की समस्या से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. इस बीच भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने बाजार की सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाना शुरू किया. इस दौरान कई अवैध दुकानों और अतिक्रमण वाली जगहों को खाली कराया गया, लेकिन जैसे ही अभियान केशव चौक के आगे बढ़ा, कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया. देखते ही देखते कुछ उपद्रवी तत्वों ने जेसीबी मशीन को निशाना बनाते हुए ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए. अचानक हुए इस पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और जेसीबी मशीन को भी नुकसान पहुंचा. वहीं हालात को देखते हुए प्रशासन को कुछ समय के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान रोकना पड़ा, लेकिन बाद में भारी पुलिसबल के आने के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान को फिर से चालू कर अतिक्रमण मुक्त किया गया. फिलहाल प्रशासन का कहना है कि साहेबगंज बाजार को जाम से मुक्त कराना उसकी प्राथमिकता है. इसके लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा. साथ ही सरकारी कार्रवाई का विरोध करने और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी. सरकारी काम में बाधा डालने और पथराव करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है.
0
0
Report

लोहरदगा में बोलेरो से ब्राउन शुगर बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- बीती रात्रि में लोहरदगा एसपी को गुप्त सूचना मिली कि चंदवा चांपी मार्ग से लोहरदगा की ओर एक महिन्द्रा बोलेरो पिकऑप वाहन से ब्राउन शुगर बेचने के लिए लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम शंख पिकेट रेलवे ओवरब्रिज के पास सूचना का सत्यापन कर रही थी। इसी दौरान चंदवा-चांपी मार्ग से लोहरदगा की ओर एक महिन्द्रा बोलेरो पिकऑप वाहन आते देखा गया। सशस्त्र बल के मदद से वाहन को रुकने का इशारा किया गया। चालक ने ब्रेक लगाकर वाहन रोकने का प्रयास किया, और चालक समेत अन्य व्यक्ति भागने लगे। सशस्त्र बल के सहयोग से दो व्यक्ति को पकड़ा गया। पकड़े गये दो व्यक्ति के नाम पता पूछने पर उनके बारे में बताया गया— दिलीप कुमार (32), पिता स्व. सुनील प्रसाद साहु, ग्राम बीआईडी बसार टोली; तथा गोलु वर्मा उर्फ आनंद वर्मा (30), पिता कन्हाई राम वर्मा, ग्राम जयनाथपुर, लोहरदगा थाना व जिला। तलाशी में दिलीप कुमार के पास से एक स्मार्ट फोन, एक काला बैगनी रंग का कैप्ड मोबाइल, जींस की जेब से 3000 रुपये बरामद; तथा महिन्द्रा बोलेरो पिकअप वाहन चालक सीट के नीचे से एक सफेद पॉलीथीन के अंदर 07 पॉकेट में 41.54 ग्राम ब्राउन शुगर मिला और जप्त किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
0
0
Report

सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की रिहाई रद्द कर एक महीने में सरेंडर का आदेश दिया, गांवों में मायूसी

Saharsa, Bihar:सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को रद्द करने का आदेश दिया और एक महीने के भीतर पूर्व सांसद को सरेंडर करने का आदेश दिया है. इधर सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद पूर्व सांसद आनंद मोहन के पैतृक गांव पंचगछिया में मायूसी छाईं हुई है, गांव के लोग काफी दुखी हैं, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वो माननीय कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं. लेकिन इसे राजनीतिक षडयंत्र भी बता रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जब आनंद मोहन जी का काम पड़ा तो उन्हें जेल से बाहर निकाला गया और जब आज काम खत्म हो गया तो उन्हें फिर से सजायाफ्ता बनाया जा रहा है. हमलोग आगे जन आंदोलन करेंगे यहीं नहीं बल्कि दिल्ली तक जाना पड़ेगा तो हमलोग जाएंगे. पूर्व सांसद आनंद मोहन के पैतृक गांव पंचगछिया से जायजा लिया गया.
0
0
Report
Advertisement

महिला सुरक्षा के लिए आयोग का नूंह दौरा: स्कूल, कॉलेज और थाने की समीक्षा

Nuh, Haryana:महिलाओं को सुरक्षित वातावरण, सम्मान और न्याय दिलाना महिला आयोग का उद्देश्य : वैशाली तोमर हरियाणा महिला आयोग की सदस्य ने राजकीय विद्यालय, मेडिकल कॉलेज और महिला थाने का किया निरीक्षण, छात्राओं की सुरक्षा व महिलाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का लिया जायजा हरियाणा महिला आयोग की सदस्य वैशाली तोमर ने कहा कि महिला आयोग का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना, उनके सम्मान की रक्षा करना और उन्हें न्याय दिलाना है। महिलाओं से जुड़ी शिकायतों को आयोग गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कर रहा है। पारिवारिक विवाद और घरेलू हिंसा जैसे मामलों में काउंसलिंग के माध्यम से समाधान का प्रयास किया जाता है, जबकि गंभीर मामलों में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। वैशाली तोमर शुक्रवार को नूंह जिले के दौरे पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने एक राजकीय विद्यालय, शहीद हसन खान मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नल्हड़ और महिला पुलिस थाना नूंह का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित संस्थानों में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। दौरे के बाद लघु सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने आयोग की कार्यप्रणाली और महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी के नेतृत्व में महिलाओं की लंबित शिकायतों के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महिलाएं अपनी शिकायत महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर दर्ज करवा सकती हैं। इसके अलावा ई-मेल के माध्यम से भी आयोग तक अपनी शिकायत पहुंचाई जा सकती है। आयोग का प्रयास है कि किसी भी महिला को न्याय पाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। छात्राओं से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था परखी राजकीय विद्यालय के निरीक्षण के दौरान वैशाली तोमर ने छात्राओं से बातचीत कर उनकी शिक्षा और सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों के व्यवहार, छात्राओं को मिलने वाले मार्गदर्शन, विद्यालय में स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी समीक्षा की। छात्राओं से शिक्षकों के व्यवहार के बारे में गोपनीय तरीके से जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि बेटियों को सुरक्षित और सकारात्मक शैक्षणिक माहौल उपलब्ध करवाना जरूरी है। निरीक्षण के दौरान जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, वहां संबंधित कर्मचारियों की सराहना की गई, जबकि कमियां मिलने पर उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए। मेडिकल कॉलेज और महिला थाने की व्यवस्थाओं का लिया जायजा उन्होंने शहीद हसन खान मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नल्हड़ और महिला पुलिस थाने का भी निरीक्षण किया। महिला थाने में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से जुड़े कई मामलों में तत्परता से कार्रवाई की है। उन्होंने संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं और महिलाओं को मिलने वाली सहायता की स्थिति की भी समीक्षा की। वैशाली तोमर ने कहा कि सरकारी संस्थानों का समय-समय पर निरीक्षण होने से अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही बढ़ती है। इससे व्यवस्थाओं में सुधार के साथ कार्यप्रणाली को भी अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए सरकार की ओर से अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन इसके साथ सामाजिक जागरूकता भी जरूरी है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सोच और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना होगा। बच्चों को सुरक्षित वातावरण देना और उन्हें अच्छे संस्कार प्रदान करना परिवार व समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विशेष रूप से बेटियों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का भाव रखने की अपील करते हुए कहा कि महिला आयोग जरूरतमंद महिलाओं को कानूनी सहायता और न्याय दिलाने के लिए हमेशा तत्पर है।
0
0
Report

बचाव योजना परखा: नूंह के लघु सचिवालय में 10 लोगों के रेस्क्यू दिखे

Nuh, Haryana:story :- म_mock ड्रिल से परखी सरकारी कार्यालयों की आपदा प्रबंधन तैयारियां, 10 लोगों का किया रेस्क्यू लघु सचिवालय नूंह में विभिन्न विभागों ने मिलकर किया राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास, कर्मचारियों को आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी के प्रति किया जागरूक सरकारी कार्यालयों में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार को लघु सचिवालय नूंह में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मMock ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों की टीमों ने आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। मMock ड्रिल में रेडक्रॉस सोसायटी की टीम ने भवन से 10 लोगों को रेस्क्यू कर आपातकालीन स्थिति में बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया。 एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम सिंह ने बताया कि मMock ड्रिल का मुख्य उद्देश्य सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से निपटने के लिए तैयार करना है। इसके माध्यम से कार्यालयों में उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों, अग्निशमन व्यवस्थाओं और राहत एवं बचाव कार्यों की क्षमता का आकलन किया जाता है, ताकि वास्तविक आपदा के समय बिना देरी के प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की सके。 उन्होंने बताया कि मMock ड्रिल में होमगार्ड, पुलिस विभाग, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, स्वास्थ्य विभाग और सीएमओ कार्यालय सहित विभिन्न विभागों की टीमों ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान मिनी सचिवालय भवन से कुल 10 लोगों को रेस्क्यू किया गया। इनमें चार लोगों को बेहोशी की स्थिति में और दो लोगों को फ्रैक्चर से पीड़ित दर्शाया गया। बचाव टीम ने घायलों को सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार देने के बाद नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। मMock ड्रिल के दौरान अग्निशमन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की कार्यक‍मत्ता भी परखी गई। फायर स्टेशन की दो दमकल गाड़ियों के माध्यम से पानी की उपलब्धता और पंप की क्षमता का प्रदर्शन किया गया। दमकल कर्मियों ने बताया कि इन वाहनों के माध्यम से मिनी सचिवालय भवन के प्रत्येक कोने तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था है। इसके अलावा भवन में स्थापित फायर अलार्म और सायरन प्रणाली को सक्रिय कर उसकी कार्यप्रणाली का भी परीक्षण किया गया। एसडीएम ने कहा कि सभी कर्मचारियों को पहले ही निर्देश दिए गए थे कि सायरन बजते ही वे बिना घबराए अपने कार्यालयों से बाहर निकलकर निर्धारित सुरक्षित खुले स्थान पर पहुंचें। इस प्रकार के अभ्यास का उद्देश्य कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और सुरक्षित प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय घबराहट के बजाय धैर्य और सतर्कता के साथ काम करना जरूरी है। कर्मचारियों को प्रशिक्षण के दौरान बताए गए सुरक्षा उपायों का पालन करना चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।
0
0
Report

झांसी में प्रेमी युगल को परिजनों ने पीटा, शादी के जोड़े में जा रहे थे दोनों, वीडियो हुआ वायरल

ASAbdul SattarFollow3m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित पुलिस ऑफिस के गेट के पास सड़क पर उस समय हंगामा हो गया, जब प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को पकड़ कर मारपीट करते हुए उन्हें एसएसपी के दफ्तर ले गए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शान्त हुआ। सूचना मिलते ही बड़ागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी युगल को अपने साथ ले गई। इस दौरान वहां खड़े लोगों ने सड़क पर हो रहे हंगामा और मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि ग्राम बराटा निवासी युवक का गांव की रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते दिनों दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली। युवती शादी के जोड़े में अपने प्रेमी पति के साथ पुलिस ऑफिस के सामने से गुजर रही थी। तभी सड़क पर खड़े युवती के परिजनों की नजर पड़ गई। परिजनों ने दौड़कर दोनों को पकड़ लिया और मारपीट करते हुए दोनों को एसएसपी कार्यालय के अंदर ले गए। वहां मौजूद पुलिस कर्मी ने परिजनों के चंगुल से युवक युवती को छुड़ा कर दोनों पक्ष की बात सुनी और थाना पुलिस को बुलाकर दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
0
0
Report
Advertisement

चुनावी रंजिश में दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला, गोली चलाने का आरोप

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। कंचनपुर थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश को लेकर दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला करने और कट्टे से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के_parिजनों_ के अनुसार हमले में उसके दोनों हाथ-पैरों में चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए बाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां पुलिस ने उसके पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मठ नौहरा निवासी जीतेन्द्र सिंह (38) पुत्र रामनिवास गोस्वामी ने पर्चा बयान में बताया कि 26 नवंबर को शाम करीब 6 बजे वह बाड़ी-सैपऊ रोड स्थित अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। पीड़ित के अनुसार अलीगढ़ गांव से आगे रपट पर पहुंचते ही जीतेन्द्र पुत्र विष्णु, संतोष, राहुल पुत्र विष्णु, अनूप पुत्र हंसा, सरनाम और हंसा ने अचानक रास्ता रोककर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान जीतेन्द्र पुत्र विष्णु ने कट्टे से फायर किया। पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने आपस में उसके सिर पर वार नहीं करने की बात कही, ताकि उसकी जान नहीं जाए। पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। इसके बाद परिजन और ग्रामीण घायल کو बाड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे। पीड़ित ने हमले के पीछे चुनावी रंजिश बताते हुए आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दे चुके हैं और मतदान के दिन भी उसका पीछा किया था। पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है
0
0
Report

866 करोड़ का कान्ह डायवर्जन प्रोजेक्ट जून 2027 पूरा, ठेकेदार पर 10 लाख जुर्माना

Ujjain, Madhya Pradesh:संभागायुक्त आशीष सिंह ने कार्यपालन यंत्री को दिए कार्रवाई के निर्देश, जून 2027 तक पूरा होना है 866 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे कान्ह डायवर्जन प्रोजेक्ट में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। संभागायुक्त आशीष सिंह ने संबंधित ठेकेदार पर 10 लाख रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यपालन यंत्री को इस संबंध में कार्रवाई करने के लिए कहा है। गुरुवार को सिंहस्थ निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान संभागायुक्त ने कान्ह डायवर्जन के काम की प्रगति की जानकारी ली। करीब 866 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे इस प्रोजेक्ट को जून 2027 तक पूरा करने की समयसीमा तय की गई है। संभागायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं। काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और तय समय के अनुसार प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
0
0
Report

इंदिरा नगर से हरिफाटक तक एलिवेटेड ब्रिज निर्माण के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार

Ujjain, Madhya Pradesh:इंदिरा नगर से हरिफाटक तक निर्माण कार्यों का लिया जायजा, संभागायुक्त आशीष सिंह ने कहा- निर्माण के दौरान आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो उज्जैन। सिंहस्थ-2028 को देखते हुए शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने निर्माणाधीन एलिवेटेड ब्रिज का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने इंदिरा नगर से हरिफाटक तक चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। इस दौरान चामुंडा माता चौराहे से इIndौर गेट, गदा पुलिया और बुधवारिया चौराहे तक एलिवेटेड ब्रिज निर्माण की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त आशीष सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। आम लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए ट्रैफिक प्लान पहले से तैयार रखा जाए और निर्माण के दौरान भी यातायात सुचारु बना रहे। उन्होंने सीवर से जुड़े कामों को भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्यों के बीच सड़क पर आवाजाही प्रभावित न हो और लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, अपर मेला अधिकारी दृष्टि जायसवाल, ओमप्रकाश सनोडिया सहित लोक निर्माण विभाग, नगर निगम के अधिकारी, इंजीनियर और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर के मेडिकल कॉलेज भर्ती फर्जीवाड़ा: सवा करोड़ की ठगी, आरोपियों की तलाश

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में मेडिकल पीजी कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति से उसके बेटे की पीजी में सीट दिलाने का झांसा देकर सवा करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम ठग ली गई। एडमिशन नहीं होने और पैसे वापस नहीं मिलने पर पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। अज्ञेय नगर निवासी आरिफ खान अपने एमबीबीएस कर चुके बेटे का मेडिकल पीजी कॉलेज में एडमिशन कराने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान दो लोगों ने उनसे संपर्क किया और पेमेंट सीट पर एडमिशन दिलाने का भरोसा दिया। आरोपियों की बातों में आकर आरिफ खान ने अलग-अलग किश्तों में कुल 1 करोड़ 29 लाख 34 हजार रुपए दे दिए। रकम मिलने के बाद भी जब बेटे का एडमिशन नहीं हुआ तो उन्होंने दोनों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों के मोबाइल फोन लगातार बंद मिलने लगे। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। सिविल लाइन पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना से जुड़ी धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है。
0
0
Report

निवाई पंचायत चुनाव में बड़ा बवाल: महिलाओं को बंधक बनाकर मतदान से रोके जाने के आरोप

Tonk, Rajasthan:निवाई में प्रधान चुनाव के दौरान बड़ा बवाल, दो महिला सदस्यों को बंधक बनाने का आरोप पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा सहित अन्य लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, मतदान से वंचित रखने की निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत निवाई (टोंक)। पंचायत समिति निवाई में प्रधान पद के चुनाव के दौरान उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब दो निर्वाचित महिला सदस्यों को कथित रूप से बंधक बनाकर मतदान से वंचित रखने के आरोप लगाए गए। मामले को लेकर दोनों महिला सदस्यों के पतियों ने निर्वाचन अधिकारी मनस्वी नरेश को लिखित शिकायत सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया कि वार्ड नंबर 7 से निर्वाचित सदस्य सीता देवी गुर्जर और वार्ड नंबर 26 से निर्वाचित सदस्य अनीता देवी गुर्जर को बंधक बनाकर रखा गया। उनके पतियों का कहना है कि बार-बार फोन करने के बावजूद दोनों महिला सदस्यों को प्रधान पद के चुनाव में मतदान करने के लिए नहीं आने दिया गया। शिकायतकर्ताओं ने इस पूरे घटनाक्रम में पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा सहित अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। प्रधान चुनाव के दौरान सामने आए इन आरोपों के बाद निवाई की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब सबकी नजर निर्वाचन अधिकारी की जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है
0
0
Report

गुघिया में जमीन को लेकर विवाद, पुलिस पर गेहूं की बुवाई रुकवाने का आरोप किसान ने कुछ लोगों पर जमीन पर

Deepak KumarDeepak KumarFollow25m ago
Khutar, Uttar Pradesh:खुटार (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव गुरघिया निवासी रघुवीर ने कुछ लोगों पर अपने खेत की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। रघुवीर के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ खेत में गेहूं की बुवाई कर रहा था। इसी दौरान पुलिस के साथ पहुंचे कुछ लोगों ने खेत में पहुंच कर गेहूं बुवाई रुकवा दी। रघुवीर और उसके परिवार का कहना है कि यदि उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया तो वे अपने परिवार का पालन-पोषण कैसे करेंगे। उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें मजबूर होकर गांव छोड़ना पड़ सकता है। इस संबंध में थाना प्रभारी लोकेंद्र त्यागी ने बताया कि जमीन को लेकर विवाद है, इसलिए फिलहाल बुवाई रुकवाई गई है। दोनों पक्षों को अपने-अपने जमीन संबंधी कागजात लेकर सुबह थाने बुलाया गया है। कागजात देखने के बाद जिसके पक्ष में जमीन होगी, वही फसल की बुवाई करेगा।
0
0
Report
Advertisement

कौशाम्बी: 31 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में चार अभियुक्त आजीवन कारावास

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:31 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में 4 को उम्रकैद कौशाम्बी में 31 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पिता और भतीजे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है。 पूरा मामला सैनी थाना क्षेत्र का है, जहां 9 अप्रैल 1995 को गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद 27 नवंबर 2026 को जिला न्यायालय ने चारों अभियुक्तों चन्द्रभान, लल्लन उर्फ चन्द्रप्रकाश, ब्रह्मादीन और प्रताप सिंह को दोषी करार दिया। अदालत ने प्रत्येक अभियुक्त को आजीवन कारावास और 55-55 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
0
0
Report

सहारनपुर विधानसभा में इमरान मसूद के बिना सपा की राह कठिन

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद में 7 विधानसभाक्षेत्र हैं. विधानसभा नंबर 1 बेहट सहारनपुर से ही शुरू होती है. भाजपा हो या कोई भी अन्य पार्टियाँ उनका प्रयास यही रहता है कि अपना चुनावी रथ सहारनपुर जनपद की विधानसभा नंबर एक बेहद से ही शुरुआत करें. सहारनपुर गंगा और जमुना के दोआब पर बसा हुआ है. सहारनपुर में मिजाज शांत है, लेकिन राजनीतिक उथल-पुथल जारी है. 2017 से 2022 तक कांग्रेस के फैसलों और दलों के बदलाव का क्रम जारी रहा. 2017 में देहात-बहट क्षेत्र से कांग्रेस के मसूद अख्तर और नरेश सैनी विजयी थे, जो इमरान मसूद के उम्मीदवार थे. 2022 में समाजवादी पार्टी ने इमरान मसूद को नहीं माना, जिससे वे कांग्रेस में चले गए और फिर सांसद बन गए. जनता ने अन्य परिवारों के समर्थनों को भी कभी नजरअंदाज नहीं किया. अब इमरान मसूद के बिना इन सीटों पर सपा की राह कठिन मानी जा रही है, क्योंकि गठबंधन में उनके साथ व्यवहार को लेकर नाराजगी रही. लोकसभा चुनाव के आंकड़े बताते हैं कि भाजपा के लिए चुनौती आसान नहीं, बल्कि कठिन है. नकुड और गंगोह में भाजपा के मौजूदा विधायक हैं, पर सपा के उम्मीदवारें ने अधिक वोट प्राप्त कर पीछे छोड़ दिया. डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने 2022 में भाजपा छोड़कर सपा-गठबंधन में आने के संकेत दिए थे और अब फिर टिकट की मांग कर रहे हैं. मायावती की तारीफ के बाद भाजपा ने उन्हें डैमेज कंट्रोल किया. यहां के निकटस्थ विश्लेषक बताते हैं कि अगर इमरान मसूद को उचित सम्मान नहीं मिला तो परिणाम उलटफेर हो सकते हैं. स्थानीय जनता का कहना है कि योगी आदित्यनाथ के विकास मॉडल को ही स्वीकार्या जाएगा, और बाबा योगी के बुलडोजर की उम्मीद भी मौजूद है. बाइट्स: महेश भार्गव, राजेश कुमार जैन, आम जनता. इमाम मसूद के बिना भी चुनावी जंग में गोटियाँ बदली जा सकती हैं, पर सहारनपुर की राजनीति में इमरान मसूद की भूमिका अहम बनी रहने वाली है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top