Back
गोंडा: ब्रिजभूषण शरण सिंह का 69वां जन्मदिन 100 गाड़ियों के काफिले से मनाया गया
AKAtul Kumar Yadav
Jan 08, 2026 12:29:35
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां आज कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा अपना 69 वां जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से 100 गाड़ियों के काफिले के साथ नंदिनी निकेतन पहुंचकर के मनाया गया है। सबसे बड़े शक्ति प्रदर्शन को करके बृजभूषण शरण सिंह ने पूर्वांचल की राजनीति को एक नया मैसेज दिया है। जो अब लोग तरह-तरह की चर्चाएं इस शक्ति प्रदर्शन के बाद उठ रही है 5 लाख से अधिक लोगों ने पहुंच करके राष्ट्रकथा महोत्सव के समापन पर बृजभूषण शरण सिंह के साथ बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। मंच पर आने से पहले नंदिनी निकेतन पहुंचकर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नंदनी गौ माता की पूजा अर्चना करके उनका आशीर्वाद लिया है और प्रसाद के रूप में लाया गया मक्खन उन्होंने अपने चारों हाथों की उंगलियों से निकाल करके खाया है। इसके बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह राष्ट्र कथा महोत्सव के समापन वाले मंच पर पहुंचे वहां उन्होंने लाखों की संख्या में आए 11 लोगों से सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक मिल मिलकर उनसे फूल लेकर के जन्मदिन की बधाइयां ली है और उन्हें इसके लिए धन्यवाद भी दिया है। विश्नोहरपुर घर से नंदिनी निकेतन आते समय 10 किलोमीटर तक रास्ते में जगह-जगह बुलडोजर के माध्यम से लोगों द्वारा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया है। 25 बीघा बीघा में राष्ट्रकथा महोत्सव मंच का पंडाल लगा है इसी पंडाल पर बैठकर के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा जन्मदिन पर लोगों की बधाइयां स्वीकार करते हुए अपना जन्मदिन मनाया है। सबसे खास बात रही कि कुलदीप सिंह सिंगर के जेल में बंद होने के बाद उनके बेटे बृजभूषण शरण सिंह के जन्म दिवस कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने उन्हें आशीर्वाद दिया है। बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर मशहूर भोजपुरी गायक गुंजन सिंह, लिटिल स्टार आर्यन बाबू,लोक गायिका करीना पांडे, अवधी लोक गायक गगनदीप सिंह और स्थानीय लोक नृत्य के कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दीं है। जन्मदिन पर भी बृजभूषण शरण सिंह अपना गुस्सा नहीं शांत कर पाए और उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि मंच पर केवल अयोध्या के साधु संतों को आने दीजिए अगर भगवान आ रहे हैं तो उनको भी आने से रोक दीजिए उन्हें भी मंच पर मत आने दीजिए जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 24, 2026 17:32:190
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 24, 2026 17:32:040
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 24, 2026 17:31:430
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowJan 24, 2026 17:31:240
Report
PKPankaj Kumar
FollowJan 24, 2026 17:31:170
Report
NSNivedita Shukla
FollowJan 24, 2026 17:30:400
Report
SKSATISH KUMAR
FollowJan 24, 2026 17:30:250
Report
JPJai Pal
FollowJan 24, 2026 17:30:180
Report
पुलिस मुठभेड़ में टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार पैर में लगी गोली
0
Report
0
Report
1
Report
DSDevendra Singh
FollowJan 24, 2026 17:16:310
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 24, 2026 17:15:390
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowJan 24, 2026 17:15:200
Report