271002
Gonda - ईंट और निर्माण ही बताता है मंदिर की पौराणिकता
Gonda, Uttar Pradesh:प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी पौष पूर्णिमा के पावन पर्व पर विकास खण्ड कटरा बाजार अंर्तगत ऐतिहासिक एवं प्राचीन मंदिर फलाहारीधाम पर एक दिवसीय मेला सकुशल सम्पन्न हुआ। निर्माण और ईंट ही मंदिर के पौराणिकता का परिचय देता है मंदिर ,महन्त सिद्धार्थ दास ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण 1857 में हुआ था,यहां श्रवण दास नाम के एक महंत हुआ करते थे, जो जड़ी बूटियां से सोना बनाते थे और उसी से इस मंदिर का निर्माण कराए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लिफ्ट खराब: बेगूसराय मॉडल अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए उठाकर इलाज खतरे में
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय के मॉडल सदर अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने करोड़ों रुपये की लागत से बने इस अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले तीन दिनों से अस्पताल की लिफ्ट खराब पड़ी है। नतीजा यह है कि गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर समेत सीढ़ियों के रास्ते कंधे पर उठाकर ग्राउंड फ्लोर से फर्स्ट फ्लोर तक पहुंचाया जा रहा है। इस पूरी घटना का वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी और मरीज के परिजन मिलकर स्ट्रेचर को अपने कंधों पर उठाकर पहली मंजिल तक ले जा रहे हैं। लिफ्ट बंद रहने के कारण रोजाना मरीजों को इसी तरह वार्ड तक पहुंचाना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों के लिए यह व्यवस्था काफी जोखिम भरी साबित हो रही है। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि कई मरीजों का वजन अधिक होता है। ऐसे मरीजों को स्ट्रेचर सहित सीढ़ियों से ऊपर ले जाना बेहद कठिन होता है। मरीज को वार्ड तक पहुंचाते-पहुंचाते कंधों में दर्द होने लगता है और शरीर पूरी तरह थक जाता है। वहीं मरीजों के परिजनों ने भी कहा कि मॉडल अस्पताल में इस तरह की स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना है कि अगर किसी मरीज की हालत गंभीर हो जाए तो उसे समय पर वार्ड तक पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है। सिर्फ लिफ्ट ही नहीं, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। यहां पर्याप्त पंखों की व्यवस्था नहीं है और एक टेबल फैन के सहारे मरीजों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच मरीज, उनके परिजन और स्वास्थ्यकर्मी सभी परेशान हैं। इलाज के दौरान स्वास्थ्यकर्मी पसीने से तर-बतर रहते हैं, जबकि मरीजों को भी गर्मी के बीच इलाज कराना पड़ रहा है। इस मामले में सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि लिफ्ट खराब होने की सूचना मिलने के बाद उसे ठीक करा दिया गया था। लेकिन दोबारा वह कैसे खराब हो गई, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। तकनीकी टीम को बुलाया गया है और लिफ्ट को जल्द से जल्द दुरुस्त करा दिया जाएगा। वहीं करोड़ों रुपये खर्च कर मॉडल सदर अस्पताल तो बना दिया गया, लेकिन अगर मरीजों को आज भी स्ट्रेचर सहित कंधे पर उठाकर वार्ड तक पहुंचाना पड़े, तो यह स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक करता है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को इस तरह की परेशानी से राहत मिल सके。0
0
Report
गुमला के नागफेनी मंदिर में नेत्रदान पूजा के साथ रथयात्रा आज शुरू
Gumla, Jharkhand:नागफेनी जगन्नाथ मंदिर में आज नेत्रदान पूजा, गुरुवार को निकलेगी ऐतिहासिक रथयात्रा; आस्था और प्रकृति का अद्भुत संगम बनेगा श्रद्धालुओं का केंद्र गुमला - जिला मुख्यालय से लगभग 16 किलोमीटर तथा राजधानी रांची से करीब 80 किलोमीटर दूर कोयल नदी के तट पर स्थित नागफेनी का प्राचीन श्रीजगन्नाथ मंदिर रथयात्रा महोत्सव को लेकर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंग गया है। आज मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की पारंपरिक नेत्रदान (नेत्रोत्सव) पूजा श्रद्धा और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न की जा रही है। इसके बाद गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। नागवंशी राजा जगरनाथ साय द्वारा 1761 ईस्वी में स्थापित यह प्राचीन मंदिर गुमला की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। कोयल नदी के मध्य स्थित ऊंची एवं नुकीली चट्टानें तथा मनमोहक प्राकृतिक दृश्य इस स्थल को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी विशेष बनाते हैं। प्रत्येक वर्ष रथयात्रा और मकर संक्रांति के अवसर पर यहां विशाल मेले का आयोजन होता है, जबकि नववर्ष पर हजारों पर्यटक और श्रद्धालु पिकनिक एवं दर्शन के लिए पहुंचते हैं। झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों से श्रद्धालु यहां भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए आते हैं। धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम नागफेनी को गुमला जिले के प्रमुख दर्शनीय एवं पर्यटन स्थलों में विशेष स्थान दिलाता है।0
0
Report
ग्वालियर के बीच चौराहे पर युवाओं की मारपीट, वीडियो वायरल
Morena, Madhya Pradesh:Gwalior के बीच चौराहे पर जमकर मारपीट. K.R.G. Grils कॉलेज के बाहर युवाओं में हुई जमकर मारपीट. मारपीट का वीडियो आया सामने. मारपीट से पहले हुई बहस बाजी. काफी देर तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा. पुलिस चौकी के नजदीक हुई मारपीट. कम्पू थाना क्षेत्र का मामला.0
0
Report
Advertisement
थोड़ी बारिश में शहर में जलजमाव, लोगों को भारी परेशानी
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में थोड़ी बारिश में ही शहर पानी पानी हो गया। बाढ़ शहर में स्टेशन रोड और बेढ़ना रोड पर जलजमाव होने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। छात्राओं को बारिश के गंदे पानी में घुसकर कॉलेज जाते देखा गया। सड़क पर जलजमाव से ई रिक्शा और वाहन चालकों को भी काफी परेशानी हुई। राहगीर बारिश थमने के बाद भी सड़क पर गंदा पानी जमा हो जाने से रुके रहे। वहीं वार्ड पार्षद भोला सिंह ने बताया कि थोड़ी बारिश में ही स्टेशन रोड पर जल जमाव हो जाता है। नाले की उड़ाही रोज की जाती है। मुख्य नाला के निर्माण होने तक लोगों को थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन जल्द ही इसका समाधान कर दिया जाएगा.0
0
Report
बिहार में 211 डिग्री कॉलेजों का डिजिटल उद्घाटन, बेगूसराय के 10 कॉलेज शामिल
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय के लिए आज का दिन शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक रहा। बिहार सरकार की पहल पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के 211 नवस्थापित डिग्री कॉलेजों का डिजिटल उद्घाटन किया। इनमें अकेले बेगूसराय जिले के 10 डिग्री कॉलेज शामिल हैं। इस अवसर पर मटिहानी प्रखंड के महाजी स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सरकार का दावा है कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को अब उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। आपको बताते चले कि बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज स्थापित करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को राज्य के 211 डिग्री कॉलेजों का डिजिटल उद्घाटन किया। बेगूसराय जिले के 10 नवस्थापित डिग्री कॉलेज भी इस योजना का हिस्सा बने हैं।मटिहानी प्रखंड के महाजी में आयोजित उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त (डीडीसी), पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, मटिहानी के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं शिक्षाविद मौजूद रहे।राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मटिहानी की अस्थायी शैक्षणिक व्यवस्था उत्क्रमित प्लस-टू माध्यमिक विद्यालय, महाजी में की गई है, जहां से नए शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई शुरू होगी। सरकार ने इन कॉलेजों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति भी कर दी है और नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने इसे बेगूसराय और बिहार के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केवल घोषणाएं नहीं कर रही, बल्कि शिक्षा के विकास के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए सरकार ने बड़े पैमाने पर बजट का प्रावधान किया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।राजकुमार सिंह ने यह भी कहा कि एक जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता की समस्याओं और जरूरतों के साथ खड़ा रहना है। चुनाव में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण जनता की सेवा है।वहीं, पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की शुरुआत से शिक्षा की नई रोशनी पहुंचेगी। उन्होंने रामदीरी गांव का उल्लेख करते हुए कहा कि यह गांव स्वतंत्रता सेनानियों की धरती रहा है और आजादी की लड़ाई में यहां के लोगों का योगदान अविस्मरणीय रहा है। अब इस क्षेत्र में उच्च शिक्षा की नई शुरुआत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।सरकार का मानना है कि प्रखंड स्तर पर डिग्री कॉलेज खुलने से हजारों छात्र-छात्राओं, विशेषकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा का लाभ अपने क्षेत्र में ही मिल सकेगा。 बाइट: शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद बाइट राजकुमार सिंह, पूर्व विधायक, मटिहानी0
0
Report
सीतामढ़ी: गाढ़ा थाना पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गाढ़ा थाना पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया है ।जिसका पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के साथ संपर्क करने के पुख्ता सबूत मिले है ।इंस्टाग्राम व्हॉट्सऐप के माध्यम से दोनों शख्स पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में था। गिरफ्तार शख्स का नाम मोहम्मद अखलाक और मोहम्मद अरमान है जो सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना क्षेत्र के टकौर गांव का रहने वाला है ।0
0
Report
Advertisement
सीवान में 17 वर्षीय अली हुसैन की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
Siwan, Bihar:सीवान में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव घर के कमरे में बिस्तर पर पड़ा हुआ बरामद किया गया है। मृतक के गले और पैर पर जख्म के निशान मिलने के बाद परिजन गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। घटना लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी नया टोला गांव की है। मृतक की पहचान मोहम्मद रियाजुद्दीन के 17 वर्षीय पुत्र अली हुसैन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अली हुसैन चार पहिया वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सुबह में उसका शव घर के कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। शव के गले और पैर पर जख्म के निशान देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों का आरोप है कि अली हुसैन की गला दबाकर हत्या की गई है। घटना के बाद परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। पुलिस जांच कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। युवक की हत्या की गई है या किसी अन्य वजह से मौत हुई है।0
0
Report
अमरौहा गजरौला में दिनदहाड़े चोरी: CCTV में कैद तीन चोर, लाखों की लूट
Amroha, Uttar Pradesh:अमरौहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र की साकेत कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदाट सामने आई है। अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखी नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान की कीमत करीब लाखों रुपये बताई जा रही है। तीनों चोर पड़ोसी घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। जानकारी के अनुसार साकेत कॉलोनी निवासी अमरपाल सिंह चौहान फैक्ट्री में ड्यूटी पर गए हुए थे। बुधवार दोपहर उनकी आठ वर्षीय बेटी की तबीयत बिगड़ने पर उनकी पत्नी रश्मि बच्ची को लेकर दवा लेने डॉक्टर के पास चली गई थीं। घर पर ताला लगा होने और मकान सूना देखकर चोरों ने मौका पाकर ताला तोड़ दिया और घर के अंदर घुसकर नकदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब रश्मि अपनी बेटी के साथ घर लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और नकदी व जेवरात गायब मिले। सूचना मिलते ही गजरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों अज्ञात चोरों की पहचान करने में जुटी है और घटनास्थल का जायजा लेने आला अधिकारी पहुंच चुके हैं0
0
Report
सरमथुरा में भाजपा एसटी मोर्चा ने जन्मदिन पर रक्तदान और फल वितरित किया
Dholpur, Rajasthan:भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा के जन्मदिन के अवसर पर सरमथुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशाल रक्तदान शिविर और फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर का आयोजन भाजपा एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष धनीराम मीणा के नेतृत्व में किया गया। बसेड़ी के पूर्व विधायक सुखराम कोली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सुबह से ही रक्तदान के लिए युवाओं की लंबी कतारें लग गईं। चिकित्सा विभाग की टीम ने शिविर में पहुंचे लोगों के स्वास्थ्य की जांच के बाद रक्त संग्रह किया। रक्तदान के साथ-साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए फल वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्डों में जाकर मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुखराम कोली ने कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें और इस पुण्य कार्य में भागीदार बनें। एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष धनीराम मीणा ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया है। समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद ही उनके जीवन का उद्देश्य है। इसी प्रेरणा से आज रक्तदान और फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कई भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
कुलगाम के डीसी ने फ्रिसाल में जनसंपर्क कार्यक्रम कर आम जन की मांगें सुनीं
Kulgam, DC Kulgam Presides Over Public Outreach Programme at Frisal, Listens to Public Grievances and Developmental Demands Under the Public Outreach Initiative aimed at taking governance to the doorsteps of the people, Deputy Commissioner (DC) Kulgam, Shahzad Alam, today visited Frisal and presided over a Public Outreach Programme to hear the grievances and developmental demands of the local population. During the programme, residents of Frisal and adjoining areas projected several public issues and developmental demands. These included upgradation of the Primary Health Centre (PHC), proper solid waste management, repair and restoration of street lights in the market, establishment of a Fire & Emergency Services Station, desiltation of Lakti Kul, construction of a footbridge over Badi Kul to facilitate farmers' access to their agricultural land, strengthening of flood protection bunds, construction and macadamization of link roads, enhancement of PHH/BPL ration quota, ensuring adequate and uninterrupted irrigation water through canals, provision of filtered drinking water, and deployment of doctors at Kujjar Hospital and other developmental requirements of the area. During the interaction, officers of the concerned departments also briefed the gathering on the issues raised and informed them about the measures being taken for their resolution. The Deputy Commissioner patiently listened to all the grievances and demands and assured the public that every genuine issue would be examined and taken up with the concerned departments for timely redressal. He directed the officers to address issues falling within their jurisdiction on priority and ensure prompt follow-up and effective implementation of decisions. Emphasizing the importance of sanitation, the Deputy Commissioner instructed the concerned authorities to ensure proper collection and scientific disposal of solid waste. He addded that the Public Outreach Initiative is aimed at strengthening people-centric governance by promoting direct interaction with citizens, ensuring transparency, accountability and the timely delivery of public services. The programme was attended by Additional Deputy Commissioner Viqar Ahmed Giri,JDP, ACD and other district and sectoral officers and a large number of local residents. Later the DC inaugurated a volleyball tournament at Badroo held under Nasha Mukt Bharat Abhiyan. byte..DC kulgam0
0
Report
कानपुर के हैलट अस्पताल में आग, सुरक्षा कर्मियों ने काबू पाया
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के हैलट अस्पताल में लगी आग रेडियोलाजी विभाग के बगल में लगे विद्युत पैनल में लगी आग आग से अफरातफरी का माहौल सुरक्षा कर्मियों ने आग पर पाया काबू एक्सरे वा अल्ट्रासाउंड सेवाएं हुई बाधित सभी मरीज वा रेडियोलाजी विभाग के डॉक्टर वा कर्मचारी पैरा मेडिकल स्टाफ विभाग से बाहर निकले।0
0
Report
जलालपुर को मिली यूको बैंक की नई सौगात, एसडीएम राहुल कुमार गुप्ता ने किया शाखा का शुभारंभ
Jalalpur, Uttar Pradesh:अम्बेडकर नगर। नगरवासियों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बुधवार को जलालपुर में यूको बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया गया। मालीपुर रोड स्थित हरियाली मार्केट में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता ने फीता काटकर शाखा का विधिवत उद्घाटन किया और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत बैंक के शाखा प्रमुख अभिषेक कुमार पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत अतिथियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उद्घाटन समारोह में एसडीएम राहुल कुमार गुप्ता, यूको बैंक के उप अंचल प्रमुख साहिल सुमन, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, लोन एंड मार्केटिंग हेड अमन रंजन, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल तथा मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि यूको बैंक की नई शाखा खुलने से जलालपुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को आधुनिक एवं सुलभ बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा। इससे स्थानीय व्यापार, उद्यम और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। इस अवसर पर सहायक शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार, मुख्य प्रबंधक अंकुर यादव, जय प्रकाश पांडेय, शुभ सौरभ सिंह, अशोक सिंह, सोनू गौड़, आदित्य गोयल, शिवम आर्या, विवेक सोनी सहित बैंक के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने नई शाखा के शुभारंभ को क्षेत्र के विकास और वित्तीय समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए यूको बैंक की इस पहल का स्वागत किया।0
0
Report
Advertisement
धामी ने गोपेश्वर में सेवा पखवाड़ा से जनता के द्वार तक प्रशासन पहुंचाने संकल्प दोहराया
Karnaprayag, Uttarakhand:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण‘ सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच दूरी को समाप्त करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगवाना नहीं, बल्कि प्रशासन को स्वयं जनता के द्वार तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। पहले चरण में प्रदेशभर में छह लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की और 60 हजार से अधिक समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चमोली जनपद में अब तक 13 जनकल्याण शिविर आयोजित किए गए, जिनमें हजारों लोगों ने भागीदारी की है; 752 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 683 का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा 2500 से अधिक लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सीमांत गांवों को प्रथम गांव के रूप में पहचान दिलाये जाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और ‘21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा‘ का संकल्प धरातल पर साकार हो रहा है। उत्तराखंड ने जी-20 की बैठकों का सफल आयोजन, राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी, शीतकालीन यात्रा की शुरुआत जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। राज्य में 3.75 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए हैं, जिनमें एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश पर कार्य शुरू हो चुका है, जीएसटी संग्रह बढ़ा है, प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि दर्ज हुई है और स्टार्टअप, पर्यटन और होमस्टे के क्षेत्र में विस्तार हुआ है। रिवर्स पलायन की सकारात्मक तस्वीर है और युवा गांव लौटकर स्वरोजगार अपना रहे हैं। राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू कर देश में ऐतिहासिक पहल की है, साथ ही धर्मांतरण विरोधी कानून, नकल विरोधी कानून तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जा रही है; अब तक 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियाँ प्रदान की गईं। चमोली जनपद के विकास के लिए पिछले पांच वर्षों में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है; बदरीनाथ धाम, माणा, नीति आदि के क्षेत्र में मास्टर प्लान के अंतर्गत कार्य चल रहे हैं और आज भी 155 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 63 विकास योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास हुआ है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तेज गति से आगे बढ़ रही है, जिससे पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे; हेली एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से वर्ष 2024 से अब तक चमोली के 76 गंभीर मरीजों को समय पर उच्च चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाकर जीवन बचाया गया है और हजारों परिवारों को पक्के आवास मिले हैं। चमोली की 42 हजार से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है और 25 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं; किसान सम्मान निधि के तहत 48 हजार से अधिक किसानों को 196 करोड़ रुपये से अधिक सहायता दी गई है; दीनदयाल होमस्टे योजना के अंतर्गत 872 नए होमस्टे स्थापित हुए हैं, जिससे स्थानीय रोजगार बढ़ा। आमजन से अभियान एवं सेवा पखवाड़े के शिविरों में अधिक भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा विकास यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है। बद्रीनाथ मंदिर चोरी प्रकरण के मामले में कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित होगी और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
बिजनौर में कावड़ यात्रा के लिए डीएम-एसपी ने सुरक्षा और सुविधाओं का इंतजाम कहा
Moradabad, Uttar Pradesh:कावड़ यात्रा को लेकर डीएम एसपी ने समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में डीएम एसपी ने संबंधित अफसरों को दिशा निर्देश दिए। डीएम ने पानी, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य विभाग को पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए। डीएम जसजीत कौर के बयान के मुताबिक बिजनौर पहुंचने पर कावड़ियों का भव्य स्वागत किया जायेगा। मंड़ावली थाना इलाके के मोटा महादेव मंदिर पर बैठक का आयोजन हुआ।0
0
Report
हरदोई में बस हादसा: 46 यात्री सुरक्षित, कोई जनहानि नहीं
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में खड़े ट्रक से टकराकर पलटी रोडवेज बस,46 यात्रियों की बची जान,मची अफरा-तफरी हरदोई में कटरा-विल्हौर हाईवे पर बुधवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया।यहाँ सवायजपुर थाना क्षेत्र के कन्हारी गांव के सामने फर्रुखाबाद से हरदोई आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई और फिर पलट गई। हादसे के समय बस में 46 यात्री सवार थे।राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई,हालांकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,बस जैसे ही कन्हारी गांव के पास एक ढाबे के सामने पहुंची,चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।तेज रफ्तार बस पहले ढाबे के बाहर खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।टक्कर के बाद बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के तुरंत बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई।सूचना पर सवायजपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार और रूपापुर चौकी प्रभारी अतुल गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की संयुक्त मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि हादसे के बाद बस चालक और परिचालक मौके से चले गए।पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी यात्री के गंभीर रूप से घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।0
0
Report
Advertisement
