271002
गोंडाः कड़ाके की ठंड में नहीं जले अलाव, मौके पर नहीं दिख रहा गैस हीटर
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बावजूद भी नगर परिषद की नींद नहीं खुली रही है। जनता के स्वार्थ की बात हो तो तमाम बहाने करके उसको टालते रहते हैं। उन्हें कोई ना कोई बहाना करके बता दिया जाता है। अब जब कड़ाके की ठंड पड़ रही है और लोगों को अलाव की जरूरत है, तो ऐसे में नगर पालिका नींद में सो रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पीयूष गोयल ने दहिसर में HUL टॉयलेट सुविधा का उद्घाटन किया
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री और उत्तर मुंबई के सांसद पीयूष गोयल ने मुंबई के दहिसर में HUL सुविधा टॉयलेट फैसिलिटी का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, 'हम शौचालयों को इज्जत घर कहते हैं। भारत की विकास यात्रा में इनकी अहम भूमिका है। मेरी इच्छा है कि हर झुग्गी-बस्ती का पुनर्विकास करके उसे पक्की इमारतों में बदला जाए, ताकि निवासियों को पक्के घर और परिवार पालने के लिए बेहतर माहौल मिल सके। हालांकि, जब तक वह व्यापक योजना पूरी तरह से लागू नहीं हो जाती, तब तक हर झुग्गी-बस्ती में रहने वाले व्यक्ति को कम से कम अच्छी शौचालय सुविधा मिलनी चाहिए। इसी मकसद से हमने उत्तर मुंबई में एक बड़ी पहल शुरू की है। BMC के साथ मिलकर हिंदुस्तान यूनिलीवर, HSBC और JSW जैसे संगठन शहर में कई जगहों पर ऐसे सुविधा केंद्र बना रहे हैं... यह सुविधा केंद्र उत्तर मुंबई में बनाया गया है। अब तक कुल 25 सुविधा केंद्र बनाए जा चुके हैं। हमारी योजना अगले 3 वर्षों में ऐसे 100 और केंद्र बनाने की है।0
0
Report
भवानीमंडी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया
Jhalawar, Rajasthan:भवानीमंडी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के भवानीमंडी थाना पुलिस ने लगभग तीन सप्ताह पहले हुए एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मनोवैज्ञानिक तरीकों का उपयोग करते हुए मृतक जगदीश लुहार की हत्या के मुख्य आरोपी रामसिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना 14 मई 2026 को हुई थी। भवानीमंडी के गरोठ फाटक पचपहाड़ के रेलवे अंडरपास के समीप जगदीश लुहार निवासी पचपहाड़ का शव संदिग्ध हालत में मिला था। मृतक के शरीर से काफी खून बह गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द मीणा और RPS कमल मीणा के पर्यवेक्षण में भवानीमंडी थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की कड़ियों को जोड़ा। जांच के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी रामसिंह राजपूत निवासी गुराडिया माना, थाना भवानीमंडी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भवानीमंडी थाने में विभिन्न धाराओं के तहत पूर्व में भी कई मामले दर्ज मिले हैं।0
0
Report
प्रतापगढ़ नगर परिषद ने कृषि मंडी रोड पर अवैध निर्माण रोक दिया
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ नगर परिषद ने शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कृषि मंडी रोड स्थित वर्षों पुरानी आवंटित दुकानों पर किए जा रहे अनधिकृत निर्माण कार्य को रुकवा दिया। जानकारी के अनुसार कृषि मंडी रोड पर स्थित गुमटियों में संचालित एक ऑनलाइन सेंटर द्वारा गुमटी की छत हटाकर उसकी ऊंचाई बढ़ाने और पक्का निर्माण करने का प्रयास किया गया था। मामला नगर परिषद आयुक्त के संज्ञान में आने के बाद उनके निर्देश पर अतिक्रमण शाखा की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। जांच में निर्माण कार्य को नियम विरुद्ध और अवैध पाए जाने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य बंद करवाया तथा किए जा रहे अतिक्रमण को हटवाया। नगर परिषद प्रशासन ने कहा है कि बिना स्वीकृति किसी भी प्रकार का निर्माण, विस्तार या अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
पुलिस लाइन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एंकर-एसपी के मार्गदर्शन में आयोजित
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के मार्गदर्शन से पुलिस लाइन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन मानव सेवा के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान जरूरतमंद मरीजों की सहायता एवं मानव सेवा के उद्देश्य से आयोजन। पुलिस लाइन में आयोजित रक्तदान शिविर में हुआ लगभग 50 यूनिट रक्त संग्रह。 नरसिंहपुर पुलिस द्वारा रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिया गया संदेश0
0
Report
डांगापाड़ा कुएं से चार बोरियाँ: पशु अवशेष मिलने पर पुलिस जांच तेज
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर पंचायत स्थित डांगापाड़ा गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कुएं से तेज दुर्गंध आने की सूचना पर जांच की गई। कुएं के अंदर चार संदिग्ध बोरियां मिलीं, जिन्हें बाहर निकालने पर उनमें जानवरों के अवशेष पाए गए। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने सभी बोरियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और अवशेषों की पहचान के लिए आवश्यक परीक्षण कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार डांगापाड़ा निवासी बादल रविदास के नीलकुठी मोड़ के समीप स्थित आम बागान में एक कुआं है। रविवार सुबह कुएं की ओर से तेज दुर्गंध आने लगी। बदबू का कारण जानने के लिए जब बादल रविदास वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कुएं के अंदर चार बोरियां पड़ी हुई हैं, जिनसे दुर्गंध निकल रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत इसकी सूचना निरसा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कुएं से चारों बोरियों को बाहर निकलवाया। बोरियों को खोलने पर उनमें जानवरों के अवशेष मिले। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि बरामद अवशेष प्रतिबंधित मांस या किसी प्रतिबंधित जानवर के हो सकते हैं। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी भी आशंका की पुष्टि करने से इनकार करते हुए कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।फिलहाल पुलिस ने बरामद अवशेषों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक जांच और आवश्यक परीक्षण के बाद ही यह पता चल सकेगा कि अवशेष किस जानवर के हैं और उन्हें कुएं में किस उद्देश्य से फेंका गया था। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।0
0
Report
राजनांदगांव में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के कार्यक्रम से वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना अन्तर्गत अयोध्या भगवान श्री रामलला दर्शन मे शामिल वरिष्ठ नागरिको का सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन राजनांदगांव शहर के पद्म श्री गोविंद राम निर्मलकर आडिटोरियम मे किया गया। इस कार्यक्रम मे विधान सभा अध्यक्ष डा रमन सिंह ने शिरकत करते हुए भगवान श्री रामलला का दर्शन कर लौटे वरिष्ठ नागरिको का सम्मान चरण कमल धो कर किया और उनके अनुभव साझा किए। इस मौके पर बोलते हुए विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह ने कहा कि जो वरिष्ठ नागरिक जिन्होने भगवान श्री राम का दर्शन कर लौटे है उनका कमल चरण धोकर आर्शीवाद मांगा है ताकि यह योजना निरतंर चल सके। उन्होंने बताया कि अलग अलग समय पर 07 विशेष ट्रेनो से जिले के 1083 तीर्थयात्री मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अन्तर्गत अयोध्यхат मथुरा काशी विश्वनाथ धाम दर्शन करने गए थे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना मुख्यमंत्री की अदभूत योजना है जो कि निरतंर सतत चलने वाली योजना है।0
0
Report
Advertisement
गौतमबुद्धनगर में विश्वस्तरीय हॉकी स्टेडियम भूमि पूजन: युवाओं को मिलेगी नई उड़ान
Greater Noida, Uttar Pradesh:गौतमबुद्धनगर को मिला विश्वस्तरीय हॉकी स्टेडियम का तोहफा, युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, जेवर विधानसभा के सेक्टर-37 में हॉकी स्टेडियम का भूमि पूजन जेवर विधानसभा क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा, जब ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 10.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले विश्वस्तरीय हॉकी स्टेडियम का वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस मौके पर जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह हॉकी स्टेडियम केवल एक खेल परिसर का निर्माण नहीं, बल्कि जनपद गौतमबुद्धनगर के युवाओं के सपनों, प्रतिभा और उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा देने का संकल्प है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित होने वाला यह हॉकी स्टेडियम क्षेत्र के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं, बेहतर प्रशिक्षण तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा। बाइट धीरेंद्र सिंह जेवर विधायक जेवर के विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश खेल के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। खेलों को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का ही परिणाम है कि आज भारत के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि जब हमारे युवा इस स्टेडियम से निकलकर प्रदेश और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगे, तब इस स्टेडियम का वास्तविक उद्देश्य पूर्ण होगा। यह हॉकी स्टेडियम न केवल गौतमबुद्धनगर बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा।"* भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के साथ भारत के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी श्री रोमियो जेम्स, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री प्रमोद बाटला तथा भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान श्रीमति निर्मल तंवर भाटी द्वारा किया गया। इस मौके पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के सीनियर सिटीजन के साथ-साथ श्री संजय प्रताप सिंह, श्री मनोज गर्ग, श्री हरेंद्र भाटी, श्री मोहन सिंह, श्री रामवीर सिंह, श्री अमित भाटी, श्री सुरेश शर्मा, अनिल शर्मा, श्री आलोक सिंह, सुशील भाटी, श्री डोरी लाल सिंह, सुधीर भाटी, योगेश भाटी, अमित भाटी, राजू भाटी, विकास सिंह, सूरज सिंह, अरविंद सिंह, राहुल नम्बरदार आदि सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे। जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने अंत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए किए गए सार्थक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज भारत ओलंपिक, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार पदक अर्जित कर विश्व मंच पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है।0
0
Report
नन्दा देवी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 का फ्लैगऑफ, मंत्री ने जताया उत्साह
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली, नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग, जोशीमठ द्वारा नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन–2026 के फ्लैग ऑफ समारोह का आयोजन मोनाल वन विश्राम भवन में किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड सरकार के वन, निर्वाचन, विधायी एवं संसदीय कार्य तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर इस ऐतिहासिक अभियान के वरिष्ठतम सदस्य एवं प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. जी. एस. रावत (पूर्व डीन, वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) के योगदान की सराहना की गयी तथा प्रतिभागियों को उनके अनुभवों से सीख लेने के लिये प्रेरित किया गया। मंत्री ने यह भी कहा कि नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन को प्रत्येक पाँच वर्ष में आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं एवं वन अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण अभियान में भाग लेने का अवसर मिल सके। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों, आईटीबीपी, SDRF तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।0
0
Report
विनेश फोगाट ने डिप्टी स्पीकर के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया
Jhanj Kalan, Haryana:डिप्टी स्पीकर अपनी हैसियत के हिसाब से दें बयान, व्यक्तिगत कटाक्ष करना शोभा नहीं देता--- विनेश फोगाट राजनीति वाले खेल छोड़ दें, मैं राजनीति छोड़ वापस मैदान में लौट जाऊंगी: जुलाना विधायक का तीखा पलटवार खिलाड़ी किसी जाति या प्रदेश का नहीं, सिर्फ तिरंगे के लिए लड़ता है; खेल को सियासत से दूर रखें जुलाना से कांग्रेस विधायक और अंतर्राष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट ने हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) डॉ कृष्ण मिड्ढा के बयानों पर कड़ा ऐतराज जताया है। रविवार को जुलाना उप मंडल के लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विनेश ने कहा कि डिप्टी स्पीकर को अपने संवैधानिक पद की गरिमा और हैसियत के अनुसार ही बयानबाजी करनी चाहिए, न कि किसी पर व्यक्तिगत तौर पर कटाक्ष करना चाहिए। बीजेपी नेताओं द्वारा उन्हें खेल छोड़कर राजनीति संभालने की दी जा रही नसीहतों पर पलटवार करते हुए विनेश ने कहा, "बीजेपी के लोग पहले खुद खेल को छोड़ें। जिस दिन ये राजनीति वाले खेल में दखल देना बंद कर देंगे, मैं राजनीति छोड़कर वापस खेल के मैदान में चली जाऊंगी। जब राजनीति वाले खेल में आकर हमारा खेल खराब कर सकते हैं, तो हम खेल वाले भी राजनीति में आकर अपनी और आने वाली पीढ़ी की जिंदगी के फैसले खुद करेंगे।" इस्तीफे की चर्चाओं और विरोधियों के बयानों पर विनेश फोगाट ने दो टूक लहजे में कहा, "बहुत सारे लोग चाहते हैं कि मैं इस्तीफा दे दूं, लेकिन मैं इस्तीफा नहीं दूंगी। हम मैदान छोड़कर भागने वालों में से नहीं हैं। चाहे कुश्ती का मैट हो या राजनीति का मैदान, हम डटकर लड़ाई लड़ेंगे। मैं अपने लोगों, अपने समाज और अपने देश के हक के लिए आखिरी सांस तक खड़ी रहूंगी।" कुश्ती और राजनीति में जातिवाद के हावी होने के सवाल पर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। एक एथलीट न तो किसी जाति का होता है और न ही किसी विशेष राज्य का। खिलाड़ी जब भी मैदान में उतरता है, तो वह सिर्फ अपने देश और तिरंगे के गौरव के लिए लड़ता है। मीडिया और समाज को भी ऐसी नकारात्मक चीजों को नजरअंदाज करना चाहिए ताकि खिलाड़ियों को खेल भावना से ही देखा जाए।" कांग्रेस में किसी भी प्रकार की गुटबाजी या नाराजगी से इनकार करते हुए जुलाना विधायक ने कहा, "जुलाना में कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय है। जुलाना के सहयोग के बिना कुछ भी संभव नहीं है। राजनीति में लोगों को किसी व्यक्ति विशेष के बजाय पार्टी की विचारधारा से जुड़ना चाहिए ताकि संगठन मजबूत हो। कल को अगर मैं भी कहूं कि मैं पार्टी बदल रही हूं, तो मेरे साथ भी किसी को नहीं जाना चाहिए। हमें एक विचारधारा के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।" विनेश ने यह भी कहा कि आने वाले समय में वे गांवों में नकली वोट जुड़ने और असली वोट कटने की प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखेंगी। गैस सिलेंडरों के बढ़ते दामों पर सरकार को घेरते हुए विनेश ने कहा, "राहुल गांधी देश को पहले ही महंगाई को लेकर चेतावनी दे रहे हैं। अभी तो महंगाई की शुरुआत हुई है, आने वाला समय और कठिन होने वाला है। आज आम जनता त्रस्त है। मैं विधायक हूं, कई बार मेरे लिए भी गैस सिलेंडर का इंतजाम करना मुश्किल हो जाता है। बाजार में पांच हजार रुपये तक में सिलेंडर ब्लैक हो रहा है, ऐसे में आम नागरिक का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।" उन्होंने छात्र संगठन एनएसयूआई और पहलवानों के हक में आवाज उठाने वाले हर आंदोलन का समर्थन करने की बात कही। मानसून की आहट के बीच जुलाना में ड्रेनों की सफाई के मुद्दे पर विधायक ने कहा, "बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। खेतों में कटाई के कारण ड्रेनों में मिट्टी जमा हो गई है। मैंने आज ही प्रशासनिक अधिकारियों से इस संबंध में बात की है और मुआयना कर जल्द सफाई के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि एक हफ्ते से 10 दिन के भीतर सभी ड्रेनों और नालों को साफ करवा दिया जाएगा ताकि जलभराव की स्थिति पैदा न हो।"0
0
Report
Advertisement
बगहा में प्रेम प्रसंग के चलते युवती टॉवर पर चढ़ी, घंटों चला ड्रामा
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर आ रही है जहां एक बार फ़िर प्रेम प्रसंग में पागल होकर मोबाइल टावर पर एक युवती चढ़ गईं लिहाजा घंटों की हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद हजारों की भीड़ जुट गईं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर नाराज़ प्रेमी युवती को टॉवर से नीचे उतरवाया। दरअसल बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना चौतरवा थाना क्षेत्र के पतिलार लक्ष्मीपुर गांव के समीप स्थित एक मोबाइल टावर की बताई जा रही है, जहां युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों ke मुताबिक युवती काफी ऊंचाई तक टावर पर चढ़ गई थी, जिससे किसी अनहोनी की आशंका को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई। सूचना मिलने पर चौतरवा थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। करीब दो घंटे तक पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने समझाने-बुझाने की काफी कोशिशें पकी जिसके बाद युवती टावर से नीचे उतरने के लिए राजी हुई। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग से नाराज़ युवती की पहचान चौतरवा थाना क्षेत्र के मौजे गांव निवासी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। युवती के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस उसे अपने साथ थाना पर ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। चौतरवा थाना पुलिस ने बताया है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही युवती के टावर पर चढ़ने के सही कारणों का पता चल पाएगा।0
0
Report
जमुई में डाक पार्सल पिकअप से 1080.72 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
Jamui, Bihar:जमुई सिमुलतला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डाक पार्सल लिखी एक पिकअप वैन से 1080.72 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने वाहन का पीछा कर चालक को गिरफ्तार किया। बरामद शराब 121 कार्टन में पैक थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस रेलवे सबवे के समीप वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध पिकअप वैन दिखाई दी, जिस पर "डाक पार्सल" का बोर्ड लगा हुआ था। पुलिस द्वारा रोकने का संकेत दिए जाने पर चालक वाहन लेकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर वाहन को रोक लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया。 तलाशी के दौरान वाहन से 121 कार्टन रॉयल मेंशन गोल्ड व्हिस्की बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 1080.72 लीटर बताई गई है। गिरफ्तार चालक की पहचान झारखंड के धनबाद जिले के बरमसिया निवासी कृष्णा वीवर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि शराब की खेप धनबाद से बांका ले जाई जा रही थी。 थानाध्यक्ष रूबी कुमारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।0
0
Report
देवेगौडा ने लालबाग मेले से किसानों को उम्मीद दी
Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU (KARNATAKA): H D DEVEGOWDA (FORMER PM & JD(S) NATIONAL PRESIDENT) ON JACKFRUIT FAIR AT LALBAGH बेंगलुरु: कब्बन पार्क में आयोजित आम और कटहल मेले में शामिल होने के बाद, पूर्व प्रधानमंत्री और JD(S) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि मैं यहां कटहल, आम और फलों के स्टॉल देखने आया हूं... यहां किसानों ने बिक्री के लिए काफी कटहल रखे हैं। मैं उस डायरेक्टर को बधाई देता हूं जिन्होंने किसानों के लिए लालबाग में इस मेले के आयोजन की पहल की; लालबाग का अपना ऐतिहासिक महत्व है... किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है क्योंकि उन्हें अपनी उपज का सही दाम नहीं मिल पाता। भारत सरकार और राज्य सरकार को किसानों की इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए और इसे हल करने के उपाय करने चाहिए..."0
0
Report
Advertisement
रोहित ने लालू निवास से सुरक्षा कर्मी हटाने पर संदेह जताया, जांच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:रोहित ने कहा की लालू निवास से सुरक्षाकर्मियों को हटाने की पीछे मुझे शक है की कहीं राज्य सरकार से सम्प्रति विभाग की कुर्सी,टेबल और पलंग को हटाया जा रहा है रोहित सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अधिकारियों को भेजकर सरकारी सामग्रियों का जांच कराया जाए की कहीं पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति में लालू परिवार ने उनको कहीं और तो नहीं भेज दिया रोहित सिंह ने कहा कि लालू राबड़ी शासन में चारा,अलकतरा चोरी हो चुका है तो शायद सरकारी आवास में सरकार सामग्रियों का भी चोरी हुआ हो रोहित ने अविलंब जांच का मांग किया है0
0
Report
उड़की गांव हादसे में बाइक सवार दो की मौत, चार घायल; बेलगाम ट्रैक्टर से टक्कर
Panna, Madhya Pradesh:उड़की गांव में भीषण सड़क हादसा,दो की मौके पर मौत,दो गंभीर घायल, बोलेरो , सरिया से लोड ऑटो और बाइक की बेलगाम ट्रैक्टर के कारण जोरदार टक्कर, घायल चालकों का अस्पताल पहुँचाया, एंकर-पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के उड़की गांव में एक तेज रफ्तार बोलेरो कार,सरिया से लोड ऑटो और बाइक के बीच बेलगाम ट्रैक्टर के कारण हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं बोलेरो और ऑटो के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची।और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की 8वीं बैठक की सह-अध्यक्षता जारी
Noida, Uttar Pradesh:विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो के साथ मिलकर भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की 8वीं बैठक की सह-अध्यक्षता की। उन्होंने ट्वीट किया - "विदेश मंत्री सुगियोनो के साथ भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की 8वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करना खुशी की बात है। हाल के वर्षों में हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी में काफी बढ़ोतरी हुई है। हमने राजनीतिक, रक्षा और सुरक्षा, समुद्री और शिपिंग, व्यापार, फिनटेक, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स, उर्वरक, महत्वपूर्ण खनिजों के साथ-साथ पर्यटन, शिक्षा और सांस्कृतिक सहयोग पर सार्थक चर्चा की। साथ ही, क्षेत्रीय घटनाक्रमों, बहुपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने और भारत-आसियान संबंधों को और मजबूत करने पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।"0
0
Report
Advertisement
