icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ललितपुर में तेज बारिश: नाले उफान पर, युवक पुल पार करते बह गया; ग्रामीणों ने बचाया

ASAMIT SONIJust now
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में रविवार शाम को हुई तेज बारिश के चलते कई ग्रामीण क्षेत्रों के नदी नाले उफान पर आ गये। जिसके चलते बहुत से नालों पर बने पुलों के उपर से भी बारिश का पानी बह रहा था , जिसके बावजूद बहुत से ग्रामीण पानी के तेज बहाव के बावजूद लापरवाही से जान जोखिम में डालकर पुल को पार करते हुये नजर आये । ऐसा ही एक मामला बानुपर थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरिया छतारा ग्राम के सैर नाले पर बने पुल का सामने आया ,जहां नाले के ऊपर से बारिश का पानी करीब 3 फीट ऊपर से जा रहा था । उसके बावजूद एक युवक अपनी बाईक सहित पुल को पार करने की कोशिश करने लगा ,लेकिन पानी के तेज बहाव में युवक बाईक सहित पानी में बहने लगा । जिसको देखकर एक अन्य युवक ने मौके पर पहुंचकर बाईक और युवक को बचाने की कोशिश की लेकिन पानी के तेज बहाव में बाईक नाले में बह गई ,वहीं युवक पानी में बहने से बच गया । यह पूरी घटना पुल के किनारे खड़े हुये अन्य ग्रामीणों ने अपने मोबाइल फोन पर कैद कर ली जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ।
0
0
Report
Advertisement

हिंदी: ऋषिकेश के जीरो जोन पर अतिक्रमण कालाबाजारी बन गया, लोगों ने लगाया विरोध

Rishikesh, Uttarakhand:टॉप : ऋषिकेश सलग : ऋषिकेश: 'जीरो जोन' बना 'अतिक्रमण जोन', एम्स के पास भड़के लोग, पुलिस-निगम के खिलाफ खोला मोर्चा ऋषिकेश में एम्स अस्पताल के पास स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है। शिवाजी नगर तिराहे पर लगातार हो रहे जीरो जोन के उल्लंघन और बढ़ते अतिक्रमण से नाराज स्थानीय निवासियों का सब्र आखिरकार टूट गया। नगर निगम की बोर्ड बैठक में इस तिराहे को 'जीरो जोन' तो घोषित कर दिया गया, लेकिन कागजी नियमों को जमीन पर उतारना अधिकारी भूल गए। आलम यह है कि अतिक्रमण के कारण मरीज और एंबुलेंस तक जाम में फंस रहे हैं। इसी से आक्रोशित होकर आज स्थानीय लोगों ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया。 स्थानीय निवासियों ने प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए सवाल उठाया है कि एम्स परिसर के भीतर पुलिस चौकी होने के बावजूद अतिक्रमणकारियों के मन में कानून का कोई खौफ नहीं है। लोगों का कहना है कि जब भी वे इस कब्जे का विरोध करते हैं, तो अतिक्रमण करने वाले उनसे मारपीट और लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। अब देखना होगा कि इस उग्र प्रदर्शन के बाद सो रहा प्रशासन जागता है या फिर मरीज यूं ही जाम में अपनी जिंदगी की सांसें गिनते रहेंगे।
0
0
Report
Advertisement

ऋषिकेश में ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ गैंग का राज खत्म, 3 बदमाश गिरफ्तार

Rishikesh, Uttarakhand:टॉप : ऋषिकेश रिपोर्टर : अमित कंडियाल सलग : 'क King ऑफ उत्तराखंड' का खौफ खत्म, दून पुलिस ने कसा शिकंजा, गैंगस्टर जग्गा साथियों समेत गिरफ्तार एंकर : उत्तराखंड के ऋषिकेश में खुद को 'किंग ऑफ उत्तराखंड' बताकर खौफ फैलाने वाले शातिर अपराधी जगजीत उर्फ जग्गा का साम्राज्य ढह गया है. एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर एक्शन में आई ऋषिकेश पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना जग्गा समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. आरोपी के घर से पुलिस ने 'KING OF UTTARAKHAND' लिखा बोर्ड भी जब्त किया है। वी.ओ(1) : तीर्थनगरी ऋषिकेश में लोगों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग करने वाले संगठित गिरोह पर police ने चाबुक चला है. खुद को 'किंग ऑफ उत्तराखंड' कहने वाला गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा अपने साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाए हुए था. जमीन और पारिवारिक विवादों में जबरन दखल देना, मारपीट करना और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना इस गैंग का मुख्य धंधा बन चुका था. जग्गा के खौफ का आलम यह था कि आम जनता इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से भी डरती थी। वी.ओ(2) : साल 2016 से 2026 के बीच इस गिरोह पर रंगदारी, मारपीट और पोक्सो जैसी गंभीर धाराओं में 11 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं. लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा, प्रणव बत्रा और दीपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. जग्गा की निशानदेही पर उसके घर से 'KING OF UTTARAKHAND' का वो बोर्ड भी बरामद हुआ, जिससे वह लोगों पर धौंस जमाता था. मामले में शामिल एक अन्य आरोपी रवि गुप्ता फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बाइट : तुषार बोहरा ( क्षेत्राधिकारी, ऋषिकेश ) फाइनल वी.ओ : पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि देवभूमि में किसी भी तरह के संगठित अपराध या गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अपराधी के खौफ में न आएं और निडर होकर थानों में अपनी शिकायत दर्ज कराएं, पुलिस हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।
0
0
Report
Advertisement

बाड़मेर नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा तेज तैयारी, वार्ड प्रत्याशी चयन

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बाड़मेर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की। सम्मेलन में विभिन्न वार्डों के कार्यकर्ताओं से संभावित प्रत्याशियों को लेकर रायशुमारी भी की गई。 कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनकी भावनाओं एवं सुझावों को प्राथमिकता देते हुए वार्ड स्तर पर योग्य और स्वीकार्य प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। बैठक में आगामी नगर परिषद चुनाव में भाजपा की मजबूत स्थिति बनाने, जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और प्रभावी चुनावी रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया। पार्टी का कहना है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण के दम पर भाजपा आगामी निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगी। इस दौरान किसान आयोग अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी सहित पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे。
0
0
Report

अलवर रोडवेज बस हादसा: दो बाइक सवार युवकों की मौत, गर्भवती महिला घायल

Alwar, Rajasthan:शीतल के पास रोडवेज बस की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत, गर्भवती महिला घायल अलवर। जिले के बड़ौदा मेव थाना क्षेत्र में शीतल के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अलवर की ओर आ रही बाइक को सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला चार माह की गर्भवती बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार छांगलकी गांव निवासी अनीश पुत्र आकूब, अखिल पुत्र हाकम और अखिल की पत्नी धोली बाइक से अलवर आ रहे थे। बताया गया कि अनीश की तबीयत खराब थी और अखिल तथा उसकी पत्नी उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए अलवर लेकर आ रहे थे। इसी दौरान शीतल के पास उनकी बाइक की अलवर से भरतपुर जा रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अनीश और अखिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल धोली का उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार धोली चार माह की गर्भवती है और उसे भी चिकित्सकीय जांच के लिए अलवर लाया जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अनीश और अखिल आपस में चाचा-ताऊ के बेटे थे और कृषि कार्य करते थे。 बड़ौदा मेव थाना पुलिस ने रोडवेज बस को जब्त कर लिया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा। घटना के बाद छांगलकी गांव में शोक का माहौल है.
0
0
Report
Advertisement

पटना समेत बिहार के कई जिलों में भारी मानसून बारिश की चेतावनी जारी

Patna, Bihar:बिहार में मानसून की सक्रियता के बीच राजधानी पटना सहित कई इलाकों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई है , मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने आज राज्य के तीन जिलों के लिए मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, गया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के लिए अलर्ट जारी किया गया है । बीते 24 घंटे के दौरान राजधानी पटना सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है सिवान के जीरादोई में 51.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है जबकि राजधानी पटना में मात्र 1.4 मिमी बारिश हुई है। हालांकि राजधानी पटना में सुबह से ही धूप चली हुई है और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है । मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ अमृतसर, पटियाला, मुरादाबाद , लखनऊ, देहरी से होते हुए पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है और इसके प्रभाव से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मेक कर्जन के साथ भारी बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है
0
0
Report

गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर में बच्चों के खतरनाक स्टंट सुरक्षा पर सवाल बना रहे

Jaunpur, Uttar Pradesh:गोमती नदी में बढ़ा जलस्तर, फिर भी बेखौफ स्टंट कर रहे बच्चे वायरल वीडियो ने उठाए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में शाही पुल के पास गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बावजूद कुछ छोटे बच्चे नदी में खतरनाक तरीके से स्टंट करते नजर आए। बच्चों के स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में बच्चे बढ़े हुए जलस्तर के बीच नदी में छलांग लगाते और स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। बारिश के चलते गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, ऐसे में बच्चों का इस तरह नदी में उतरना बेहद जोखिम भरा माना जा रहा है। जरा सी चूक होने पर बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और लोगों को नदी में जाने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। इसके बावजूद बच्चों का खुलेआम स्टंट करना प्रशासनिक निगराणी व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या किसी अनहोनी का इंतजार किया जा रहा है या फिर समय रहते नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर बच्चों को खतरनाक गतिविधियों से रोका जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top