271401
Gonda - नवजात शिशु का शव गड्ढे से हुआ बरामद
Belsar, Uttar Pradesh:गड्ढे में नवजात शिशु का शव होने पर ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई . बेलसर क्षेत्र के आदमपुर में गड्ढे में नवजात शिशु का शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया . प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र प्रताप राय ने कहा कि नवजात शिशु का शव मिलने का मामला संज्ञान में है। पुलिस शव का पंचनामा भरकर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुशीनगर तालाब डूबने से एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियाँ मौत
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत 11 और 9 वर्ष बच्चियों की मौत से मचा हड़कंप दो मासूम जिंदगियों के असमय बुझने से गांव में मचा कोहराम परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन बच्चियों की मौत से पूरे गांव में पसरा मातम पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिए भेजा सेवरही थाना क्षेत्र के सुमही संतपट्टी की घटना0
0
Report
झांसी वकीलों–पुलिस संघर्ष मुकदमेबाजी तक, क्या कैमरे ने सच दिखाया?
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में वकीलों और पुलिस के बीच टकराव अब मुकदमेबाजी तक पहुंच गया है... पुलिस ने चार अधिवक्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है.. कोतवाल पर अभद्रता के आरोप लगे, लेकिन CCTV जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई... ऐसे में सवाल है की, आरोपों की हवा निकली या कैमरे ने पूरे विवाद की हकीकत सामने रख दी।0
0
Report
कड़े दावे: 2027 में BJP 300 सीटों का लक्ष्य, 2029 तक केंद्र सरकार बनेगी
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज संगम नगरी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम ने दिया बयान, कहा भारतीय जनता पार्टी यूपी में 300 सीटों का आंकड़ा पार करेगी, 2029 में भी बीजेपी की केंद्र में सरकार बनने का दावा किया, डिप्टी सीएम ने दावा किया है कि अगले तीस सालों तक देश और प्रदेश में बीजेपी रहेगी, डिप्टी सीएम ने कहा तीस साल तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली को बताया फ्लॉप, कहा रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली को जनता ने नहीं दिया समर्थन, डिप्टी सीएम ने कहा वह अब रिजिम चेंज और वोट चोरी की बात करते रहेंगे, डिप्टी सीएम ने कहा सरदार पटेल का वोट चोरी कांग्रेस पार्टी ने नेहरू जी को प्रधानमंत्री बनाकर किया, रायबरेली में राजनारायण जी का वोट चोरी इंदिरा गांधी ने किया, वहीं अखिलेश यादव के बीजेपी की जमीन खिसकने वाले बयान पर भी डिप्टी सीएम ने प्रतिक्रिया दी, डिप्टी सीएम ने कहा हमारे पास 2014, 17, 19, 22 और 2024 का उदाहरण है, अखिलेश यादव 2027 में फिर से वोट चोरी और ईवीएम को दोष देंगे, डिप्टी सीएम ने कहा न वोट चोरी होगा और न ईवीएम धोखा देगी, जनता कमल का बटन दबाएगी और इस लिए सुशासन देने वाली बीजेपी की सरकार बनेगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आजम खान की गिरफ्तारी पर भी दी प्रतिक्रिया, कहा यूनिवर्सिटी बनाने में कोई गड़बड़ी मिली होगी तभी ईडी ने गिरफ्तार किया, अगर वह निर्दोष हैं तो कोर्ट जाएं उन्हें कौन रोक रहा है, वहीं एक बार फिर से डिप्टी सीएम ने दावा किया कि बीजेपी जाने वाली नहीं है और सपा आने वाली नहीं है。0
0
Report
Advertisement
JTET 2026: 5.65 लाख से अधिक अभ्यर्थी रांची में शांतिपूर्ण परीक्षा
Ranchi, Jharkhand:आज झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी JTET 2026 आयोजित की गई। लंबे अंतराल के बाद हुई इस परीक्षा में 5.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए。 वहीं, राजधानी रांची में परीक्षा के लिए 101 केंद्र बनाए गए थे। कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा को लेकर रांची जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे。 परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकल रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा काफी बेहतर रही। अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर आसान था और उन्हें पूरी उम्मीद है कि वे परीक्षा में सफल होंगे。 इस परीक्षा में शामिल होने के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश समेत झारखंड के अलग-अलग जिलों और देश के अन्य राज्यों से भी अभ्यर्थी रांची पहुंचे थे。 परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी और संतोष देखने को मिला। वहीं, रांची जिला प्रशासन की मुस्तैदी के चलते सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई。0
0
Report
दुमका में दुष्कर्म विरोध प्रदर्शन: बीजेपी ने मुख्यमंत्री सोरेन का पुतला दहन किया
Dumka, Jharkhand:दुमका में झारखण्ड के सरायकेला खरसावां थाना के अंदर महिला के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध के विरोध में भाजपा द्वारा पोखरा चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया । इस दौरान भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने कानून व्यवस्था की लचर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस्तीफा देने की मांग किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा हेमंत सोरेन के राज में कोई सुरक्षित नहीं है. आज उनके राज में एक महिला की न्याय देने की जगह उनकी थाने में दुष्कर्म होना चिंता का विषय है. इस दौराम भाजपा कार्यकर्त्ता ने मुख्यमंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया0
0
Report
CM सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना, एनर्जी समिट-EXPO 2026 में शामिल
Patna, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली के लिए रवाना हुए। भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो-2026 में शामिल होंगे। शाम 7:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे सीएम। दिल्ली पहुंचने के बाद बिहार भवन जाएंगे सम्राट चौधरी। बिहार भवन में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली रैली फ्लॉप: 10 लाख के वादे खोखले, सोरेन नहीं पहुँचे
Ranchi, Jharkhand:झारखंड BJP के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि विपक्ष की 1 नवंबर को दिल्ली की रैली पूरे तरीके से फ्लॉप हो गई। कहां 10 लाख लोगों को लाने का वादा था। जबकि रामलीला ग्राउंड के उस हिस्से की कैपेसिटी ही 30,000 से 40,000 थी। प्रतुल ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूर्व घोषित कार्यक्रम के बावजूद भी रैली में उपस्थित नहीं हुए।0
0
Report
पाली शहर में खुले नाले और जाम सीवरेज से जनता परेशान
Pali, Rajasthan:पाली शहर के आम रास्तो पर खुले पड़े नालों से आमजन परेशान है वहीं दूसरी ओर सीवरेज लाइनें जाम होने से गंदा पानी सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में फैलने की समस्या भी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवरेज लाइन भरने के बाद उसकी सफाई और निकासी के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से समस्या लंबे समय तक बनी रहती है। शहरवासियों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार नगर निगम प्रशासन को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों की मांग है कि खुले नालों को सुरक्षित ढका जाए वही जाम सीवरेज लाइनों की नियमित सफाई के साथ निकासी के पुख्ता इंतजाम किए जाएं。0
0
Report
8 माह की बच्ची हत्या: पिता गिरफ्तार, परिवार के आरोपों पर खुलासा
Karauli, Rajasthan:8 माह की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बच्ची की हत्या का आरोप उसके पिता रामदेव जाटव पर लगा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पारिवारिक विवाद के बाद अपनी ही बच्ची को पत्थर पर पटककर मार डाला और खुद को बचाने के लिए अपने सगे भाई के तीन बेटों और उनकी दो पत्नियों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना 28 अक्टूबर की सुबह खेड़े का पुरा गांव में हुई थी। रामदेव अपनी 8 माह की बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचा था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत देकर अपने बड़े भाई के बेटों और उनकी बहुओं पर मारपीट के दौरान बच्ची की हत्या करने का आरोप लगाया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना से एक रात पहले रामदेव और उसकी पत्नी रेशमा के बीच विवाद हुआ था। अगले दिन सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी। इस दौरान रामदेव के भतीजे रामवीर ने उन्हें झगड़ा करने से रोका था। इसी बात पर रामदेव और रामवीर के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने आसपास के लोगों और चश्मदीद गवाहों के बयान के आधार पर शिकायतकर्ता रामदेव की भूमिका संदिग्ध पाई। जांच में बच्ची की हत्या और झूठी शिकायत देने के आरोप प्रमाणित होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले के आगे की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक लोकश सोनवाल के निर्देश पर नई मंडी थाना पुलिस की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान हाईकोर्ट के जज बिपिन गुप्ता ने खाटू धाम में शीश नवाकर आशीर्वाद मांगा
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले की खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बिपिन गुप्ता ने बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाकर प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की। दर्शन के पश्चात श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान ने न्यायाधीश बिपिन गुप्ता का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। वहीं न्यायाधीश के खाटूधाम आगमन को लेकर थानाधिकारी पवन कुमार दुलड़ के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए.0
0
Report
बलरामपुर: पटवारियों की हड़ताल: अल्टीमेटम के बाद भी नहीं मिली स्पष्टीकरण
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर वापस लौटने का अल्टीमेटम जिले के 150 पटवारियों को जारी किया गया सोकाज नोटिस निर्धारित तिथि में स्पस्टीकरण का जवाब प्रस्तुत नही किये जाने पर की जाएगी एक पक्षीय कार्यवाही इसके साथ ही मुख्यालय में नही रहने वाले पांच पटवारियों को किया गया निलंबित अनुपस्थिति अवधि को माना जाएगा ब्रेक इन सर्विस पटवारियों के हड़ताल की वजह से राजस्व कार्य के अलावा किसानों से जुड़े कई अन्य कार्य हो रहे है प्रभावित0
0
Report
रामलीला मैदान में इंडिया महारैली: विपक्ष ने मोदी-ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा
Patna, Bihar:देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की महारैली हुई मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, अखिलेश और ममता सहित कई विपक्षी नेता इसमें शामिल हुए SIR को लेकर किये गये रैली में केंद्र सरकार और ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा गया. राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष लोकसभा. तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष बिहार विधानसभा. वही आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा आज जिस तरह से रामलीला मैदान से महाभारत की शुरुआत तेजस्वी प्रसाद यादव ने की, यह स्पष्ट संदेश है कि कहीं न कहीं देश के अंदर वोट के अधिकार को छीना जा रहा है, देश के अंदर लोकतांत्रिक अधिकार को कमजोर किया जा रहा है। देश के अंदर सत्ता के माध्यम से मोदी, अमित शाह, और ज्ञानेश कुमार गुप्ता की तिकड़ी पूरी तरह से लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का कार्य कर रही है, लोकतांत्रिक अधिकार को कमजोर करने का कार्य कर रही है. बाइट---- ऐजाज अहमद आरजेडी प्रवक्ता. आज जो दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया महागठबंधन का बड़ा जुटान देखने को मिला और ये रैली पूरी तरह से सफल रहा। इसके लिए इंडिया गठबंधन के नेता, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी सामाजिक, राजनीतिक और सभी आम आवाम को बधाई देते हैं. बाइट---- ऐजाज अहमद आरजेडी प्रवक्ता. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अजय पासवान ने कहा कि आज के इस रामलीला मैदान की रैली ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अब खतरे में है। जिस तरह से लोगों का जनसमर्थन राहुल गांधी और महागठबंधन को मिला है, उससे यह साबित होता है कि वोट चोरी के खिलाफ अब देश में एक आवाज़ उठ रही है। ज्ञानेश कुमार को जिस तरह से भाजपा ने बचाया है, अब वह बचने वाले नहीं हैं। आज की रैली ने यह साबित किया है कि अब रुख बदल चुका है और लोग सत्ता के परिवर्तन के लिए तैयार हैं। हम धन्यवाद देते हैं उन तमाम जनता का जो राहुल जी को और महागठबंधन को समर्थन दिए और पूरे देश के कोने-कोने से आकर इस रैली को सफल बनाए। बाइट----- अजय पासवान कांग्रेस प्रवक्ता. ज़ेडयू के विधायक श्याम रजक ने कहा की ये रैली है रामलीला मैदान में। रामलीला मैदान की और उसके अगल-बगल इर्द-गिर्द, जो उसकी क्षेत्रफल है, वो क्षेत्रफल की जो संख्या है और उसकी जो आबादी या लोगों के बैठने की या खड़े होने की जो क्षमता है, वो उनके दावों को सिद्ध नहीं करता है। लेकिन फिर भी, अगर वो कर रहे हैं तो लोकतंत्र में तो हर किसी को अधिकार है, वो करें। लेकिन ये रैली का, मैं ये कहता हूं कि इस रैली का मूल उद्देश्य 'परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार बढ़ाओ', इस रैली का मूल उद्देश्य यही है। इसके अलावा कोई उद्देश्य नहीं है। बाइट--- श्याम रजक जेडयू विधायक. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा की देश में अराजकता फैलाने का प्रयास ये लोग कर रहे हैं। गलत नैरेटिव सेट करने का प्रयास कर रहे हैं और देश की जनता जान रही है कि यह गलत नैरेटिव है, अराजकता फैलाने का प्रयास हो रहा है। पर्व-त्यौहार के समय, जब साल भर व्यापारी अपने नुकसान की भरपाई करता है, उस समय व्यापारी संगठन विरोध कर रहे हैं। और यह 1 नवंबर 1984 देश के लोग भूले नहीं हैं, जब सिख समाज का नरसंहार किया गया। सिख समाज के नौजवानों के गले में जलता हुआ टायर देकर कैसे उनका नरसंहार हुआ, क्या उसका जश्न मना रही है कांग्रेस पार्टी, ये गठबंधनिया गठबंधन? इसलिए ये सब गलत नैरेटिव सेट करना... और पांच राज्यों में चुनाव है। उन पांच राज्यों में बुरी तरीके से हार की जो है... हार दिखाई पड़ रही है इन लोगों को। इसलिए ये सब कर रहे हैं, इससे कुछ होने वाला नहीं है। बाइट---- संजय सरावगी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष. एक तरफ कांग्रेस करती है एफआईआर (FIR) का विरोध, जहां-जहां उनकी सरकारें हैं। चाहे वह कर्नाटक में हो, हिमाचल में हो, केरल में हो, सभी जगह की राज्य सरकारें कह रही है एफआईआर अच्छा हुआ है। एक करोड़ एफआईआर में नाम कटे हैं कर्नाटक के और कर्नाटक की सरकार कह रही है अच्छा हो रहा है, और यहां उनके केंद्र के नेता कह रहे हैं खराब हो रहा है। इसी से पता चलता है कि इसके मकसद क्या हैं। बाइट---- संजय सरावगी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष.0
0
Report
Advertisement
सीधी में RSS का पथ संचलन छत्रसाल स्टेडियम से शुरू होकर सम्पन्न
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन छत्रसाल स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः छत्रसाल स्टेडियम में संपन्न होगा। पथ संचलन का निर्धारित मार्ग: छत्रसाल स्टेडियम, अस्पताल चौक सम्राट चौक, सिटी कोतवाली सराफा बाजार, अमहा, ऊंची हवेली, पटेल पुल, बस स्टैंड छत्रसाल स्टेडियम। इस दौरान स्वयंसेवक शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेंगे।0
0
Report
इंदौर के हॉस्टल में पीएससी की तैयारी कर रही छात्रा की मौत, जांच जारी
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक निजी हॉस्टल में रहकर पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। छात्रा हॉस्टल के कमरे में मृत अवस्था में मिली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर सहपाठियों और हॉस्टल प्रबंधन को आशंका हुई। इसके बाद मामले की सूचना police को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। कमरे से एक सुसाइट नोट मिला है जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान जूलिया, पिता शैलेन्द्र उईके, उम्र 20 वर्ष, निवासी सिवनी जिला के रूप में हुई है। जूलिया इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित तिबाविला हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। घटना के वक्त काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इस पर साथ रहने वाले अन्य विद्यार्थियों और हॉस्टल प्रबंधन को संदेह हुआ। कमरे में देखने पर छात्रा मृत अवस्था में मिली। सूचना मिलते ही भंवरकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर एमवाय अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मर्ग कायम किया है। फिलहाल छात्रा की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।0
0
Report
कलवाडीह गांव में लटकते हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत बिजली विभाग पर लापरवाही का आरो
Rupaidiha, Uttar Pradesh:बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के कलुवाडीह गांव में रविवार को 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 48 वर्षीय जलपता की मौत हो गई। वह खेत की ओर गई थीं। हादसे के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। खेत में लटक रहे तार की चपेट में आईं जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब एक बजे खेत में लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आने से जलपता झुलस गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जताई नाराजगी हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने बिजली लाइनों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना की जानकारी मिलने पर बलहा विधायक सरोज सोनकर और रुपईडीहा थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। विधायक ने ग्रामीणों को समझाया और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की मौत करंट लगने से हुई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
