Gonda: इटियाथोक में ब्लॉक स्तरीय स्पेल-बी परीक्षा संपन्न
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक में ब्लॉक संसाधन केंद्र में बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित विद्यालयों के बच्चों की ब्लॉक स्तरीय स्पेल-बी परीक्षा संपन्न हुई। इस परीक्षा में प्राथमिक स्तर के 50 और उच्च प्राथमिक स्तर के 22 बच्चों ने भाग लिया। BEO हेमलता त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं के प्रश्न पूछे गए थे। विकास खंड स्तर पर चयनित छात्र-छात्राएं अब जिले स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
