271310
Gonda - बाल सभा में खंड शिक्षा अधिकारी का ने बच्चों को किया प्रोत्साहित
Khorhansha, Uttar Pradesh:खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी डाॅक्टर समय प्रकाश पाठक ने कम्पोजिट विद्यालय छावनी सरकार के बालसभा कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों से संवाद स्थापित किया। वहीं उनको भविष्य के लिए तैयार होने में शिक्षा के योगदान को रेखांकित करते हुए पूरे पाठ्यक्रम को मन से सीखने के लिए भी प्रेरित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कारगिल चौक पर पेपर लीक के विरोध में छात्र धरना, इस्तीफे की मांग तेज
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के कारगिल चौक पर नीट और एसएससी समेत कई परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में छात्र धरने पर बैठ गए हैं। धरना स्थल पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है; छात्र धरना स्थल पर पहुंचकर हस्ताक्षर अभियान का समर्थन कर रहे हैं, उनका सीधा आरोप है कि शिक्षा व्यवस्था फेल हो गई है। धरना दे रहे छात्राों का कहना है कि देश में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहे हैं। इसी वजह से वे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। छात्राओं का कहना है कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होगी उनका प्रदर्शन जारी रहेगा。0
0
Report
सतना जेल में विचाराधीन कैदी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के कोठी थाना क्षेत्र के एक प्रकरण में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए विचाराधीन बंदी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को मजिस्ट्रियल जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया और शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम झाली निवासी 40 वर्षीय मन्नू उर्फ मनोज सिंह को 2 जुलाई को कोठी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 275/26 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय एससी-एसटी एक्ट के यहां पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था। 23 जुलाई की शाम बंदी ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की थी। उसे तत्काल जेल चिकित्सालय में भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया गया। उपचार के बाद उसने राहत महसूस होने की बात कही, लेकिन एहतियातन उसे चिकित्सकीय निगरानी में भर्ती रखा गया। रात करीब 11 बजे वह अचानक पलंग से नीचे गिर पड़ा। इसके बाद ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ जेल सुरक्षा बल की अभिरक्षा में रात 11:15 बजे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान रात 11:36 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर नियमानुसार मजिस्ट्रियल जांच कराई गई। शुक्रवार को जिला अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही हो सकेगा।0
0
Report
महराजगंज पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्त गिरफ्तार
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और इनके कब्जे से चोरी का माल अवैध असलहा और 20420 रुपए नगद बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक बीते 12 जुलाई को इन चोरों ने पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के हरैया रघुवीर गांव में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की थी। दरअसल गंगाराम अपनी रिश्तेदारी में आयोजित मुंडन कार्यक्रम में गया हुआ था उसी रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर एक सिलाई मशीन एक सिलेंडर कुछ बर्तन जेवर और नगदी चुरा लिए थे। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई थी जिसके बाद पुलिस ने आज इन तीनों शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से दो देसी तमंचा कारतूस चोरी के सामान समेट 20420 रुपए नगद बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीनों शातिर चोरों के खिलाफ कई थानों में पहले से ही केस दर्ज है वहीं मेन अभियुक्त गोविंद उर्फ गोभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी केस दर्ज है पुलिस अब इन तीनों चोरों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
MP में भारी बारिश जारी, 5 जिलों में हैवी रेन अलर्ट
Bhopal, Madhya Pradesh:एमपी में बारिश का दौर जारी 5 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट MP में अब तक औसतन 12.8 इंच पानी गिरा टीकमगढ़ में 24 घंटे में डेढ़ इंच बारिश0
0
Report
मोतिहारी के गांव में रील्स क्रिएटर की पिटाई का वीडियो वायरल
Motihari, Bihar:सोशल मीडिया आज के युवाओं को नये -नये सपने दिखा रहा है वहीं सोशल मिडिया ने लोगो को परेशानी मे डालने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है ।रिल्स क्रिएटर और यूट्यूबर लाइक व्यूज के चक्कर में अजब गजब के कारनामे भी कर रहे हैं जो उनके लिए परेशानी का सबक भी बनता जा रहा है ऐसा ही एक मामला मोतिहारी से सामने आया है जहां रिल्स बनाने वाले क्रिएटर यूट्यूबर ग्रामीण इलाके मे आम के बगीचे में रिल्स बना रहे थे कुछ हरकतें कर रहे थे जो स्थानीय युवकों को नागवार गुजरा और गांव के ही युवकों ने इन लोगों को घेर कर बांस के डंडे से इन लोगों की पिटाई कर रहे है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ।वायरल वीडियो में जो तस्वीर सामने आ रही है उसमें गांव के युवक बांस के डंडे से तीन चार यूबको की जमकर पिटाई कर रहे हैं वहीं इन लोगों के साथ एक लड़की भी है जिसको लोगों ने हाथ पकड़ लिया है और परिवार के लोगों को बुलाने का दबाव दिया जा रहा है लेकिन जिस तरह से गांव के युवक सभी लड़के और उस लड़की को घेर कर उसकी जमकर पिटाई कर रहे हैं जो कहीं से भी जायज नहीं दिख रहा है। लड़कों के बांस के डंडे से पिटाई करने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है0
0
Report
ग्वालियर में सराफा कारोबारी धोखाधड़ी: राजस्थान गैंग नकली सोना दिखाकर लाखों ठगे
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में सराफा कारोबारी के साथ ठगी का मामला सामने आया है. राजस्थान की शातिर गैंग ने सुनार को झांसे में लेकर असली सोने की मोहरें दिखाई और मशीन पर जांच कराई. जैसे ही दुकान पर वापस आने लगे तो जेब से नकली सोने की मोहरें निकालकर कारोबारी को थमाई और दस लाख रुपये नगद और पांच लाख रूपये के जेवरात लेकर ठग दुकान से चले गए. तभी कारोबारी को संदेह हुआ तो दोबारा सोने की जांच की तो पता लगा कि सोना नकली है. इसके बाद कारोबारी अपने साथियों के साथ ठगों के पीछे लगा और आकाशवाणी तिराहे के पास से एक ठग को पकड़ लिया हालांकि उसके बाकी साथी भाग निकले. पकड़े गए आरोपी से पूछताछ चल रही है. उसके बाद विकास जैन की सदर बाजार में दुकान से जुड़ी कहानी सामने आई जिसमें लंबे समय से राजस्थान का रहने वाला एक व्यक्ति सोना लेकर आता था और रुपये उधार लेकर चला जाता था. वह कई बार सोना गिरवी रखकर रुपये ले गया था और ब्याज सहित पैसा वापस दे देता था. गुरुवार को वह अपने साथी_ramlal, मौसा_subharaam, मौसी_jana के साथ आया. ये लोग सोने की मोहरें लेकर आए और इनके पास सात मोहरें थीं, जिनका वजन करीब 40 ग्राम था. इस सोने को गिरवी रखने की बात कही. दुकान के पास बनी लैब में सोना दिखवाया गया; यहाँ सोना असली था. लेकिन दुकान पर आते समय सोना सुंदर ने ही रख लिया. इस दौरान दूसरी जेब से नकली मोहरें निकालकर थमाईं और 16 लाख रुपये ले लिए. विकास को संदेह हुआ तो दोबारा सोने की जांच करवाई. पता लगा कि सोना नकली है. उसके बाद वे पीछे पड़े और एक आरोपी सुंदर को पकड़ लिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है और दुकान के आसपास लगे CCTV कैमरे चेक किए जा रहे हैं, साथ ही पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है.0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में एएनएम-एलएचवी संघ का प्रदर्शन, HRP मामले में शासन सचिव को ज्ञापन
Dungarpur, Rajasthan:प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पा मीणा ने कहा कि वर्तमान में राज्य भर में एचआरपी महिलाओं से जुड़े मामलों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि एएनएम, आशा और सीएचओ की टीम गांव-गांव जाकर और अस्पतालो में मुस्तैदी से काम कर रही है। कोरोना काल से लेकर अब तक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता चिकित्सा विभाग की रीढ़ की हड्डी के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का 12 सप्ताह से पूर्व पंजीकरण, पीएमएस डे और एमसीएचएन डे पर नियमित जाँच, टीकाकरण व दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं। गंभीर स्थिति दिखने पर मरीजों को 108 या 104 एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया जाता है। इसके बावजूद यदि कहीं मृत्यु जैसी घटनाएं होती हैं, तो सरकार को उनके वास्तविक कारणों का पता लगाना चाहिए, न कि इसका दोष कार्यकर्ताओं पर मढ़ना चाहिए। संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पा मीणा ने सरकार से 1,000 की आबादी पर 1 एएनएम की नियुक्ति करने, लंबे समय से लंबित पे-ग्रेड, पदनाम परिवर्तन और संविदाकर्मियों को नियमित करने की मांग की गई है।0
0
Report
ग्वालियर में युवती से दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग; आरोपी की तलाश जारी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में पढ़ाई करने आई एक युवती के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. दतिया के रहने वाले युवक ने पहले तो युवती से दोस्ती कर उसे अपने जाल में फसाया फिर होटल में बर्थडे के बहाने मिलने बुलाकर उसके साथ गलत काम किया गया इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता के कुछ फोटो वीडियो भी बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल कर नगदी - मोबाईल भी हड़प लिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
बड़वानी के नांगलवाड़ी में जमीन विवाद हत्या: चचेरे भाई-भतीजे गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-नांगलवाड़ी थाना क्षेत्र के गुंडा लिस्टेड जंगू की गला कटी लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई गुत्थी मृतक के चचेरे भाई और दो भतीजों को गिरफ्तार कर भेजा जेल हत्या की वजह बनी खेत की जमीन पिछले 8 साल पुरानी थी रंजिश वहां सुबह का मामला नांगलवाड़ी थाना क्षेत्र के भिलट देव शिखर मार्ग, पिपरखेड़ा के जंगल में एक लाश मिली थी शव का गला धारदार हथियार से कटा हुआ था सूचना मिलते ही नांगलवाड़ी पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे शव की शिनाख्त नांगलवाड़ी के लिस्टेड गुंडा जंगू पिता भुवान सिंह, निवासी मावंडा फलिया नांगलवाड़ी के रूप में हुई पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मृतक के चचेरे भाई रमेश पिता झेतू और उसके बेटों सुनील और लखन से पूछताछ की पूछताछ में खुलासा हुआ कि जंगू ने रमेश की जमीन पर पिछले 8 साल से कब्जा कर रखा था खेती भी नहीं करने दे रहा था इसी को लेकर विवाद चल रहा था मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात विवाद इतना बढ़ा कि रमेश ने कुल्हाड़ी से जंगू के सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई बाद में दोनों बेटों ने मिलकर लाश को पीपरखेड़ा रोड पर फेंक दिया पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर राजपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें बड़वानी केंद्रीय जेल भेज दिया गया है पुलिस का कहना है कि हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है आगे की जांच जारी है0
0
Report
Advertisement
दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाटी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेसी
Bikaner, Rajasthan:दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस का विरोध। छात्रों पर बल प्रयोग को बताया लोकतंत्र पर हमला, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कांग्रेस ने छात्रों की मांगें मानने और संवाद से समाधान निकालने की मांग उठाई। intro - दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में श्रीकोलायत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भंवर सिंह भाटी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है और कांग्रेस इसका विरोध करती है वहीं जिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि छात्रों की मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं और सरकार को उनकी आवाज सुननी चाहिए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ भी नारे लगाए और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता दिखाने की मांग की। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल, जिला महासचिव देवी सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
हरियाणा में 25-30 जुलाई को मॉनसून ट्रफ के कारण भारी बारिश की संभावना
Hisar, Haryana:मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा नीचे की और जैसलमेर, गुना, सीधी, डेल्टागंज से बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में थोड़ी कमी बनी होने से कहीं कहीं बारिश हो रही है। अरब सागर से नमी वाली हवाएं तथा दक्षिण पूर्व राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से 25 से 27 जुलाई के दौरान राज्य में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है परंतु 27 जुलाई से मानसून ट्रफ उत्तर की तरफ बढ़ने तथा बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली हवाएं आने की संभावना है जिससे 28 जुलाई से 30 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य के उत्तरी जिलों में ज्यादातर क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। परंतु पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी परंतु रात्रि तापमान में कमी आने की संभावना है ।0
0
Report
पल्लू से जंतर-मंतर जा रहे छात्रों को पुलिस ने रोककर डिटेन किया
Hanumangarh, Rajasthan:छात्र आंदोलन के समर्थन में दिल्ली जा रहे गौरीशंकर थोरी सहित साथियों को पुलिस ने डिटेन किया हनुमानगढ़ जिले के पल्लू में किसान नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य गौरीशंकर थोरी के नेतृत्व में शुक्रवार को पल्लू से जंतर-मंतर दिल्ली के लिए छात्र आंदोलन के समर्थन में रवाना हो रहे लोगों को पल्लू पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। पुलिस ने गौरीशंकर थोरी सहित सभी साथियों को डिटेन कर वापस उनके घर छोड़ दिया। इस पर थोरी ने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस के बल पर छात्र आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है और महंगाई चरम पर है, जबकि आमजन की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। उनका कहना था कि ऐसी परिस्थितियों में जनता के पास लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता, लेकिन सरकार उस अधिकार को भी समाप्त करना चाहती है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे अलोकतांत्रिक बताया。0
0
Report
Advertisement
नीट पेपर लीक पर धनबाद में यूथ कांग्रेस ने इस्तीफा की मांग
Dhanbad, Jharkhand:नीट पेपर लीक मामले और देशभर में छात्रों के आक्रोश के बीच धनबाद में यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। रणधीर वर्मा चौक पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। वही धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर यूथ कांग्रेस के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने "शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो" के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नीट पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और इस मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने कहा कि उनकी एकमात्र मांग शिक्षा मंत्री का इस्तीफा है। साथ ही कहा जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने के सवाल पर यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस अपनी लड़ाई अलग तरीके से लड़ रही है और छात्रों के हितों की आवाज लगातार उठाती रहेगी।0
0
Report
मधुबनी में अपहरण के पांच बदमाश गिरफ्तार, युवक रोहित कुमार बरामद
Madhubani, Bihar:मधुबनी पुलिस ने फिरौती के लिए अपहृत युवक को बरामद, पांच अपहर्ता गिरफ्तार। बेनीपट्टी थाना के सिरवारा भराठ गाँव से कथित अपहृत रोहित कुमार को पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचानसीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना के सिंगियााही गाँव के आस्तिक ठाकुर, पुपरी थाना के बौरा गाँव निवासी छोटू मंडल, माधव कुमार, हरदिया गाँव निवासी आशीष साह और चोरौत थाना के बर्री गाँव निवासी विकास चौधरी के रूप में की गई है। बेनीपट्टी एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि आरोपितों ने कन्हैया कुमार के गोल्ड बेचने के कारोबार को लेकर उसका अपहरण करने की योजना बनाई थी, लेकिन पहचान में भ्रम होने के कारण रोहित कुमार को अगवा कर लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवम धाकड़ के निर्देशन में बेनीपट्टी एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी सेल व बेनीपट्टी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया. पुलिस ने इस दौरान घटना में प्रयुक्त एक वाहन और छह मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं। सभी अपहर्ता को सीतामढ़ी के पुपरी रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि पुपरी थाना के बौरा गाँव निवासी ललित राम ने अपने पुत्र रोहित कुमार को बेनीपट्टी थाना के सिरवारा गाँव के पास से 8 आरोपितों के द्वारा स्कार्पियो से अपहरण का मामला बेनीपट्टी थाना में दर्ज कराया था। अपहृत रोहित ने बताया कि बेनीपट्टी थाना के सिरवारा गाँव निवासी कन्हैया कुमार उर्फ राजा ने अवैध रूप से भारी मात्रा में सोना लाया है. जिसकी भनक आरोपी आस्तिक को लग गई थी। कन्हैया कुमार अपने गाँव में घर बना रहा था, उस समय रोहित भी वहीं था. उसी समय आरोपी माधव वहां आकर गाड़ी का फोटो वीडियो बनाने लगे. कन्हैया और माधव के बीच कहा सुनी हुई. जहां माधव ने धमकी दिया कि आस्तिक के कहने पर हम यहाँ आये है आस्तिक तुमको छोड़ेगा नहीं। इतना बोलकर वह चला गया. उसके बाद एक चार चक्का वाहन से आस्तिक, छोटू, आशीष व दीपक महतो पहुँचा। वहाँ से कन्हैया कुमार स्कार्पियो देखते भाग निकला, बदमाशों ने रोहित को ही कन्हैया समझकर पिस्टल के नोक पर आंख में पट्टी बांधकर मारपीट कर लेकर चला गया। भारत-Nepal बॉर्डर पार कर नेपाल के सर्लाही जिला में रखा गया और अपहर्ता द्वारा रोहित को नेपाल से फिर सीतामढ़ी जिला लाया गया। जहाँ पुपरी रेलवे स्टेशन के पास से बेनीपट्टी थाना पुलिस ने दबोचा। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी भाग निकलने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. छापेमारी दल में बेनीपट्टी थानाध्यक्ष अनुप कुमार, एसआइ राम कुमार सिंह, तकनीकी सेल के विश्वनाथ कुमार, मनोहर कुमार व सुनील सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे。0
0
Report
हैदराबाद से मुरादाबाद: निकाह की साज़िश के बाद हत्या का खुलासा
Moradabad, Uttar Pradesh:विजुअल में थाना, मृतक का फ़ाइल फोटो, एफआईआर कॉपी, आरोपियों के फोटो... इसमें पहले जेल में बंद वाले का फोटो है और बाद है दूसरे जो फरार आरोपी है उसका फोटो है, एसपी सिटी विजुअल,दूसरे आरोपी हिस्ट्रीशिटर पर दर्ज मुकदमो की लिस्ट। बाइट में एसपी सिटी की बाइट है। Story Details... हैदराबाद में रहकर लॉ की पढ़ाई करने वाली मुरादाबाद की एक युवती के अपहरण के बाद हुई हत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है, अपहरण करने वाला भी कोई और नहीं बल्कि वही व्यक्ति है जिससे उससे बिना किसी कों बताये अप्रैल माह में अजमेर जाकर निकाह किया और मौत भी ऐसी दी जिससे सुन रुहु कांप जाए, आरोपी गुलफाम ने कुछ समय पहले युवती से निकाह किया क्योंकि युवती हैदराबाद में रहती थी तो परिवार कों भी नहीं बताया था, बीती 29 जून कों जब वो वापस मुरादाबाद आने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची तो उसके बाद उसका नंबर बंद हो गया, टैक्सी करके वो मुरादाबाद आयी लेकिन रास्ते में ही टैक्सी से उतरकर वो आरोपी अपने शौकर गुलफाम के साथ कार में बैठ गयी.... लेकिन उसको ये नहीं पता था की गुलफाम ने उसकी मौत की साजिश रच रखी है, बस फिर क्या था आरोपी गुलफाम ने मृतका अदिला कों कार में बैठाकर दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर कार के अंदर ही कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी। आरोपी ने शव कों गाड़ी में ही डालकर रखा और सीधे उस शव कों लेकर उत्तराखंड पहुंच गया जहां शव कों रुड़की की एक नहर में फेंक कर कार से वापस मुरादाबाद आया और उस गाड़ी कों घर में खड़ी करके रामपुर कोर्ट में पूर्व के किसी मामले में सरेंडर कर दिया। चौकाने वाली बात ये है की जिस थार गाड़ी में इस पूरी वारदात कों अंजाम दिया गया ये गाड़ी भी मृतका अदिला ने ही आरोपी गुलफाम कों गिफ्ट की थी। बेटा के अचानक गायब होने पर जब घबराये परिजनों ने ढूढ़ना शुरू किया और थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद घर में अदिला के गुलफाम से निकाह की रसीद परिजनों के हाथ लगी जिसपर ऊपर अजमेर शरीफ में निकाह होने की पुष्टि थी और पीछे दोनों कों फोटो लगे थे। जानकारी करने पर परिजनों ने आरोपी गुलफाम और उसके हिस्ट्रीशिटर भाई कुर्बान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जाँच में जुटी तो पता चला की आरोपी तो घटना के बाद कोर्ट में जाकर किसी पुराने मामले में नजदीकी जनपद में सरेंडर कर चूका है, कोर्ट से परमिशन लेने के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी गुलफाम ने अपना पूरा जुर्म कबूल करते हुए घटना कों स्वीकार कर लिया। फिलहाल पुलिस कोर्ट से आरोपी गुलफाम की रिमांड और पीसीआर के लिए आवेदन कर चुकी है और जल्द ही पीसीआर में लेकर उससे घटना के सम्बंध में अन्य जानकारी जैसे घटना कहा कैसे और किस वजह से करके शव कों कहाँ फेंका गया उसकी शिनाख्त करेगी फिलहाल घटना का मुख्य आरोपी गुलफाम की पुलिस कों जानकारी हो चुकी है लेकिन मुकदमे में नामजद दूसरे आरोपी गुलफाम के भाई और हिस्ट्रीश्टर कुर्बान के खिलाफ पुलिस जाँच ने जुटी है की क्या उसका भी इस घटना में कोई हाथ तो नहीं। VO :- घटना के सम्बंध जानकारी देते हुए एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है की 8 जुलाई कों एक गुमशुदगी थाना कटघर पर दर्ज हुई थी आवेदिका का कहना था की उनकी पुत्री जो हैदराबाद में रहती रहीं आती जाती थी यहाँ पर वह बहुत दिनों से गुमशुदा है जिसपर हमने तत्काल गुमशुदगी दर्ज करके खोजबीन शुरू की, इसी बीच 17 तारीख कों आकर उन्होंने ये बात बताई की गुलफाम और कुर्बान नमक 2 भाई है उनके ऊपर उन्होंने बेटी के अपहरण की आशंका जताई जिसके बाद हमने इस एंगल से केस में जाँच शुरू की, जाँच में सामने आया की जो गुलफाम नमक व्यक्ति है वो 1 जुलाई से रामपुर जेल में अनिरुद्ध है, किसी पुराने केस में रामपुर में हाजिर हुआ था और वहां से ही फिर वो जेल भेजा गया, एसपी सिटी का कहना है की हमने जब नियमानुसार परमिशन लेकर उससे पूछताछ की तो उसने ऐसी बात कों स्वीकार किया की आवेदिका की लड़की की हत्या उसने 29 जून कों कर दी है और उसका उसने डिस्पोजल भी कर दिया, इसमें बाद हमने उसके बयान के आधार पर धाराएं बदली और अब उसका रिमांड स्वीकृत कराएंगे, उसका पीसीआर के लिए हमने अपील की है पीसीआर मिलने के बाद इस घटना की जो पूरी कड़ी है वो स्टेब्लिश की जायेगी की वो कहाँ से उसको मिला और कहाँ लेजाकर क्या किया कैसे किया और घटना की जितनी भी बाते है हम उसके बाद घटना की बाकी चीजे रिकवर करेंगे। घटना में इस्तेमाल थार गाड़ी कों लेकर एसपी सिटी का कहना है की ये बात सामने आयी है की उसके पास एक थार जीप है और इस थार जीप में ही उसने ये अपराध किया और उसके बाद उसने उत्तराखंड के किसी नहर में फेंकना बताया है, अभी पीसीआर में जब हम उसको लेंगे तो ये सारी चीजे उसमे क्लियर हो जाएंगी। आरोपी और मृतका के पति पत्नी के होने के दावे कों लेकर एसपी सिटी का कहना है की ऐसी बाते सामने आयीं है की पूर्व में इसने मृतका से निकाह भी किया, वहीँ शव कों लेकर एसपी सिटी का कहना है की जब तक हम इनको लेकर मौके पर नहीं जायेंगे इनके द्वारा जहाँ शव कों फेंकना बताया गया तब तक ये सारी बाते बतानी क्लियर नहीं है तो अभी कहना ठीक नहीं होगा जब हम वहां से रिकवर करेंगे और देखने के बाद ही कुछ बता पाएंगे, अभी इसने मौत की पुष्टि की है और इसी के आधार पर हम अग्रिम कार्यवाही करेंगे। BITE :- कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी मुरादाबाद।0
0
Report
Advertisement
