271503
गोंडाः खंड विकास अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण
Beerpur Katra, Uttar Pradesh:कटरा बाजारः शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय जयरामजोत का खंड विकास अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने निरीक्षण किया। विद्यालय के विकास पर चर्चा की और उन्होंने आश्वासन दिया कि बाउंड्री वॉल का कार्य जल्दी ही शुरू करा दिया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उन्नाव में शिक्षिका प्रताड़ना मामला: BSA ने अनामिका को निलंबित किया
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव उन्नाव में Zee media की खबर का बड़ा असर。 शिक्षिका द्वारा बच्चों को प्रताड़ित करने का मामला。 BSA ने आरोपी शिक्षिका अनामिका को किया सस्पेंड。 शिक्षिका का बच्चों को प्रताड़ित करने का एक वीडियो आया था सामने。 बच्चों ने जबरदस्ती टॉयलेट साफ कराने, पीटने का लगाया था आरोप。 SDM को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की उठाई थी मांग。 अब BSA ने शिक्षिका को किया निलंबित。 Zee media ने प्रमुखता से चलाई थी खबर。 पुरवा थाना क्षेत्र के मदारपुर का है मामला。0
0
Report
भाजपा की बाड़ेबंदी: प्रत्याशी रिसोर्ट में बंद, लोकतंत्र पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:एंकर प्रदेश भर में भाजपा की बाड़ेबंदी भी शुरू हो गई मतदान के बाद पार्टी ने तमाम प्रत्याशियों को होटलों से लेकर रिसोर्टस तक में पहुंचा दिया जयपुर के पार्षद प्रत्याशियों को राजधानी से तीस किलोमीटर दूर रिसोर्ट में ठहराया गया है नतीजों से पहले अपने कुनबे को सलामत रखने के मकसद से बीजेपी ने भी बाड़ेबंदी की शुरूआत की जयपुर के प्रत्याशी को पहले शहर कार्यालय बुलाया गया,,,एक एक की अटेंडेंस ली गई,,,,अधिकांश प्रत्याशियों के चेहरे पर जीत का आत्मविश्वास झलक रहा था,,तो कई त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय मुकाबले की वजह से अपनी जीत के प्रति आशंकित दिखाई दिये प्रत्याशी प्रत्याशी प्रत्याशी कई महिला प्रत्याशी अपने पतियों के साथ आईं,,,,तो कई अपने मासूम बच्चों के साथ कई प्रत्याशियों को अपने नौनिहालों की पढाई के भी चौपट होने की चिंता सता रही थी,,,तो कईयों के परिजन बाड़ाबंदी के सफर को पार्टी का आदेश मान सब कुछ सहने को तैयार थे,,,,, पांच सात दिन का लगेज लेकर प्रत्याशी आखिरकार जयपुर से रवाना हुए तब तक उन्हें नहीं पता था,,कि उनकी बाड़ेबंदी कहां होने वाली है उन्हें कहां ले जाया जा रहा है पहले ये बताया गया कि दिल्ली रोड़ के किसी रिसोर्ट में प्रशिक्षण शिविर होगा,,पर किसी को आखिर तक कानों कान खबर नहीं थी जेएलएन मार्ग से उम्मीदवारों को लेकर बसों का काफिला शहर के चक्कर काटता हुआ मालवीय नगर,मानसरोवर होते हुए अजमेर रोड की तरफ बढ गया,,,बगरू के आगे इस आलीशान रिसोर्ट में बस कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच दाखिल हुई कई बड़े नेता अपनी जीत और मेयर की मजबूत दावेदारी करते नजर आये प्रत्याशी प्रत्याशी प्रत्याशी बहरहाल बीजेपी के सभी प्रत्याशी शहर से दूर एकांतवास में अब दिन गुजारेंगे ये यहां पर कितने दिन रूकेंगे,,,इसका फैसला पार्टी नहीं,बल्कि इनकी जीत हार पर तय होगा,,,,पर सुबह से लेकर देर रात तक की उनकी दिनचर्या पर पार्टी के senior नेता निगाह रखेंगे योग प्राणायाम से लेकर पार्टी से जुड़े बौद्धिक सत्रों तक का समय तय किया गया है,,नाश्ते से लेकर लंच डिनर का बाकायदा मैन्यू तैयार है,,,,पर इनकी हर सांस पर अब पहरा है,,,,न किसी से मिलने की इजाजत होगी,,,और न ही बाहर निकलने की आजादी,,,,इनका राजनीतिक भविष्य ईवीएम जरूर तय करेगी पर रिसोर्ट में घूमने फिरने से लेकर घरवालों से संपर्क साधने के लिए अनुमति पार्टी के senior नेताओं से लेनी होगी,,,,उनकी मर्जी के बिना यहां पत्ता भी नहीं हिल पायेगा राजनीति के बाड़बंदी प्रयोग ने लोकतंत्र के असली मायने ही बदल दिये हैं अब पॉवर के लिए सिद्धान्तों को ताक पर रखना आम बात हो गई है कुर्सी हासिल करने के लिए सब कुछ जायज है0
0
Report
हापुड़ मामले में संदीप श्रीवास्तव की बाइट ने मचाई हलचल
Noida, Uttar Pradesh:हापुड़ मामले में संदीप श्रीवास्तव की बाइट0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान को मिली अवध जोन की जिम्मेदारी, उन्नाव में हुआ भव्य स्वागत
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao उन्नाव। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान को पार्टी की ओर से अवध जोन का प्रभारी बनाए जाने के बाद शनिवार को उन्नाव में उनका प्रथम आगमन हुआ। इस दौरान उन्नाव जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया।अब्दुल हन्नान ने कहां की ये सरकार भ्रष्टाचार विरोधी सरकार आप देखिए आपको जगह-जगह रोड पर गड्ढे मिलेंगे रोड बनने के बाद गड्ढा एक्सप्रेसवे में गड्ढा कानपुर सर उन्नाव के एक्सप्रेसवे जो कि 4200 करोड़ लागत से बना है और सब जगह गड्ढे है। महिला सुरक्षा पर भी सरकार खामोश है महिला सुरक्षा के नाम पर सिर्फ सिर्फ हमारी बातें हो रही जमीनी स्तर पर महिलाए सुरक्षित नहीं है। यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार की भेट चढ़ चुकी है। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब्दुल हन्नान को अवध जोन की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी दिनों में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने में मदद मिलेगी। राष्ट्रीय सचिव ने भी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने और आपसी एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर सुरेन्द्र कुशवाहा जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी उन्नाव, सुभाष सिंह, जंग बहादुर, कुर्रम, सोहेल अंसारी पूर्व विधायक कैंट कानपुर, कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
पलिया पुलिस का बड़ा खुलासा, चोरी के मामले में 3 गिरफ्तार
Smanora Range, Uttarakhand:लखीमपुर खीरी के पलिया पुलिस ने चोरी की घटना का 12 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की माने तो आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी सफेद धातु की पायल और ₹460 नकद बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में फरदीन, सदाकत और इनायत अली शामिल हैं। पुलिस के अनुसार फरदीन और सदाकत का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा जा रहा है।0
0
Report
अब्दुल हन्नान का बड़ा दावा: सहारनपुर मस्जिद शहीद मामला, राहत की आस
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान का बड़ा बयान。 सहारनपुर मस्जिद और भाजपा सरकार पर दिया बड़ा बयान。 सहारनपुर की मस्जिद को शहीद किया गया- अब्दुल हन्नान इंतजामिया कमेटी कोर्ट गई है कोर्ट से मिलेगी राहत- अब्दुल हन्नान 100 साल पुरानी मस्जिद जिसके होने के सारे सबूत उसको तोड़ा गया- अब्दुल हन्नान लोकतंत्र का तो गला घोट दिया गया अब विपक्ष का गला घोट जा रहा है - अब्दुल हन्नान। आज उन्नाव आए थे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान। बाइट - अब्दुल हन्नान राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस पार्टी0
0
Report
Advertisement
हरदोई पंप पर पेट्रोल में पानी मिलना, ग्राहकों का हंगामा वीडियो वायरल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के बघौली चौराहे पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वाहन चालकों ने पेट्रोल में भारी मात्रा में पानी मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।ग्राहकों का दावा है कि पेट्रोल भरवाने के कुछ ही देर बाद उनकी गाड़ियां बंद हो गईं।पेट्रोल की जांच करने पर बोतल में करीब 90 प्रतिशत पानी और महज 10 प्रतिशत पेट्रोल दिखाई दिया। पेट्रोल पंप पर हंगामा और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पेट्रोल पंप मैनेजर सहित दोनों पक्षों से पूछताछ में जुटी हुई है पेट्रोल की जगह पानी निकलने का यह वायरल वीडियो बघौली थाना क्षेत्र के बघौली चौराहे पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप का है यहाँ के स्थानीय निवासी आशीष ने पेट्रोल पंप से अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाया था।कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद बाइक अचानक बंद हो गई।पेट्रोल की जांच कराई गई तो उसमें पानी की मात्रा बेहद अधिक दिखाई दी।इसके बाद अन्य ग्राहक भी मौके पर जुट गए।इनमें हरिनाम ने 150 रुपये,बबलू ने 100 रुपये,सिद्दीक ने 80 रुपये,रामदीन ने 201 रुपये,अंकुर शुक्ला ने 100 रुपये और कमलेश ने 100 रुपये का पेट्रोल भरवाने की बात कही। मामले को लेकर ग्राहकों और सेल्समैन के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी।आरोप है कि विवाद के दौरान सेल्समैन ने पेट्रोल भरने वाले नोजल से ग्राहक आशीष पर हमला कर दिया,जिससे उसे चोट आई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।पुलिस की मौजूदगी में पंप प्रबंधन ने कई ग्राहकों के रुपये वापस किए।साथ ही दोनो पक्षियों से पूछताछ में जुटी हुई है। मैनेजर का कहना है कि जमीन के अंदर बने टैंक में पानी चला जाने के कारण पेट्रोल में पानी मिल गया,जिससे यह समस्या हुई।वही थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि ग्राहकों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट-आशीष,ग्राहक0
0
Report
जालौन में जुए के अड्डे पर दबिश: 8 गिरफ्तार, 1.37 लाख रुपए बरामद
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में पुलिस टीम ने जुए के अड्डे पर दबिश देकर छापेमारी की. पुलिस ने छापेमारी के दौरान 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से 1 लाख 37 हजार 500 रुपए कैश बरामद. पुलिस ने जुआरियों के पास से 8 मोबाइल फोन भी बरामद किए. जुआरियों ने लाखों की हार-जीत की बाजी लगाकर हर रोज जुआ अड्डा चला रहे थे. पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में मामला दर्ज किया. जालौन की उरई कोतवाली पुलिस ने मैकेनिक नगर इलाके से गिरफ्तारी की.0
0
Report
लाभार्थियों ने मोदी-नायब सिंह सैनी को धन्यवाद; योजनाओं से लोगों को लाभ
Jhajjar, Haryana:झज्जर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाभार्थियों ने किया धन्यवाद। सरकार ने आयुष्मान कार्ड को लेकर गरीब लोगों को ₹500000 का मुफ्त इलाज योजना चलाई हुई है उसको लेकर हम लोगों को बहुत ज्यादा फायदा हुआ है अगर इस तरह की स्कीम सरकार द्वारा नहीं चलाई जाती तो पता नहीं इलाज के लिए कितने पैसे प्राइवेट अस्पतालों में देने पड़ते। आयुष्मान की योजना को लेकर लाभार्थियों ने स्वयं अपनी समस्या बताते हुए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। और आगे भी इस योजना को और बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। कुछ महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी योजना की सराहना की हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ₹2100 लाडो लक्ष्मी योजना के तहत वह उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं के घरों में मुफ्त में सिलेंडर उपलब्ध कराया गया पहले घरों में चूल्हे पर रोटियां बना बनाई जाती थी आंखें भी कमजोर हो जाती थी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब महिलाओं आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें उज्ज्वला योजना स्कीम के तहत फ्री में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया हरियाणा सरकार का महिलाओं ने धन्यवाद किया। बीपीएल धारकों को ढाई लाख रुपये घर की रिपेयरिंग के लिए व सेक्टर में 30 ,30 गज के प्लॉट दिए गए उसको लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री का आभार जताया। किसानों को भी सब्सिडी के तहत कृषि यंत्र उपलब्ध हो रहे हैं हरयाणा स्कीम के तहत हरियाणा के किसानों ने भी हरियाणा के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद कहां साल में ₹6000 किसानों को देश के प्रधानमंत्री द्वारा दिए जा रहे हैं व सब्सिडी पर कृषि यंत्र भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं एसपी पर फसल भी खरीद हो रही है उसको लेकर किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का आभार जताया। बुढ़ापा पेंशन विधवा पेंशन बनवाने के लिए अब चक्कर नहीं काटने पड़ रहे जब से भाजपा सरकार आई है तब से बुढ़ापा पेंशन अपने आप बन जाती है जिसको लेकर बुजुर्ग महिलाओं ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।0
0
Report
Advertisement
छतरपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा में फूलों की बरसात, श्रद्धालुओं का उत्साहभरा नजारा
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पूरे शहर के श्रद्धालु उमड़ पड़े। यह आयोजन हर साल विधायक ललिता यादव द्वारा आयोजित किया जाता है। इस दौरान शोभायात्रा पर बुलडोजर मशीनों से फूलों की वर्षा की गई। बुल्डोजर के बकेट में खड़े लोगों ने जैसे ही झांकी निकली, ऊपर से फूल बरसाकर स्वागत किया। पूरा माहौल कृष्णमय हो गया और थाने से डाकखाने, बस स्टैंड तक श्रद्धालुओं ने भगवान का वंदन-अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विधायक ललिता यादव ने जिले की जनता को बधाई दी; उन्होंने कहा कि छोटे से बुलावे पर लोग आते हैं और भगवान श्रीकृष्ण जी के जन्म उत्सव को सफल बनाते हैं। हमारे भगवान जी के स्वागत के लिए सभी ने आरती और वंदन किया है। कामना है कि श्रीकृष्ण जी का आशीर्वाद हमारे पूरे क्षेत्र और जिले पर बना रहे और छतरपुर को किसी की नजर न लगे। शोभायात्रा के समापन पर बस स्टैंड पर कलाकारों के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में त्रिनेत्र ऑपरेशन: 173 किलो 750 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध टाटा हैरियर कार का पीछा कर उसे रोका। तलाशी लेने पर कार में 10 प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर रखा 173 किलो 750 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से कार चालक मुकेश कुमार जाट और उसके साथी पवन सेन, दोनों निवासी गुड्डाखेड़ा, को गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त टाटा हैरियर कार भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच भादसोडा थानाधिकारी द्वारा की जा रही है।0
0
Report
बस्तर में इंद्रावती नदी के बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी होने की संभावना
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में लगातार हो रही बारिश के चलते इंद्रावती नदी में बाढ़ का खतरा बना हुआ है, केंद्रीय जल आयोग ने 13 सितंबर तक इंद्रावती नदी में बाढ़ की संभावना जताई है, दरअसल बस्तर के साथ ही उड़ीसा क्षेत्र में भी बारिश हो रही जिसकी वजह से बाढ़ का खतरा केंद्रीय जल आयोग ने जताया है, वहीं मौसम विभाग ने भी बस्तर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बस्तर में बारिश की संभावना बनी हुई है ऐसे में इंद्रावती नदी का जल स्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, लगातार हो रही बारिश और बाढ़ की संभावना के बीच स्थानीय प्रशासन ने SDRF राजस्व विभाग को अलर्ट मोड पर रखा है0
0
Report
Advertisement
दमोह में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी; 20 से अधिक घायल, 5 की हालत नाजुक
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के इमलीडोल से श्रद्धालुओं को बैठाकर 30 से 35 लोग तेंदूखेड़ा आ रहे थे. ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, स्टेयरिंग फेल हुई. हादसे में 20 से ज्यादा घायल हुए, जिनमें अधिकांश महिलाएं. घायलों को तेंदूखेड़ा सिविल अस्पताल लाया गया जहाँ 5 की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जबलपुर रेफर किया गया. अस्पताल में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं और घायलों को बेहतर इलाज दिलाने में सहयोग कर रहे हैं.0
0
Report
सागर बंडा के जहरीली शराब केस पर न्यायिक आयोग गठित; तीन महीने में रिपोर्ट
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच के लिए आयोग गठित सागर के बंडा में जहरीली शराब से मौतों के मामले में सरकार ने न्यायिक जांच आयोग गठित किया रिटायर्ड जस्टिस विष्णु प्रताप सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक सदस्यीय कमेटी,3 महीने में सौंपेगी रिपोर्ट जांच के 3 बिंदु तय -मौतों का कारण,आबकारी-पुलिस अधिकारियों की भूमिका,भविष्य में रोकथाम के उपाय आयोग का मुख्यालय सागर रहेगा GAD ने जारी किया आदेश।0
0
Report
दिल्ली सरकार गिरने के बाद AAP के कई अधिकारी कांग्रेस में शामिल
Kusu, Chhattisgarh:दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार जाने के बाद लगातार आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर दूसरे पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। जहां आज 220 से अधिक आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। आपको बता दे कि अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान से रैली निकालकर आम आदमी पार्टी के रहे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर के राजीव भवन पहुँचकर कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव सहित जिला अध्यक्ष ने माला पहनकर उनका स्वागत किया गया। इधर पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश स्तर के बड़े पदाधिकारी ,जिले के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं तो इससे निश्चित तौर पर कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कहा कि कोई भी किसी भी पार्टी में शामिल हो सबका अपना-अपना मर्जी होता है। इसमें कुछ कहने वाली बात ही नहीं है। वही भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली चला गया है। पंजाब जाने वाला है और पूरे देश में आम आदमी पार्टी की स्थिति बेहतर नहीं है। ऐसे में आम आदमी पार्टी की स्थिति मौजूदा समय में कमजोर हो चुकी है。0
0
Report
Advertisement
