271319
गोंडाः नवाबगंज के मैनपुर गांव में विकास कार्यों की शिकायत पर जांच करने पहुंचे खंड विकास अधिकारी
bishen, Uttar Pradesh:नवाबगंज विकासखंड के मैानपुर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में धांधली की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी जांच करने पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आईजीआरएस पर 88 शिकायत दर्ज होने के बाद खंड विकास अधिकारी मैनपुर गांव पहुंचे जहां उन्होंने एक आरसीसी सड़क की जांच की और फोटो खिंचवाकर निकल गए। जांच में जो कमियां बताई गई उसे पर भी खंड विकास अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया और यह कह कर निकल गए की कार्य सही हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झांसी: बस स्ट Stand पर सर्राफा व्यापारी के बैग चोरी, 5 करोड़ ज्वेलरी समेत नकद
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड से चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक सर्राफा व्यापारी के दो बैग चोरी होने का आरोप है। व्यापारी का दावा है कि बैग में करीब 5 करोड़ रुपये के सोने के जेवरात और 15 लाख रुपये नकद रखे थे। व्यापारी की शिकायत के आधार पर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि अमृतसर निवासी सर्राफा व्यापारी गुरकीरत सिंह अपने साथी रामेश्वर के साथ बस में सवार होकर मध्य प्रदेश के छतरपुर से झांसी जा रहा था। इसी दौरान मऊरानीपुर बस स्टैंड पर बस के पहुंचते ही कुछ युवक जेवरात से भरा बैग चोरी कर नौ दो ग्यारह हो गए। व्यापारी का कहना है कि जैसे ही उसकी निगाह हटी, बदमाश सोने के आभूषण और कैश से भरा बैग बड़ी सफाई से चुराकर बस से उतरकर फरार हो गए। बैग में करीब 5 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और 15 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। व्यापारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि इस घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
सहारनपुर के गंगोह में आकाशीय बिजली से बड़ी मस्जिद की मीनार क्षतिग्रस्त है
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जिले के गंगोह कस्बे में आज आकाशीय बिजली गिरने से मोहल्ला गुजरान स्थित बड़ी मस्जिद को नुकसान पहुंचा। बिजली सीधे मस्जिद की मीनार पर गिरी, जिससे जोरदार धमाका हुआ। घटना में मीनार का कुछ हिस्सा टूटकर दूर जा गिरा, जबकि मस्जिद में लगे कई विद्युत उपकरण जल गए। राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, सुबह आकाशीय बिजली ने बड़ी मस्जिद की मीनार को अपनी चपेट में ले लिया। बिजली का प्रहार इतना तेज था कि धमाके की आवाज आसपास के इलाके में सुनाई दी। इससे स्थानीय लोगों में हलचल मच गई। घटना के बाद मस्जिद की मीनार का कुछ हिस्सा टूटकर मलबे के रूप में कई फुट दूर जा गिरा। बिजली गिरने से मस्जिद में लगे इनवर्टर, बिजली से जुड़े अन्य उपकरण और रोशनी की व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा। विद्युत उपकरण जलने और मीनार का हिस्सा टूटने से घटना की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मस्जिद से जुड़े मुफ्ती फाजिल ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने के कारण मस्जिद में लगे विद्युत उपकरणों को काफी नुकसान हुआ है। बिजली का असर मीनार पर भी पड़ा, जिससे उसका कुछ हिस्सा टूट गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग मस्जिद में हुए नुकसान को देखने पहुंचे। सुबह हुई इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में होने लगी। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आकाशीय बिजली गिरने की यह घटना एक बार फिर खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की जरूरत को रेखांकित करती है। गरज-चमक के समय खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों और ऊंची संरचनाओं के पास खड़े होने से बचना चाहिए। सुरक्षित और बंद स्थान पर रहना ऐसे समय में अधिक उचित है।0
0
Report
रेवाड़ी के 90 सरकारी स्कूलों के पानी फेल, बच्चों की सेहत पर सवाल
Rewari, Haryana:रेवाड़ी के 90 सरकारी स्कूलों के पानी के सैंपल फेल: कहीं खतरनाक बैक्टीरिया तो कहीं बढ़ा टीडीएस, नौनिहालों की सेहत से खुला खिलवाड़! 628 में से 90 स्कूलों का पानी पीने लायक नहीं; बावल, रेवाड़ी और नाहड़ खंड में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर.... बच्चे हैंडपंप का दूषित पानी पीने को मजबूर, स्टाफ के लिए मंगाया जा रहा मयूर जग का सप्लाई पानी.... पूर्व मंत्री जेपी दलाल की दो टूक—कोताही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; शिक्षा विभाग ने दिए री-सैंपलिंग के आदेश.... एंकर - हरियाणा के रेवाड़ी जिले के सरकारी स्कूलों से एक बेहद चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई है। शिक्षा विभाग द्वारा करवाई गई जांच में जिले के 90 सरकारी स्कूलों में पीने के पानी के सैंपल फेल पाए गए हैं। कहीं पानी में जानलेवा बैक्टीरिया मिला है, तो कहीं टीडीएस का स्तर मानकों से कई गुना ज्यादा निकला है। सवाल यह है कि स्वच्छ भारत और 'हर घर जल' का दावा करने वाले सिस्टम में आखिर मासूम बच्चों के हलक तक साफ पानी क्यों नहीं पहुंच पा रहा? अगस्त और सितंबर महीने में शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी 628 सरकारी स्कूलों में पीने के पानी की गुणवत्ता की जांच कराई गई थी। जब जांच रिपोर्ट सामने आई, तो विभाग में हड़कंप मच गया। 628 में से 90 स्कूलों का पानी तय मानकों पर खरा नहीं उतरा। सबसे बदतर हालात बावल, रेवाड़ी और नाहड़ ब्लॉक के स्कूलों में देखने को मिले हैं। कई स्कूलों में बच्चे आज भी सीधे बोरवेल और हैंडपंप का भारी और दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने आनन-फानन में दोबारा सैंपल लेने के निर्देश तो जारी कर दिए, लेकिन सवाल यह है कि रिपोर्ट आने तक बच्चे जो जहरीला पानी पीते रहे, उसका जिम्मेदार कौन है? विओ - बच्चे बोले स्कूल में पीने के पानी की कोई अच्छी व्यवस्था नहीं है। टंकियों में गर्म और मटमैला पानी आता है, जिसे पीकर अक्सर पेट खराब हो जाता है।वहीं कुछ बच्चों ने कहा कि उनके स्कूल में व्यवस्था ठीक है और सफाई समय पर होती है। वहीं अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की सेहत के साथ सरेआम खिलवाड़ हो रहा है। स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक तो मयूर जग और फिल्टर का सप्लाई पानी पीते हैं, लेकिन बच्चों को हैंडपंप और पुरानी सीमेंट टंकियों का पानी पिलाया जा रहा है। अगर स्टाफ वही पानी पिए, तब उन्हें टीडीएस का असली असर समझ आएगा। प्रशासन सीमेंट की टंकियां बदले और हर स्कूल में फिल्टर वाटर सुनिश्चित करने के लिए कमेटी बनाए। पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने कहा की प्रधानमंत्री जी का स्पष्ट संकल्प है कि हर नागरिक और बच्चे को स्वच्छ पेयजल मिले। स्कूलों में पानी की जांच में अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही या कोताही बरती गई है, तो सरकार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करेगी। विओ - मामले के तूल पकड़ने के बाद विभागीय अधिकारी अब री-सैंपलिंग का हवाला देकर पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि दोबारा जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि जब तक फाइलों में जांच और दोबारा जांच का खेल चलता रहेगा, तब तक मासूम बच्चे उसी दूषित पानी को पीने को मजबूर रहेंगे। अभिभावक अब सीधे तौर पर प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि स्कूलों की पुरानी सीमेंट टंकियों को तुरंत बदला जाए और नियमित निगरानी के लिए एक स्वतंत्र कमेटी गठित हो। शिक्षा के मंदिर में अगर बच्चों को बुनियादी जरूरत यानी साफ पीने का पानी भी नसीब न हो, तो यह पूरे प्रशासनिक अमले पर एक बड़ा सवालिया निशान है। अब देखना यह होगा कि शिक्षा विभाग की यह री-सैंपलिंग महज खानापूर्ति साबित होती है या फिर जिम्मेदार लोगों पर कोई ठोस कार्रवाई होगी, ताकि इन 90 स्कूलों के बच्चों को साफ और सुरक्षित पानी मिल सके। बाइट - छात्र बाइट - अभिभावक और आम नागरिक बाइट -जेपी दलाल, पूर्व मंत्री0
0
Report
Advertisement
पटना में दरोगा भर्ती मेन्स रद्दीकरण के खिलाफ अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, फिजिकल तिथि मांग
Patna, Bihar:बिहार दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द करने के फैसले को वापस लेने और फिजिकल परीक्षा की तारीख घोषित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने पटना में पैदल मार्च किया। इस दौरान छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी, जिसके बाद पुलिस ने कुछ अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया। डाकबंगला चौराहे पर प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया। फिलहाल स्थिति सामान्य है।0
0
Report
एमएलसी चुनाव में चार राज्यों के बैलेट पेपर में कांग्रेस हार गई: आशीर्वाद से ही परिणाम
Noida, Uttar Pradesh:अभी एमएलसी का चुनाव हुआ उसमें चार राज्यों में बैलेट पेपर में चुनाव हुआ, उसके बाद भी कांग्रेस कहीं सीट जीत नहीं पाई तो अब उनको आईना दिख गया है. इसलिए हम उनसे कहना चाहेंगे की जनता का आशीर्वाद ही हार जीत तय करता है. बेवजह चुनाव आयोग या ईवीएम पर दोष लगाना ठीक नहीं है.0
0
Report
अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार गिरफ्तार, 14 लाख रुपये का माल बरामद
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर की ओरछा रोड थाना पुलिस ने पेप्टिक टाउन में हुई चोरी का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 14 लाख रुपये से अधिक का माल बरामद हुआ है। ओरछा रोड थाना क्षेत्र में 10 और 11 अक्टूबर की दरमियानी रात पेप्टिक टाउन में नकबजनी की वारदात हुई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीएसपी अरुण सोनी ने बताया कि आरोपी पहले कॉलोनी में घूमकर रेकी करते थे, ताले लगे मकानों को चिन्हित करते थे और फिर रात में चोरी को अंजाम देते थे। इसी पैटर्न पर जांच करते हुए पुलिस ने धार जिले के चार आरोपियों - सोभन भूरिया, कालू उर्फ एडिया भूरिया, दिनेश मंडलोई और कैलाश भूरिया को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी सुभान भूरिया के खिलाफ पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 63 हजार रुपये नकद, चांदी की सात चूड़ियां, चांदी की पायल, चांदी के सिक्के और अन्य सामग्री when्त की है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें भी जब्त की गई हैं। बरामद माल की कुल कीमत 14 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह मध्य प्रदेश के अलावा आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और दूसरे राज्यों में दर्ज मामलों को लेकर भी जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में मिलावटी मिठाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो फैक्ट्रियां सील
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में मिलावटी मिठाई के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो फैक्ट्रियां सील। मड़ियांव के श्री नारायण पतीसा फैक्ट्री में गंदगी, कॉकरोच और चूहे मिलने का दावा बिना फूड लाइसेंस चल रही फैक्ट्री से 280 किलो पतीसा रोल और 648 किलो मैदा जब्त कंचना बिहारी मार्ग स्थित मन्नू खिलौना मिठाई फैक्ट्री में भी गंदगी के बीच मिठाई बनाने का मामला जांच में मिठाई में सेपोलाइट, रानीपाल और टैलकम पाउडर मिलाने की बात सामने आई दूसरी फैक्ट्री से 68 किलो खिलौना मिठाई, 28 किलो बताशा और 188 किलो गट्टा मिठाई जब्त दोनों फैक्ट्रियों से कुल लाखों रुपये का सामान जब्त, मिलावट के मामले में FIR की प्रक्रिया शुरू खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान दीपावली तक जारी रहेगा, मिलावटखोरों पर कार्रवाई तेज0
0
Report
बालोद में नारकोटिक्स टीम ने छापेमारी कर हेरोइन और अवैध पिस्तौल बरामद
Raipur, Chhattisgarh:जिले की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और बालोद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नया बस स्टैंड के पीछे से एक कार से हेरोइन (चिट्टा) और अवैध देशी पिस्टल बरामद की है। मामले में 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देश पर 28 अक्टूबर की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नया बस स्टैंड के पीछे खड़ी टाटा हेक्सा कार (CG 17 KM 4455) की तलाशी ली। कार के डैशबोर्ड से 6.40 ग्राम हेरोइन और एक देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक लीनेश बंसोड़ उर्फ बाड़ू (25), निवासी दल्लीराजहरा को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। आरोपी से नशीला पदार्थ, अवैध हथियार, मोबाइल फोन और हेक्सा कार सहित कुल 11 लाख 83 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई है। थाना बालोद में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अब नशे और हथियार की तस्करी से जुड़े अन्य संपर्कों का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
1 नवंबर की दिल्ली रैली के बाद अखिलेश यादव कांग्रेस सीट शेयरिंग पर चर्चा करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:दरअसल, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की महारैली है...बताया जा रहा है की इस रैली में अखिलेश यादव भी शामिल होने दिल्ली जाएंगे...खबरे हैं की रैली के बाद सीट शेयरिंग पर कांग्रेस नेताओं के साथ उनकी बैठक होगी...हालांकि बैठक कहां और कब होगी फिलhaal पता नहीं चल पाया है...लेकिन इतना जरूर है की 1 नवंबर के बाद सीट शेयरिंग की कवायद और तेज हो जाएगी....हालांकि बैठक में कांग्रेस को कितनी सीट देने पर सहमति बनेगी ये सवाल सबसे बड़ा है....0
0
Report
Advertisement
PET-2026 के मद्देनजर जिले के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर का अवकाश घोषित
Ghaziabad, Uttar Pradesh:प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को देखते हुए जिले में 30 अक्टूबर, शुक्रवार को एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, शासन के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। PET-2026 की लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को छह पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा के मद्देनजर 30 अक्टूबर को जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों, इंटर कॉलेजों और संबंधित शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों को आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।0
0
Report
बालोद के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिवाली से पहले बैनर पोस्टर का भारी अंबार
Raipur, Chhattisgarh:बालोद दीवाली का पर्व नजदीक है और बालोद शहर के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग में बैनर पोस्टरों की बाढ़ आ गई है, नगर पालिका का दावा है कि समय समय पर कार्रवाई की जाती है लेकिन इसका असर होता नहीं दिख रहा है, बालोद शहर में दल्ली चौक से लेकर कालेज तक सड़क पर पटाखों का बैनर लगा हुआ है जिसमें सबसे ज्यादा प्रकाश फ़टाका का पोस्टर है। वहीं कालेज आने जाने वाले छात्रों ने भी इसपर आपत्ति जताई है उनका कहना है कि रास्ते में इससे सामने देखने में दिक्कत होती है। क्या कहते हैं नगर पालिका सीएमओ पूरे मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी खीरोद्र भोई ने बताया कि कुछ दिन पहले ही खम्भों से बैनर हटाया गया था और धीरे से हटा रहे हैं, लेकिन खम्बे पूरी तरफ बैनर से पटे हुए हैं。 बाइट - खीरोद्रा भोई, CMO बाइट - हर्षित यादव ,छात्र0
0
Report
अलवर लाल प्याज की आवक बढ़ेगी तो कीमतों में बड़ा बदलाव संभव
Alwar, Rajasthan:अलवर की लाल प्याज देशभर में अपनी खास पहचान रखती है। दिवाली के साथ ही अलवर की प्याज मंडी में इसकी आवक शुरू हो जाती है। इस बार भी मंडी में प्याज पहुंचने लगी है। हालांकि, पंचायत चुनाव के चलते किसान खेती और फसल की बिक्री में व्यस्तता के बीच मंडी तक कम पहुंच रहे थे, लेकिन दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद अब प्याज की आवक में तेजी आने की उम्मीद है। व्यापारियों के मुताबिक, दिवाली के बाद मंडी में प्रतिदिन करीब एक लाख कट्टे प्याज की आवक हो सकती है। मंडी में मौजूद व्यापारी सौरभ कालरा ने बताया कि अलवर की लाल प्याज की मांग पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक रहती है। इसके अलावा यहां की प्याज बिहार और पश्चिम बंगाल तक भी भेजी जाती है। ऐसे में आने वाले दिनों में आवक बढ़ने के साथ ही मंडी में कारोबार तेज होने की संभावना है। वहीं, प्याज के मौजूदा भाव किसानों के लिए राहत की उम्मीद जगा रहे हैं। मंडी में मौजूद किसानों के अनुसार, फिलहाल प्याज थोक में 35 से 40 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। किसानों का कहना है कि एक बीघा में प्याज की खेती पर करीब 40 हजार रुपये खर्च हो जाते हैं। ऐसे में फसल का उचित भाव मिलना जरूरी है, ताकि लागत निकालने के बाद किसानों को मुनाफा हो सके। किसानों के लिए चिंता की बात यह भी है कि पिछले साल प्याज के भाव कम मिलने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ा था। इसका असर इस बार खेती पर भी देखने को मिला है और कुछ नए किसानों ने प्याज की खेती से दूरी बना ली है। इस वर्ष जिले में करीब 17 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में लाल प्याज की बुवाई की गई है。 हालांकि, प्याज के भाव को लेकर आने वाले दिनों में तस्वीर बदल सकती है। बाजार के जानकारों के मुताबिक, जैसे-जैसे मंडी में आवक बढ़ेगी, कीमतों में गिरावट की संभावना भी रहेगी। वहीं, मौसम की मार से फसल खराब होने और बाजार में आवक घटने पर प्याज के भाव तेजी पकड़ सकते हैं। ऐसे में किसानों को जहां बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद है, वहीं आम उपभोक्ताओं की नजर भी बाजार के भाव पर टिकी हुई है। प्याज की कीमतों का यह उतार-चढ़ाव कुछ ऐसा है कि भाव बढ़ने पर आम आदमी की आँखों में आंसू आते हैं, जबकि कम कीमत मिलने पर किसान की मेहनत और लागत पर संकट खड़ा हो जाता है। फिलहाल अलवर की मंडी में लाल प्याज की आवक शुरू हो चुकी है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह लाल प्याज किसानों की मेहनत को मुनाफे में बदलती है या उपभोक्ताओं को सस्ती प्याज के रूप में राहत देती है।0
0
Report
Advertisement
दमोह पुलिस ने करवा चौथ पर हेलमेट के साथ सुरक्षा अभियान चलाया
Damoh, Madhya Pradesh:करवा चौथ पर दमोह पुलिस की अनूठी पहल, बिना हेलमेट बाइक पर सफर कर रहे पति पत्नी को दिए हेलमेट. दमोह एसपी आनंद कलादगी के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस और सिटी पुलिस ने कलेक्टर ऑफिस के सामने एक विशेष कैंप लगाकर चेकिंग की. इस अभियान के तहत ऐसे बाइक सवारों को रोका गया जो पति पत्नी के जोड़ों के साथ यात्रा कर रहे थे और चालक बिना हेलमेट थे. इन जोड़ों को रोककर अफसरों के सामने लाकर उनसे बातचीत की गई और हेलमेट का महत्व समझाया गया. करवा चौथ की गिफ्ट के रूप में हेलमेट दिए गए. पुलिस अधिकारियों की समझाइश से लोग सुरक्षा के प्रति जागरूक दिखे और हेलमेट पहनकर यात्रा करने की शपथ लेने लगे. यह पहल समाज में सुरक्षा awareness को बढ़ाने के लिए की गई है.0
0
Report
यूपी ATS ने फर्जी ई‑मेल आईडी बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:यूपी एटीएस यूपी एटीएस ने फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार कानपुर नगर से 24 वर्षीय अंकित शंखवार गिरफ्तार, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लैपटॉप से करीब 5 लाख फर्जी ई-मेल आईडी का डेटा बरामद नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम के स्कूलों और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ई-मेल से जुड़े तार पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत कई देशों में बैठे लोगों को बेचता था फर्जी ई-मेल आईडी फर्जी ई-मेल आईडी के बदले क्रिप्टो करेंसी में लेता था भुगतान बांग्लादेशी नागरिक अलामीन इस्लाम को ई-मेल आईडी देने के बदले 6000 USDT मिलने का दावा मोबाइल, लैपटॉप, एक्सेल फाइलें और क्रिप्टो वॉलेट से जुड़े साक्ष्य मिले यूपी एटीएस थाना लखनऊ में मुकदमा दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड की तैयारी0
0
Report
संजय कुमार सिंह बन सकते हैं CM के प्रधान सचिव; बिहार में प्रशासनिक बदलाव चर्चा
Patna, Bihar:संजय कुमार सिंह बन सकते हैं CM के प्रधान सचिव! IAS संजय कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रधान सचिव बनाए जाने की चर्चा तेज。 नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले अधिकारी को लेकर बिहार की सियासत में हलचल。 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संजय कुमार सिंह को बिहार बुलाया है。 संजय कुमार सिंह 1997 बैच के IAS अधिकारी हैं और ओडिशा कैडर में तैनात हैं。 ओडिशा से बिहार कैडर में अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार ने मांगी है जानकारी。 केंद्र ने ओडिशा सरकार से अधिकारी की सतर्कता स्थिति और संपत्ति विवरण की जानकारी मांगी है。 संजय कुमार सिंह की संभावित नियुक्ति को बिहार में प्रशासनिक बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है。 राजनैतिक गलियारों में इसे नीतीश कुमार के करीबी अधिकारियों को साथ लेकर चलने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
