271502
गोंडाः बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिवस पर कंबल वितरण कार्यक्रम का होगा आयोजन
Colonelganj, Uttar Pradesh:कर्नलगंज क्षेत्र के समाजसेवी राहुल सिंह ने कहा कि गरीब और जरूरतमंदों की सहायता के लिए पूर्व सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिवस पर दिनांक 04 जनवरी को परसपुर स्थित तुलसी स्मारक महाविद्यालय में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र के गरीब और जरुरतमंदों का स्वागत है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बृजमनगंज: ग्राम सभा बैसार के प्रसादपुर टोले में मध्य रात्रि को दो मवेशी चोरी, परिवार में मचा कोहराम
Baisar, Uttar Pradesh:*महाराजगंज।* जनपद महाराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बैसार के टोला प्रसादपुर में गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि मवेशी चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रसादपुर टोले के निवासी राधे यादव पुत्र रामसमुझ यादव की दो मवेशियां - एक भैंस और एक पड़वा, जो रात में घर के बाहर खूंटे से बंधी हुई थीं, को अज्ञात चोर रात्रि लगभग 1 बजे रस्सी खोलकर चुरा ले गए। कुछ देर बाद जब परिवार को जानकारी हुई तो शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और आसपास तलाश शुरू की, लेकिन चोरों का कोई पता नहीं चला। सुबह परिवार ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। इस घटना से पीड़ित परिवार में महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है। दोनों मवेशियों की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। मौके पर ग्राम प्रधान सुखदेव यादव, घनश्याम यादव, दयाशंकर, अनिल, संतोष, मंडे यादव, अरविंद, रविंद्र यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
MLC चुनाव से पहले बाराबंकी में BJP-सपा आमने-सामने, बूथ लगाने को लेकर आधी रात तक बवाल
Banki, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक (MLC) चुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले देर रात बाराबंकी में सियासी पारा चढ़ गया। शहर के लखपेड़ाबाग चौराहे पर चुनावी एजेंटों का बूथ लगाने को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर बहसबाजी हुई। तनाव इस कदर बढ़ा कि हाथापाई की नौबत आने की आशंका पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स ने किसी तरह स्थिति को संभाला। ऐन चुनाव से पहले हुए इस घटनाक्रम ने जिले का सियासी माहौल गरमा दिया है। भाजपा नेताओं का आरोप था कि समाजवादी पार्टी के लोगों ने बिना अनुमति उनकी जगह पर चुनावी एजेंटों का बूथ लगा दिया। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर सपा ने बूथ बनाया था, वह भाजपा नेता आदित्य सिंह टाइगर की मार्केट के सामने था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला गरमा गया। भाजपा नेताओं ने सपा पर गुंडई का आरोप लगाते हुए कहा कि जब सत्ता में रहते हुए सपा नेताओं की ऐसी कार्यशैली रही है, तो सत्ता से बाहर रहने के बावजूद इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सपा फिर सत्ता में आ गई तो प्रदेश का क्या हाल होगा? वहीं, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भाजपा पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव में हार के डर से भाजपा बौखलाई हुई है। सपा नेताओं का कहना था कि उनके एजेंटों के लिए लगाया गया बूथ भाजपा नेताओं ने जबरन हटवा दिया। इसी को लेकर विवाद हुआ। सपा ने इसे भाजपा की दबाव बनाने वाली राजनीति करार दिया। विवाद की सूचना मिलते ही दोनों दलों के नेताओं का मौके पर जमावड़ा लग गया। भाजपा की ओर से जिला उपाध्यक्ष जंग बहादुर पटेल, राकेश पटेल और रोहित सिंह समेत कई नेता पहुंचे। वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज, प्रीतम सिंह और आशीष सिंह आर्यन समेत कई नेता मौके पर मौजूद रहे। दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बहसबाजी के बीच तनाव बढ़ता देख पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया। गौरतलब है कि आज होने वाले लखनऊ स्नातक खंड एमएलसी चुनाव में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा ने वर्तमान एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को मैदान में उतारा है, जबकि समाजवादी पार्टी ने पूर्व एमएलसी श्रीमती कांति सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है। कांति सिंह पटेल, डॉ. एसपी सिंह की पत्नी हैं। दोनों प्रमुख प्रत्याशी कुर्मी समुदाय से आते हैं। चुनाव से ठीक पहले बाराबंकी में बूथ लगाने को लेकर दोनों दलों के नेताओं के आमने-सामने आने से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अब सबकी नजरें मतदान पर टिकी हैं।0
0
Report
पुलिस और शातिर पशु चोरों के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में एक शातिर चोर घायल दो गिरफ्तार
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा की हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के काला खेड़ा नहर के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी अचानक से एक पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया पिकअप में सवार अभियुक्तों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया जिसमें एक गोली प्रभारी निरीक्षक हसनपुर की ब्लड प्रूफ जैकेट पर जाकर लगी इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस को गोली चलानी पड़ी जिसमें एक शातिर चोर घायल हो गया जिसको पुलिस ने एक और अभियुक्त के साथ गिरफ्तार कर लिया घायल अभियुक्त को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेज दिया गया जिसमें उसका इलाज चल रहा है अभियुक्त के पास से दो तमंचे खोका कारतूस दो भैंस एक कंटिया और एक पिकअप गाड़ी बिना नंबर प्लेट की बरामद हुई है जानकारी के अनुसार शातिर अभियुक्त चोरी की हुई भैंस को बेचने की नीयत से ले जा रहे थे तभी पुलिस और शातिर चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संगीत धाराओं में कार्रवाई की है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-एनसीआर में GRAP-1 लागू, वायु गुणवत्ता खराब हो गई
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Grap Stage 1 Imposed In Delhi-NCR As Air Quality Slips To Poor/Visuals From India Gate दिल्ली-NCR में वायु की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में पहुंचने पर GRAP 1 के नियम लागू किए गए हैं।0
0
Report
अलीबाग के शहापुर में स्कूल की छत गिरी, आठ साल की छात्रा घायल
Chendhare, Maharashtra:शाळेच्या छताचा काही भाग कोसळला, आठ वर्षांची विद्यार्थिनी जखमी; अलीबागच्या धाकटे शहापूर येथील घटना. अलीबाग तालुक्यातील धाकटे शहापूर येथील प्राथमिक शाळेच्या वर्ग खोलीच्या स्लॅबचा काही भाग कोसळला, यात निष्ठा मोकल ही आठ वर्षांची विद्यार्थिनी जखमी झाली. तिच्यावर पोयनाड इथल्या खाजगी रुग्णालयात उपचार करण्यात आले. शाळेत 28 विद्यार्थी शिक्षण घेत आहेत. या घटनेने इमारतीच्या कामाच्या गुणवत्तेवर प्रश्नचिन्ह निर्माण झाले असून विद्यार्थ्यांच्या सुरक्षेचा प्रश्न ऐरणीवर आला आहे.0
0
Report
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव आज 72 जिलों में मतदान शुरू
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए आज मतदान होगा। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव को छोड़कर प्रदेश के सभी 72 जनपदों में मतदान कराया जाएगा। इन चुनावों में कुल 14,81,310 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 2,697 मतदान स्थल बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में कुल 152 प्रत्याशी हैं। पांच खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, आगरा, मेरठ, वाराणसी और बरेली-मुरादाबाद शामिल हैं। वहीं, छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ, आगरा, मेरठ, वाराणसी, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद हैं। निर्वाचन आयोग ने 11 प्रेक्षक तैनात किए हैं। इसके अतिरिक्त 1041 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 456 जोनल मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। मतदान स्थलों पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती के साथ वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए 1108 भारी वाहन, 1737 हल्के वाहन और 12,309 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
नागपुर विभाग विधान परिषद चुनाव: पंजीकरण 2.56 लाख, नागपुर में सर्वाधिक मतदाता
Nagpur, Maharashtra:नागपूर विभाग विधान परिषद पदवीधर मतदार संघाच्या निवडणुकीसाठी विभागातील सहा जिल्ह्यात एकूण 2 लाख 55 हजार 603 मतदारांची नोंदणी झाली आहे. यात नागपूर जिल्ह्यात सर्वाधिक 1 लाख 44 हजार मतदारांची नोंदणी झाली आहे. एकूण मतदारमध्ये 1 लाख 47 हजार 280 पुरुष, 1 लाख 8 हजार 301 महिला तर 22 इतर मतदारांचा समावेश आहे. या निवडणुकीसाठी विभागात एकूण 445 मतदान केंद्रे निश्चित करण्यात आली असून नागपूर जिल्ह्यात सर्वाधिक 246 केंद्र आहेत. 80 वर्षांवरील मतदारांची संख्या 855 आहे यामध्ये 738 पुरुष आणि 117 महिला मतदारांचा समावेश आहे. तर सहाही जिल्ह्यात एकूण 14 हजार 197 दिव्यांग मतदारांची नोंदणी करण्यात आली आहे. नागपूर - 1 लाख 44 हजार; चंद्रपूर - 32 हजार 262; गोंदिया - 22 हजार 176; वर्धा - 21 हजार 349; भंडारा - 21 हजार 349; गडचिरोली - 13 हजार 608.0
0
Report
नागपुर में पदवीधर निर्वाचन: सुबह 8 से दोपहर 4 बजे मतदान, 38 प्रत्याशी मैदान
Nagpur, Maharashtra:नागपूर महाराष्ट्र विधान परिषदेच्या नागपूर विभाग पदवीधर मतदारसंघाच्या आज मतदान होणार आहे. या निवडणुकीत 38 उमेदवार रिंगणात आहेत. मतदानासाठी विभागातील सहा जिल्ह्यांत एकूण 445 मतदान केंद्र आहेत. या केंद्रांवर सकाळी 8 ते दुपारी 4 या वेळेत मतदान होणार आहे. एटापल्ली, भामरागड, सिरोंचा व अहेरी तालुक्यात सकाळी 8 ते दुपारी 3 वाजेपर्यंत मतदान असणार आहे. मतदान प्रक्रिया सुरळीत पार पडावी, यासाठी विभागातील सहाही जिल्ह्यांत मतदार केंद्रांवर व्यवस्था करण्यात आली आहे. विभागात एकूण 2 हजारांवर शासकीय अधिकारी व कर्मचारी नियुक्त करण्यात आले आहेत।0
0
Report
हसनपुर मुठभेड़: शातिर बदमाश इरशाद घायल, दो गिरफ्त में
Amroha, Uttar Pradesh:हसनपुर में पशु चोरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। हसनपुर-संभल मार्ग पर काला खेड़ा के पास पुलिस ने पिकअप सवार बदमाशों की घेराबंदी की, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुरादाबाद निवासी शातिर चोर इरशाद पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी सन्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मुताबिक, इरशाद पर चोरी, आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले समेत करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, एक पिकअप, दो भैंस और एक कटिया बरामद की हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
NHRC ने दिग्विजय सिंह के बच्चों से नारे लगवाने के मामले में नोटिस जारी किया
Noida, Uttar Pradesh:भोपालदिग्विजय सिंह की यात्रा पर NHRC की बड़ी कार्रवाई बच्चों से नारे लगवाने पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान MP मुख्य सचिव, DGP को नोटिस जारी कर 2 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट बच्चों को पैसे का लालच देकर यात्रा में लाने का आरोप दिग्विजय सिंह को बच्चों से नारे लगवाना पड़ा भारी0
0
Report
ट्रोले की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, बाली में हादसा
Pali, Rajasthan:ट्रोले की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, बाली के रडावा पुलिया के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, मृतक की पहचान रोशन 22 वर्षीय रोशन पुत्र हंसाराम मेघवाल निवासी दातीवाड़ा के रूप में हुई, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाली सीएचसी पहुंचाया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और आगे की कार्रवाई शुरू की.0
0
Report
समस्तीपुर में आसमान से गिरती बल्ब जलती मशीन, पुलिस जांच शुरू
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में दिखा आसमान से बल्ब जलती मशीन ,मशीन गिरने से ग्रामीणों में दहशत, मशीन पर लिखा है मेड इन कोरिया । सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी । समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर वाजिदपुर बम्वैया पंचायत के बेलसंडी डीह वार्ड संख्या-4 में गुरुवार की देर रात आसमान से बल्ब जलती हुई एक अज्ञात मशीन गिरने से इलाके में दहशत फैल गई। मशीन बंशीधर मिश्र के दरवाजे पर गिरी। अचानक पटाखे जैसी आवाज होने से परिवार के लोग घबरा गए। स्थानीय निवासी सरोज कुमार मिश्र ने बताया कि मशीन गिरने के बाद पटाखे जैसी आवाज हुई। मशीन में लगा बल्ब लगातार जल रहा था। उसके साथ फटे हुए गुब्बारे जैसी वस्तु भी बंधी हुई थी। मशीन से करीब 250 से 300 मीटर लंबा पैराशूट का धागा बंधा हुआ था। मशीन पर ‘मेड इन कोरिया’ लिखा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मशीन को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए ले गई। आसमान से इस तरह की अज्ञात मशीन गिरने की घटना से ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन में भी चिंता का माहौल है। हालांकि, मशीन किस काम में इस्तेमाल होती है और कहां से आई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
काशी ही नहीं, दुनिया देख रही है IAF का पराक्रम
Varanasi, Uttar Pradesh:भारतीय वायु सेना के शौर्य को देख रहा है पूरा विश्व, देश को अपनी सेना पर गर्व - काशी से उठी गर्व की आवाज वाराणसी / काशी। भारतीय वायु सेना के शौर्य और साहस का पराक्रम सिर्फ काशी ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया देख रही है। सीमा पर दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने से लेकर आपदा में देशवासियों की रक्षा तक, वायु सेना हर मोर्चे पर अपनी वीरता का परिचय दे रही है। वायु सैनिकों के अदम्य साहस और जज्बे को लेकर आज काशीवासियों में भी गर्व का माहौल है। देश की सेना पर हर हिंदुस्तानी को गर्व है।0
0
Report
लखनऊ में Capacity Building Workshop: मिशन कर्मयोगी के लक्ष्य के अनुरूप साधना कार्यशाला
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'मिशन कर्मयोगी' के विजन को विस्तार देने की कड़ी में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में 23 एवं 24 अक्टूबर को लखनऊ में Capacity Building Commission के सहयोग से तृतीय साधना कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला से प्राप्त विचार, अनुभव व सुझाव राज्यों के बीच सहयोग को एक नई दिशा देंगे, लोक सेवा में उत्कृष्टता के साझा मानक विकसित करेंगे और प्रशासनिक क्षमता को सुदृढ़ करते हुए जनकल्याण के लक्ष्यों की प्राप्ति को गति प्रदान करेंगे।0
0
Report
आंधी-बारी से संतरा फसल बर्बाद: किसानों को राहत की आस, बीमा छींटे में फंसी
Agar, Madhya Pradesh:Anchor — मौसम की मार किसानों की मेहनत पर भारी पड़ गई है। आंधी और बारिश ने आगर-मालवा जिले में संतरा उत्पादक किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात अचानक बदले मौसम ने अम्बिया बहार की संतरा फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। जिन पेड़ों पर लहलहाते संतरे देखकर किसान अच्छी पैदावार और बेहतर आमदनी की उम्मीद लगाए बैठे थे, उन्हीं पेड़ों से पकने की कगार पर पहुंच चुके संतरे टूटकर जमीन पर बिखर गए। बगीचों में चारों तरफ गिरे हुए संतरे नजर आ रहे हैं। कई संतरे जमीन पर गिरने के बाद खराब हो चुके हैं और अब खाने या बाजार में बेचने लायक भी नहीं बचे हैं। किसानों का दावा है कि इस बेमौसम बारिश और तेज आंधी के चलते उनकी तीस प्रतिशत से ज्यादा फसल बर्बाद हो चुकी है। नुकसान का यह आंकड़ा बढ़ने की आशंका भी है। संतरे की फसल तैयार करने में किसानों ने महीनों तक मेहनत की, खाद-पानी और दवाइयों पर पैसा खर्च किया, लेकिन जब फसल से कमाई का वक्त आया तो मौसम की मार ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। किसानों के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि जो फसल जमीन पर गिर चुकी है, उसकी भरपाई कैसे होगी? मुश्किल इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि किसानों के मुताबिक उद्यानिकी फसलों के लिए बीमा सुरक्षा का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में नुकसान के बाद मुआवजे या आर्थिक मदद की उम्मीद भी सीमित नजर आ रही है। अब किसान सरकार से राहत और नुकसान के सर्वे की उम्मीद लगाए बैठे हैं। बगीचों में बिखरे ये संतरे सिर्फ फसल का नुकसान नहीं, बल्कि किसानों की महीनों की मेहनत और उनकी कमाई पर पड़ा बड़ा आघात हैं।0
0
Report
Advertisement
