271001
गोंडाः रामापुर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली और मिल्कीपुर की जीत की मनाई खुशी
Gonda, Uttar Pradesh:दिल्ली विधानसभा और उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कौड़िया नान बाबू लोधी, तपसीराम गौतम जिला संयोजक, अमरेश तिवारी युवा मोर्चा अध्यक्ष कौड़िया, अनंत राम शुक्ला पूर्व मण्डल अध्यक्ष और समस्त भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामापुर चौराहे पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तर प्रदेश ICU patient की तीमारदार ने हत्या कर दी: मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:DATE - 13.07.2026 आईसीयू में हत्या एंकर - उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब जिला सरकारी अस्पताल के आईसीयू विभाग में भर्ती एक 45 वर्षीय रमेश पाल नाम के मरीज की एक तीमारदार ने पीट-पीट कर हत्या दी। दरसअल बताया जा रहा है कि मृतक रमेश पाल लीवर की बीमारी से ग्रस्त था इसलिए उसे जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था जहाँ कमला देवी नाम की एक बुजुर्ग महिला भी सांस की समस्या के कारण भर्ती थी। जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात किसी बात को लेकर कमला देवी के बेटे ( तीमारदार ) संजय और मृतक रमेश पाल के बीच विवाद हो गया था। इस बीच संजय द्वारा रमेश के साथ मार पिटाई की गई थी जिसमें मरीज रमेश पाल की नाक पर गंभीर चोट लगी थी। जिसके चलते उसे इमरजेंसी विभाग में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन आज सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक रमेश पाल के शव को कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तो वहीं शिकायत पर पुलिस ने तुरंत इस मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए हत्यारे तीमारदार संजय को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। बरहाल इस घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि आज थाना कोतवाली नगर को सुबह सूचना मिली कि रामेश पाल पुत्र ओमप्रकाश नाम का व्यक्ति जोकि कल से जिला अस्पताल में भर्ती था। जिसको लीवर की बीमारी थी उसके साथ रात 3:00 बजे एक अन्य मरीज के परिजनों द्वारा मारपीट की गई थी और सुबह सूचना मिली। कि उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। परिजनों द्वारा एक तहरीर पुलिस को दी गई है। जिसके आधार पर पुलिस द्वारा इसमें मुकदमा लिखकर आगे की कारवाही की जा रही है। अभी संपूर्ण जांच की जाएगी। और सीसीटीवी फुटेज डिस्क्राइब की जा रही है। ICU वार्ड की और उसके आधार पर जिसकी जितने लापरवाही और दोष के आधार पर वैधानिक कारवाही की जाएगी। बाइट - सिद्धार्थ के मिश्रा ( एएसपी - मुजफ्फरनगर )0
0
Report
तेघड़ा में देसी कट्टा पकड़े युवक का वीडियो वायरल, गिरफ्तारी के साथ स्मैक बरामद
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में हथियार लहराकर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक का कथित तौर पर हाथ में देसी कट्टा लेकर भोजपुरी गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से 3.5 ग्राम स्मैक भी बरामद की गई है।बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक कथित तौर पर हाथ में देसी कट्टा लेकर भोजपुरी गाने पर हथियार का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद तेघड़ा थाना पुलिस ने इसकी जांच शुरू की और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से करीब 3.5 ग्राम स्मैक भी बरामद की गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला युवक ही गिरफ्तार किया गया है।फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वायरल वीडियो में दिख रहा हथियार असली है या नहीं और उसे कहां से लाया गया था।लगातार हथियारों के प्रदर्शन से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
पीपलू-टोंक में सड़क खुदाई से आवागमन बंद, बारिश से कीचड़ और जलभराव जोख़िम
Tonk, Rajasthan:BREAKING NEWS Peeplu, Tonk नगरपालिका पीपलू शहर के घाना चौराहे पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के संवेदक द्वारा सड़क खुदाई से आवागमन ठप स्टेट हाईवे-121 पर बिना वैकल्पिक व्यवस्था के मार्ग किया बंद बारिश के बीच सड़क खुदाई से लोगों की बढ़ी परेशानी कीचड़ और जलभराव से दुर्घटना का खतरा सूचकक बोर्ड नहीं, राहगीर हो रहे परेशान देर रात सड़क खुदाई से पेयजल पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त PWD की कार्यशैली पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल 5 साल से अधिक पुराने वर्क आर्डर को आनन फानन में पूरा कर रुपए डकारने के चक्कर में सही हालत में होने के बाद भी तोड़ी सड़क आमजन में सरकारी रुपयों के दुरुपयोग करने पर नाराजगी, जिला कलेक्टर टीना डाबी से की कार्रवाई की मांग0
0
Report
Advertisement
PoJK में विरोध-प्रदर्शनों का दौर बढ़ा; नागरिकों पर दबाव जारी
Jammu, पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में हालात और खराब हो गए हैं, क्योंकि पाकिस्तानी सुरक्षा बल आम लोगों के विरोध-प्रदर्शन को दबाने के लिए उन पर अत्याचार और हमले कर रहे हैं। 15 जुलाई को बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन की योजना है। नागरिक नेता उमर नज़ीर कश्मीरी की अपील सुनें, जिसमें वे विदेशों में रह रहे कश्मीरियों से पाकिस्तान के ख़िलाफ़ विरोध करने को कह रहे हैं。0
0
Report
जोधपुर के चामू क्षेत्र में पानी के होद में तीन मासूम बच्चों की मौत
Noida, Uttar Pradesh:बालेसर (जोधपुर) चामू क्षेत्र के पुलिस थाना चामू क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, पानी के होद में डूबने से 3 मासूम बच्चों की मौत, चामू क्षेत्र के प्रहलादपुरा ग्राम पंचायत की स्वामियों की ढाणियों में तीन मासूम बच्चों की मौत, पानी के होद के पास गए तीन मासूम बच्चों—महेश गिरी (13), जसवंत गिरी (10) और खुशाल गिरी (12) की पानी में डूबने से मौके पर ही हो गई दर्दनाक मौत, घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर और परिजनों का रो-रोकर है बुरा हाल, सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घटना की ली जानकारी।0
0
Report
बद्रीनाथ चढ़ावे घोटाले पर सीबीआई जांच की मांग, नेताओं में डिबेट तय
Dehradun, Uttarakhand:बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेरा फेरी को लेकर चल रहा विवाद अब राजनीतिक रूप ले चुक है ... आरोपों की जांच ओर राजनीति के बीच अब बीकेटीसी के वर्तमान ओर पूर्व अध्यक्ष आमने सामने आ गए है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जहां गणेश गोदियाल को आमने सामने डिबेट करने कीचुनौती दी है तो वहीं गणेश गोदियाल ने भी आज इस चुनौती का सामना करने की हामी भरी है। बद्रीनाथ धाम में चंदा चढ़ावा की हेरा फेरी पर जहां वर्तमान में तीन अलग-अलग जांच कमेठीया जांच कर रही है ... तो वहीं सियासी जुबानी जंग भी तेज हो चुकी है। इसी जुबानी जंग में बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के वर्तमान अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष आमने-सामने आ गए हैं। चंदा चढ़ावे हेरा फेरी में पुलिस ने मंदिर समिति के वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार किया है ... तो उसी को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। चढ़ावा चोरी पर मंदिर समिति की चार सदस्य कमेटी जांच पूरी कर चुकी है ... सरकार के निर्देश पर बनी हाई पावर कमेटी की जांच गतिमान है , पुलिस की जांच भी तेज गति से चल रही है ... लेकिन इस बीच आरोपी प्रमोद नौटियाल की नियुक्ति को लेकर भी बीकेटीसी के अध्यक्षों में आरोपों की जंग तेज हो गई है। जंग इतनी तेज है कि सीबीआई जांच तक कराने की मांग तेज हो गईं है। जुबानी जंग के बीच बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा की मंदिर समिति में सबसे लंबा कार्यकाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का रहा है जिसमें 5 साल 4 महीने तक उन्होंने मंदिर समिति के अध्यक्ष के रूप में काम किया है। बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि आज चढ़ावा हेरा फेरी में जो आरोपी है प्रमोद नौटियाल । उनको भी नियम विरुद्ध इंटरनेट कोऑर्डिनेटर के पद से वैयक्तिक सहायक पद पर तैनात करने का काम भी गणेश गोदियाल ने किया है। इसलिए उन्हें आरोप लगाने के पहले अपने गिरेबान में झांक कर देख लेना चाहिए। बाइट - हेमंत द्विवेदी, अध्यक्ष, बीकेटीसी बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि गणेश गोदियाल अध्यक्ष पद पर रहते हुए 2014 में आपदा राहत मद से 12 लाख रुपए दिल्ली की कंपनी को डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने के लिए दिए थे जो नियम विरुद्ध, 29 लाख रुपये एक ऐसे मंदिर के लिए दिए गए जो बीकेटीसी के अधीन नहीं आता है, मंदिर के पैसों से ही टिहरी में हल्का मोटर वाहन मार्ग का निर्माण कराया गया जो नियम विरुद्ध था, यात्रिक शेड का पैसा भी सड़क निर्माण के लिए दिया गया । बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि अगर सीबीआई जांच हो तो गणेश गोदियाल के कार्यकाल भी जांच होगी चाहिए। बाइट - हेमंत द्विवेदी, अध्यक्ष, बीकेटीसी बीकेटीसी अध्यक्ष के आरोपों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अगर बीकेटीसी अध्यक्ष तैयार हैं तो वह मंगलवार को देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सामने साढ़े बारह बजे डिबेट करने के लिए prepared है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस व्यक्ति के ऊपर आरोप लगे हैं तो उन्हें आरोप लगाने का अधिकार नहीं है। बाइट - गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
रजासन गांव में रास्ते के विवाद से हत्या का वीडियो वायरल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Hajipur, Bihar:वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में रास्ते के विवाद में हुई दोहरी हत्या का मामला अब और भी सनसनीखेज हो गया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गोलीबारी के बाद का घटनाक्रम और घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी साफ दिखाई दे रही है। इस बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।रविवार को रजासन गांव में रास्ते के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी में मुनारीक राय और उनके चचेरे भतीजे, सेना के जवान जितेंद्र कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।घटना के बाद अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं। घायल सेना के जवान जितेंद्र कुमार को इलाज के लिए ले जाया जा रहा है, जबकि कुछ लोग हथियार और लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचते नजर आ रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जगदीश राय को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार बिदुपुर लाने के दौरान आरोपी ने पुलिस वाहन से इंसास राइफल छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया।फिलहाल रजासन गांव में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने वाले आरोपी की भीड़ ने पिटाई की; पुलिस जांच में
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में चलती ट्रेन से मोबाइल छीनकर भागना एक युवक को भारी पड़ गया। मोबाइल छिनतई के बाद पीड़ित युवक ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए चलती ट्रेन से छलांग लगाकर आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। बाद में घायल आरोपी को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर ओवरब्रिज के पास की है। पीड़ित युवक गणेश कुमार महेशखूंट से ट्रेन के जरिए बेगूसराय आ रहे थे। यात्रा के दौरान वह मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी बीच ट्रेन के नीचे खड़े एक युवक ने कथित तौर पर मोबाइल छीन लिया और भागने लगा। गणेश कुमार के अनुसार, उन्होंने बिना देर किए चलती ट्रेन से छलांग लगाई और आरोपी का पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से आरोपी घायल हो गया। बाद में सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया। वहीं हिरासत में लिए गए युवक ने अपने ऊपर लगे मोबाइल चोरी के आरोप से इनकार किया है। उसका कहना है कि उसने कोई चोरी नहीं की, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट की। फिलहाल नगर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
दानापुर में जुए के अड्डे पर छापा: 17 गिरफ्तार, नकदी-शराब बरामद
Danapur, Bihar:पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने नकदी, मोबाइल फोन, ताश की गड्डियां और शराब भी बरामद की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के गोलारोड़ रामजानकी मंदिर के पास एक मकान में 15 से 20 लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेलने और शराब पार्टी किये जाने की देर रात पुलिस को सूचना मिली। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में दानापुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापा मारा, जहां से जुआ खेलते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 17 मोबाइल फोन, 19,900 रुपये नकद, 131 ताश की पत्तियां, एक नोटपैड डायरी, 180 एमएल अंग्रेजी शराब की एक बोतल और एक खाली बोतल बरामद कर विधिवत जब्त की गई। अमरेंद्र कुमार झा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, दानापुर, पटना ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
चंदौली के मुगलसराय में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - मुगलसराय में प्रशासन का अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान - एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर पुलिस व नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई - सड़क और सार्वजनिक स्थानों से हटाया गया अतिक्रमण - सीओ यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में चला अभियान - ईओ धर्मराज सिंह, प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव, यातायात पुलिस व नगर पालिका की टीम रही मौजूद - साप्ताहिक बाजार लगाने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी - सड़क और फुटपाथ पर दुकान लगाने पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई - अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त करने की भी दी गई चेतावनी - प्रशासन बोला- शहर को जाम मुक्त और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए अभियान रहेगा लगातार जारी..0
0
Report
मुस्कान बनकर ठगी: ग्रामीण युवक गिरफ्तार, सैकड़ों लोगों को किया धोखा
Damoh, Madhya Pradesh:मुस्कान बनकर फोन काल पर कॉल शादी का झांसा और सैकड़ों लोगों को चूना लगाने का काम करता रहा युवक, अब गया सलाखों के पीछे.... दमोह से ठगी का एक अलग तरह का मामला सामने आया है जब एक शातिर ठग ने एक दो नहीं बल्कि सैकड़ों लोगों को ठगी का शिकार बनाया और लाखों की ठगी अलग अलग लोगों से की है, ये ठग किसी बड़े शहर या महानगर का नहीं बल्कि एक छोटे से गांव का है लेकिन दिमाग इतना तेज की महीनों से लोग इससे ठगे जा रहे थे, ये ठग खुद को मुस्कान बताता था और हुबहू लड़की की आवाज निकाल कर लोगों को ठगने का काम करता था। मामला तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र का है यहां एक शख्स ने आकर शिकायत दर्ज कराई कि पिछले कुछ महीनों से उसकी बातचीत एक मुस्कान नाम की लड़की से होती थी और बातचीत होते होते उसमें शादी करने की बात कही और लड़का राजी हो गया उसने अपने परिवार को सब बताया और परिवार भी राजी हो गया, पर अजीब बात की बात शादी तक पहुँच गई लेकिन दोनों ने एक दूसरे को देखा भी नहीं था, वॉट्सएप्प पर पर सिर्फ फोटो आती थी और लड़का पागल हो गया, लड़के के परिजनों ने भी लड़की यानी मुस्कान से मिलना चाहा लेकिन वो नहीं मिली हां मुस्कान ने इन दोनों में इस परिवार पर अपना विश्वास बना लिया और लड़के के साथ लड़के की मां ने भी मुस्कान के खाते में हजारों रुपए डाले और एक दिन जब उससे शादी की बात की और उसके परिजनों से मिलने की बात कही तो मुस्कान ने मना कर दिया। पीड़ित परिवार को दाल में कुछ काला नजर आने लगा और उन्होंने पुलिस की शरण ली और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया टीम बनाई गई और सायबर सेल को एक्टिव किया गया और इसके बाद जो सच्चाई सामने आई। उसने सबको हैरान कर दिया क्योंकि पुलिस जिस मुस्कान को पकड़ कर लाई असल में वो मुस्कान नहीं बल्कि रत्नेश गौंड है जो कि इसी ब्लॉक के भीलवाड़ा का रहने वाला है। पुलिस उसे लेकर पुलिस थाने पहुंची तो खबर लगते है बड़ी संख्या में लोग पुलिस थाने पहुंचे और उन्होंने अपनी अपनी शिकायत बताई और कहानी सबके साथ एक ही थी जिसमें मुस्कान और रतनेश गौंड ने शादी के लिए तैयार युवकों को फसाया और पैसे लूटे, जिन लोगों ने मना किया तो उन्हें बदनाम करने और आपराधिक मामलों में फ़साने की धमकी दी गई और डर के मारे ग्रामीण परिवेश के लोग खामोश रहे लेकिन जब उन्हें मालूम चला कि ये ठग पुलिस गिरफ्त में है तो थाने में भीड़ लग गई। एक एक कर कई लोगों ने इस कथित मुस्कान के कारनामों को उजागर किया। पूंछताछ के दौरान आरोपी ने हुhbहु लड़कियों की आवाज निकालकर पुलिस वालों को भी आश्चर्य में डाल दिया, उसने बताया कि उसे याद नहीं है कि उसने कितने लोगों को ऐसे ठगने का काम किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
प्रेमी से शादी की जिद पर 21 वर्षीय युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, पुलिस ने नीचे उतारा
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर - प्रेमी से शादी की जिद में 21 वर्षीय युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी - तड़के सुबह टावर पर चढ़ी युवती - सुबह होने पर लोगो में मची अफरा-तफरी - सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस - स्थानीय प्रशासन से युवती ने प्रेमी से शादी कराने की मांग रखी - युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास जारी - मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ - सेवरही थाना क्षेत्र के गौरी जगदीश गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
इंदौर से Gen-Z साइकलथॉन यात्रा आज से शुरू; जीतू पटवारी करेंगे शुरुआत
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर ब्रेकिंग इंदौर से युवा स्वाभिमान Gen-Z Cyclothon यात्रा आज से शुरू कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी इंदौर से करेंगे इस साइक्लोथन यात्रा की शुरुआत 14 जुलाई 2026 (प्रथम दिवस) इंदौर से आष्टा 15 जुलाई 2026 ( द्वितीय दिवस ) आष्टा से भोपाल यह यात्रा आज इंदौर से कुछ ही देर में प्रारंभ होकर विभिन्न पड़ावों से होते हुए आगे बढ़ेगी तथा 15 जुलाई 2026 को भोपाल पहुँचेगी।0
0
Report
चंदौली में आरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण हटाव के दौरान ग्रामीणों का प्रदर्शन
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - आरक्षित वन भूमि खाली कराने पहुंची तहसील प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम का ग्रामीणों ने किया घेराव... - सैकड़ों महिला-पुरुषों ने एसडीएम विनय मिश्रा को घेरकर किया जोरदार प्रदर्शन... - विवाद बढ़ने पर चकिया सर्किल और बबुरी थाने की अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर बुलाई गई... - ग्रामीणों का आरोप— भेड़ा फार्म खत्म होने के बाद भी जंगल की जमीन का आवंटन नहीं किया गया... - वन भूमि दर्ज होने के आधार पर प्रशासन अतिक्रमण हटाने पहुंचा था... - ग्रामीणों का दावा— वर्षों से इसी जमीन पर खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं... - प्रदर्शनकारियों का आरोप— कार्रवाई के दौरान महिलाओं से अभद्रता की गई और 4-5 ग्रामीणों के साथ मारपीट हुई... - प्रशासन और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक चला हाई वोल्टेज हंगामा... - नौगढ़ थाना क्षेत्र के मझगाई रेंज का मामला...0
0
Report
हरदा के किसानों की मांग पर दंडवत यात्रा: मूंग खरीद बढ़ाने को लेकर आंदोलन तेज
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। आंदोलन के दसवें दिन राष्ट्रीय किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने भगवान के दरबार में न्याय की गुहार लगाते हुए दंडवत यात्रा निकाली। छोटी हरदा हनुमान मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा बायपास चौराहा स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंची। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. मूंग खरीदी की मात्रा बढ़ाने और किसानों की उपज समर्थन मूल्य पर खरीदने की मांग को लेकर पिछले दस दिनों से किसान मंडी प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। आंदोलन के दसवें दिन किसानों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हुए छोटी हरदा हनुमान मंदिर से बायपास चौराहा स्थित हनुमान मंदिर तक दंडवत यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। किसानों ने बताया कि दंडवत यात्रा के बाद सभी आंदोलनकारी आज रात बायपास चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में विश्राम करेंगे। इसके बाद मंगलवार को जिला पंचायत में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचकर अधिकारियों को अपनी समस्याओं और मांगों से अवगत कराएंगे। जनसुनवाई के बाद सभी किसान पुनः मंडी प्रांगण स्थित धरना स्थल पर लौटेंगे और आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। रामनिवास पटेल जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मोर्चा हरदा0
0
Report
Advertisement
