271504
गोंडाः संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा ने किया कार्यशाला का आयोजन
Gonda, Uttar Pradesh:परसपुर के आटा स्थित विधायक आवास पर गुरुवार को संविधान गौरव अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के देखरेख में मण्डल कार्यशाला आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद तिवारी, जिला मंत्री संदीप सिंह, चेयरमैन वासुदेव सिंह ने पहुँचकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं नीतियों और विकास कार्यों का उल्लेख किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
6 साल की बच्ची के दुष्कर्म-हत्या: सगे चाचा को मृत्यु दंड
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के गंभीर प्रकरण में जिला विशेष न्यायालय ने मृतिका के सगे चाचा आरोपी सोमेश यादव का मृत्यु दंड की सजा सुनाई है। 6 अप्रैल 2025 को थाना मोहन नगर क्षेत्र में 6 साल 3 माह की बालिका के लापता होने की सूचना मिली थी जिसके बाद मोहन नगर पुलिस ने टास्क टीम बनाकर बालिका की तलाश शुरू की। संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद साक्ष्य एवं सूचनाओं के आधार पर बालिका एक कार के अंदर मिली जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया गया। सभी अति आवश्यक कार्रवाई करने के बाद मामले की विवेचना की गई तो सभी प्रकार के साक्ष्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट तमाम गवाहों के बयानों के आधार पर सबूत संकलित किए गए। वहीं मृतिका के सगे चाचा आरोपी सोमेश के कपड़ों के जैविक नमूने का परीक्षण कराया गया; डीएनए के परीक्षण और एफएसएल की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी सोमेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसके बाद आज जिला न्यायालय के द्वारा पाक्सो के विशेष अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के अधिनियमों के तहत आरोपी सोमेश यादव को मृत्यु दंड से दंडित किया गया। मृत्युदंड की पुष्टि संबंधित प्रक्रिया उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के समक्ष विधि अनुसार होगी।0
0
Report
आलीराजपुर में अवैध जहरीली शराब के खिलाफ संयुक्त टीम ने 7 प्रकरण दर्ज
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर: सागर जिले में सामने आए जहरीली शराब प्रकरण के बाद अलीराजपुर जिला प्रशासन, आबकारी और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क मोड पर आ गया है। जिले में अवैध एवं जहरीली मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की हैं। संयुक्त टीम द्वारा की गई इस सख्त कार्रवाई के दौरान कुल 7 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कार्यवाही में मौके से 40 लीटर हाथ भट्टी से तैयार कच्ची शराब तथा 132 लीटर अन्य अवैध मदिरा जब्त की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में लिप्त तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
बस्तर की पृथक मांग पर महेश कश्यप का बयान, विकास शांति पर जोर
Dantewada, Chhattisgarh:पृथक बस्तर की मांग को लेकर बस्तर की सियासत में सांसद महेश कश्यप के बयान से नया मोड़ आ गया है। सेवा संकल्प अभियान के दौरान दंतेवाड़ा सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में सांसद ने कहा कि जिस दिन पृथक बस्तर की मांग जनमानस की आवाज बनेगी, उस दिन वे उसके साथ खड़े रहेंगे। हालांकि, फिलहाल पृथक बस्तर की मांग उठाने वालों पर सांसद ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं, जिन्हें कश्मीर से आजादी और बस्तर से आजादी चाहिए। सांसद ने साफ कहा कि अलगाववाद, आतंकवाद और नक्सलवाद की अब कोई जगह नहीं है। बस्तर को अलगाव की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और शांति की जरूरत है। वहीं दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेज के निर्माण में डीएमएफ राशि के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठे। सांसद ने कहा कि डीएमएफ के पैसे का सदुपयोग हो रहा है, लेकिन बाद में इस विषय पर चर्चा करने की बात भी कही。0
0
Report
Advertisement
SP ललितपुर का अचानक निरीक्षण: जमानत रजिस्टर में खामियाँ उजागर, 7 शिकायतों में 3 निस्तारण
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में आज SP ललितपुर संजीव वाजपेई ने सदर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने कोतवाली की व्यवस्थाओं को देखा साथ ही निरीक्षक के दौरान जमानत रजिस्टर में कमियाँ पाये जाने पर संबंधित को फटकार लगाते हुये अन्य कमियों को लेकर दिशा निर्देश दिये. साथ ही SP ने सदर कोतवाली में आयोजित थाना दिवस में शामिल होकर फरियादियों की समस्याओं को सुना, थाना दिवस के दौरान आई कुल 7 शिकायतों में से 3 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया.0
0
Report
डूमर नाला पारकर इलाज तक पहुंचना ग्रामीणों के लिए खतरे भरी कहानी
Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - इलाज के लिए जान जोखिम में डालकर नाला पार करने को मजबूर ग्रामीण एंकर....... धमतरी जिले में आफत की बारिश के बीच सिस्टम की बदहाल तस्वीर सामने आई है...... वनांचल क्षेत्र के लटियारा गांव में उफनता डूमर नाला ग्रामीणों के लिए मुसीबत और खतरे का सबब बन गया है...... तबीयत बिगड़ने पर गांव के गोपेश पटेल को अस्पताल पहुंचाना था, लेकिन अस्पताल तक पहुंचने के रास्ते में उफनता नाला मौत का खतरा बनकर खड़ा था...... ऐसे में ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई..... मरीज को खाट पर लिटाया और कंधों पर उठाकर तेज बहाव वाले नाले को पार कराया....... ये तस्वीरें सिर्फ एक मरीज की मजबूरी नहीं, बल्कि पूरे गांव की बदहाल व्यवस्था की कहानी बयां कर रही हैं...... बारिश के दिनों में डूमर नाला उफान पर आ जाता है और लटियारा के ग्रामीणों का संपर्क मुश्किल हो जाता है..... ग्रामीणों का कहना है डूमर नाले पर पुलिया निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक इस परेशानी का कोई स्थायी हल नहीं निकला.... बारिश के मौसम में स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्गों और मरीजों तक, हर किसी को जान हथेली पर रखकर इस नाले को पार करना पड़ता है..... सवाल सिर्फ सुविधा का नहीं, बल्कि ग्रामीणों की जिंदगी और सुरक्षा का है...... प्रशासन लोगों से उफनते नदी-नालों से दूर रहने की अपील करता है..... लेकिन जब बीमारी और आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने का रास्ता ही उफनते नाले से होकर जाता हो, तो ग्रामीण आखिर जाएं तो जाएं कहां ? नाथ - रूपेश कुमार ध्रुव, सरपंच ग्राम लटियारा0
0
Report
भाकियू टिकैत की रात्रि पंचायत 17 सितम्बर: MSP, गन्ना और आलू पर चर्चा
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर किसानो की विभिन्न समस्याओ क़ो लेकर भाकियू टिकैत इस बार पंचायत का रंग और ढंग दोनो बदल रही है. इस बार पंचायत दिन के उजाले मे ना होकर रात के अंधेरे मे होंगी और पंचायत के बाद कल्चर प्रोग्राम भी किये जायेगे जिसके कलाकार अलग अलग प्रदेशो से बुलाये गए है. भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानो की समस्या क़ो लेकर 17 सितंबर की रात मे पंचायत की घोषणा की है ये पंचायत राजकीय मैदान मे होंगी जिसमे भारी संख्या मे किसान जुटेंगे और किसानी मे आ रही समस्या के निस्तारण क़ो लेकर रणनीति बनायेगे. किसान नेता राकेश टिकैत ने जानकारी देते हुए बताया की इस बार दिन मे पंचायत नहीं होंगी इस बार रात्रि मे पंचायत होंगी और 11 बजे तक किसानो की समस्या क़ो लेकर पंचायत होंगी उसके बाद कल्चर प्रोग्राम होंगे रगबी होंगी आल्हा होगा और पंजाबी सिंगर पहुँचेगे जो प्रोग्राम मे गाने गाएंगे. किसानो की प्रमुख समस्या MSP क़ानून गन्ना रेट और आलू की खेती क़ो लेकर चर्चा होंगी. बाइट =राकेश टिकैत (भाकियू प्रवक्ता )0
0
Report
Advertisement
जालौन: इंस्टाग्राम पर तमंचा दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा किया बरामद, युवक ने फिल्मी स्टाइल में इंस्टाग्राम पर तमंचा लहराकर मचाई थी सनसनी, सिगरेट के छल्ले उड़ाते हुए अवैध तमंचे के साथ युवक ने बनाई थी रील, रोशन भाई 302 आईडी से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया वीडियो, तमंचा लहराते वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी रोशन को किया गिरफ्तार, कोंच कोतवाली पुलिस ने कैलिया बाईपास स्थित नदीगांव लिंक रोड से की गिरफ्तारी।0
0
Report
शामली हत्या मामले में 5 अक्टूबर तक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम: खाप ने चेतावनी दी
Shamli, Uttar Pradesh:शामली हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की 26 अगस्त को हुई गोलीकांड में दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न हो पाने से मृतक के परिजनों और खाप चौधरियों में आक्रोश है। एक दिन पहले हुई पंचायत के बाद अंकित बालियान के पिता और खाप चौधरियों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से कलक्ट्रेट में मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कलक्ट्रेट में हुई बैठक के दौरान खाप चौधरियों और मृतक के पिता ने पुलिस-प्रशासन को 5 अक्टूबर तक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर आगे की रणनीति तय की जाएगी。 वही इस मामले में पुलिस अधिकारी ने जल्दी कार्यवाही ओर इनाम बढ़ाने के साथ साथ आरोपियो की कुर्की कराने का भी आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पहले ही मुठभेड़ में मार गिराया गया है, जबकि दो शूटर सत्यम ओर आर्यन अभी फरार चल रहे हैं। म्रतक के परिजन और खाप प्रतिनिधियों ने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। बैठक में खाप चौधरियों ने मृतक अंकित बालियान के परिवार को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की भी मांग प्रशासन के सामने रखी। परिजनों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तार करते हुए सख्त कानूनी कार्यवाही नहीं होती, उन्हें न्याय मिलने का भरोसा नहीं होगा。0
0
Report
मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा; सतना-चित्रकूट क्षेत्र में फिर से अलर्ट
Satna, Madhya Pradesh:सतना। सतना मुख्यालय समेत तराई अंचल में शुक्रवार रात हुई तेज बारिश के बाद चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार सुबह तक नदी का पानी लगातार बढ़ता रहा। रामघाट समेत दूसरे घाटों की सीढ़ियां पूरी तरह पानी में डूब गईं। जलस्तर में तेजी से हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश का प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सावधानी के तौर पर प्रशासन ने घाटों पर बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को निचले हिस्सों में जाने से रोक दिया है। घाट किनारे के दुकानदारों को भी सतर्क रहने और नदी के बढ़ते पानी को देखते हुए सामान सुरक्षित स्थान पर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है। फिलहाल राहत की बात यह है कि मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 3 मीटर नीचे है। हालांकि रातभर हुई बारिश के बाद पानी तेजी से बढ़ने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। पिछले दिनों आई बाढ़ के बाद नदी के जलस्तर में दोबारा बढ़ोतरी को लेकर घाटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
सुमन सैनी ने कहा कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, ड्यूटी लगे तो पंजाब जाएंगी
Karnal, Haryana:करनाल पहुँची मुख्यमंत्री मंत्री नायब सिंह सैनी की धर्म पत्नी सुमन सैनी, सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को वापिस ले लिया है।जिस पर सुमन सैनी ने कहा सफाई कर्मचारी हमारे भाई बहन है बहुत अच्छी बात है सरकार ने उनकी सभी मागे मानी है। सुमन सैनी ने कहा सभी बहन भाईयों का में धन्यवाद करती हूं उन्होंने अपनी हड़ताल को वापिस लिया है। वीओ-1- सुमन सैनी से जब सवाल किया है नायब सिंह सैनी पंजाब के दौरे लगातार कर रहे हैं क्या वो भी चुनाव प्रचार के लिए पंजाब जाएगी।जिस पर सुमन सैनी ने कहा अगर पार्टी मेरी ड्यूटी लगाएगी तो मैं जरूर जाऊंगी। वीओ-2- करनाल में सुमन सैनी मीणा कम्बोज के निवास स्थान पर पहुँची थी , उन्होंने कहा जब भी यहां आना होता है तो बहुत अच्छा लगता है सभी परिवार के लोगो से मुलाकात होती है। बाइट-1- सुमन सैनी , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी0
0
Report
रातीबड़ जमीन विवाद में बदमाशों ने फायरिंग, कारोबारी राजा तोमर की कॉलोनी में हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल रاتیबड़ इलाके में जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने कि फायरिंग आधा दर्जन बदमाश SUV से रियल एस्टेट कारोबारी राजा तोमर की कॉलोनी पहुंचे थे गेट के बाहर 5 से अधिक राउंड फायर कर गार्ड रूम को बनाया निशाना फायरिंग के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए, घटना CCTV में कैद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की रातीबड़ थाना इलाके का मामला।0
0
Report
दिल्ली के रघुवीर नगर में नोटिस के बाद हड़कंप, लोग खुद मकान तोड़ रहे
Delhi, Delhi:दिल्ली के रघुवीर नगर में मकानों को तोड़ने के नोटिस के बाद मचा हड़कंप नोटिस के बाद लोग अपना आशियाना खुद ही तोड़ने में जुटे अगर बुलडोजर कारवाही होती है तो उनका नुकसान ज्यादा होगा वेस्ट दिल्ली के मादीपुर विधानसभा के अंतर्गत रघुवीर नगर के ब्लॉक में लोगों को नोटिस मिलने के बाद एमसीडी द्वारा मकानों को तोड़फोड़ करने की बात सामने आई। इसके बाद लोगों ने इलाके के विधायक के सामने गुहार लगाई और कहा कि वे अपने मकान खुद ही तोड़ लेंगे ताकि नुकसान कम हो। लोग कहते हैं कि बुलडोजर की कार्रवाई अगर होती है तो मकानों को अधिक नुकसान होगा, इसलिए वे अपने आशियाने को अपने हाथ से तोड़ रहे हैं। सरकार की कार्रवाई को लेकर लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि 25 साल पहले मकान बने थे, तब एमसीडी प्रशासन-जनप्रतिनिधि-पुलिस क्या कर रहे थे? अब अचानक एमसडी जागी और नोटिस भेज दिया गया। लोग बताते हैं कि बारिश-नालों की सफाई के लिए यह कार्रवाई हो रही है।0
0
Report
Advertisement
जर्मन महिला और उसकी बेटी की भारत यात्रा पर MP पुलिस डिपोर्ट की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल फेसबुक से हुई दोस्ती के बाद जर्मनी से पहुंची अपनी बेटी के साथ जर्मन युवती भोपाल जर्मनी की महिला और उसके बेटी को डिपोर्ट करेगी जर्मनी,MP पुलिस 2011 में हुई थी जबलपुर निवासी युवक से फेसबुक पर दोस्ती बुलाया था उसे भारत दोनों जर्मनी से पहुंचे भारत,साथ में जबलपूर का युवक जाता था घूमने महिला और उसकी बेटी का टूरिस्ट VISA हुआ खत्म जर्मनी एंबेसी को लिखा गया पत्र महिला को रखा गया है गौरवी सेंटर में सरकार की और से जर्मनी डिपोर्ट करने की तैयारी महिला थाना पुलिस ने की जबलपुर निवासी युवक से पूछताछ और युवती और उसकी बेटी को भेजा गौरवी0
0
Report
फतेहाबाद में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, लाखों की कोकीन बरामद
Noida, Uttar Pradesh:फतेहाबाद नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर पुलिस का शिंकजा पुलिस ने की लाखों रुपए कीमत की कोकिन बरामद करीब 58 लाख रुपए कीमत की 114 ग्राम कोकिन के साथ 3 लोग काबू पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में 1 महिला सहित 2 युवक किया काबू आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला किया गया दर्ज0
0
Report
नोएडा सेक्टर-69: सीसीटीवी में कैद चोरों ने फैक्ट्री से लाखों की लूट
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र में चोरों का आतंक सेक्टर-69 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में चोरों ने बोला धावा चोरों ने फैक्ट्री में घुसकर लाखों रुपये का माल और कैश किया साफ फैक्ट्री में चोरी की वारदात को अंजाम देते चोर सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद सीसीटीवी फुटेज में चोर फैक्ट्री के अंदर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं घटना के बाद फैक्ट्री मालिकों और व्यापारियों में दहशत का माहौल ट्रांसपोर्ट नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर सवाल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि पेट्रोलिंग पर भी उठ रहे सवाल व्यापारियों का आरोप—रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत0
0
Report
Advertisement
