271502
गोंडा-भाजपा के नवनिर्वाचित नगर मंडल अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत,
Colonelganj, Uttar Pradesh:पार्टी को और मजबूत बनाना तथा पार्टी की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना लक्ष्य - आशीष गिरी,कर्नलगंज नगर के बस स्टॉप चौराहे पर आज नवनिर्वाचित नगर मंडल अध्यक्ष आशीष गिरी का भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बस स्टॉप चौराहे पर आगमन के दौरान नवनिर्वाचित नगर मंडल अध्यक्ष को फूल मालाओं तथा अंग वस्त्र पहनकर उनका स्वागत किय, साथ ही गाजे-बाजे के साथ जमकर आतिशबाजी करते हुए बधाई दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चंद्र प्रकाश बने हरियाणा कांग्रेस के OBC विभाग के स्टेट चेयरमैन
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़विधायक चंद्र प्रकाश को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के OBC विभाग का स्टेट चेयरमैन नियुक्त किया गया। आदमपुर से कांग्रेस विधायक हैं चंद्र प्रकाश0
0
Report
जमीन विवाद के चलते मस्तूरी बिलासपुर में दो परिवारों के बीच हिंसा, पांच घायल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम गतोरा में लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत में काम के दौरान दो सगे भाइयों, रामकिशोर राठौर और सुरेश राठौर के परिवार आमने-सामने आ गए। खेत में शुरू हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते भीषण खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर टंगिया (कुल्हाड़ी) और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। इस अचानक हुई हिंसक भिड़ंत से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटना में दोनों परिवारों के कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर और चेहरे पर गहरे जख्म आए हैं। सभी घायलों को बिलासपुर के CIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है। घायलों ने मस्तूरी पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं कि घटना से एक दिन पहले भी आरोपियों द्वारा दी गई धमकी और गाली-गलौज की शिकायत थाने में की गई थी, लेकिन तब पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। फिलहाल इस खूनी वारदात के बाद मस्तूरी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली काउंटर शिकायतों के आधार पर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू हो गई है।0
0
Report
नाम सुधार से पारिवारिक पेंशन मिलने की उम्मीद बनी
Patna, Bihar:शिकायतकर्ता के अनुसार उनके पिता कमला दुबे के निधन के बाद उनकी माता सुदामा देवी को पारिवारिक पेंशन नहीं मिल पा रही थी। कारण था PPO में नाम की त्रुटि। जहां सभी दस्तावेजों में नाम ‘सुदामा देवी’ दर्ज है, वहीं PPO में नाम ‘सुदामी देवी’ लिखा हुआ था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस संबंध में कई बार विभाग में संपर्क और लिखित शिकायत करने के बावजूद, कार्यपालक अभियंता कार्यालय की ओर से यह जवाब दिया गया कि कार्यालय में उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर नाम सुधार संभव नहीं है। इसके बाद शिकायतकर्ता ने ज़ी हेल्पलाइन से मदद मांगी। ज़ी हेल्पलाइन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया। अधिकारियों ने कैमरे पर आने से इनकार किया, लेकिन उनका कहना है कि दस्तावेजों में नामों की एकरूपता जरूरी है। इसी को देखते हुए शिकायतकर्ता को आधार कार्ड और पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों में नाम सुधार कराने की सलाह दी गई है। विभागीय कार्यालय में शिकायतकर्ता को बुलाकर आवश्यक कागजातों की जांच की गई और समस्या के समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। अब परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही पारिवारिक पेंशन शुरू हो जाएगी।0
0
Report
Advertisement
गर्मी बढ़ते ही लोग तरल पदार्थ के लिए दुकानों के पास भीड़ बढ़ा रहे हैं
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गर्मी बढ़ते ही तरल पदार्थ का सेवन लोगों ने ज्यादा करना शुरू कर दिया है। गाजियाबाद में तरल पदार्थ का सेवन करने के लिए लोग लगातार दुकानों पर पहुँच रहे हैं और दुकानों पर लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में उनके काम की सेल बढ़ चुकी है। लोगों का कहना है कि तरल पदार्थ के सेवन से गर्मी में काफी राहत मिलती है।0
0
Report
महासमुंद पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें, महंगाई बढ़ने की चिंता
Mahasamund, Chhattisgarh:महासमुंद जिले के पेट्रोल-डीजल पंपों में उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद पेट्रोल मिलने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिले में आईओसीएल कंपनी के 35, बीपीसीएल कंपनी के 29 एवं एचपीसीएल के 40 पेट्रोल/डीजल पंप मौजूद हैं। लेकिन ज्यादातर पेट्रोल पंप ड्राय होने की वजह से उन पेट्रोल पंपों में पेट्रोल के लिए लंबी कतार देखी जा रही है, जहाँ पेट्रोल मिल रहा है। लोगों में चिंता है कि पेट्रोल डीजल के दाम बड़े हैं, तो महंगाई भी बढ़ेगी। कुछ को ऑफिस जाना है, पर उसके पहले गाड़ी में पेट्रोल जरूरी है; पर पेट्रोल की कीमत की वजह से समय पर काम न हो पाना भी एक बड़ी परेशानी है।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: तेज कार की ट्रक से टक्कर, एक महिला-पुरुष की मौत
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर मे हुआ भीषण सड़क हादसा तेज गती से आ रही कार ने ट्रक मे पीछे से मारी टक्कर टक्कर इतनी भीषण थी की कार मे लगी आग कार सवार एक महिला एक पुरुष की मौत 1 महिला घायल पुलिस ने मौक़े पर पहुँच आग पर पाया काबू पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुँचाया मृतक शामली से मेरठ मे जा रहे थे रिश्तेदारी मे थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के पानीपत खटीमा मार्ग का मामला0
0
Report
Advertisement
मुिंडरू गैस गोदाम आग से डिलीवरी मैन बाबूलाल यादव की मौत: धरना और जाँच की मांग
Sikar, Rajasthan:मूंडरू में कूलवाल भारत गैस एजेंसी पर डिलीवरी मैन बाबूलाल यादव की आग लगने से मौत के बाद मामला तूल पकड़ रहा है. विरोध में परिजन और ग्रामीण गैस एजेंसी के बाहर दो घंटे से धरने पर बैठे हैं. उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाकर निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है. भाजपा नेता समेत ग्रामीण धरने में मौजूद रहे. अजीतगढ़ डिप्टी प्रेम बहादुर निर्भय, श्रीमाधोपुर थानाधिकारी महेंद्र सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे; सीकर से एफएसएल टीम ने जांच शुरू की. तहसीलदार स्नेहलता राजोरिया और पेट्रोलियम विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया. मृतक बाबूलाल यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गैस एजेंसी पर कार्यरत थे. सुबह गैस गोदाम की चाबी लेने के बाद मोबाइल और केवाईसी दस्तावेज़ देकर गोदाम भेजी गई छोटी बहन प्रिया ने मौके पर फड़का, गेट खोलते ही आग की लपटें दिखाई दीं. गोदाम में 12 सिलेंडर भरे हुए थे; आग सिलेंडरों तक नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. पुलिस, एफएसएल और पेट्रोलियम विभाग जांच में जुटे हैं. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है.0
0
Report
नकतरा में पानी की किल्लत पर ग्रामीणों ने सागर-भोपाल मार्ग पर चक्का जाम किया
Raisen, Madhya Pradesh:राइसेन जिले के नकतरा में पानी की अत्यधिक समस्या के चलते ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया ग्रामीणों का कहना है की क्षेत्र में पेयजल को लेकर हाहाकार मची हुई है और जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं कई बार जिला प्रशासन को भी बताया जा चूका है लेकिन अभी तक पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ है इसी ले चलते परेशान होकर आज ग्रामीणों ने सागर भोपाल मार्ग पर चक्का जाम कर दिया तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुँची है0
0
Report
वीडियो वायरल: अनोखी ट्रायसिकल ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
Noida, Uttar Pradesh:वायरल हुई अनोखी ट्रायसिकल!0
0
Report
Advertisement
मनेंद्रगढ़ ब्रेक: महंगाई के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ ब्रेक। बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी ने हल्दीबाड़ी पेट्रोल पंप से यातायात चौक तक विरोध रैली निकाली। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक और विदेश नीति को विफल बताते हुए जमकर नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि जनता पर महंगाई का बोझ डालकर सरकार खर्चों में कटौती की सलाह दे रही है, जो आम लोगों के साथ मजाक है। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष सिवान जैन , चिरमिरी नगर निगम नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।0
0
Report
लखीमपुर खीरी में मैजिक-ट्रक भिड़ंत, 10 की मौत, ई-रिक्शा में भीड़
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में मैजिक और ट्रक की टक्कर में मैजिक सवार 10 लोगों की मौत हो गई. जमीन पर क्या बदले हालात इस पर हमारे संवाददाता ने ग्राउंड जीरो पर जाकर रियलिटी चेक किया. चेक के दौरान एक ई-रिक्शा पर बिना नंबर के ई रिक्शा पर क्षमता से अधिक लोग नजर आए. मौके पर मौजूद एआरटीओ ने बताया टीम के द्वारा कार्रवाई लगातार की जा रही है.0
0
Report
अलीगढ़ के टप्पल में लव जिहाद मामला; नाबालिग की सुरक्षा के लिए टीम गठित
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि 3 मई को आमिर नाम का युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया परिवार ने पुलिस पर एफआईआर में पॉक्सो एक्ट नहीं लगाने और मामले में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है मामले को लेकर करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीड़ित परिवार के साथ पुलिस अधिकारियों से मिले और जल्द कार्रवाई की मांग की टप्पल थाना इलाके के रहने वाले पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी को 3 मई को आमिर नाम का युवक भगा ले गया परिवार का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले में गंभीर धाराएं नहीं लगाईं और कार्रवाई धीमी रही इसको लेकर करणी सेना के पदाधिकारी परिवार के साथ उच्च अधिकारियों से मिले वहीं एसपी ग्रामीण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग लड़की और आरोपी युवक की तलाश के लिए दो पुलिस टीमों के साथ एसओजी टीम का गठन किया है। एसपी ग्रामीण ने परिवार को जल्द कार्रवाई और न्याय का भरोसा दिलाया है0
0
Report
Advertisement
इंदौर में हनी ट्रैप: चार आरोपी गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग का मामला उजागर
Indore, Madhya Pradesh:नोट –महिला और लाल टी-शर्ट वाला व्यक्ति आरोपी बाकी बाकी सफेद शर्ट वाला फरियादी है काली टी-शर्ट वाला उसका साथी है इंदौर में करोबारी के साथ हनी ट्रैप, अपराधिक वारदात में फांसने की धमकी ब्लैकमेलिंग हितेन सिंह ठाकुर के साथ ब्लैकमेलिंग से जुड़ा हुआ मामला क्राइम ब्रांच को पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी पुलिस द्वारा दो महिला सहित दो पुरुषों को गिरफ्तार किया भोपाल से श्वेता जैन को भी क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है श्वेता जैन पर पूर्व में भी अपराध दर्ज हो चुके हैं अलका दीक्षित और उसका बेटा जयदीप दीक्षित पकड़ा गया है पीथमपुर के रहने वाले लखन सिंह को भी गिरफ्तार किया गया विनोद शर्मा नामक पुलिस आरक्षक से भी पूछताछ की जा रही है बताया जा रहा है कि आरोपियों से फोन पर बात हुई थी आरक्षक की बाइट - राजेश त्रिपाठी डीसीपी0
0
Report
महोबा में ट्रैक्टर चालक से टप्पेबाज ने पेट्रोल पंप पर एक लाख दस हजार रुपये चुरा लिए
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग गेंहूँ बेचकर लौट रहे ट्रैक्टर सवार किसान से टप्पेबाजी की वारदात, तौलिया से मुँह छिपाए शातिर टप्पेबाज ने वारदात को दिया अंजाम, पेट्रोल पम्प में डीजल भरवाते समय ट्रैक्टर की डिग्गी में रखे एक लाख दस हजार रूपये निकाल कर हुआ फरार, टप्पेबाजी की वारदात पेट्रोल पम्प में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, पीड़ित किसान ने तहरीर देकर की कार्यवाही की माँग, अजनर थानाक्षेत्र के चमरूआ गाँव स्थित पेट्रोल पम्प की घटना।0
0
Report
मैनपुरी में अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान: बुलडोजर से अतिक्रमण गिराये
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में पुलिस का अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान. सड़क पर किये गए अतिक्रमण पर बुलडोज़र कार्यवाही. बुलडोज़र से गिराए गए अवैध अतिक्रमण. कई बार चेतावनी के बाद भी नहीं हटाया गया था अतिक्रमण. पुलिस ने कड़ी कार्यवाही कर गिराए अतिक्रमण. दोबारा अतिक्रमण पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी. मैनपुरी में अतिक्रमण की बजह से आएदिन लग रहा था जाम. शहर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी रोड पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान.0
0
Report
Advertisement
