271001
Gonda - सड़क हादसा में बाइक सवार युवक की मृत्यु, एक घायल
Katha, Uttar Pradesh:बेलसर क्षेत्र के मेठिया सिसई के रहने वाले 19 वर्षीय एक युवक की बुधवार को सड़क हादसा में मृत्यु हो गयी. जिससे परिजनों में मातम छा गया. प्रधान रोहित सिंह ने कहा कि उमरी के चौहान पुरवा से निमंत्रण बाद घर लौटते समय आदमपुर के समीप रात तकरीबन डेढ़ बजे अज्ञात चौपहिया वाहन के जद में आकर बाइक सवार सौरभ व रमेश गम्भीर रूप से घायल हो गए. इलाज के लिए गए बेलसर सीएचसी पर चिकित्सक ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वन गश्ती टीम पर आरोप: ट Todri Meera गांव में जीप से मौत
Jhalawar, Rajasthan:मनोरथाना (झायलावाड़) झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के टोडरी मीरा गांव इलाके में एक बाइक चालक की जीप की टक्कर से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने वन विभाग के गश्ती दल पर जीप से टक्कर मारने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के दौरान एक अन्य बाइक चालक भी घायल हुआ है। मृतक के पिता रोड़ीलाल भील ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह सीमावर्ती गुना जिले के पिपलिया खुशाल गांव का रहने वाला है। उसका बेटा हेमराज उसका साथी संजू भील और अरविंद भील अपनी अलग-अलग बाइकों से सागवान की लकड़ी बेचने मनोहरथाना जा रहे थे। इस दौरान मनोहरथाना वन रेंज के टोडरी मीरा गांव के पास वन विभाग के गश्ती दल ने उनका पीछा करते हुए हेमराज की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन से कुचल जाने से हेमराज की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी संजू भील भी चोटिल हो गया। संजू और अरविंद हेमराज को लेकर मनोहरथाना अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने हेमराज को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि वन विभाग के कर्मचारी सागवान की लकड़ी के बदले प्रति फेरे के 300 मांग रहे थे। जो उन्होंने नहीं दिए, तो टीम ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजनों द्वारा आरोपी वनकर्मियों के खिलाफ खड़े कार्रवाई की मांग की जा रही और शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है। बाद में मामला दर्ज किए जाने के बाद परिजन शव लेने को तैयार हुए। उधर और मामले में डीएफओ सागर पंवार ने घटना को सिरे से नकारते हुए कहा कि बाइक चालक फिसलकर खुद ही हादसे का शिकार हुआ है। फॉरेस्ट टीम का दुर्घटना से कोई वास्ता नहीं है.0
0
Report
धौलपुर में मोदी के 25 वर्ष पूर्ण, सेवा संकल्प यात्रा का आयोजन
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर बोले प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम - सेवा ही हमारा संकल्प धौलपुर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ज्योति विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन हुआ। हाउसिंग बोर्ड चौकी के पास आयोजित कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर राजावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा 7 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक है उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और आज 7 अक्टूबर 2026 को उनके शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष का गौरवशाली कार्यकाल पूर्ण हुआ है। यह दिन भाजपा के लिए सेवा का प्रतीक है। मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि आज पूरे राजस्थान के 41 जिला केंद्रों पर सेवा ज्योति यात्रा निकाली जा रही है। जयपुर में वीटी रोड पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस यात्रा में शामिल हैं। इसका उद्देश्य मोदी जी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा 'सेवा संकल्प अभियान- जन सेवा ही प्रभु सेवा' चला रही है। इसके तहत केंद्र सरकार की योजनाओं और मोदी जी के 25 वर्षों के कार्यों को बूथ स्तर तक ले जाया जा रहा है। विकसित भारत का आह्वान मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनकल्याण, गरीब, युवा, महिला और किसान को राजनीति के केंद्र में रखा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इसके बाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का वर्चुअल संबोधन हुआ, जिसे धौलपुर के कार्यकर्ताओं ने सुना और सेवा की मशाल प्रज्ज्वलित करने का संकल्प लिया0
0
Report
जहानाबाद की DM छिरिंग भूटिया ने मिड-डे मील चखा, उपस्थिति पर सख्त रुख
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद की तेजतर्रार डीएम छिरिंग वाई भूटिया आज एक बार फिर अपने अलग अंदाज में नजर आईं। मखदुमपुर के एक मध्य विद्यालय में जब डीएम औचक निरीक्षण करने पहुंचीं, तो वहां हड़कंप मच गया। डीएम ने न सिर्फ बच्चों की क्लास ली, बल्कि जमीन पर बैठकर बच्चों संग मिड-डे मील भी चखा। हालांकि, स्कूल में बच्चों की कम उपस्थिति देख मैडम का पारा भी चढ़ गया। दरअसल मखदुमपुर मध्य विद्यालय में निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति पंजी की गहन जांच की। स्कूल में कुल 20 में से 17 शिक्षक मौजूद थे, लेकिन 948 नामांकित बच्चों में से केवल 558 छात्र ही स्कूल पहुंचे थे। 58 फीसदी की यह लचर उपस्थिति देखकर डीएम नाराज हो गईं और उन्होंने हेडमास्टर समेत तमाम शिक्षकों को सख्त चेतावनी दे डाली। डीएम ने दो-टूक कहा कि बच्चों की उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। अगर हालात नहीं सुधरे तो जिम्मेदारों पर सीधी कार्रवाई होगी। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब छिरिंग वाई भूटिया का यह सहज रूप दिखा हो, इससे पहले भी वो स्कूलों में बच्चों के साथ खाना खाते और छात्राओं के साथ बास्केटबॉल खेलते नजर आ चुकी हैं।0
0
Report
Advertisement
नवादा में प्रशांत किशोर हमला: बेरोजगारी-बाढ़ पर नीतीश-चौधरी को निशाना, नीरज कुमार पर हमला
Nawada, Uttar Pradesh:नवादा में प्रशांत किशोर का हमला, सम्राट चौधरी से लेकर नीतीश कुमार तक पर निशाना, बिहार बाढ़ में डूबा और लोग विकसित भारत के नाम पर दीया जला रहे’, बेरोजगारी और पलायन पर सरकार को घेरा, नीरज कुमार और अनंत सिंह पर भी बोले प्रशांत किशोर, कहा- समर्थन देने वालों के पार्टी में आने पर कोई एतराज नहीं नवादा में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बुधवार को पहुंचे। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित किया और अपने प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार और केंद्र की राजनीति पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत एनडीए सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। प्रशांत किशोर ने कहा कि आज बिहार में नीतीश कुमार की तस्वीर तक कई जगहों से गायब है। उन्होंने बेरोजगारी, पलायन और युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए लगातार दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है, लेकिन सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है। वहीं विकसित भारत अभियान को लेकर भी प्रशांत किशोर ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार का बड़ा हिस्सा बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है और लाखों लोग परेशान हैं, जबकि दूसरी तरफ विकसित भारत के नाम पर दीया जलाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर बिहार की जनता ही परेशान है तो विकास का दावा किसके लिए किया जा रहा है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार को लेकर भी प्रशांत किशोर ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीरज कुमार ने क्या कहा और क्या किया, यह जनता से छुपा नहीं है। जनता सब देख रही है और चुनाव में इसका जवाब देगी। मोकामा विधायक अनंत सिंह के समर्थन के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति पार्टी के साथ आना चाहता है या समर्थन देना चाहता है तो इसमें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग जन सुराज के साथ आना चाहते हैं, उन्हें पार्टी में शामिल किया जा रहा है। नवादा में प्रशांत किशोर के इस बयान के बाद स्थानीय राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है。0
0
Report
रक्सौल पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन बरामद कर दो गिरफ्तार
Motihari, Bihar:रक्सौल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद ने दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन नेपाल भेजने की तैयारी है। टीम गठित कर कौड़िहार चौक पर एक मकान में छापेमारी की गई। जांच के दौरान एक कमरे से तीन प्लास्टिक के झोलों में करीब 1000 पीस नशीला इंजेक्शन बरामद हुआ। वहीं, दो मोटरसाइकिलों की टंकी में बनाए गए गुप्त तहखाने की तलाशी लेने पर करीब 1800 पीस अतिरिक्त नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। मामले में पुलिस ने नेपाल के जमुना साह तथा रक्सौल थाना क्षेत्र के पूनम देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो अपाची मोटरसाइकिल जब्त किया है। एसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इस धंधे में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
गिरिडीह में मोदी के 25 वर्ष के अवसर पर भाजपा का संकल्प सभा समारोह
Giridih, Jharkhand:एभीबी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गिरिडीह के झंडा मैदान में भाजपा की ओर से विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र सेवा और जनकल्याण को समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में भारत विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने Lange सार्वजनिक जीवन में देश को नई दिशा देने का काम किया है। उनके नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है। कार्यक्रम में बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, जिला अध्यक्ष रंजीत राय समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
शेखपुरा में भाजपा का भव्य सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम
Sheikhpura, Bihar:भाजपा का सेवा ज्योति यात्रा को लेकर शेखपुरा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।समाहरणालय के खेल मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहा मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव शामिल हुए।आयोजित सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प अभियान के मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य कार्यक्रम में मंत्री राम कृपाल यादव सहित अन्य भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा संवाद सुना।विकसित भारत सेवा संकल्प के तहत सार्वजनिक जीवन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और देश के लिए किए कार्यों और आने वाले समय में भारत को और तेज गति से विकसित करने वाले देश में शामिल होने की बात कही है।पीएम के संबोधन के बाद सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सेवा ज्योति मशाल जुलूस को जलाकर यात्रा में शामिल हुए।सेवा ज्योति जुलूस कलेक्ट्रेट से निकल तीन मुहानी मोड तक पहुंचा।इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता ज्योति मशाल जुलूस में शामिल हुए।इस मौके बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री को उज्ज्वल भविष्य की कामना की।साथ ही पीएम के नेतृत्व में भारत तेज गति से विकास करने वाला देश की श्रेणी में शामिल होने की बात कही है।जबकि आने वाले समय में पीएम की सोच है कि भारत के ही निर्मित स्वदेशी विमान निर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़े ।0
0
Report
उदयपुर के सवीना में हादसे के बाद ASI सज्जन कुमार और राम सिंह सम्मानित
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के सवीना थाना इलाके में 5 अक्टूम्बर कक हुए हादसे के बाद ट्रक परिचालक की भीड़ से जान बचाने वाले दो पुलिस एएसआई को आज सम्मानित किया गया। एसपी अमृता दुहन ने एएसआई सज्जन कुमार और राम सिंह को सम्मानित किया। दोनो एएसआई को प्रशंसा पत्र के साथ 5100-5100 रुपए इनाम राशि भी प्रदान की गई। आप को बता दे कि इस घटना में ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया लेकिन परिचाकल लोगो के बीच फस गया। जिसे बचाने के लिए एएसआई सज्जन सिंह ने एक घर के बाथरूम में बंद कर दिया। बावजूद इसके भीड़ ने दरवाजा तोड़ परिचाकल को बाहर निकाला। लेकिन दोनों पुलिस कर्मियों ने उसे बचा लिया।0
0
Report
साहिबगंज में सेवा ज्योति यात्रा से पीएम मोदी के 25 वर्ष का समापन
Sahibganj, Jharkhand:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन का 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ज्योति यात्रा साहिबगंज में आयोजन किया गया. इसमें भारी संख्या में मोटर साइकिल के साथ भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल हुए. इस सेवा यात्रा में भाजपा कार्यकर्त्ता नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश किस रफ्तार से विकास कर रहा है, देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे स्थान तक पहुंची व इतिहास रचा है. इतना ही नहीं 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया गया है. ऐसे प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान चलाया गया. जिसका समापन सेवा ज्योति यात्रा के साथ किया गया.0
0
Report
Advertisement
बोकारो में ISR-2026: मतदाता सहायता केंद्रों में फॉर्म पूर्ण कराने के निर्देश
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सहायता केंद्र एवं डिजिटाइजेशन कैंप का डीईओ-सह-डीसी ने निरीक्षण किया। लंबित प्रपत्रों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करेंगे, बोर्ड के निर्देश अनुसार। एसआईआर-2026 के तहत चल रहे मतदाता संबंधी कार्यों की प्रगति को लेकर बुधवार को डीईओ-सह-डीसी अजय नाथ झा ने चास अनुमंडल कार्यालय एवं एनआईसी स्थित मतदाता सहायता केंद्र-सह-डिजिटाइजेशन कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित आवेदनों की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीईओ-सह-डीसी ने SDओ चास से लंबित प्रपत्रों की जानकारी ली; उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के आवेदन अभी लंबित हैं, उनकी फाइलों की जांच कर यह सुनिश्चित करें कि कौन-कौन से दस्तावेज अपूर्ण हैं। ऐसे मतदाताओं से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करते हुए आवेदनों को पूर्ण कराने की कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिया कि बीएलओ घर-घर जाकर संबंधित मतदाताओं से संपर्क करें और आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करें; बीएलओ के फील्ड विजिट की नियमित निगरानी की जाए। एईआरओ एवं अतिरिक्त एईआरओ स्वयं फिल्ड में जाकर बीएलओ के कार्य एवं फील्ड मूवमेंट का निरीक्षण करें तथा इसकी नियमित समीक्षा करें। इस दौरान डीईओ-सह-डीसी ने मतदाता सहायता केंद्र पर पहुंचे कुछ मतदाताओं से भी सीधे संवाद किया, उनकी समस्याओं को सुना तथा समाधान किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा एवं सहायता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। शिविर में उपस्थित बीएलओ से डीईओ-सह-डीसी ने दिए गए लक्ष्य एवं उसके विरुद्ध अब तक प्राप्त फार्मों की जानकारी ली। उन्होंने ISR-2026 के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी सभी संबंधित कर्मियों को दी तथा निर्देश दिया कि निर्धारित 11 दस्तावेजों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की समस्याओं को समझें, आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करें और पूर्ण आवेदन डिजिटाइजेशन सेंटर पर उपलब्ध कराएं। डीईओ-सह-डीसी ने कहा कि ISR-2026 के कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए। लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक दस्तावेजों की कमी को दूर कर आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग एवं समीक्षा करने का भी निर्देश दिया। मौके पर एईआरओ श्रीमती सत्यबाला सिन्हा, जया कुमारी, दीपीका कुमारी, एपीआरओ अविनाश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।0
0
Report
शेखपुरा में जिला युवा उत्सव: छात्र-छात्राओं ने कला में दिखाया हुनर
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा के बाईपास स्थित सम्राट अशोक भवन में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन शेखपुरा के संयुक्त प्रयास से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का डीएम शेखर आनंद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर एडीएम, एसडीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारी और विभिन्न विद्यालयों के स्कूली छात्र छात्राएं शामिल हुए। दो दिवसीय युवा उत्सव में सामूहिक गांव, सामूहिक नृत्य, पेंटिंग, भाषण सहित पांच विद्याओं में 112 बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि जो भी विजेता होंगे उन्हें आने वाले समय में राज्य स्तर पर अपने हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पढ़ाई के साथ अपना कला को दिखाने का बेहतर मंच है ताकि पढ़ाई के साथ अपने अंदर के विचार को प्रस्तुत कर सकें।0
0
Report
सीवान में रंगदारी नहीं देने पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी, असगर मियां गिरफ्तार
Siwan, Bihar:एंकर सीवान में रंगदारी नहीं देने पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या की सुपारी देने के आरोपित असगर मियां उर्फ मस्तान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर असगर मियां ने ठेकेदार मुकेश पांडेय की हत्या के लिए दो बदमाशों को सुपारी दी थी। ठेकेदार की हत्या मंगलवार को ही करने की तैयारी थी, लेकिन इससे पहले पुलिस को इसकी भनक लग गई और कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला महाराजगंज थाना क्षेत्र के जिगरहंवा गांव का है। यहां रहने वाले ठेकेदार मुकेश पांडेय से कथित तौर पर रंगदारी की मांग की गई थी। रंगदारी नहीं देने पर जीबी नगर थाना क्षेत्र के गौर रोजा निवासी असगर मियां उर्फ मस्तान पर उनकी हत्या की सुपारी देने का आरोप है। पुलिस को जब इस साजिश की जानकारी मिली तो तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस ने असगर मियां को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार असगर मियां पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उन बदमाशों की तलाश में जुटी है, जिन्हें कथित तौर पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी दी गई थी। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बताया गया है कि असगर मियां अपने गांव में झाड़-फूंक का काम भी करता है और उसके घर पर सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ लगी रहती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
नालंदा में राजद का पुतला दहन, SIR के खिलाफ सरकार पर हमला
Pariaunna, Bihar:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में राजद एवं इंडिया गठबंधन की ओर से देशभर में आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को नालंदा के परवलपुर प्रखंड में राजद युवा जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। राजद नेता मनोज यादव ने आरोप लगाया कि SIR के जरिए बड़ी संख्या में मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का प्रयास किया गया। मनोज यादव ने कहा कि देश के तेरह करोड़ मतदाताओं का नाम काटकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकतांत्रिक हत्या करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो सड़क से लेकर सदन आंदोलन और तेज किया जाएगा。0
0
Report
झाबर सिंह खर्रा का बयान: कांग्रेस विदेश से आर्थिक टुकड़ा लेकर अराजकता फैलाती है
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का झुंझुनूं में बड़ा बयान — चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना — कहा— विदेशों से आ रहा है कांग्रेस के पास आर्थिक टुकड़ा — ऐसे टुकड़े आते है, तो अराजकता फैलाने का काम करती है कांग्रेस — निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनावों में भाजपा जीतने का दावा — यमुना जल परियोजना को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं — चूरू में 800 करोड़ के रिजर्वोयर का शिलान्यास बताया — सीकर, झुंझुनूं, चूरू की जल समस्या समाधान का दावा सूबे के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा बुधवार को झुंझुनूं जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जब कोई मुद्दा नहीं होता, तो विदेशों से जो आर्थिक टुकड़ा उनको मिलता है, हिंदुस्तान में अराजकता फैलाने के लिए, उसके अंतर्गत ही ये सारे कार्यक्रम कांग्रेस करती है। मंत्री खर्रा ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को मिले जनसमर्थन के बाद अब पार्टी कार्यकर्ता पंचायती राज चुनावों के लिए पूरी तरह मैदान में उतर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर और मतदाता तक पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देंगे। खर्रा ने कहा कि निकाय चुनावों की तरह पंचायत चुनावों में भी भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनावों में भाजपा को अच्छा जनसमर्थन मिलेगा और जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाएगी। मंत्री ने झुंझुनूं, सीकर और चूरू की लंबे समय से चली आ रही जल समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि यमुना जल समझौते को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम हुआ है। उन्होंने कहा कि हाल ही में चूरू जिले के हंसियावास में 800 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कृत्रिम जलाशय का शिलान्यास किया गया है। यह यमुना जल परियोजना के क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यमुना जल परियोजना के तहत सीकर, चूरू और झुंझुनूं सहित आसपास के क्षेत्रों तक पानी पहुंचाने की योजना है। सरकार इसे क्षेत्र की पेयजल एवं सिंचाई समस्या के स्थायी समाधान से जोड़कर देख रही है। खर्रा ने किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान के हिस्से के पानी और बिजली से जुड़े प्रावधानों को लेकर भी आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इन परियोजनाओं से सीकर, झुंझुनूं और चूरू की पेयजल एवं सिंचाई संबंधी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। मंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि पेपर चोरी और सामूहिक नकल से युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने जल जीवन मिशन से जुड़े मामलों और अन्य अपराधों में कार्रवाई का भी उल्लेख किया। खर्रा ने कहा कि राजस्थान में विकास की गति तेज हुई है और सरकार मूलभूत समस्याओं के समाधान की दिशा में काम कर रही है। बाइट : झाबरसिंह खर्रा, यूडीएच मंत्री0
0
Report
थाना रूपईडीहा व SSB की संयुक्त कार्यवाही में 1.290 किलो अफीम बरामद, एक महिला तस्कर गिरफ्तार
Bahraich, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता । o संक्षिप्त विवरणः- अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 06.10.2026 को प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र के निर्देशन में थाना रूपईडीहा पुलिस एवं SSB की संयुक्त टीम द्वारा रूपईडीहा चेक पोस्ट पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक नेपाली महिला मनिषा बूढ़ा थोकी पत्नी धर्मजीत विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी पुथा उत्तरगंगा गुनमा-4 जिला रुकुम, राष्ट्र नेपाल के कब्जे से 01.290 किग्रा अवैध अफीम बरामद की गई। अभियुक्ता को नियमानुसार हिरासत में लेकर थाना रूपईडीहा पर मु0अ0सं0-275/2026, धारा 8/18(C) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।0
0
Report
Advertisement
