271001
GONDA-भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने किया धमाल
Janki Nagar, Gonda, Uttar Pradesh:नंदिनी नगर गोंडा में कलाकारों को पूर्व सांसद द्वारा सम्मानित किया गया। इस आयोजन में भोजपुरी स्टार पवन सिंह धमाल मचा दिए।कार्यक्रम में जिले के व देवी पाटन मंडल के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वही अयोध्या के साधु संतों ने भी अपने कला का प्रदर्शन किया,कार्यक्रम में देवीपाटन मंडल से ही नहीं बल्कि प्रदेश के बाहर के कई राज्यों से अतिथि व कलाकारों ने भाग लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर: पुतला दहन केस में सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा, 15 नामजद 15-20 अज्ञात
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज, 15 नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालकर प्रदर्शन और पुतला दहन करने पर की गई कार्रवाई, काजीपुरा से जुलूस निकालकर चोपड़ा गेट के पास किया गया था पुतला दहन, पेट्रोल डालकर पुतला फूंकने का आरोप, पुतला बुझाने के दौरान प्रभारी निरीक्षक समेत दरोगा का हाथ झुलसने का भी आरोप, मानसिंह यादव,मेहराज राईन, दीपक यादव,मीरा यादव समेत अन्य आरोपी नामजद, उपनिरीक्षक सत्यम प्रताप सिंह की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, Rath ko tthlaya kshetra ka mamla.0
0
Report
अमरौहा में कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पुतला फूंका
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप अमरोहा में गांधी मूर्ति पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध जताया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें मोदी सरकार का समर्थक बताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी को कई राज्यों में सरकार बनाने में अनुचित तरीके से फायदा पहुंचाया गया है। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।0
0
Report
रतलाम: कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग तेज
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में कांग्रेस ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता फव्वारा चौक से ज्ञानेश कुमार के पुतले की अर्थी लेकर कोर्ट चौराहे की ओर रवाना हुए। इस दौरान भाजपा और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले कोर्ट चौराहे पर पुतला जलाने की तैयारी की, लेकिन वहां फायर लारी को देखते हुए प्रदर्शन की जगह बदल दी गई। इसके बाद कार्यकर्ता पुतले की अर्थी लेकर अंबेडकर चौराहे पहुंच गए। पुलिस और फायर लारी भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पीछे पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फायर लारी को रोक दिया और उसके सामने खड़े हो गए। इसके बाद दूर से पानी की बौछार कर पुतले को बुझाया गया और कोंग्रेसियो कि भीड़ को तितर-बितर किया गया। इस दौरान अंबेडकर चौराहे पर कुछ देर के लिए हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आगे भी बड़े प्रदर्शन किए जाएंगे। रतलाम0
0
Report
Advertisement
दिलचस्प खबर नहीं मिली: इनपुट में समाचार नहीं था
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
झज्जर में वोट चोरी के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा रोष प्रदर्शन
Jhajjar, Haryana:कथित वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों के चलते कांग्रेस ने गुरुवार को झज्जर में प्रदर्शन किया. पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाते हुए शहर में रोष मार्च निकाला. प्रदर्शन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रघुवीर सिंह कादियान और बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. देशभर में कांग्रेस द्वारा 8 अक्टूबर को जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. प्रदर्शन की शुरुआत भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च निकाला, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ अंबेडकर चौक पहुंचकर समाप्त हुआ. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए. करण सिंह दलाल ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप. पूर्व मंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए चुनाव आयोग को भाजपा की कठपुतली और दासी बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव अधिकारी वास्तव में भाजपा की गुलामी कर रहे हैं. दलाल ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए कहा कि जब तक उन्हें पद से हटाया नहीं जाता, तब तक इंडिया गठबंधन का आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा लगातार चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं और इन सवालों का जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए. कादियान ने दिल्ली में विपक्षी सांसदों को रोके जाने का मुद्दा उठाया. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रघुवीर सिंह कादियान ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर निशाना साधा. उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे इंडिया गठबंधन के सांसदों को रास्ते में रोककर हिरासत में लिया गया. दिल्ली में 6 और 7 अक्टूबर को विपक्षी नेताओं तथा सांसदों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कई नेताओं को हिरासत में लिए जाने की रिपोर्ट सामने आई है. भाजपा द्वारा कांग्रेस के पास कोई भी मुद्दा न होने के सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर कादयान ने कहा कि इससे पहले कभी भी चुनाव आयोग पर सवाल नहीं उठे थे, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि चुनाव आयोग पर सवाल उठ रहे हैं इसलिए कांग्रेस की मांग है कि ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए. कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने भाजपा पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर देश की जनता के विश्वास को बेचने का काम किया है. भाजपा नेता ओम प्रकाश धनखड द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन दिए गए बयान के सवाल पर भी कुलदीप वत्स ने कहा कि वह लोग हैं जो हरियाणा के पूर्व मंत्री संदीप सिंह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र न दिए जाने की बात कह रहे थे, लेकिन उन दोनों का भी इस्तीफा हुआ था. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में आंदोलन जारी रखने की बात कही है. बाइट: पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, पूर्व स्पीकर डॉक्टर रघुवीर सिंह कादियान, कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स।0
0
Report
अलीगढ़ कांग्रेस का पैदल marcha, ज्ञानेंद्र कुमार हटाने की मांग तेज
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग। सीईसी ज्ञानेंद्र कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च। पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने तस्वीर महल चौराहे से लेकर कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर किया विरोध प्रदर्शन। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल भी रहा मौजूद। पुलिस ने पूर्व विधायक व कांग्रेसियों को कलेक्ट्रेट के अंदर जाने से रोका; कांग्रेसियों ने गेट पर ही बैठकर की जमकर नारेबाजी। पूर्व विधायक विवेक बंसल का कहना है कि जब तक ज्ञानेंद्र कुमार को हटाया नहीं जाता यह प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा। चाहे सरकार राहुल गांधी पर कितने भी केस लगा ले वह डरने वाले नहीं है। विवेक बंसल। 2027 के चुनाव में इसी संघर्ष के चलते योगी जी को पद मुक्त किया जाएगा। विवेक बंसल0
0
Report
Advertisement
सुल्तानपुर में कांग्रेसियों का मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर के कांग्रेसियों ने आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और उन्हें बर्खास्त करने की मांग उठाई। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने पहले अपने पार्टी कार्यालय में बैठक की और फिर पैदल मार्च करके जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे, जहाँ प्रदर्शन हुआ।0
0
Report
ईरानी गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल परेड कराकर जुलूस निकाला
Baran, Rajasthan:ईरानी गैंग के गिरफ्तार 4 बदमाशो की पुलिस ने सर्राफा बाजार में पैदल परेड कराई , इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगाये बारां. चश्मे-नगीने बेचने की आड़ में रैकी और फिर ध्यान भटकाकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के 4 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने सभी को 2 दिन के रिमांड पर भेजा है। इसी दौरान आज कोतवाली पुलिस ने शहर में इन चोर गिरोह के बदमाशों की सड़क पर पैदल परेड कराकर जुलूस निकाला गया इस दौरान प्रताप चौक से मुख्य बाजार होते हुए सर्राफा बाजार तक ले गये जहां चोरी की उस दुकान की तस्दीक कराई गई चूड़ी बाजार ओर सर्राफा बाजार में व्यापारीयों ने पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगाये एसपी अभिषेक अंदाशु ने बताया की 10 सितंबर को घंटाघर के पीछे शीतला चौक स्थित जय भवानी ज्वैलर्स पर दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे। टॉप्स और बालियां दिखाने को कहा। जैसे ही दुकानदार दूसरा डिब्बा निकालने लगा, काउंटर से 50.660 ग्राम टॉप्स और 33.610 ग्राम बालियां कुल 84.270 ग्राम सोना पार कर बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने हरियाणा, दिल्ली, एमपी और राजस्थान में तलाश के बाद जयपुर के बगरू से कोटा निवासी अकबर अली, अनंतपुर निवासी यासर अली , मेहंदी हसन और पुणे निवासी मोहम्मद को पकड़ा। आरोपियों पर 30 मामले दर्ज हैं और 2-2 हजार का इनाम था। निशानदेही पर अंता से वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की गईं। पूछताछ में बाड़मेर, भींडर, इकलेरा, खानपुर समेत कई राज्यों में वारदात कबूली। दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है0
0
Report
एटा में DCM की टक्कर: चालक की मौत से परिजनों में कोहराम
Etah, Uttar Pradesh:एटा में DCM और अज्ञात वाहन की हुई टक्कर, टक्कर लगने से DCM चालक की हुई दर्दनाक मौत, परिचालक हुआ घायल, उपचार जारी, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, चालक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, जानकारी के अनुसार DCM धान लेकर बेवर से खैरटप्पल जा रही थी, वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर पूरे मामले की जांच में जुटी, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एआरटीओ कार्यालय के पास का मामला0
0
Report
Advertisement
बोकारो के जारंगडीह में शव मिलने से सनसनी, पहचान मो शमशेर आलम के रूप में
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के जारंगडीह में सावित्री कॉलोनी के सामने मुख्य सड़क पर मिला शव。 शव की पहचान गांधीनगर थाना क्षेत्र के संडे बाजार निवासी मो शमशेर आलम के रूप में किया गया。 बताते चले कि बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह सावित्री कॉलोनी के सामने मुख्य सड़क के किनारे लावारिस हालत में पडा हुआ शव मिला। शव सड़क में पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने बोकारो थर्मल थाना पुलिस प्रशासन को दी। जानकारी मिलते ही बोकारो थर्मल पुलिस प्रशासन पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। जांच पड़ताल के दौरान मृतक की पहचान 50वर्षीय व्यक्ति गांधीनगर थाना क्षेत्र के संडे बाजार निवासी मो शमशेर के रूप में किया गया।जिसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। जानकारी प्राप्त होते ही मृतक के परिजनReached।और प्रशासन को लिखित आवेदन देकर कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। जहां परिजनों ने बताया कि मृतक का दिमागी हालत ठीक ठाक नहीं था।मृतक का इलाज रांची में चल रहा था।0
0
Report
सीकर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, वोट चोरी के आरोप और इस्तीफे की मांग
Sikar, Rajasthan:सीकर में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन, वोट चोरी का आरोप, कलेक्ट्रेट पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई जोर-आजमाइश कांग्रेस नेताओं ने काली पट्टी व कपड़े पहनकर हाथों में संविधान की किताब लेकर निकाली आक्रोश रैली कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठाई मांग अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सीकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए वोट चोरी का आरोप लगाया। इसे साथ ही कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पर दिल्ली में हुए कथित लाठीचार्ज और दुर्व्यवहार के विरोध में भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के डाक बंगले से काले कपड़े पहनकर जिला कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। रैली के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला हाथ में संविधान की किताब लेकर आगे चल रही थीं। उन्होंने केंद्र सरकार और मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार पर SIR के नाम पर वोट चोरी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सुनीता गठाला ने कहा कि देश में बड़े स्तर पर वोट चोरी हुई है और करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। गठाला ने इंडिया गठबंधन के सांसदों, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली पुलिस के कथित व्यवहार का भी विरोध किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने राजस्थान के हालिया निकाय चुनावों में भी भाजपा सरकार पर पुलिस और प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि देश संविधान से चलेगा, तानाशाही और वोट चोरी से नहीं। प्रदर्शन के दौरान पूर्व सभापति जीवण खां, शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सैनी, प्रदेश प्रवक्ता गोविंद पटेल, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रविकांत तिवाड़ी, लॉ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश गढ़वाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
रामगढ़ मैटहवा में बाढ़ से हालात बेहाल, स्कूल की दीवार गिर गई
Balrampur, Uttar Pradesh:बाढ़ की मार से रामगढ़ मैटहवा बेहाल, विद्यालय की चहारदीवारी गिरी खरझार नाले में उफान से गांव में घुसा पानी, खेतों में धान-गन्ने की फसल प्रभावित; कीचड़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त बलरामपुर जनपद के महराजगंज तराई में पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद बुधवार शाम खरझार पहाड़ी नाले में अचानक उफान आ गया। रात करीब आठ बजे नाले का पानी रामगढ़ मैटहवा गांव में घुस गया। देखते ही देखते गांव के रास्ते जलमग्न हो गए और खेतों में पानी भर गया। बाढ़ के पानी के दबाव में कंपोजिट विद्यालय की चहारदीवारी भरभराकर गिर गई। वहीं विद्यालय के एक कमरे में भी पानी भर गया। बाढ़ और परिसर में फैले कीचड़ के कारण गुरुवार को विद्यालय बंद रहा। ग्रामीणों के मुताबिक, पहाड़ी नाले में उफान आने के कारण क्षेत्र के गांवों में अक्सर बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। बुधवार रात अचानक पानी आने से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। कई रास्तों पर पानी भरने से आवागमन बाधित रहा। रात का समय होने के कारण कुछ ग्रामीणों के घरों में खाना तक नहीं बन पाया। हालांकि गुरुवार सुबह बाढ़ का पानी गांव से निकल गया, लेकिन रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में कीचड़ जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान और गन्ने की खड़ी फसल तेज हवा और बारिश के कारण गिर गई है। लगातार जलभराव से फसल खराब होने की आशंका है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रशासक तुलाराम यादव, अवधेश, दीपक कुमार और मोहित तिवारी आदि ने बताया कि रात में अचानक पानी आने से काफी परेशानी हुई। सुबह पानी निकल गया, लेकिन कीचड़ के कारण अभी भी जनजीवन प्रभावित है। क्षेत्रीय लेखपाल अभिनव यादव ने बताया कि बाढ़ से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। तेज हवा और बारिश के कारण धान और गन्ने की फसल गिरने की जानकारी मिली है।0
0
Report
Advertisement
रुद्रपुर में कांग्रेस का मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन
Bahara Boj, Uttarakhand:कांग्रेस प्रदर्शन उधम सिंह नगर आज रुद्रपुर में कांग्रेस ने जलूस निकाल कर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला पुकार और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया. देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका को लेकर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है. रुद्रपुर में कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने गल्ला मंडी से जलूस निकला. कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क के पास ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका. बाद में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की.0
0
Report
खाद संकट से महोबा के किसान रोष: लाइन में लगकर भी नहीं मिली खाद
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में अन्नदाताओं की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। रबी फसल की बुवाई के लिए खाद की किल्लत को लेकर किसान परेशान हैं। सहकारी समितियों में किसानो की भीड़ इस तरह है मानो मुफ़्त का राशन बट रहा हो। खाद मिलने के आस में तड़के सुबह से लाइन लगने को मजबूर किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। प्रशासन से खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई है। प्रशासनिक अधिकारी जनपद में खाद की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध बताकर किल्लत की बात को नकारते रहे हैं। डीएम के निर्देश पर खाद विक्रय केंद्रों पर मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है ताकि प्रशासन किसी तरह की लापरवाही और भ्रष्टाचार से सतर्क रहे। दरअसल खरीफ की फसल बारिश से बुरी तरह प्रभावित रही है। अब अन्नदाताओं को रबी की फसल बोने के लिए खाद चाहिए और खाद सहकारी समितियों में आते ही किसानों की लंबी कतार लग जाती है। बोरियाँ लिमिट में होने के कारण हर किसान को खाद नहीं मिल पा रही है। प्रशासन द्वारा वितरण को पारदर्शी बनाने की कोशिश की जा रही है, पर किसानों को अब भी लाइन लगकर खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। घंटों इंतजार के बाद सैकड़ों किसान बैरंग लौट रहे हैं। जिलाधिकारी प्रभाष कुमार ने कहा कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और वितरण पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है, टोकन सिस्टम से वितरण SDM की देखरेख में हो रहा है, ताकि किसानों को खाद मिले। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
झुंझुनूं पंचायत चुनाव की तैयारी: कलेक्टर-एसपी ने चार पंचायत समितियों की समीक्षा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — पंचायत चुनाव से पहले कलेक्टर-एसपी का चार पंचायत समितियों में दौरा कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग की चेतावनी, कानून तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई चुनाव में नवलगढ़ से गुढ़ागौड़जी तक अधिकारियों संग चुनावी तैयारियों की समीक्षा संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता रहेगा तैनात महिला मतदाताओं की पहचान के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्त होंगे पांच दिन चलेगी चुनाव प्रक्रिया, ईवीएम और मतपत्र से मतदान कलेक्टर बोले, निष्पक्ष पारदर्शी चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार झुंझुनूं में पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और एसपी कावेंद्र सिंह ने जिले की चार पंचायत समितियों नवलगढ़, उदयपुरवाटी, गोठड़ा और गुढ़ागौड़जी का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्रों में अधिकारियों के साथ बैठकें लेकर चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठकों के दौरान कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने चुनाव में कानून तोड़ने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन निष्पक्ष, संवेदनशील और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी प्रत्याशी और मतदाता अपने संवैधानिक अधिकार का उपयोग करें, लेकिन कानून की पालना करते हुए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई कानून तोड़ने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि कानून की पालना करने में किसी को परेशानी नहीं हो, लेकिन कानून तोड़ने वाले के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने बताया कि बैठकों में संवेदनशील मतदान केंद्रों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस बार अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा और किसी भी प्रकार की अनहोनी रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। डॉ. गर्ग ने बताया कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया करीब पांच दिन चलेगी। मतदान दल जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव के लिए रवाना होंगे। अगले दिन ईवीएम से मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद ईवीएम पंचायत मुख्यालय पर जमा होंगी और सुरक्षा के साथ झुंझुनूं जिला मुख्यालय पहुंचाई जाएंगी, जहां उनकी मतगणना होगी। इसके बाद तीसरे दिन पंच-सरपंच के नामांकन होंगे और मतपत्र तैयार किए जाएंगे। चौथे दिन सुबह पंच-सरपंच के लिए मतदान होगा तथा शाम छह बजे के बाद मतगणना कराई जाएगी। पांचवें दिन उपसरपंच का चुनाव होगा। मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की पहचान प्रक्रिया सुचारू रखने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर मूलभूत व्यवस्थाओं के साथ पहचान प्रक्रिया को भी व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर-एसपी ने सबसे पहले नवलगढ़, इसके बाद उदयपुरवाटी, फिर गोठड़ा और अंत में गुढ़ागौड़जी में बैठक लेकर अधिकारियों से चुनावी तैयारियों का फीडबैक लिया। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, संवेदनशील और पारदर्शी चुनाव कराना है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।0
0
Report
Advertisement
