271002
Gonda - लाखों की लागत से हुआ सुन्दरी करण, अब बना शराबियों का अड्डा
Gonda, Uttar Pradesh:नगर कोतवाली के वडंगाँव पुलिस चौकी क्षेत्र में नव सुन्दरीकरण कराया गया राजा देवी बख्स सिंह तालाब शाम होते ही शराबियों का अड्डा बन जाता है, जिससे यहाँ गंदगी की अंबार लग गई है, और घूमने टहलने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह तालाब अग्रसेन चौक के समीप है और अभी लगभग एक वर्ष पूर्व ही वर्तमान जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार लाखों की लागत से इस तालाब का सुन्दरी करण करवाया गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
47 पुलों और 55 राजपथ मार्गों पर टोल से बिहार में महंगाई बढ़ने की आशंका
Patna, Bihar:47 पुल और 55 राजपथ मार्ग लगेगा टोल - टैक्स, इस पर रिक्शन। बिहार का खजाना पूरी तरह खाली हो चुका है। चुनाव जीतने और चुनाव को प्रभावित करने के लिए जिस तरीके से सरकारी खजाने को लुटाया गया, अब उसकी भरपाई बिहार की जनता से करने की तैयारी है। पहले बालू से राजस्व बढ़ाने की कोशिश की गई और अब लोगों की जेब पर यातायात के नाम पर बोझ डालने की तैयारी है। गाँव-गाँव को जोड़ने वाले पुलों पर टैक्स लगाया जा रहा है। यानी जिस पुल और सड़क का निर्माण जनता की सुविधा और कनेक्टिविटी के लिए हुआ, उसी पर जनता से पैसा वसूला जाएगा। सरकार को बताना चाहिए कि अगर हर पुल और हर सड़क पर टैक्स लगेगा, तो क्या कल सरकारी अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीज से भी टैक्स लिया जाएगा? क्या पैदल चलने वाले व्यक्ति से भी टैक्स लिया जाएगा? सच्चाई यह है कि सरकार का खजाना खाली है और उसकी कीमत बिहार की जनता चुका रही है। राष्ट्रीय जनता दल इस जनविरोधी फैसले का पुरजोर विरोध करता है। जनता पर लगातार आर्थिक बोझ डालना, महंगाई बढ़ाना और लोगों को आर्थिक तंगी की ओर धकेलना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार को राजस्व जुटाना है तो जनता की जेब पर डाका डालने के बजाय अपनी वित्तीय व्यवस्था और खर्चों का हिसाब देना चाहिए। बाइट — सतीश दास, पूर्व विधायक, राजद कांग्रेस पार्टी सरकार के इस तुगलकी फरमान का पुरजोर विरोध करती है। आज जनता पहले से ही महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है, ऐसे में इस तरह का फैसला आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालने वाला है। इसका सीधा असर जनता की कमाई और उसके घरेलू बजट पर पड़ेगा। सरकार को जनता को राहत देनी चाहिए, लेकिन इसके बजाय लगातार ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं जिनसे आम आदमी परेशान हो रहा है। ऐसा लगता है कि सरकार को जनता की तकलीफ से कोई सरोकार नहीं है। और सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर चुनाव के दौरान दस हजार रुपये देकर वोट खरीदने के बाद अब उसकी कीमत जनता से क्यों वसूली जा रही है? कांग्रेस इस जनविरोधी फैसले का विरोध करती है और सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग करती है। बाइट — डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस जेडीयू ने कहा प्रदेश के 47 पुल और 55 राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी देने का एकमात्र उद्देश्य बिहार में बेहतर सड़क व्यवस्था, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और पुलों के रख-रखाव को सुनिश्चित करना है। लेकिन विपक्ष जिस तरह से इस फैसले को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहा है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का परिचायक है। सरकार का उद्देश्य जनता पर बोझ डालना नहीं, बल्कि बिहार की सड़क और परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाना है। बाइट — अंजुम आरा, मीडिया प्रभारी, जेडीयू राजद को बिहार के हर विकास के काम में सिर्फ राजनीति दिखाई देती है। पुल और स्टेट हाईवे बेहतर हों, उनका समय पर रखरखाव हो, लोगों का सफर सुरक्षित और सुगम बने—इसके लिए एक व्यवस्थित व्यवस्था और संसाधन की जरूरत होती है। जो राजद आज बिहार के खजाने की चिंता कर रहा है, उसे पहले अपने शासनकाल का हिसाब जनता को देना चाहिए। उस दौर में बिहार की सड़कों और पुलों की क्या स्थिति थी, इसे बिहार की जनता भूली नहीं है। हमारी सरकार जनता पर बोझ डालने के लिए नहीं, बल्कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, मजबूत सड़क व्यवस्था और तेज विकास सुनिश्चित करने के लिए फैसले ले रही है। विपक्ष को भ्रम फैलाने की राजनीति छोड़कर विकास की राजनीति करनी चाहिए। बाइट — प्रभाकर मिश्रा, प्रवक्ता, भाजपा0
0
Report
जिम्मेदारों की अंधी आंखें: सूरजपुर कलेक्ट्रेट में सरिया, PWD बोले दरार नहीं दिखती
Surajpur, Chhattisgarh:जिम्मेदारों की अंधी आंखें: सूरजपुर कलेक्ट्रेट में सरिया, PWD बोले दरार नहीं दिखती0
0
Report
जिला कलेक्टर अमित यादव ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारी सुनिश्चित निर्देश दिए
Sri Ganganagar, Rajasthan: नगरपालिका चुनावों के मद्देनजर जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने गुरुवार को शहर के मतदान केंद्रों सहित राजकीय महाविद्यालय स्थित स्ट्रांगरूम व कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनावी व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम भरत जयप्रकाश मीणा, तहसीलदार विनोद कड़वासरा और ईओ गणपतराम मौजूद रहे। कलेक्टर ने प्राचीन ढाब के सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ कार्य जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। एसडीएम कार्यालय में बैठक के दौरान संवेदनशील बूथों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार शांतिपूर्ण चुनाव करवाएं। उन्होंने बताया कि नाम वापसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। साथ ही अपील करते हुए कहा कि मतदाता निर्भीक होकर अपना मतदान करें।0
0
Report
Advertisement
ऑपरेशन म्यूल हंटर: डूंगरपुर साइबर थाने ने फर्जी एस्कॉर्ट से ठगी करने वाले को गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:ऑपरेशन म्युल हंटर के तहत साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार राजस्थान में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन म्युल हंटर' और 'साइबर हंट' अभियान के तहत डूंगरपुर साइबर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी मृत दादी के बैंक खाते का इस्तेमाल कर साइबर ठगी के पैसों का लेन-देन कर रहा था। डूंगरपुर जिले के साइबर थाने के सीआई मुकेश कुमार ने बताया कि संदिग्ध बैंक खातों की जांच की जा रही थी। बैंक ऑफ बड़ौदा के एक संदिग्ध खाते की पड़ताल के दौरान शिकायतकर्ता से संपर्क किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी चेतन पाटीदार एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लड़कियां उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों से अलग-अलग बहानों से रुपए ठगता था। साइबर थाना पुलिस ने जब बैंक स्टेटमेंट और KYC दस्तावेजों का गहन विश्लेषण किया, तो पता चला कि खाता भूरी देवी पत्नी स्व. कोदर पाटीदार, निवासी जसपुर झापका का था। भूरी देवी आरोपी चेतन पाटीदार की दादी थीं, जिनकी मृत्यु मई 2020 में ही हो चुकी थी। आरोपी ने दादी के जीवित रहते ही उनका बैंक खाता अपने मोबाइल नंबर से लिंक करवा लिया था। दादी की मृत्यु के बाद उसने बैंक को कोई सूचना या प्रमाण-पत्र नहीं दिया और खुद ही खाते का संचालन करता रहा। मई 2020 से 13 जुलाई 2026 तक आरोपी ने इस खाते में ठगी के कुल ₹9,87,509/- प्राप्त किए और इन पैसों को अपने शौक-मौज पर खर्च कर दिया। साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।0
0
Report
नगरीय निकाय चुनाव: पर्यवेक्षकों की दो चरणों में निगरानी शुरू
Jaipur, Rajasthan:नगरीय निकाय चुनाव में अब पर्यवेक्षक चुनावी मैदान की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से लेकर मतदान और मतगणना की व्यवस्थाओं तक पर्यवेक्षकों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी शिकायत पर स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई तो मामला सीधे राज्य निर्वाचन आयोग के संज्ञान में लाया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता में सचिवालय में नगर निकाय आम चुनाव-2026 के पर्यवेक्षकों की प्रशिक्षण बैठक हुई। इसमें पर्यवेक्षकों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए उनकी जिम्मेदारियां समझाई गईं। चुनाव में पर्यवेक्षकों की ड्यूटी भी दो चरणों में रहेगी। पहला चरण 7 से 14 सितंबर तक होगा। इसमें सदस्य पदों के चुनाव से लेकर उनकी मतगणना पूरी होने तक पर्यवेक्षक निगरानी करेंगे। इसके बाद दूसरा चरण 21 से 22 सितंबर तक रहेगा, जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। पर्यवेक्षकों को अपने आवंटित जिलों में पहुंचकर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक करने को कहा गया है। वे चुनाव से जुड़े आंकड़े, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों की जानकारी लेंगे। इसके अलावा नगरीय निकायों का दौरा कर जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिसर से व्यवस्थाओं का जायजा भी लेंगे। आयोग का फोकस सिर्फ बैठक और रिपोर्ट तक सीमित नहीं रहेगा। पर्यवेक्षकों को स्थानीय अधिकारियों के साथ सीधा समन्वय और व्यक्तिगत संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि चुनाव के दौरान सामने आने वाली समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई हो सके। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर पर्यवेक्षक तत्काल जिला निर्वाचन अधिकारी या रिटर्निंग ऑफिसर को इसकी सूचना देंगे। यदि स्थानीय स्तर पर उचित कार्रवाई नहीं होती है तो मामला राज्य निर्वाचन आयोग तक पहुंचाया जाएगा। शिकायत की गंभीरता के आधार पर आयोग आवश्यक कार्रवाई करेगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पर्यवेक्षकों से कहा कि वे चुनाव के दौरान पूरी तरह सजग और सतर्क रहें। चुनाव से जुड़ी रिपोर्ट भी समयबद्ध तरीके से आयोग को भेजनी होगी। प्रदेश के 309 नगरीय निकायों में चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा। इसके बाद सदस्य पदों की मतगणना पूरी होने तक पहले चरण की पर्यवेक्षक व्यवस्था जारी रहेगी। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के निर्वाचन के दौरान 21 और 22 सितंबर को दूसरे चरण की निगरानी होगी.0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवई: बुलडोजर से 125 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है...यहां दो गांवों में बुलडोजर चलाकर करीब 125 करोड़ रुपये की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है...दोनों जगहों पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी अधिकारियों का कहना है कि अवैध कॉलोनियों में निवेश करने से लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा सकते हैं.. ऐसे में जमीन खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच करना बेहद जरूरी है0
0
Report
Advertisement
Batala में कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पुलिस सुरक्षा पुख्ता: रातभर सुरक्षा कवच
Batala, Punjab:ਕੱਲ ਨੂੰ ਭਗਵਾਨ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਦਾ ਜਨਮ ਉਤਸਵ ਹੈ ਹਰ ਜਗਹਾ ਤੇ ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ ਮਨਾਈ ਜਾਏਗੀ ਮੰਦਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੇਰ ਰਾਤ ਤੱਕ ਸਮਾਗਮ ਚੱਲਣੇ ਨੇ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਮੁਕੰਮਲ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਨੇ 500 ਤੋਂ ਵੱਧ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਜਵਾਨ ਮੰਦਰਾਂ ਦੀ ਸੁਰਕਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਰਹੇਗਾ ਕੋਈ ਵੀ ਅੰਸੁਖਾਵੀ ਘਟਨਾ ਨਾ ਵਾਪਰੇ ਇਸ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਟੁਕੜੀਆਂ ਸੁਰਖਸ਼ਾ ਮੁਹਈਆ ਕਰਵਾਉਣਗੀਆਂ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਪੈਟਰੋਲਿੰਗ ਵੀ ਚੱਲੇਗੀ ਇਹ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਡੀਐਸਪੀ ਸਿਕਿਉਰਟੀ ਕਸਤੂਰੀ ਲਾਲ ਦਾ0
0
Report
भ भाजपा ने निकाय चुनाव के संकल्प पत्र जारी किया; सभी नगर निगमों में बोर्ड बनेगा
Bikaner, Rajasthan:निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी किया घोषणा संकल्प पत्र राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने की प्रेस वार्ता द्विवेदी का दावा-राजस्थान के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा का बोर्ड बनेगा शहरों के विकास के साथ घर-घर गैस पाइपलाइन पहुंचाने का विजन अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना-मोहब्बत की दुकान अब बंद हो रही बीकानेर में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना चुनावी एजेंडा सामने रख दिया है भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान निकाय प्रभारी हरीश द्विवेदी और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने प्रेस वार्ता कर पार्टी के संकल्प और विकास के एजेंडे को सामने रखा इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे प्रेस वार्ता में हरीश द्विवेदी ने दावा किया कि राजस्थान के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा का बोर्ड बनने जा रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं को केवल राजनीतिक लाभ के लिए आगे नहीं बढ़ा रही, बल्कि युवाओं की भागीदारी को लेकर पार्टी गंभीर है शहरों के विकास को लेकर द्विवेदी ने कहा कि निकायों में विकास कार्यों के साथ घर-घर गैस पाइपलाइन पहुंचाने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे वहीं यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका के टिकट विवाद पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है यूजीसी से जुड़े सवाल पर द्विवेदी ने कहा कि मामला विचाराधीन है इसलिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। वहीं केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ को लेकर तंज कसा उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ अब बंद हो रही है प्रेस वार्ता के दौरान कृपाशंकर सिंह, राजेंद्र गहलोत, सिद्धि कुमारी, सुशीला कंवर राजपुरोहित, मुकेश दाधीच, अविनाश जोशी, महावीर सैनी, श्याम पंचारिया और सुमन छाजेड़ सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने अपने संकल्प और विकास के एजेंडे के जरिए चुनावी मैदान में अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है0
0
Report
खर्रा बोले: अधिकांश नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड, 2 लाख युवाओं को नियुक्ति
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं दौरे पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, भाजपा की जीत का किया दावा खर्रा बोले—अधिकांश नगरीय निकायों में बनेगा भाजपा का बोर्ड बागियों पर बोले—अधिकांश कार्यकर्ताओं ने नाम वापस लिए, बाकी को भी मनाएंगे घोषणा पत्र में सफाई, रोशनी, सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था को दी प्राथमिकता मंत्री का दावा—31 महीनों में 2 लाख युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी झुंझुनूं नगरीय निकाय चुनाव-2026 के बीच यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा आज झुंझुनूं जिले के दौरे पर रहे। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने दावा किया कि अधिकांश नगरीय निकायों में भाजपा के बोर्ड बनेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में पूरी तरह एकजुटता है और जिन कार्यकर्ताओं ने क्षणिक आवेश में निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया था, उनमें से अधिकांश ने नाम वापस ले लिए हैं। शेष कार्यकर्ताओं को भी समझाइश कर पार्टी के साथ लाया जाएगा।चुनावी घोषणा पत्र को लेकर मंत्री ने कहा कि भाजपा का फोकस शहरों को आदर्श स्वरूप देने पर है। इसके तहत सफाई, रोशनी, सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर बनाने को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि शहरों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और बेहतर प्रबंधन पर सरकार का विशेष ध्यान है।जल समझौतों और विकास कार्यों को लेकर खर्रा ने कहा कि यमुना, नर्मदा और चंबल सहित विभिन्न अंतर-प्रांतीय जल समझौतों पर तेजी से काम किया गया है। इन परियोजनाओं से प्रदेश में पेयजल और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जल जीवन मिशन घोटाले और पेपर लीक मामलों में 500 से अधिक दोषी जेल में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।रोजगार के मुद्दे पर खर्रा ने कहा कि सरकार के 31 महीने के कार्यकाल में निष्पक्ष भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से करीब 2 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक लाख नई भर्तियों का कैलेंडर जारी किया गया है और सरकार की ओर से पांच लाख रोजगार देने का वादा भी पूरा किया जाएगा।मंत्री ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ मैदान में हैं और जनता के समर्थन से प्रदेश के अधिकांश नगरीय निकायों में भाजपा का बोर्ड बनेगा。0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत शहर में बाढ़ से पोस्टमार्टम हाउस तक पहुँच बाधित, एम्बुलेंस और कचहरी मार्ग जलमग्न
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- Pilibhit शहर में आई बाढ़ के चलते पोस्टमार्टम हाउस तक शव ले जाने व लाने में दिक्कत हो रही है क्योंकि पोस्टमार्टम हाउस जाने वाले रोड पर पानी भरा है ऐसे में जो वाहन वहां शव लेने जा रहे हैं तो पानी भरने से वाहन बंद हो जा रहे हैं। कल से भी जो भी एम्बुलेन्स जा रही है वह रास्ते मे पानी ज्यादा होने के चलते बंद हो जा रही हैं। एंबुलेंस के चालक ने बताया कि वाहन बंद हो रहे हैं जिससे उन्होंने स्ट्रेचर पर शव लाने को कहा है। आपको बता दें कि कल से कलेक्ट्रेट व कचहरी एंव पुलिस लाइन जाने वाले रोड पर पानी भरा है इसके साथ ही पोस्टमार्टम हाउस के परिसर व पोस्टमार्टम हाउस जाने वाले रोड पर भी पानी भरा है। वकीलों के चेंबर में भी पानी भर गया है। उधर जिलाधिकारी का कहना है कि स्थिति कंट्रोल में है धीरे-धीरे नदियों में पानी कम होबरहा है इसलिए लोग पैनिक न ले और धैर्य रखें। प्रशासन की टीम मुस्तैद है सीमा सुरक्षा बल व एसडीआरएफ की टीम भी जिले में मौजूद है। कोई भी समस्या आने पर लोग कंट्रोल रूम व डीएम के नंबर पर कॉल करें। गौरतलब है की जनपद पीलीभीत के 36 गांव शारदा नदी में बड़े पानी से बाढ़ के मुहाने पर हैं तो वहीं शहर के निचले इलाकों में नदियों से ओवरफ्लो होकर पानी ने शहर में बाढ़ की स्थिति बना दी है।0
0
Report
परबतसर नगर निकाय चुनाव: नामांकन वापसी के बाद 68 प्रत्याशी, बहुकोणीय मुकाबला तय
Didwana, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन वापसी के अंतिम दिन चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। नामांकन वापसी के अंतिम दिन 6 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए, जिसके बाद अब नगर निकाय के 25 वार्डों के लिए कुल 68 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों की स्थिति सामने आने के साथ ही परबतसर में चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है। अब भाजपा के 24, कांग्रेस के 25, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के 4 तथा 15 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में चुनाव प्रचार को गति देने में जुट गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी कुसुमलता चौहान ने बताया कि कल 4 सितम्बर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे प्रत्याशियों को ओर 11 सितंबर को होगा मतदान। नगर निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है, वहीं रालोपा और निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी से कई वार्डों में मुकाबला बहुकोणीय होने के आसार हैं। नाम वापसी के बाद अब प्रत्याशियों के बीच मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कवायद तेज होगी। 25 वार्डों के लिए 68 प्रत्याशी मैदान में रहने के साथ अब परबतसर की चुनावी तस्वीर स्पष्ट हो गई है।0
0
Report
गंगा जलस्तर में वृद्धि जारी,गंगा चली गांव की ओर
Nauder, Uttar Pradesh:गंगा चली गांव की और तटवर्ती इलाके की फसलों में घुसने लगा पानी , स्थिती भयावह। चहानिया। स्थानीय क्षेत्र में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिसकी वजह से तटवर्ती इलाके की फसलों में पानी घुसना शुरू हो गया है प्रत्यक्ष दर्शन के अनुसार 1 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है जिसको लेकर स्थिति भयावा होने लगी है। गंगा नदी से जुड़े जितने नाल हैं नालों में पानी घुसना शुरू हो गया है जो धीरे-धीरे तटवर्ती इलाके के गांव की फसलों को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है कैली पकड़ी महुआरिया खास हर धन जुड़ा नारे पर नादी निधौरा के नालो में पानी घुसना शुरू हो गया है। अगर गंगा के जलस्तर की बढ़ने की रफ्तार यही रही तो अगले 24 घंटा में गांव में भी अपनी घुसना शुरू हो जाएगा जो किसानों एवं स्थानीय लोगों के लिए समस्या का कारण बन सकता है0
0
Report
Advertisement
मोतिहारी में मदर डेयरी ने 350 करोड़ निवेश की घोषणा, किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी
Motihari, Bihar:मोतिहारी में कृषि-पशुपालन एवं मत्स्य उद्यमी उन्नति मेला में हुआ घोषणा ,मदर डेयरी करेगी 350 करोड़ का निवेश मोतिहारी के किसानों, पशुपालकों और मत्स्य पालकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहा। मोतिहारी में आयोजित बापूधाम महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन आज कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य उद्यमी उन्नति मेला का आयोजन किया गया।उद्घाटन पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह सांसद राधा मोहन सिंह, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मिनेश शाह, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और मछुआरा संघ के अध्यक्ष ललन सहनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वही मेले में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और बागवानी से जुड़े किसानों एवं उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले पशुपालकों, मत्स्य पालकों, उत्पादकों और बागवानी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कई लाभुकों को विभिन्न योजनाओं के तहत चेक भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान मोतिहारी के लिए बड़ी घोषणा की गई। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मिनेश शाह ने बताया कि बिहार सरकार की पहल के बाद मदर डेयरी ने मोतिहारी में करीब 350 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश का निर्णय लिया है। यह निवेश कोटवा में मदर डेयरी से जुड़े विभिन्न उत्पादों के निर्माण के लिए किया जाएगा।इस निवेश से मोतिहारी में किसानों और पशुपालकों की आर्थिक स्थिति को और मजबूती मिलेगी। स्थानीय स्तर पर डेयरी से जुड़े उत्पादों का निर्माण होने से किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध होगा और उन्हें अपनी उपज का उचित लाभ मिल सकेगा। साथ ही इस परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सदस्य सह प्रबंध निदेशक कॉमफेड (बिहार), सह सचिव डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार ,शीर्षत कपिल अशोक ने सुधा डेयरी को लेकर बिहार में होने वाले रोजगार के नए अवसर के बाबत बताया। शीर्षत कपिल ने मत्स्य पालक और डेयरी से जुड़े किसान को शाल और चेक देकर हौसला अफजाई भी किया। शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि कृषि के साथ पशुपालन और मत्स्य पालन को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। इस तरह के निवेश से किसानों को स्थानीय स्तर पर रोजगार और बाजार दोनों उपलब्ध होंगे। मेले में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और बागवानी से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी भी किसानों को दी गई। अधिकारियों और विशेषज्ञों ने किसानों को उत्पादन बढ़ाने, पशुपालन को व्यवसायिक रूप देने तथा बेहतर बाजार से जोड़ने को लेकर जानकारी दी। बापू प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, पशुपालक, मत्स्य पालक, उद्यमी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
हैदराबाद: कोंडा सुरेखा मंत्रिमंडल से हटीं, तीन महिलाओं को प्रमुख पद मिले
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: BC community leader and Telangana Minister Konda Surekha has been removed from the state Cabinet. In a move that gives representation to three women, key posts have been allotted to: Gadwal Vijayalakshmi, from the Munnuru Kapu community, appointed as Vice-Chairperson of the Planning Commission. Nerella Sharada, from the Goud community, appointed as Chairperson of the Telangana Women’s Commission. Gundu Sudharani, from the Padmashali community, appointed as Chairperson of the Kakatiya Urban Development Authority (KUDA).0
0
Report
जलालाबाद में अवैध शराब पर दबिश: 2000 लीटर लाहन और 100 बोतल बरामद
Fazilka, Punjab:जलालाबाद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस और एक्साइज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस व एक्साइज विभाग की टीम ने जलालाबाद के गांव महालम में अचानक रेड की। इस दौरान खेतों, पशुओं के कमरों और अन्य स्थानों पर जमीन में दबाकर रखी गई करीब 2000 लीटर अवैध लाहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दी गई। रेड के दौरान टीम को एक घर के बेडरूम में भी अवैध शराब छिपाकर रखने की जानकारी मिली। जांच करने पर बेड के अंदर छिपाकर रखी करीब 100 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस और एक्साइज विभाग की टीम द्वारा गांव में अवैध शराब के ठिकानों की तलाश में खेतों और घरों समेत कई स्थानों पर जांच की गई। इस दौरान बड़ी मात्रा में लाहन बरामद हुई, जिसे नष्ट कर दिया गया। वहीं, घर से बरामद करीब 100 बोतल अवैध शराब के संबंध में संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी जा रही है। अब थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
