271504
Gonda - फरसा मारकर किया लहूलुहान, चार आरोपियों पर केस दर्ज
Paraspur, Uttar Pradesh:फरसा,लाठी-डंडे लेकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला किया और पीटकर लहूलुहान कर दिया।पसका घौलरन पुरवा के परमा नन्द ने चार लोगों पर मुकदमा किया है। आरोप है कि जमीनी रंजिश में विपक्षी लाठी-डंडे व फरसा से उसके भाई राम निरंजन को पीटकर लहूलुहान कर दिया. घायल को इलाज के लिये सीएचसी में भर्ती कराया गया है. एसओ दिनेश सिंह ने कहा कि पीड़ित के तहरीर पर आरोपी सियाराम समेत चार लोगों पर विधिक धाराओं में केस दर्ज किया गया है और प्रकरण की जाँच शुरू कर दी गयी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ट्रॉनिका सिटी में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर गोलियां, इलाके में दहशत
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में मंगलवार को प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर कई राउंड फायरिंग से हड़कंप मच गया। घटना राम पार्क इलाके में सिद्ध बाबा मंदिर के पीछे इलाइचीपुर रोड की है। कौशिक हार्डवेयर बिल्डिंग मटेरियल के सामने स्थित ऑफिस में विवाद के दौरान अचानक गोलियां चलने लगीं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने ऑफिस को निशाना बनाकर कई राउंड गोलियां चलाईं। कई गोलियां ऑफिस के शटर में लगी हैं। घटना के बाद मौके पर खून के निशान भी मिले हैं। गोलीबारी में भजनपुरा निवासी 26 वर्षीय तरुण घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एसीपी अमरदीप मौर्य ने तरुण के साले आकाश और विकास ने फायरिंग की है। बहन को लेकर इनके बीच विवाद चल रहा था। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा。0
0
Report
ईडी की दुर्ग छापेमारी: केके चंद्राकर और कमलेश राजपूत के ठिकानों पर छापे
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने दुर्ग जिले में दो ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है जिसमें से एक के के चंद्राकर उर्फ के के चंद्रवंशी है जो कि भिलाई 3 में ही रहते है तो वही केके चंद्राकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए रहे हैं उनके यहां सुबह 7:10 पर ईडी की एक टीम पहुची जिसमें तीन गाड़ियों में सवार होकर 8 से ज्यादा अधिकारी के के चंद्राकर के घर पहुंचे जहां उनसे पूछताछ करते हुए कई अहम दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं तो वही बताया जा रहा है कि केके किचंद्राकर से ईडी की टीम कोल स्कैम शराब घोटाले और सीजीपीएससी स्कैम के बारे में पूछताछ कर रही है वही उनके भिलाई तीन स्थित निवास में सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है तो वहीं दूसरी छापे मार करवाई दुर्ग के ही कमलेश सिंह राजपूत के यहां भी ईडी की टीम ने छापे मार कार्रवाई की जिसमें कमलेश सिंह राजपूत के घर दो गाड़ियों में सवार होगा 6 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे है जो लगातार कमलेश सिंह राजपूत से पूछताछ कर रहे हैं आपको बता दे की कमलेश सिंह राजपूत पटवारी संघ के प्रदेश पदाधिकारी होने के साथ-साथ पूर्व में पटवारी भी रहे हैं फिलहाल दोनों ही स्थान पर ईडी की छापे मार कार्रवाई जारी है.0
0
Report
खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह खेल मैदान बदहाल खिलाड़ियों का भविष्य खतरे में
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। जिस मैदान से जिले के खिलाड़ियों के भविष्य की उड़ान भरनी चाहिए, वही आज बदहाली की कहानी बयां कर रहा है। जिले के एकमात्र प्रमुख राजा फतेह सिंह खेल मैदान की हालत इन दिनों बेहद खराब है। मैदान में खिलाड़ियों के लिए न तो चेंजिंग रूम की सुविधा है और न ही पर्याप्त वॉशरूम। ऐसे में अभ्यास करने पहुंचे खिलाड़ियों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शारीरिक तैयारी कर रहे युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैदान की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे नजर आ रहे हैं। फुटबॉल खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए ये गड्ढे किसी खतरे से कम नहीं हैं। दौड़ और अभ्यास के दौरान खिलाड़ी कई बार असंतुलित होकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं पुलिस, सेना और अन्य सरकारी सेवाओं की शारीरिक परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी मैदान की खराब सतह बड़ी परेशानी बनी हुई है। मैदान या चारागाह? बरसात के दिनों में स्थिति और बदतर हो जाती है। मैदान में पानी और कीचड़ के बीच मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। कई हिस्से ऐसे नजर आते हैं, मानो खेल मैदान नहीं बल्कि मवेशियों का चारागाह हो। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए पर्याप्त जगह तक नहीं मिल पाती। इतना ही नहीं, मैदान में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। जगह-जगह शराब की खाली बोतलें और कचरा पड़ा दिखाई देता है। शाम के समय मैदान का माहौल खिलाड़ियों के लिए असहज हो जाता है। स्थानीय खिलाड़ियों का कहना है कि खेल मैदान किसी भी क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने का सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव प्रतिभाओं के रास्ते में बाधा बन रहा है। खिलाड़ियों ने नगर पालिका प्रशासन से मैदान का समतलीकरण, गड्ढों की मरम्मत, साफ-सफाई, वॉशरूम, चेंजिंग रूम और सुरक्षा की व्यवस्था कराने की मांग की है। अब सवाल यह है कि जिस मैदान में जिले के खिलाड़ी अपने भविष्य की तैयारी करते हैं, उसे आखिर कब तक बदहाली के भरोसे छोड़ा जाएगा?0
0
Report
Advertisement
मुरैना जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक का मानवीय चेहरा, दिव्यांग महिलाओं की शिकायत पर कार्रवाई की मांग
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना- जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक का मानवीय चेहरा, जनसुनवाई में आई दो दिव्यांग महिलाओं को सुनने सीढ़ियां पर बैठे पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, दिव्यांग महिलाओं ने जानलेवा हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग,ऑफिस में बैठकर जनसुनवाई कर रहे थे पुलिस अधीक्षक, लेकिन जब दिव्यांग महिलाओं को देखा तो बाहर आकर सुनाने लगे महिलाओं की फरियाद...0
0
Report
उज्जैन: केड़ीगेट चौराहा पर मस्जिद तोड़ने की कार्रवाई, सिंहस्थ 2028 के तहत चौड़ीकरण जारी
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के केड़ीगेट चौराहा पर बोहरा समाज की मस्जिद पर चला बुल्डोजर, कमरुबाग मस्जिद को तोड़ा जा रहा है, सिंहस्थ 2028 के तहत शहर के प्रमुख मार्ग व चौराहा चौड़ीकरण का कार्य जारी, चौड़ीकरण के तहत मन्दिर मस्जिद व दरगाह को हटाने का कार्य लगातार जारी, कार्यवाही में दो बुल्डोजर, नगर निगम व पुलिस प्रशासन का अमला तैनात0
0
Report
मुख्यमंत्री यादव का राहुल गांधी दौरे पर तंज, दिल्ली सरकार पर निशाना
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का राहुल गांधी के दौरे पर कसा तंज लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कहां हम इंतजार कर रहे हैं राहुल गांधी का मध्य प्रदेश में स्वागत है आप अपनी अतीत को याद कीजिए दिल्ली में आपने सरकारे चलवाई माफी मांगने के लिए राज्य आपका इंतजार कर रहा है0
0
Report
Advertisement
कटिहार में CO सोनू भगत पर हमला, डीएम ने तीन सदस्यीय जांच गठित की
Katihar, Bihar:कटिहार वीडियो वायरल ब्रेकिंग -- सीओ की हुई कुटाई, डीएम ने दिया जांच का आदेश जी मीडिया इस वायरल वीडियो का पुष्टि नहीं करता सीओ का पहली कुटाई सीजीपी छात्र आंदोलन में, अब अपने कर्मचारी ने ही की कुटाई सोनू भगत सीओ का तीसरा कार्यकाल है अंचलाधिकारी के रूप में दबी जवान से पैसे का लेनदेन और गलत काम करवाने की आरोप लगाने की बात की जा रही है, जी मीडिया इसकी पुष्टि नहीं करता है सांसद तारिक अनवर ने कहा जिला प्रशासन इस पर अपनी जांच करें और हमारी भी कमेटी, इस पर जांच करेगी सीसीटीवी वीडियो वायरल, डीएम ने तीन सदस्यीय जांच की ओर घटना के बाद कार्यालय में बढ़ा तनाव कटिहार सदर अंचल कार्यालय में सीओ सोनू भगत को अंचल कर्मी संजय वर्मा ने उनके कार्यालय कक्ष में ही घुसकर पीट दिया । मारपीट का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है । घटना के बाद कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी ने जांच का आदेश दिया है। इस मारपीट का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज में कार्यालय के अंदर सीओ और अंचलकर्मी प्रधान लिपिक संजय वर्मा के बीच विवाद व हाथापाई होता दिखाई दे रहा है। इसके बाद प्रधान पर भी प्रहार किया रहा है । घटना 30 अगस्त की है। घटना की गंभीरता इसलिए भी बढ़ गई है कि सीओ सोनू भगत पहले से ही आंख की चोट से परेशान थे । ड्यूटी पर लौटने के कुछ वायरल सीसीटीवी फुटेज में दोनों के बीच कुछ देर तक विवाद होता नजर आ रहा है। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह अपुष्ट है । मामला कार्यालय के कार्य या किसी आदेश या अन्य किसी विवाद से जुड़ा था, इसकी पुष्टि तीन सदस्य टीम की जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद सदर अंचल कार्यालय में तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की बात सामने आई है। सरकारी कार्यालय के अंदर अधिकारी और कर्मी के बीच विवाद तथा कथित मारपीट ने कार्यालयी अनुशासन और कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम आशुतोष द्विवेदी ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच टीम पूरे घटनाक्रम की पड़ताल करेगी। सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ संबंधित अधिकारी और कर्मियों के बयान भी लिए जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी । वहीं कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने इस तरह की घटना पर दुख व्यक्त किया है और कहा कि जिला प्रशासन से इसकी जांच जल्दी करवाने का आग्रह करेंगे और हमारी भी कमेटी इस तरह की जांच को परिणाम देगा और जो भी दूध का दूध होगा उसे स्पष्ट करेगा ।0
0
Report
BSF जवान पुल से गिरकर मौत, रेलिंग नहीं होने से बड़ा हादसा
Fazilka, Punjab:गांव नूरशाह के पास ड्रेन के ब्रिज पर नाकाबंदी कर चेकिंग कर रहे BSF के एक जवान की पुल से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब जवान एक वाहन को रोककर उसकी चेकिंग कर रहा था। ब्रिज की एक तरफ रेलिंग न होने के कारण जवान अचानक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद BSF के साथी जवान उसे तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। गांव निवासी जगीर सिंह ने बताया कि गांव के पास ड्रेन के ऊपर बने ब्रिज की एक तरफ लंबे समय से रेलिंग नहीं है। इस कारण यहां हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन और सरकार से ब्रिज पर रेलिंग लगाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जगीर सिंह के मुताबिक, BSF के जवान ब्रिज पर नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक वाहन को रोककर चेकिंग करते समय BSF का जवान रेलिंग न होने के कारण पुल से नीचे गिर गया। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि अब वे एकजुट होकर प्रशासन और विधायक से मुलाकात करेंगे और ब्रिज की मरम्मत करवाने तथा रेलिंग लगाने की मांग रखेंगे, ताकि भविष्य में इस तरह का हादसा दोबारा न हो। मोगा का रहने वाला था मृतक जवान मृतक BSF जवान की पहचान लक्खा सिंह निवासी मोगा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह BSF की 19वीं बटालियन में ASI के पद पर तैनात था। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीक ने बताया कि बीती रात BSF के जवान एक व्यक्ति का शव अस्पताल लेकर पहुंचे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस को भी मामले की सूचना दी जा रही है।0
0
Report
बारिश-प्रभावित अल्मोड़ा में दीवार गिरने से नेपाली मजदूरों समेत पांच की मौत
Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा के धार की तूनी में दीवार ढहने से दो नेपाली मजदूरों की दबने से मौत जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। हवालबाग के उज्यूड़ा गांव में मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, अल्मोड़ा में दीवार गिरने से दो नेपाली मजदूरों की जान चली गई। जिले में सुबह से अब तक बारिश और आपदा की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। भारी बारिश के चलते दर्जनों सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि कई घरों में मलबा घुस गया है। प्रशासन, आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।0
0
Report
Advertisement
जयपुर ज्वेलरी चोरी: किन्नर-महिला ने बातों में उलझाकर लाखों की सोने की ज्वेलरी चुराई
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बातों में उलझाकर लाखों की ज्वेलरी की पार करने का मामला बजाज नगर थाना इलाके की एक ज्वेलरी शॉप की घटना किन्नर और एक महिला आई थी ज्वेलरी खरीदने, ज्वेलरी देखते समय ज्वेलर को बातों में उलझाया, सोने के टॉप्स और अंगूठी पर किया हाथ साफ, पीड़ित रामराज गोयल ने बजाज नगर थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट सीसीटीवी के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है पुलिस0
0
Report
उत्तराखंड में भारी बारिश से सड़क बाधित; मसूरी रोड पर भूस्खलन से मार्ग बंद
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश हो रही जिससे कई जगह सड़क बाधित हो रही हैं। देहरादून मसूरी रोड में भी लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की वजह से कई बार सड़क बातचीत हो रही है। देहरादून मसूरी हाइवे के पानी वाला बैंड पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। देर रात से सुबह तक मसूरी रोड भूस्खलन के चलते बंद रहा। हालांकि अब छोटी गाड़ियों के लिए सड़क को खोल दिया गया है वॉक थ्रू मसूरी हाइवे दिखाते हुए0
0
Report
नाशिक के कळवण से आदिवासी मोर्चे की विशाल रैली रवाना
Nashik, Maharashtra:नाशिकच्या कळवणमधून हजारो आदिवासी बांधवांचा मोर्चा नाशिकच्या दिशेने रवाना आदिवासी भवनावर काढण्यात येणाऱ्या आदिवासी उलगुलान मोर्चासाठी नाशिकच्या आदिवासी बहुल कळवण तालुक्यातील अभोणा, नांदूरी, कनाशी, हजरोच्या संख्येने आदिवासी बांधव नाशिककडे रवाना झाले.0
0
Report
Advertisement
कौशाम्बी के पाटाखा गोदाम विस्फोट: बचाव राहत जारी, कई घरों में दरार, कर्मचारी लापता
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशाम्बी में कल हुए पाटाखा गोदाम विस्फोट के बाद आज भी मौके पर बचाव राहत कार्य जारी है. विस्फोट के बाद कई लोगों के घरों में दरार आई है जबकि बुंदी बनाने की एक कंपनी के अभी भी कई कर्मचारी लापता है.0
0
Report
मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में मारपीट के बाद टीपू मिश्रा के खिलाफ विरोध, बाजार बंद
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज के थाना चौक पर सोमवार को एक व्यवसाई सौरभ कुमार से मारपीट के बाद उदाकिशुनगंज नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि टीपू मिश्रा के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, विरोध में व्यवसायियों ने बाजार किया बंद।0
0
Report
दीवार फांदकर इंटर कॉलेज पहुंचे राजस्व मंत्री सुरेंद्र दिलेर, परिसर की बदहाली पर बजट जवाब
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग दीवार फांदकर इंटर कॉलेज में घुसे राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर , सालपुर के सरकारी इंटर कॉलेज की हकीकत देखने पहुंचे राजस्व राज मंत्री सुरेंद्र दिलेर, इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर राजस्व राज्य मंत्री को मिला ताला, इंटर कॉलेज की हकीकत जानने के लिए राजस्व राज्य मंत्री दीवार फांदकर कॉलेज पर सर में पहुंचे, कॉलेज परिसर में बने पांच कमरों की राजस्व राज्य मंत्री को मिली छत गायब, कॉलेज परिसर की चार दिवारी टूटी हुई और छात्रों के लिए शौचालय तक कि नहीं थी व्यवस्था, कॉलेज परिसर में अव्यवस्था देख राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर का चढ़ा पारा, राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने प्रिंसिपल और डीआईओएस से कॉलेज में पिछले 10 वर्षों में हुए कार्य पर बजट खर्च का हिसाब मांगा, रविवार को अचानक कॉलेज में निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर, रविवार होने के चलते इंटर कॉलेज मिला था बंद,0
0
Report
Advertisement
