Gonda: बेसिक शिक्षा परिषद की योजना, मेधावी बच्चों के लिए शैक्षिक भ्रमण
Gonda, Uttar Pradesh:प्रदेश के प्रत्येक विकास खंड से उच्च प्राथमिक स्तर के मेधावी बच्चों के लिए शैक्षिक भ्रमण कराने की योजना बनाई गई है। झंझरी विकास खंड से डॉ. समय प्रकाश पाठक के निर्देश पर, शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल तेजेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में एनडी कृषि विश्वविद्यालय, कुमार गंज, फैजाबाद गया। इस भ्रमण में बच्चों को कृषि विषय की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
