271502
Gonda: विद्या की देवी कर्नलगंज के सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य रूप से मना बसंत पंचमी पर्व
Colonelganj, Uttar Pradesh:कर्नलगंज के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर में **मां सरस्वती की पूजा, हवन और यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करनैलगंज नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती रामलली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय में पूजा और महायज्ञ संपन्न हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कवर्धा में अधेड़ की मौत के बाद हंगामा, महिला दुकानदार पर हत्या का आरोप
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा में अधेड़ की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, परिजनों ने महिला दुकानदार पर हत्या का आरोप, थाने में किया हंगामा कवर्धा। शहर के मिनीमाता चौक में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों ने एक महिला दुकानदार पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में कवर्धा कोतवाली थाना पहुंच गए और महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। जानकारी के मुताबिक, ग्राम रेंगाखार निवासी दिनेश वाचकर किसी काम से कवर्धा आया था। इसी दौरान मिनीमाता चौक स्थित एक महिला की दुकान पर सामान खरीदने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महिला ने प्लास्टिक की कुर्सी उठाकर अधेड़ पर हमला कर दिया। कुछ देर बाद दिनेश अचानक मूर्छित होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और थाने पहुंचकर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। फिलहाल पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
संभल में डिजिटल स्व-गणना महाअभियान का शुभारम्भ
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल डेट 16/11/2026 संभल । जनपद में डिजिटल स्व-गणना का महाअभियान शुरू । माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने डिजिटल स्व - गणना कर महा अभियान का शुभारंभ किया । उपजिलाधिकारी आशुतोष तिवारी ने टीम के साथ माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के चंदौसी आवास पर पहुंचकर शिक्षा मंत्री को डिजिटल स्व गणना की प्रक्रिया की जानकारी दी । 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा डिजिटल स्व गणना का महा अभियान । माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी डिजिटल स्व -गणना की सराहना की ...आम जन से स्व गणना के कार्य में सहयोग की अपील की । बाइट गुलाब देवी माध्यमिक शिक्षा मंत्री0
0
Report
IRDAI के प्रस्तावित बदलावों के विरोध में गुरुग्राम के बीमा एजेंटों ने प्रदर्शन किया
Gurugram, Haryana:IRDAI के प्रस्तावित बदलावों के खिलाफ गुरुग्राम में बीमा एजेंटों का प्रदर्शन. कमीशन की सीमा तय करने के प्रस्ताव पर एजेंटों में नाराज़गी. नए नियमों से लाखों बीमा एजेंटों की आजीविका प्रभावित होने की आशंका. बीमा एजेंटों ने प्रस्तावित बदलावों पर पुनर्विचार की मांग उठाई. कमीशन और रोजगार पर असर को लेकर नियामक के फैसले का विरोध. बीमा क्षेत्र में प्रस्तावित सुधारों के खिलाफ एजेंटों ने जताई चिंता. IRDAI के नए प्रस्तावों को लेकर बीमा एजेंटों ने खोला मोर्चा. गुरुग्राम के सेक्टर 59 में आज बीमा एजेंट्स की तरफ से प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन कर रहे एजेंटों ने प्रस्तावित नियमों पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि इससे बीमा क्षेत्र से जुड़े लाखों एजेंटों की आजीविका प्रभावित हो सकती है. एजेंटों का कहना है कि कमीशन की सीमा तय करने और बीमा वितरण व्यवस्था में बदलाव से उनके काम और आय पर सीधा असर पड़ेगा. एजेंटों ने आशंका जताई कि यदि प्रस्ताव मौजूदा स्वरूप में लागू होते हैं तो बीमा क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी प्रभावित हो सकते हैं.0
0
Report
Advertisement
वाराणसी: काशी में छठ महापर्व की भव्य छटा, शूलटंकेश्वर घाट पर व्रती महिलाओं ने दिया सूर्य को अर्घ्य
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की अद्भुत छटा देखने को मिली। रोहनिया थाना क्षेत्र के शूलटंकेश्वर घाट पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और श्रद्धा के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना कर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं अपने परिजनों के साथ गंगा घाट पर पहुंचीं। उन्होंने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु, अच्छे जीवन और खुशहाली की कामना की। छठ महापर्व को लेकर सुबह से ही घाट पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से बांस के सूप-डलिया में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री सजाकर छठी मैया की आराधना की। पूजन के दौरान छठी मैया के जयकारों से पूरा घाट गूंज उठा। यह पर्व सूर्य उपासना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और परिवार की मंगल कामना का प्रतीक माना जाता है। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा और रोहनिया थानाध्यक्ष राजू सिंह अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एनडीआरएफ की टीम भी पूरी मुस्तैदी से निगरानी करती रही, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। घाट पर बैरिकेटिंग की गई थी, जिससे श्रद्धालु निर्धारित सुरक्षित सीमा के भीतर रहकर पूजन-अर्चन कर सकें। महिलाओं की सुविधा और निजता को ध्यान में रखते हुए घाट पर कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की गई थी। प्रशासनिक टीम और सुरक्षाकर्मी लगातार सतर्क नजर आए। आस्था, परंपरा और सुरक्षा के संगम के बीच घाट पर छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।0
0
Report
राजनगर स्कूल के अतिथि शिक्षक विवाद पर FIR, तीन थानों की जांच शुरू
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में अतिथि शिक्षकों को लेकर हुए विवाद ने अब पुलिस विभाग के भीतर हलचल मचा दी है. कोर्ट के आदेश पर तीन तत्कालीन थाना प्रभारियों के खिलाफ एसपी ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. जांच की जिम्मेदारी स्थानीय खजुराहो SDOP को सौंपी गई है. मामला अतिथि शिक्षक की नियुक्ति और उनके भुगतान से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि अतिथि शिक्षक रखे गए थे या नहीं रखे गए थे, और उन्हें भुगतान हुआ था या नहीं हुआ था, इसी को लेकर विभागीय जांच हुई थी. इसके बाद कोर्ट में आवेदन दिया गया, जिस पर कोर्ट के संज्ञान के बाद साल 2024 में FIR दर्ज करने के आदेश दिये गये थे, अब कोर्ट से एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें उस दौरान पदस्थ रहे लोगों ने कोर्ट के समक्ष क्या-क्या जानकारी प्रस्तुत की थी, उसकी वस्तुस्थिति पत्रिका मंगवाई गई है. इससे यह साफ हो सकेगा कि जांच किस दिशा में गई और कहां लापरवाही बरती गई. एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि इस मामले में स्थानीय SDOP को जांच के लिए निर्देशित किया गया है, क्योंकि संबंधित थाना प्रभारी और विवेचकों की जिम्मेदारी इसमें तय की जाएगी. अगर जांच में लापरवाही सामने आती है, तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
टोंक के मालपुरा में मतदाताओं की भारी लाइन, पुलिस व्यवस्थाओं में जुटी
Tonk, Rajasthan:टोंक के मालपुरा के मालपुरा से बड़ी खबर. टोरडी गांव में मतदाताओं की लगी लंबी-लंबी लाइनें. मतदान पार्टियों की ओर से धीमी गति से कार्य करने के चलते दो से तीन घंटे में आ रहा है मतदाताओं का मतदान करने का नंबर. मतदाता हो रहे खासे परेशान. मतदान के प्रति सभी मतदाताओं में दिखाई दे रहा है जबरदस्त उत्साह. मालपुरा थाना प्रभारी चेनाराम बेडा मय दलबल के जुटे हुए हैं व्यवस्थाओं में. मतदान केंद्र के बाहर भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को करनी पड़ रही है मशक्कत.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-लखनऊ से इंदौर आए मोबाइल चोर गिरफ्तार; 6 मोबाइल बरामद
Indore, Madhya Pradesh:दिल्ली और लखनऊ से इंदौर आए थे मोबाइल चोरी करने वाले बदमाश खजराना पुलिस ने C-21 एस्टेट ग्राउंड से दो अंतरराज्यीय आरोपियों को किया गिरफ्तार गोल्ड और सिल्वर पास लेकर कॉन्सर्ट में की थी एंट्री भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करते थे लोगों के मोबाइल आरोपियों के कब्जे से 3 आईफोन और 3 सैमसंग समेत कुल 6 मोबाइल बरामद गिरफ्तार आरोपी नाजिम दिल्ली और सुरेंद्र लखनऊ का निवासी पुलिस अन्य साथियों और अंतरराज्यीय नेटवर्क के संबंध में कर रही पूछताछ0
0
Report
हनुमानगढ़ पंचायत चुनाव 2026: दोपहर 1 बजे तक 49.31% मतदान
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : पंचायतीराज चुनाव-2026 में दोपहर 1 बजे तक जिले में 49.31 प्रतिशत मतदान दर्ज, चौथे चरण में जिले की 120 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी, मतदान प्रतिशत में रावतसर सबसे आगे, दोपहर 1 बजे तक 51.24 प्रतिशत हुआ मतदान, टिब्बी में 49.90%, संगरिया में 49.14% और hanumangarh town में 47.14% मतदान, जिले की चार पंचायत समितियों में लोकतंत्र का उत्सव जारी, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह0
0
Report
जयपुर में तीन दिवसीय तब्लीगी जमात इज्तेमे का समापन, दुआ में अमन मांगा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजधानी जयपुर में तीन दिवसीय तब्लीगी जमात इज्तेमे का समापन कर्बला मैदान में सामूहिक दुआ के साथ संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन इज्तेमे के आखिरी दिन विशेष दुआ का हुआ आयोजन खुदा की बारगाह में अमन-चैन और खुशहाली के लिए उठे हजारों हाथ देश-दुनिया में अमन, तरक्की और भाईचारे के लिए मांगी गई दुआ तीन दिनों तक चला दीन और इस्लामी शिक्षाओं का संदेश उलेमाओं ने नमाज की पाबंदी और नेक रास्ते पर चलने की दी नसीहत बुराइयों से दूर रहने और अच्छे अखलाक अपनाने का दिया संदेश समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और इंसानियत को बढ़ावा देने की अपील बड़ी संख्या में लोगों ने इज्तिमे में Shिरकत कर हासिल की दीन की जानकारी तीन दिवसीय आयोजन में पार्किंग और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं ने संभाली सामूहिक दुआ के साथ तीन दिनों से जारी धार्मिक गतिविधियों का हुआ समापन0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव: धीमे लेकिन शांतिपूर्ण मतदान के साथ गांव-गांव में Women मंगल गीत के बीच मतदान
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह क्षेत्र के गांवों मैं गांव की सरकार बनाने के लिए सरपंच पंच मतदान केदो पर मतदाताओं की कतारें लगी। धीमी गति से चल रहा है मतदान मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं वहीं महिलाएं मंगल गीत गाते मतदान केंद्र पहुंच रही है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए निर्वाचन विभाग के सेक्टर अधिकारी और पुलिस अधिकारी लगातार गस्त कर रहे हैं। झाडली ग्राम पंचायत में बूथ नंबर 22 पर कार्यरत धनराज शर्मा पीईओ प्रथम की बिगड़ी तबीयत मौके पर पहुंचे चिकित्सा कर्मी ने उपचार करवाया। एक बजे तक ग्राम पंचायत बागड़ी मैं 53.14 प्रतिशत झाड़ली ग्राम पंचायत में 32.37 प्रतिशत कटली ग्राम पंचायत में 40.34 प्रतिशत लाम्या जुनरदार ग्राम पंचायत में 33.16 प्रतिशत, मोरला ग्राम पंचायत में 42.70 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला संवाददाता भूपेंद्र सिंह इनफॉर्मर भेरूलाल साहू0
0
Report
इंदौर के नए जिलाध्यक्ष अजय पवार की आभार यात्रा जोरदार शुरू
Indore, Madhya Pradesh:भारतीय जनता युवा मोर्चा इंदौर ग्रामीण के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजय सिंह पवार के नेतृत्व में नियुक्ति के बाद आभार यात्रा इंदौर के लसूड़िया से कार्यक्रम स्थल मांगलिया तक बड़े शक्ति प्रदर्शन के साथ निकली। कई वाहनों के काफिले और हजारों युवाओं की सहभागिता ने जिले के युवा मोर्चा में अजय सिंह पवार के साथ देखने को मिले यह युवा शंखनाद आभार यात्रा एवं युवा समागम मुरली गार्डन, मांगलिया (हाट मैदान) में आयोजित हुआ। इसके पूर्व लसूड़िया से निकली आभार यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। कारों का लंबा काफिला बाइक रैली और युवाओं का जोश देखने मिला ओर विभिन्न मंचों से स्वागत हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर ललवानी, विधायक उषा ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा जीतू जिराती सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहें। जिलाध्यक्ष अजय सिंह पवार ने कहा कि एकजुट होकर युवा शक्ति का परिचय दें और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं समर्पण को मजबूत बनाएं। यह युवा शंखनाद, युवा शक्ति के राष्ट्र निर्माण के संकल्प का शंखनाद है। भाजपा की रीति-नीति के अनुसार संगठन ही शक्ति है, और युवा ही संगठन की रीढ़ हैं।0
0
Report
पटना के शास्त्री नगर में मंत्री संजय टाइगर के घर चोरी, CCTV से सुराग
Patna, Bihar:पटना में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब आम तो आम मंत्रियों के निजी आवास भी सुरक्षित नहीं बचे हैं. ताजा मामला पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी का है, जहां बिहार सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के आवास को चोरों ने अपना निशाना बनाया. इस बड़ी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. पटना के शास्त्री नगर स्थित AG कॉलोनी स्थित बी 20 मकान नंबर बिहार के हायर एजुकेशन मंत्री संजय टाइगर के आवास में शनिवार की रात भीषण चोरी की वारदात हुई. छठ पूजा पर मंत्री के तीन भाई पटना के एजी कालोनी स्थित अपने मकान में ताला बंद कर भोजपुर पैत्रिक गाँव गया तो चोरों ने मकान के 8 कमरों से जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. पूरी घटना CCTV में कैद हो गयी है . अब पटना के शास्त्री नगर थाना पुलिस CCTV के आधार पर चोरों को तलाश रही है. यह मकान बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर का है . मकान में चार फ़्लैट हैं जिनमे एक फ़्लैट मंत्री संजय टाइगर का है . इस मकान में संजय टाइगर के तीन भाई बांकि के तीन फ़्लैट में रहते हैं . मंत्री के भाई विजय सिंह ने ZEE MEDIA को बताया की शनिवार को छठ में शामिल होने सभी लोग गाँव गए और फ्लैट की चाभी पड़ोस में दे गए . इसी बीच रविवार को पडोसी ने बताया की उनके मकान का ताला खुला हुआ है . यह सुनते ही मंत्री के भाई विजय सिंह भागे भागे पटना मकान पर पहुंचे तो देखा की चोरों ने उनके दो मंजिला मकान के सभी फ्लैटों को निशाना बनाया है . चोरों ने कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर उसमें रखे 600 ग्राम के करीब सोना और दो किलो चांदी के साथ करीब 7 लाख नकदी और कई अन्य कीमती सामान चुरा लिए है.0
0
Report
Advertisement
कलेक्टर अंकित अस्थाना ने जिला ट्रामा सेंटर का औचक निरीक्षण कर सुधार के संकेत दिए
Singrauli, Madhya Pradesh:कलेक्टर अंकित अस्थाना का जिला ट्रामा सेंटर में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा.... समय पर अस्पताल नहीं पहुंचीं दो महिला डॉक्टर, कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस.... ओपीडी में डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति और मरीजों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश... पहली बार निरीक्षण में मिली कमियों के मुकाबले इस बार सफाई और व्यवस्थाओं में हुआ सुधार.... निजी अस्पतालों में मरीजों को रेफर करने के मामले पर कलेक्टर सख्त, प्राइवेट एंबुलेंस की अस्पताल परिसर में एंट्री पर लगाई रोक.... अस्पताल की बाकी कमियों को जिला स्वास्थ्य समिति की आगामी बैठक में रखकर सुधारने की तैयारी....0
0
Report
उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए तीन ब्रिज बनेंगे, गुणवत्ता और समय पर निरीक्षण
Ujjain, Madhya Pradesh:निर्धारित समय में काम पूरा करने और निर्माण की गुणवत्ता का ध्यान रखने के दिए निर्देश उज्जैन। सिंहस्थ-2028 को देखते हुए शहर में आने-जाने की सुविधा बेहतर बनाने के लिए नए ब्रिज बनाए जा रहे हैं। सोमवार को संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने तीन निर्माणाधीन ब्रिज का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लालपुर-मक्सी मार्ग पर बन रहे अतिरिक्त रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), मक्सी रोड पर आईटीआई के सामने बन रहे टू-लेन अतिरिक्त आरओबी और इंदौर रोड पर तपोभूमि से हामूखेड़ी मार्ग के बीच शिप्रा नदी पर बन रहे पुल का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता भी देखी। संभागायुक्त आशीष सिंह ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी ब्रिज का काम तय समय सीमा में और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।0
0
Report
गंगानगर से बड़ी खबर: ट्रेन उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर से बड़ी खबर रामसिंहपुर इलाके में ट्रेन को उड़ाने की साजिश का मामला जांच अधिकारी आईपीएस नितिन चौधरी मामलों को लेकर पंहुचे घटनास्थल पर घटनास्थल पर दोनों आरोपियों से करवा रहे है तस्दीक मामले में रिमांड के दौरान गिरफ्तार मास्टरमाइंड महकदीप कौर उगल रही है बड़े राज एसपी हरिशंकर प्रोबेशनर आईपीएस नितिन चौधरी मास्टरमाइंड महकदीप कौर व उसके प्रेमी देवेंद्र सिंह से कर रहे है पूछताछ पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपी कर रहे है बड़े खुलासे 10 दिनों की पुलिस रिमांड पर है दोनों आरोपी0
0
Report
Advertisement
