271003
Gonda- जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Gonda, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मालवीय नगर गोंडा के बच्चों ने लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय चौराहे से गुरुनानक चौक तक मानव श्रृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा हेतु सभी को जागरूक किया ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीमकथाना में अवैध कोयला परिवहन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधान सभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर पाटन तिराहे पर पाटन वन विभाग की बड़ी कार्रवाई। अवैध कोयले से भरी पिकअप जब्त। नाकाबंदी के दौरान वाहन की जांच में मिला कोयला। परिवहन संबंधी आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर की गई कार्रवाई। क्षेत्रीय वन अधिकारी रवि सिंह भाटी के नेतृत्व में कार्रवाई, टीम रही मौजूद। सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके में पाटन तिराहे पर वन विभाग की टीम ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोयले से भरी एक पिकअप को जब्त किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी रवि सिंह भाटी के नेतृत्व में टीम ने नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच की। इस दौरान एक पिकअप में कोयला भरा हुआ मिला। वाहन चालक की ओर से कोयले के परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वन विभाग की टीम ने पिकअप को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में फॉरेस्टर जगदीश शर्मा, रामकुमार गुर्जर, सहायक वनपाल रामकिशोर व रतीराम तथा वनरक्षक अजय कुमार, कृष्ण सिंह और बाबूलाल शामिल रहे। वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध परिवहन पर निगरानी का संदेश दिया गया।0
0
Report
झांसी में नकली सिगरेट बनाने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश, दो करोड़ का माल बरामद
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी में नामी सिगरेट ब्रांड के नाम पर नकली सिगरेट बनाने और बाजार में खपाने के बड़े खेल का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नवाबाद थाना पुलिस ने एक गोदाम और फैक्ट्री पर छापा मारकर करीब दो करोड़ रुपये कीमत का नकली माल, सिगरेट बनाने वाली मशीनें और पैकेजिंग सामग्री बरामद की है। मौके से 63 वर्षीय श्रीनिवास मिश्रा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करके पुलिस न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है वी/ओ.1- झांसी के एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि आईटीसी लिमिटेड के प्रतिनिधि ऋषू मिश्रा की शिकायत पर नवाबाद थाना पुलिस ने गुमानावारा पिछोर स्थित महाराणा प्रताप नगर के एक गोदाम और फैक्ट्री में छापेमारी की कार्रवाई की। यहां सिगरेट निर्माण का काम चलता मिला। फैक्ट्री में गोल्ड फ्लेक, विल्स फ्लेक और रॉयल स्कॉट जैसे बड़े ब्रांड के नाम पर नकली सिगरेट तैयार की जा रही थी। पुलिस ने मौके से श्रीनिवास मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के अटवा बंथर गांव का रहने वाला है, फैक्ट्री में सिगरेट बनाने वाली तीन बड़ी मशीनें चालू हालत में लगी थीं। मजदूर खुली तंबाकू का इस्तेमाल कर सिगरेट तैयार कर रहे थे। तैयार सिगरेट को नामी ब्रांड की पहचान देने के लिए उनके रैपर और पैकेजिंग सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। वी/ओ.2- पुलिस की छापेमारी में गोदाम और फैक्ट्री से तंबाकू के कुल 96 बोरे बरामद किए गए। इनमें से 15 बोरे गोदाम और 81 बोरे फैक्ट्री में रखे थे। इसके अलावा गोल्ड फ्लेक की खाली पैकेजिंग सामग्री की 44 पेटियां, 45 पीसीडी फिल्टर रोल, आउटर रोल पेपर की 15 बोरियां और विल्स फ्लेक के 18 रोल पेपर मिले। सिगरेट निर्माण में इस्तेमाल होने वाली फिल्टर बड्, रैपर के रोल और अन्य सामग्री भी जब्त की गई। पुलिस ने तीन बड़ी मशीनों के साथ एक टेपिंग मशीन भी बरामद की है। जब्त माल, कच्चे माल, मशीनरी और पैकेजिंग सामग्री की कुल कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। पुलिस के अनुसार श्रीनिवास मिश्रा शनिवार और रविवार को फैक्ट्री में काम करवाने आता था और झांसी समेत आसपास के जिलों में बाकी दिनों में नकली सिगरेट की सप्लाई करता था। पुलिस अब नेटवर्क की जांच कर रही है।0
0
Report
हाथरस में शराबी ने खंभे पर चढ़कर मचाया हड़कंप
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में शराबी ने काटा बवाल 30 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ा शराबी शराबी की हरकत से गांव में मचा हड़कंप पुलिस और ग्रामीणों ने समझाने में की मशक्कत नशा उतरने के बाद खंभे से उतरा शख्स हाथरस के सासनी क्षेत्र के नगला सुखा गांव में सोमवार को शराब के नशे में धुत दिनेश तिवारी करीब 30 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया... जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया... सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस मौके पर पहुँच गए... पुलिस और ग्रामीणों ने काफी सूझबूझ और समझाइश से काम लिया, जिसके बाद नशा उतरने पर व्यक्ति सुरक्षित नीचे उतर आया.... पुलिस ने उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है...0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर सीकर में आरएसएस के पथ संचलन का शानदार समापन, पुष्प वर्षा से स्वागत
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर, राष्टïय स्वयं सेवक संघ की ओर से सोमवार सांय कस्बे के प्रमुख रास्तों से पथ संचलन निकाला गया। इस मौके पर फतेहपुर खण्ड में राष्टïय स्वयं सेवक संघ की ओर से शस्त्र पूजन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पथ संचलन कस्बे के गढ परिसर से शुरू हुआ जो गढ परिसर से होता हुआ लक्ष्मीनाथ मंदिर मार्ग से राजकीय नेवटिया स्कूल के सामने से ठलवा आश्रम से आगे पुराने सनिमा हॉल से बावडी गेट एवं आशाराम मंदिर से होता हुआ सिटी सेन्टर से सब्जी मण्डी से गढ परिसर पहुंचा जहा प्रार्थना के बाद पथ संचलन का समापन किया गया। इस अवसर पर पथ संचलन का कस्बे के प्रमुख मार्गो पर जगह जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।0
0
Report
नीमच RTO बैरियर पर मारपीट-आगजनी के बाद चक्काजाम, भारी जाम
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। दशहरा से ठीक एक दिन पहले नयागांव आरटीओ बैरियर पर चेकिंग के दौरान ट्रक चालक के साथ कथित मारपीट और अभद्रता के बाद भारी हंगामा हो गया। आक्रोशित चालकों ने अवैध वसूली और मनमानी के खिलाफ सड़क पर चक्काजाम कर दिया तथा बैरियर परिसर में बनी आरटीओ की एक गुमटी में आग लगा दी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस उग्र प्रदर्शन और आगजनी के कारण नीमच-मऊ और नसीराबाद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्री और वाहन चालक भीषण जाम में फंसे रहे। हालात बिगड़ते देख आरटीओ बैरियर पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी मौके से भाग गए। वही पुलिस मौके पर पहुँच कर जाम खुलवाने के प्रयास कर रही है。0
0
Report
बारिश बावजूद 51 फीट रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण पुतलों के साथ विजयादशमी की तैयारी तेज
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर मालवा में कल हुई तेज बारिश ने रावण दहन कार्यक्रम के आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश से बचाने के लिए रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों पर ट्रांसपेरेंट बरसाती चढ़ाई गई है। जिला मुख्यालय पर इस बार 51 फीट ऊंचा रावण और 25-25 फीट ऊंचे मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले तैयार किए गए हैं। वीओ- बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार रावण का पुतला खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। रावण एक हाथ से तलवार चलाता नजर आएगा, वहीं उसकी आंखों की पलकें भी झपकेंगी। बारिश की आशंका को देखते हुए पुतलों पर वाटरप्रूफ कोटिंग भी की गई है।रावण दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। नगर पालिका परिषद ने आतिशबाजी की विशेष व्यवस्था की है, वहीं प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण, यातायात और पार्किंग के लिए अलग-अलग इंतजाम किए हैं। वीओ- रावण का पुतला बनाने के लिए आगरा से आए कारीगर कदीर अहमद पिछले 16 वर्षों से लगातार यहां आ रहे हैं। इस बार भी उन्होंने अपने साथियों के साथ एक महीने की मेहनत से पुतला तैयार किया है। इसके निर्माण में एक क्विंटल से अधिक कागज और करीब 600 बांस का इस्तेमाल किया गया है। बाइट — नीलेश पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बाइट — कमल मंडलोई, एसडीएम आगर मालवा बाइट — कदीर अहमद, कारीगर0
0
Report
Advertisement
बारूच के अंकलश्वर GIDC में आग, दमकल ने काबू पाया; किसी की हताहत नहीं
Bharuch, Gujarat:ભરૂચ ભરૂચની અંકલેશ્વર GIDCમાં ફરી એક વાર આગના બનાવથી દોડધામ ઓરિએન્ટ એરોમાં કેમિકલ કંપનીમાં आग फાટી نکلતા मचી नासભાગ ધુમાડાના ગોટેગોટા દૂર દૂર સુધી નજરે પડ્યા 2 ફાયર ફાયટરોએ આગ પર કાબુ મેળવ્યો સદનસીબે કોઈ જાનહાની નહીં0
0
Report
संत कबीर नगर में जिला बदर के आरोपी मुकेश यादव गिरफ्तार
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- संतकबीरनगर में पुलिस ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम में जिला बदर किए गए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त जिला बदर किए जाने के बावजूद चोरी- छिपे जिले की सीमा में निवास कर रहा था। अभियुक्त के खिलाफ महुली थाने में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, एससी-एसटी एक्ट सहित कई गम्भीर धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। जिले की महुली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जिला बदर अभियुक्त मुकेश यादव को कुशहवा गांव के पास से गिरफ्तार किया है। वह महुली थाना क्षेत्र के भैंसही गांव का रहने वाला है। अभियुक्त को प्रशासन द्वारा 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया गया था। इसके बाद भी वह लुक छिप कर जिले की सीमा में निवास कर रहा था।0
0
Report
सतनाम सिंह हत्या: दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने तलाशी के बाद हथियार भी बरामद
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग – सतनाम सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार स्थान – ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट–विजय आहूजा एंकर –नानकमत्ता के सिद्धानवदिया गांव में हुए सतनाम सिंह हत्याकांड के दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। वहीं, पुलिस चार अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पिछले दिनों नानकमत्ता के ग्राम सिद्धानवदिया में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान पथराव और फायरिंग की घटना सामने आई थी। इस घटना में गोली लगने से सतनाम सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के भाई सोनू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वही अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस ने साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करतें हुए दो नामजद आरोपियों कुलदीप सिंह उर्फ बंटी और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि मामले में नामजद लखविंदर सिंह उर्फ लक्की, कोमल सिंह, कमल सिंह और रमनदीप कौर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।0
0
Report
Advertisement
बहराइच के इंटरनेशनल चोर गैंग गिरफ्तार, नेपाल तक दायरा, 38 FIRs के सरगना गिरफ्तार
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, इंटरनेशनल चोरों का गैंग गिरफ्तार, भारत से लेकर नेपाल राष्ट्र तक फैला था इस चोर गैंग का कारोबार, गिरोह के मुख्य आका संभारी पर दर्ज है 38 से ज्यादा FIR, पुलिस मुठभेड़ में लँगड़ा हुआ गैंग का सरगना स्ट्रेचर पर गया कारागार, गिरोह के 3 अन्य सदस्य महेश चौहान,मोहित लाल,व अनिल विश्वकर्मा गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से बरामद हुआ लाखों के जेवरात,नगदी, व अर्टिगा कार, गिरफ्त में आये सभी बदमाशों का लंबा चौड़ा है आपराधिक इतिहास, गैंग का सरगना संभरी थाना खैरीघाट का है हिस्ट्रीशीटर अपराधी, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग यूपी के तमाम जिलों के अलावा पड़ोसी मुल्क नेपाल तक चोरी की घटनाओं को देता था अंजाम, फ़ॉर व्हीलर कार से घूम घूम कर चोरी की वारदातों को देता था अंजाम, थाना खैरीघाट की पुलिस व क्राईम ब्रांच की टीम ने घेराबन्दी कर गैंग का किया पर्दाफाश, गिरोह के 2 अन्य सदस्य भागने में रहे कामयाब, पुलिस की कई टीमें कर रही तलाश0
0
Report
सोनभद्र में नवरात्र से दशहरा तक सुरक्षा चाकचौबंद, प्रशासन की सतर्कता तेज
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने रॉबर्ट्सगंज में पैदल march कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं, दशहरा मेले से लेकर रावण दहन तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने बरौली चौक से शीतला मंदिर चौराहे तक पैदल मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाए। श्रद्धालुओं के आवागमन और आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं, नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उधर, एसपी अभिषेक वर्मा ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारी की जानकारी दी। जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों और रामलीला मैदानों में पुलिस बल तैनात किया गया है। दशहरा मेले और रावण दहन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी की भी तैनाती की गई है। वहीं, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और लोगों को जाम से बचाने के लिए कई स्थानों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है。0
0
Report
अलीगढ़ में भीड़ ने ऑटो चालक की पिटाई, बाइक सवार माँ-बेटे को टक्कर, वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:एक्सीडेंट की घटना के बाद भीड़ ने ऑटो चालक को पीटा, वीडियो वायरल। नौरंगाबाद में तेज रफ़्तार ऑटो चालक ने बाइक सवार माँ-बेटे को मारी टक्कर। हादसे के बाद ऑटो चालक को पकड़ कर भीड़ ने पीटा, किया पुलिस के हवाले। घायल महिला को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। गांधी पार्क थाना इलाके के पथवारी मंदिर जीटी रोड की घटना।0
0
Report
Advertisement
अनुराधा पौडवाल के भजनों पर झूमे श्रद्धालु,
Jagdishpur, Uttar Pradesh:**बिसवां, सीतापुर।** कंदुनी स्थित अर्जुन गढ़ स्टेडियम में 25वें श्री शतचंडी पाठ के समापन पर आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने अपनी सुरीली आवाज से भक्ति का समां बांध दिया। मां दुर्गा की स्तुति में प्रस्तुत भजनों ने हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मां के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। अनुराधा पौडवाल की भावपूर्ण प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य बना दिया। शरद चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष अरिंजय चौधरी के संयोजन में आयोजित इस भजन संध्या में भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।0
0
Report
कुशीनगर में दो पक्षों की हिंसक भिड़ंत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर - दो पक्षों में हुआ जमकर मारपीट - लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप - मारपीट में कई लोग हुए गंभीर रूप से घायल जिला - सभी घायलों को जिला अस्पताल में भेजा गया - मारपीट करने का वीडियो हुआ वायरल - पडरौना के बसहिया बनवीरपुर का मामला।0
0
Report
ओंकारेश्वर बंद: सिंहस्थ 2028 के विरोध में दो दिन की रोक, श्रद्धालुओं को परेशानी
Khandwa, Madhya Pradesh:आज से 2 दिनों तक ओंकारेश्वर बंद हो गया है; होटल, दुकानें, नावें और ऑटो नहीं चल पाए, श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत बनने वाले प्रोजेक्ट्स से स्थानीय लोग प्रभावित हो रहे हैं और विरोध में नगरपालिका ने दो दिन ओंकारेश्वर बंद रखने का फैसला किया है। पहले दिन लगभग सभी व्यावसायिक गतिविधियाँ बंद रहीं; फुटपाथ पर फूल, माला, प्रसाद आदि बेचने वाले छोटे दुकानदारों ने भी धंधा बंद रखा। प्रशासन ने कहा कि स्थानीय लोगों से बातचीत चल रही है और उनकी लगभग सभी मांगों पर समिति बन चुकी है। बड़े बदलाव किए जा रहे हैं ताकि आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखा जा सके; सड़कों के किनारों पर दुकान मकान और अन्य गतिविधियाँ स्थापित की जा रही हैं। पिछले महीने स्थानीय लोगों ने 19 मांगे रखी थीं; चूंकि जिला प्रशासन ने मांगे नहीं मानीं, दो दिन बंद रखने का निर्णय लिया गया। स्थानीय लोग चाहते हैं कि जिनकी दुकान, मकान और रोजगार प्रभावित हो रहे हैं, उनके लिए बेहतर पुनर्वास और मुआवजा दिया जाए। बंद में साधु संतों का भी समर्थन मिला। यहां बंद के दौरान छोटी बड़ी सभी दुकानें बंद रहीं; होटल और स्थानीय ट्रांसपोर्टेशन भी बंद रहे; इसलिए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। श्रद्धालुओं ने कहा कि स्थानीय लोगों के रोजगार और आजीविका के ध्यान में रखते हुए कोई रास्ता निकाला जाए। प्रशासन ने कहा कि स्थाननीय लोगों से बातचीत जारी है; उनकी 17 मांगे मानी जा चुकी हैं; पुनर्वास के बारे में कुछ दिक्कतें हैं, जिन्हें जल्दी सुलझा लिया जाएगा; स्थानीय लोगों का बेहतर पुनर्वास किया जाएगा ताकि आजीविका पर विपरीत प्रभाव न पड़े।0
0
Report
Advertisement
