271002
गोंडा- मेरी रसोई मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत हुआ जागरूकता कार्यक्रम
Gonda, Uttar Pradesh:राज नरायन राम गनेश इंटर कॉलेज आजाद नगर में आज कोलायणि भारत गैस ग्रामीण वितरण लौव्वा टेपरा के द्वारा सुरक्षा दिवस के उपलक्ष में मेरी रसोई मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजन हुआ और कार्यक्रम का आरंभ गैस एजेंसी प्रभारी धर्मेंद्र पांडेय ने किया और छात्राओं को बताया की सरकार इस समय उज्ज्वला योजना के तहत सभी ग्रामीण गैस उपभोक्ता सावधानीपूर्वक गैस का उपयोग करें और अपने रिश्तेदारों को भी जानकारी दें
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CBI-INTERPOL सहयोग से थाईलैंड के साथ वन्यजीव तस्करी रोकथाम पर दो दिवसीय बैठक
New Delhi, Delhi:भारत-थाईलैंड के बीच जिंदा विदेशी जानवरों की तस्करी पर CBI की अहम बैठक... विदेशी जानवरों और पक्षियों की तस्करी के बढ़ते नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए CBI ने भारत और थाईलैंड के बीच दो दिवसीय केस कोऑर्डिनेशन मीटिंग शुरू की है। बैठक 2 और 3 सितंबर को CBI मुख्यालय, नई दिल्ली में हो रही है। CBI यह बैठक INTERPOL के Environmental Security Sub-Directorate (ENS) के साथ मिलकर आयोजित कर रही है。 थाईलैंड से भारत तक पहुंच रहे विदेशी जानवर... CBI के मुताबिक, एशिया में पालतू जानवरों के कारोबार के लिए विदेशी और दुर्लभ प्रजातियों के जिंदा जानवरों और पक्षियों की तस्करी तेजी से बढ़ रही है。 दक्षिण-पूर्व एशिया से दक्षिण एशिया तक तस्करी के लिए मुख्य रूप से दो रास्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है... पहला होता है...हवाई रास्ता थाईलैंड, मलेशिया और इंडोनेशिया से जिंदा जानवरों को भारत समेत दक्षिण एशियाई देशों में भेजा जाता है। इस रूट में सिंगापुर को ट्रांजिट प्वाइंट के तौर पर इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है。 दूसरा..जमीनी रास्ता: थाईलैंड से म्यांमार के रास्ते जमीन के जरिए भी जानवरों को आगे भेजा जाता है。 तस्करी के नए तरीके तलाश रहे अपराधी... बैठक में अधिकारी विदेशी प्रजातियों की तस्करी के मौजूदा ट्रेंड, इस्तेमाल किए जा रहे तस्करी के रूट, जानवरों को छिपाने के तरीके और अपराधी नेटवर्क की कार्यप्रणाली पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही दोनों देशों की एजेंसियां ऐसे लोगों को चिन्हित करने और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा कर रही हैं。 CBI ने कहा. यह सिर्फ वन्यजीव संरक्षण का मामला नहीं बैठक का उद्घाटन CBI के स्पेशल डायरेक्टर मनोज शशिधर ने किया。 उन्होंने कहा कि जिंदा जानवरों और पक्षियों की तस्करी अब सिर्फ वन्यजीव संरक्षण का मुद्दा नहीं रह गई है। यह तेजी से अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध का रूप ले रही है। उनके मुताबिक, इसमें संगठित अपराधी नेटवर्क, जानवरों को छिपाने और एक देश से दूसरे देश तक पहुंचाने के आधुनिक तरीके तथा कई देशों में फैले संपर्क शामिल हैं। क्योंकि तस्करी में कई बिचौलिए और अलग-अलग देशों के रास्ते शामिल होते हैं, इसलिए ऐसे मामलों की जांच में अंतरराष्ट्रीय सहयोग बेहद जरूरी है। CBI ने वन्यजीव तस्करी से जुड़े फरार आरोपियों के खिलाफ INTERPOL Notices जारी कराने की जरूरत पर भी जोर दिया。 कई भारतीय एजेंसियां बैठक में शामिल... थाईलैंड के अधिकारियों के अलावा बैठक में भारत की कई प्रमुख एजेंसियों के अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें— Wildlife Crime Control Bureau (WCCB) Directorate of Revenue Intelligence (DRI) उत्तर प्रदेश STF मध्य प्रदेश State Tiger Strike Force Odisha Forest, Environment and Climate Change Department CBI शामिल हैं。 CBI का इंटरपोल के जरिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग.. CBI, NCB-New Delhi के रूप में अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी के खिलाफ सहयोग में सक्रिय भूमिका निभा रही है। CBI के मुताबिक, पिछले दो वर्षों में उसने INTERPOL के साथ मिलकर अलग-अलग विदेशी एजेंसियों को शामिल करते हुए दो Regional Investigative and Analytical Case Meetings भी आयोजित की हैं。 इस बैठक का मुख्य मकसद भारत और थाईलैंड के बीच वन्यजीव तस्करी के मामलों में सूचना साझा करना, तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की पहचान करना और आरोपियों तक पहुंचने के लिए संयुक्त कार्रवाई को मजबूत करना है。0
0
Report
ED की कार्रवाई से जम्मू-कश्मीर के कथित फर्जी टोल घोटाले पर नया मोड़
Jammu, जम्मू-कश्मीर में कथित फर्जी टोल वसूली के आरोपों से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की कार्रवाई के बाद अब जांच का दायरा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ज़ी मीडिया की टीम जम्मू-कश्मीर के बन टोल प्लाजा पर पहुँची है। हमने यहां उस सॉफ्टवेयर और सिस्टम के विजुअल भी रिकॉर्ड किए हैं, जिसके जरिए टोल की वसूली की जाती है। स्क्रीन पर आप देख सकते हैं कि किस तरह वाहनों का टोल काटा जाता है और पूरा कलेक्शन सिस्टम किस तरीके से काम करता है। इस पूरे मामले को लेकर हमने बन टोल प्लाजा पर मौजूद अधिकारियों से भी बातचीत की। अधिकारियों ने किसी भी तरह की फर्जी टोल वसूली या गड़बड़ी के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि यहाँ टोल की रकम FASTag के जरिए ही काटी जाती है और निर्धारित प्रक्रिया के तहत टोल कलेक्शन किया जा रहा है। ED की कार्रवाई का एक और अहम पहलू जम्मू में NHAI की ओर से नियुक्त किए गए कॉन्ट्रैक्टर के आवास से जुड़ा है। ED की टीम ने कॉन्ट्रैक्टर के जम्मू स्थित निवास पर भी छापेमारी की है। फिलहाल जांच जारी है और ED की कार्रवाई में सामने आने वाले तथ्यों से ही साफ होगा कि कथित फर्जी टोल वसूली और पैसों के लेन-देन का पूरा नेटवर्क क्या है।0
0
Report
چار ماہ کے بجٹ نہ ملنے پر اے این ایم نے ضلع سول سرجن دفتر کے سامنے ناستان کا اعلان کیا
Samastipur, Bihar:पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान एएनएम मृदुला कुमारी ने जिला सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने और लोक शिकायत में मामला दर्ज कराने के बावजूद अब तक वेतन भुगतान को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, सिविल सर्जन ने मामले को सुनकर जल्द समाधान का भरोसा दिया है। समस्तीपुर में स्वास्थ्य विभाग की एएनएम मृदुला कुमारी पिछले चार महीने से वेतन भुगतान का इंतजार कर रही हैं। वेतन नहीं मिलने से नाराज मृदुला कुमारी ने 1 अगस्त से जिला सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। मृदुला कुमारी की नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग में वर्ष 2001 में हुई थी। फिलहाल वह बिरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि एपीएचसी के प्रभारी की ओर से पिछले चार महीने से उनका वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। एएनएम का कहना है कि वेतन भुगतान के लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाए और अपनी समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। लेकिन जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो उन्होंने लोक शिकायत में भी शिकायत दर्ज कराई। मृदुला के मुताबिक, 10 अगस्त को लोक शिकायत पदाधिकारी ने मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान सिविल सर्जन को मामले की जांच कर बकाया वेतन का भुगतान कराने का निर्देश दिया गया। आरोप है कि इसके बावजूद अब तक वेतन भुगतान की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वेतन नहीं मिलने की वजह से मृदुला कुमारी को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि जब तक बकाया वेतन के भुगतान की ठोस प्रक्रिया शुरू नहीं होती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
शामली में अजय राय ने योगी सरकार पर निशाने साधे, सहायता गिरफ्तारी की मांग
Shamli, Uttar Pradesh:शामली एंकर: शामली में हरियाणा के कलाकार अंकित बनियान की हत्या के बाद आज उनकी तेरहवीं में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उनके घर पहुंचे। इस दौरान अजय राय ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। आप को बता दे कि 26 अगस्त को हुई हरियाणा कलाकार अंकित बालियान की हत्या के बाद उनके परिजनों ने रस्म तेरहमी का आयोजन किया था, जहाँ देर शाम कांग्रेस यूपी अध्यक्ष अजय राय पहुँचे ओर परिजन से मिले। वहीं अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज चल रहा है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि एक कलाकार की दिनदहाड़े हत्या कर दी जाती है, इससे बड़ी अंधेरगर्दी और क्या हो सकती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में जो अपराधी अभी भी बचे हुए हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर उनके उचित स्थान पर भेजा जाना चाहिए।0
0
Report
रीवा-सीधी हाईवे पर भीषण हादसे, मौतें 3-4; घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। रीवा-सीधी नेशनल हाईवे-39 पर बदवार स्टैंड के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर सामने आई है। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर चीख-पुकार मच गया। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक 3 से 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया है। पूरे मामले को लेकर SDM अनुराग तिवारी का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने हादसे में हुई मौतों की जानकारी और मौके पर प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों की संख्या की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
बिलासपुर में हिंसक घटनाओं के बाद शांति और एकता की मिसाल कायम
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में हिंसक झड़प के बाद अब शांति और भाईचारे की तस्वीर सामने आई है।सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए बवाल के बाद शहर के सभी समाज और समुदायों ने एकजुट होकर शांति का संदेश दिया है।शांति समिति की बैठक में साफ कहा गया कि बिलासपुर की पहचान हिंसा नहीं, बल्कि शांति, सद्भाव और भाईचारा है।इसी संदेश को लेकर 3 सितंबर को शहर में शांति मार्च निकाला जाएगा।इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने मुश्किल वक्त में प्रशासन और पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह के प्रयासों की तारीफ की।सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई हिंसक झड़प ने बिलासपुर को जरूर झकझोर दिया, लेकिन इसके बाद शहर ने जिस तरह एकजुटता दिखाई, उसने भाईचारे की मजबूत तस्वीर पेश की है।शांति समिति की बैठक में अलग-अलग समाज और समुदायों के प्रतिनिधि एक साथ नजर आए।सभी ने एक सुर में कहा कि कुछ लोगों की हरकत पूरे शहर की पहचान नहीं हो सकती।बिलासपुर की पहचान हमेशा से शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे से रही है और हर समाज इस पहचान को कायम रखने के लिए प्रशासन और पुलिस के साथ खड़ा है।बैठक में हालिया घटनाक्रम के बाद शहर में शांति और सामाजिक सद्भाव को और मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया गया।3 सितंबर को बिलासपुर में शांति मार्च निकाला जाएगा।यह शांति मार्च शाम 4 बजे नेहरू चौक से शुरू होगा और शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए गांधी चौक में समाप्त होगा।शांति समिति ने सभी समाज और समुदायों से बड़ी संख्या में इस मार्च में शामिल होने की अपील की है, ताकि पूरी दुनिया को यह संदेश दिया जा सके कि बिलासपुर एकजुट है और शांति के साथ खड़ा है।इस पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रशासन और पुलिस की भूमिका की भी शांति समिति के सदस्यों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने सराहना की।लोगों ने कहा कि हालात बिगड़ने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने जिस गंभीरता और तत्परता के साथ स्थिति को संभाला, उससे शहर में जल्द ही शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने में मदद मिली।प्रशासन और पुलिस की सक्रियता के साथ-साथ शहरवासियों ने भी संयम का परिचय दिया और हालात को सामान्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बैठक में कहा कि बिलासपुर की पहचान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे से रही है।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे प्रसारित करें।कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा और शहर में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तरह सजग है।वहीं एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि बिलासपुर में अब स्थिति सामान्य है और शांति लौट चुकी है।उन्होंने मुश्किल वक्त में नागरिकों और मीडिया की भूमिका की भी सराहना की।एसएसपी ने कहा कि आने वाले दिनों में तीज-त्योहार और विभिन्न सामाजिक आयोजन होने हैं। ऐसे में आयोजकों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आयोजन में नशे की हालत में या हथियार लेकर आने वाले व्यक्ति को शामिल नहीं किया जाए।साथ ही विवाद या अफवाह की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना देने की अपील की।सबसे खास बात यह रही कि बैठक में मौजूद अलग-अलग समाजों के प्रतिनिधियों ने एक साथ खड़े होकर बिलासपुर की एकता का संदेश दिया।हालिया हिंसा के बाद शहर ने यह साबित करने की कोशिश की है कि विवाद पैदा करने वाले कुछ लोगों की वजह से समाजों के बीच की सदियों पुरानी भाईचारे की भावना खत्म नहीं हो सकती।शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन और पुलिस को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।साथ ही कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में स्थिति को संभालने और शांति व्यवस्था कायम रखने के प्रयासों के लिए आभार भी जताया।हिंसा के बाद अब बिलासपुर एक नई तस्वीर पेश कर रहा है।सभी समाज एक साथ प्रशासन के साथ पुलिस के साथ और शांति के साथ।3 सितंबर का शांति मार्च इसी एकजुटता का संदेश देगा कि बिलासपुर की ताकत उसकी विविधता में है और उसकी पहचान है शांति, सद्भाव और भाईचारा।हिंसा को नकारते हुए शहर अब एक स्वर में कह रहा हैहमारा बिलासपुर, शांत बिलासपुर, एकजुट बिलासपुर।0
0
Report
Advertisement
झारखंड के गढ़वा में भारी बारिश से बाढ़ संकट, नदी किनारे रहने से रोकथाम जरूरी
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले में लगातार 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर से होकर गुजरने वाली सरस्वती नदी में आज अहले सुबह एक बुजुर्ग महिला के बह जाने की सूचना है। परिजनों ने महिला की काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। मौसम विभाग ने गढ़वा जिले के लिए आज और कल रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों में दो दिनों के लिए शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया है। वहीं, कोयल, सोन और कनहर नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की चौकसी बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश के ओबरा स्थित रिहंद डैम का चौथा फाटक खोले जाने के बाद सोन नदी के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वहीं, गढ़वा डीसी ने आज अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। गढ़वा शहर के मंगल भवन इलाके से होकर गुजरने वाली सरस्वती नदी में आज अहले सुबह एक बुजुर्ग महिला के बह जाने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि महिला नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गई। परिजनों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इधर, लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पूरे जिले में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के ओबरा स्थित रिहंद बांध का चौथा फाटक खोले जाने के बाद सोन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए केतार, भवनाथपुर और खरौंधी प्रखंड में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संबंधित प्रखंडों के बीडीओ और थाना प्रभारियों ने बुधवार को सोन नदी से सटे विविध गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को सतर्क किया। अधिकारियों ने परती, छाताकुंड, पाचाडुमर, खैरवा, कधवन और लोहरगाड़ा सहित सोन नदी के तटीय इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों को सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर सचेत किया गया और नदी के किनारे नहीं जाने की सख्त हिदायत दी गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मछली पकड़ने, नहाने या किसी अन्य काम से नदी में न जाएं और बच्चों को भी नदी की ओर जाने से रोकें। वहीं, गढ़वा डीसी पीएन मिश्रा ने जिले के अधिकारियों के साथ मझिआंव और कांडी इलाके का दौरा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोयल और सोन नदी के आसपास के इलाकों का जायजा लेते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। डीसी ने कहा कि रिहंद बांध का चौथा फाटक खोले जाने के बाद सोन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में नदी के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेने की अपील की।डीसी ने कहा कि ग्रामीण मछली पकड़ने, नहाने या किसी अन्य कार्य से नदी में न जाएं। बच्चों को नदी की ओर जाने से रोकें। पशुपालक भी अपने मवेशियों को नदी के किनारे न ले जाएं। नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि की स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना दें। डीसी ने जिले के सभी बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारियों को स्थानीय गोताखोरों को अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। वहीं, कुछ किसानों ने फसल बर्बाद होने को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी नाराजगी जताई। इस पर डीसी ने संबंधित अंचल अधिकारी को मौके की जांच कर जांच प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया है। ग्रामीणों ने नदी के किनारे पक्के तटबंध के निर्माण का सुझाव भी दिया है। जिला प्रशासन ने कहा है कि बरसात के बाद इस प्रस्ताव पर भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बिहार कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षा-शहरी विकास समेत अहम फैसले
Patna, Bihar:*बिहार कैबिनेट में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर* मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई बैठक में शिक्षा, शहरी विकास, सड़क, स्वास्थ्य, पशुपालन, मत्स्य, ऊर्जा और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा फैसला लेते हुए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक अगले पांच वर्षों के लिए विस्तारित करने की मंजूरी दी गई योजना के तहत विद्यार्थियों को ₹4 लाख तक का शिक्षा ऋण बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से उपलब्ध कराने की व्यवस्था जारी रहेगी शहरी विकास के लिए भी बड़ा निर्णय लिया गया है, वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक राज्य के सभी नगर निकायों को मिलने वाले बेसिक और परफॉर्मेंस अनुदान की कुल राशि ₹9,169 करोड़ से अधिक है इसके आवंटन और निगरानी के लिए राज्यस्तरीय समितियों के गठन को मंजूरी दी गई राज्य के शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के विकास के लिए मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की अवधि 2026-27 से 2030-31 तक बढ़ाने की स्वीकृति दी गई सड़क और परिवहन क्षेत्र में भी कई प्रस्ताव मंजूर हुए, नई राजधानी पथ प्रमंडल के तहत नेहरू पथ के डाकबंगला चौराहा से रुकनपुरा तक चौड़ीकरण के लिए करीब ₹398 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई सीतामढ़ी में परसौनी-सितामढ़ी रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे क्रॉसिंग संख्या-56 के स्थान पर सड़क उपरिगामी पुल (ROB) के निर्माण के लिए करीब ₹110.42 करोड़ की संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई पशुपालन क्षेत्र में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत हीफर (बछिया-पाडी) पालन केंद्रों की स्थापना के लिए कुल ₹73.47 करोड़ की परियोजना लागत को मंजूरी दी गई है इसमें केंद्र सरकार से स्वीकृत ₹4.55 करोड़ का अनुदान भी शामिल है कैबिनेट ने बिहार राज्य मत्स्य विकास निगम लिमिटेड, पटना को विघटित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी साथ ही भारत सरकार की पशु जन्म नियंत्रण नियमावली, 2023 को बिहार में लागू करने की स्वीकृति दी गई सरकारी कर्मचारियों और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली व्यवहार न्यायालयों के कर्मचारियों के लिए स्वीकृत 7,527 उच्चवर्गीय लिपिक पदों में से 1,478 पदों को ग्रेड-II और 1,098 पदों को ग्रेड-I में उत्क्रमित करने की स्वीकृति दी गई दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय के तहत मानसिक रूप से विशेष देखभाल की जरूरत वाली महिलाओं और पुरुषों के लिए पूर्णिया और गया में 50-50 क्षमता वाले दो अतिरिक्त आश्रय गृह संचालित करने की मंजूरी दी गई है बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय के सम्यक संचालन एवं रखरखाव के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में गैर-वेतन मद में ₹40 करोड़ के सहायक अनुदान की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई इसके अलावा बिहार राज्य बकरी पालक सहकारी परिसंघ (फेडरेशन) लिमिटेड के गठन और 2026-27 से 2028-29 तक करीब ₹14.79 करोड़ की अनुमानित लागत वाली योजना को भी मंजूरी दी गई कैबिनेट ने ई-कैबिनेट प्रणाली लागू करने के लिए अनुमानित ₹2.75 करोड़ की राशि बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम प्राप्त करने की स्वीकृति भी दी इसके साथ ही सीतामढ़ी में स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानी अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस प्रत्येक वर्ष 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाने और पश्चिमी चंपारण में स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पं. राजकुमार शुक्ल की जयंती 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई कैबिनेट ने सिवान और मुजफ्फरपुर ਵਿੱਚ 132/33 केवी तथा 220/132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्रों के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी बेगूसराय जिले के बरौनी क्षेत्र में 700 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए उद्योग विभाग को भूमि के नि:शुल्क अंतर्विभागीय स्थायी हस्तांतरण को मंजूरी दी गई बिहार विधानसभा सचिवालय में निदेशक पद पर एक वर्ष के लिए संविदा आधारित नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई, वहीं सामान्य प्रशासन विभाग के मुख्यालय में कार्यालय परिचारी के 16 अतिरिक्त पदों के सृजन को स्वीकृति मिली ========= *नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा का संबोधन* नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि राज्य वित्त परिषद से अगले पांच वर्षों के लिए बिहार के शहरी निकायों के लिए करीब 9,108 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृति मिली है उन्होंने कहा कि 16वें वित्त आयोग के तहत राशि का 90 प्रतिशत आवंटन जनसंख्या के आधार पर होगा, जबकि शेष हिस्सा प्रदर्शन के आधार पर मिलेगा बेहतर प्रदर्शन करने और अपने संसाधनों को जुटाने वाले नगर निकायों को अतिरिक्त राशि मिलने का अवसर मिलेगा मंत्री ने बताया कि शहरीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए नया प्रावधान किया गया है नए क्षेत्रों को शहरी निकायों में शामिल करने पर प्रति व्यक्ति 2,000 रुपये का वन-टाइम इंसेंटिव मिलेगा वहीं, पटना नगर निगम के लिए विशेष इंफ्रास्ट्रक्चर कंपोनेंट के तहत करीब 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान है, जिसका इस्तेमाल वेस्ट वॉटर और जल प्रबंधन जैसी योजनाओं में किया जा सकेगा नीतीश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना को भी वित्तीय वर्ष 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है इसके लिए हर वर्ष 500 करोड़ रुपये का प्रावधान होगा, जिला संचालन समिति को योजनाओं के चयन और जरूरत के अनुसार उनमें बदलाव करने का अधिकार होगा0
0
Report
बैतूल जेल में सुरक्षा सख्ती बढ़ी: CCTV बंद, 18 पद रिक्त, निरीक्षण जारी
Betul, Madhya Pradesh:रायसेन जेल में हुई घटना के बाद प्रदेशभर की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में बैतूल कलेक्टर डॉ. संजय सोनवणे और पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों से लेकर बंदियों के सामान, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों तक की गहन जांच की गई। निरीक्षण में जहां कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली, वहीं जेल के सीसीटीवी कैमरे बंद पाए जाने पर अधिकारियों ने तत्काल उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. संजय सोनवणे और पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन भारी पुलिस बल के साथ जिला जेल पहुंचे और जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, बंदियों के रिकॉर्ड तथा प्रवेश-निकास व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। जिला जेल में कुल 9 बैरक हैं, जिनमें 8 पुरुष और 1 महिला बैरक शामिल है। निरीक्षण के दौरान 514 पुरुष और 23 महिला सहित कुल 537 बंदी मौजूद मिले। निरीक्षण के दौरान बंदियों के सामान और बिस्तरों की रैंडम तलाशी ली गई। जांच में किसी भी बंदी के पास मोबाइल, नशीले पदार्थ, धूम्रपान सामग्री, अवैध हथियार या अन्य प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिली। साथ ही आगंतुकों के प्रवेश-निकास रजिस्टर और बंदियों से मिलने आने वाले लोगों के रिकॉर्ड की भी जांच की गई। वर्तमान में जेल सुरक्षा के लिए 26 प्रहरी तैनात हैं, जबकि 18 पद अभी भी रिक्त हैं। इस पर अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी कमी जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों के बंद होने की सामने आई। इस पर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने जेल अधीक्षक को सभी कैमरों को तत्काल दुरुस्त कर चालू कराने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
छतरपुर में गड्ढों से यातायात बिगड़ा, युवा सेवादल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर शहर की गंभीर समस्याओं को लेकर आज कांग्रेस युवा सेवादल के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। पिछले बारिश के मौसम के कारण आने वाले दिनों में त्योहारों का दौर शुरू होने वाला है। ऐसे समय में शहर में लोगों की आवाजाही और भीड़ काफी बढ़ जाती है, लेकिन छतरपुर शहर की वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। बस स्टैंड से लेकर पन्ना नाका तक का मुख्य मार्ग जगह-जगह से उखड़ा हुआ है और बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों के कारण वाहन चालकों, पैदल चलने वालों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। कई बार इन समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। वर्तमान में जो अस्थायी मरम्मत कार्य किया जा रहा है, वह तेज बारिश और भारी वाहनों के दबाव में दोबारा खराब होने की आशंका है। इसके साथ ही शहर में आवारा पशुओं की समस्या भी गंभीर ہوتی जा रही है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। युवा सेवादल ने जनहित से जुड़ी तमाम समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग की है।0
0
Report
दिल्ली: रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेन्द्र मिश्रा राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO नियुक्त
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ALOK KUMAR (VHP) ON (RETD.) AIR MARSHAL JEETENDRA MISHRA APPOINTED AS SHRI RAM JANMABHOOMI TEERTH KSHETRA TRUST FIRST CEO0
0
Report
एसीबी ने बीईओ चंद्र कुमार यारदा को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
Sukma, Chhattisgarh:जिले के कोंटा विकासखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) जगदलपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) चंद्र कुमार यारदा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बीईओ पर एक महिला अधीक्षिका के लंबित एरियर्स भुगतान के एवज में कुल राशि का पांच प्रतिशत यानी 80 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है । जानकारी के अनुसार, मिसमा निवासी कवासी मंगल राम ने एसीबी जगदलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी पत्नी कवासी सुशीला कन्या आश्रम डूब्बाटोटा में अधीक्षिका के पद पर पदस्थ हैं। वेतनमान निर्धारण के बाद उन्हें करीब 16 लाख रुपये की एरियर्स राशि का भुगतान होना था। आरोप है कि एरियर्स राशि का भुगतान करवाने के एवज में कोंटा बीईओ चंद्र कुमार यारदा ने कुल एरियर्स राशि का पांच प्रतिशत, 80 हजार रुपये रिश्वत की मांग की । शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और आरोपी को रंगे हाथों पकड़वाने के लिए एसीबी से शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी ने पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपये लेने पर सहमति जताई। इसके बाद एसीबी जगदलपुर की टीम ने बुधवार को ट्रेप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान चंद्र कुमार यारदा को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जबलपुर में 3 साल के बेटे की हत्या: पिता गिरफ्तार
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ पिता ने की मासूम बेटे की हथोड़ी मार कर हत्या बेलखेड़ा के बसेड़ी गांव का मामला तुलसीराम लोधी ने अपने 3 साल के बेटे की की हत्या आरोपी पिता हुआ गिरफ्तार मानसिक रूप से विक्षिप्त था मासूम बेटा बेलखेड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार शव का कराया गया पोस्टमार्टम0
0
Report
बीजापुर में मोबाइल दुकानों व गैरेज चोरी का खुलासा, 5 लाख माल बरामद
Vijayapura, Karnataka:मोबाइल दुकान व गैरेज चोरी का खुलासा, 5 लाख का माल बरामद बीजापुर। पुलिस ने मोबाइल दुकान और मोटर गैरेज से चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के 9 मोबाइल फोन और बजाज पल्सर मोटरसाइकिल सहित करीब 5 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लखन समतुल (23), निवासी कोटेर डोंगरीपारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
बीजापुर जंगल में हथियारों का डंप मिला; 12 बोर कट्टा व गोला-बारूद बरामद
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भोपालपटनम थाना क्षेत्र के नीलमडगु के जंगलों में नदी किनारे सुरक्षा बलों ने एक पेड़ के खोखर में छिपाकर रखा हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है。 पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर को थाना भोपालपटनम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नीलमडगु के जंगल में नदी किनारे संदिग्ध सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर संयुक्त सुरक्षा दल को तत्काल मौके पर रवाना किया गया。 सर्चिंग के दौरान नदी किनारे एक कटे हुए पेड़ के खोखर के भीतर लावारिस हालत में हथियार और गोला-बारूद का डंप मिला। सुरक्षा बलों ने बरामद सामग्री को विधिवत जब्त कर सुरक्षित कब्जे में लिया。 ये सामान हुआ बरामद * 12 बोर देशी कट्टा – 01 नग * टूटी हुई BGL राइफल – 01 नग * BGL सेल – 08 नग * 12 बोर देशी कट्टा के जिंदा राउंड – 10 नग * देशी कट्टा सेल कैप – 03 नग * पेंचिस – 01 नग * पिट्ठू बैग – 01 नग पुलिस का कहना है कि यह बरामदगी नक्सल विरोधी अभियान के लिहाज से महत्वपूर्ण है। बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लेकर मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
