271504
Gonda - श्रीराम जन्म सोहर भजन सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर के धिरजा मिश्रा पुरवा में आयोजित सरस्वती महायज्ञ एवं विराट सन्त सम्मेलन में संगीतमयी श्रीराम कथा सुनने के लिये श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है। मथुरा से आये प्रवाचक दीपक कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सब कुछ होते हुए भी महाराज दशरथ के अंदर अहंकार नहीं था। महाराजा दशरथ ने जीवन भर अपने हृदय के ज्ञान को संभाला। भजन गायिका मंदाकिनी मिश्रा ने श्रीराम जन्म सोहर बधाई गीत सुनाया। नरेन्द्र दत्त मिश्रा, देवेन्द्र दत्त मिश्र, ध्यानदत्त मिश्रा राजेश सिंह समेत काफी ग्रामीण शामिल रहे हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नितिन नबीन उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे; कोर ग्रुप और मंत्रिपरिषद बैठकें होंगी
Dehradun, Uttarakhand:एंकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन नबीन उत्तराखंड आ रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर देखिए ये रिपोर्ट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 28 मई को 3 दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि 28 मई को प्रदेश कार्यालय में सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। और 28 मई की शाम को कोर ग्रुप की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जिला अध्यक्षों के साथ मोर्चों के साथ और प्रदेश प्रभारी के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। मंत्रिपरिषद की बैठक भी लेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष। विधायकों और सांसदों की भी बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष लेंगे。 बाइट कुंदन परिहार प्रदेश महामंत्री भाजपा भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से मैदान पर आ चुकी है। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा विधानसभा चुनाव की तैयारी को मजबूती देकर जाएगा बाइट कुंदन परिहार प्रदेश महामंत्री भाजपा0
0
Report
जौनपुर में वायरल ऑडियो पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
Jaunpur, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति पर धमकी भरे ऑडियो का आरोप, अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया जोरदार प्रदर्शन डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन, एफआईआर दर्ज करने की उठी मांग — जिलाध्यक्ष बोले, “सोशल मीडिया पर लगातार किया जाता है बदनाम जौनपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति से जुड़ा एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक माहौल गर्मा गया है। वायरल ऑडियो में फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया जा रहा है। मामले को लेकर नाराज अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना है कि वायरल ऑडियो की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं इस पूरे मामले पर जब भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति से सवाल किया गया तो उन्होंने आरोपों को लेकर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति पहले से ही उन्हें लगातार परेशान करता रहा है और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ खबरें व पोस्ट वायरल करता रहता है। अजीत प्रजापति ने कहा कि “हमारा उससे कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है। वह भी हमारे समाज का ही व्यक्ति है, लेकिन लगातार सोशल मीडिया पर हमारे खिलाफ बातें लिखता और वायरल करता रहा है। जब हमने फोन पर बात की तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसके बाद हमारी तरफ से भी कुछ शब्द निकल गए।” उन्होंने आगे कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह भी डीएम और एसपी से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। फिलहाल वायरल ऑडियो और अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर जारी है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
राजनगर में 19 वर्षीय युवती पर धारदार हमला, हालत गंभीर
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खजवा में एक युवती पर एक युवक ने धारदार हमला कर उससे घायल कर दिया. युवती घर लौट रही 19 वर्षीय युवती पर गांव के ही आरोपी ने रास्ते में रोककर चाकू और हसिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. लहूलुहान हालत में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घायल युवती के पिता ने बताया कि पूजा नित्य क्रिया के लिये खेत गई थी. वापस लौटते समय गांव के ही रहने वाले आरोपी घंसु अहिरवार ने उसे रास्ते में रोक लिया और चाकू-हसिया से हमला कर दिया. आरोपी ने युवती के चेहरे, गर्दन, सिर और पीठ पर कई वार किए. हमले में पूजा बुरी तरह जख्मी हो गई और खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी. घटना की खबर लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान पूजा को निजी वाहन से राजनगर थाने ले गए. वहां पुलिस ने पहले इलाज कराने की सलाह दी. इसके बाद परिजन उसे राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया. परिजन 108 एंबुलेंस से पूजा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. पिता भोला अहिरवार ने आरोपी घंसु अहिरवार के खिलाफ हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है. हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. राजनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी घंसु अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है.0
0
Report
Advertisement
मेर्ल स्ट्रीप ने सूरज से बचाने वाले सुरक्षा गार्ड को दिया शुक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:Meryl Streep thanking a security guard for protecting her from the sun. So kind!0
0
Report
एटा के जवाहरपुर प्लांट में भीषण आग; 2 घंटे की जद्दोजहद के बाद काबू
Noida, Uttar Pradesh:एटा बिग ब्रेकिंग....एटा में बड़ा हादसा होने से टला, अग्निकांड की घटना से मचा हड़कम्प, जवाहरपुर तापीय परियोजना प्लांट के स्क्रैपयार्ड में भी लगी भीषण आग, आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की ठीक ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, जवाहरपुर तापीय परियोजना प्लांट में 660,660 मेगावाट विद्युत उत्पादन के 2 यूनिट लगे हैं, अगर आग का दायरा बढ़ता तो प्लांट में होता बड़ा नुकसान, विद्युत आपूर्ति भी होती ठप, मलावन थाना क्षेत्र के जवाहरपुर तापीय परियोजना प्लांट में लगी भीषण आग।0
0
Report
स Singrauli महोत्सव: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में तीन दिन का सांस्कृतिक त्योहार
Singrauli, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में 23 मई यानी कल से 25 मई तक तीन दिवसीय “सिंगरौली महोत्सव” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस महोत्सव की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं इसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 23 मई को सिंगरौली पहुंचेंगे, जहां वे कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद रात में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर महोत्सव की रौनक बढ़ाएंगे। महोत्सव में मशहूर बॉलीवुड गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा। वहीं बॉलीवुड गायिका भी अपने गीतों से समां बांधेंगी। इसके अलावा आदिवासी नृत्य, लोकगीत, पारंपरिक संगीत और क्षेत्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियां भी महोत्सव को खास बनाएंगी। कलेक्टर ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हजारों लोगों के बैठने, पार्किंग और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। पूरे शहर को आकर्षक लाइटिंग और सजावट से सजाया जा रहा है ताकि सिंगरौली महोत्सव यादगार बन सके। प्रशासन का दावा है कि इस बार का सिंगरौली महोत्सव अब तक का सबसे भव्य आयोजन होगा। दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सिंगरौली आएंगे... इस दौरान कई विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे. और मुख्यमंत्री की मौजूदगी, बड़े कलाकारों की प्रस्तुति और लोक संस्कृति की झलक इस महोत्सव को खास बनाएगी। जिलेवासियों में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है और लोग बेसब्री से इस सांस्कृतिक महाउत्सव का इंतजार कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
हेजहॉग ने राहगीर के पैर से टेप हटाकर सबका दिल जीत लिया
Noida, Uttar Pradesh:A hedgehog approached a passerby, hoping he would remove the tape from its paw. Too cute!0
0
Report
लड़के ने अपनी सोलमेट को पास से गुजरते देखा, पल वायरल
Noida, Uttar Pradesh:The guy just walked past his soulmate0
0
Report
बगहा स्थित ANM प्रशिक्षण स्कूल पर हमला, छह छात्राएं घायल, छात्राएं हड़ताल पर
Bagaha, Bihar:बगहा आवासीय ANM ट्रेनिंग स्कूल में हमला जीविका दीदी समूह की महिलाओं के साथ असामाजिक तत्वों नें ईंट पत्थर से किया हमला घटना में करीब आधा दर्जन एएनएम छात्राएं हुईं जख़्मी भोजन पानी में गड़बड़ी की शिकायत पर बवाल दो दिनों से हड़ताल पर हैं एएनएम आवासीय स्कूल की छात्राएं बगहा अनुमण्डलीय अस्पताल कैंप्स में संचालित है ट्रेनिंग स्कूल हमले का वीडियो आया सामने जीविका बीपीएम बगहा 1 विनोद कुमार के नेतृत्व में हमले का आरोप प्रिंसिपल श्रीश कुमार वर्मा नें किया घटना की पुष्टि0
0
Report
Advertisement
जांच के लिए जा रहे खनन इंस्पेक्टर की गाड़ी सेमरहवा रोहिन नदी में फंसी,वीडियो वायरल
Piparhava, Uttar Pradesh:महराजगंज के नौतनवां क्षेत्र से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है,जहां जांच के लिए जा रहे खनन इंस्पेक्टर की गाड़ी रोहिन नदी में फंस गई।मामला नौतनवां थाना क्षेत्र के सेमरहवा का है। बताया जा रहा है कि नदी पार करने के दौरान वाहन के दोनों पहिए धंस गए,जिससे गाड़ी नदी में ही फंस गई।घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।स्थानीय जानकारी के अनुसार संबंधित स्थान तक पहुंचने के लिए नदी पार करना ही एकमात्र रास्ता है,इस संबंध में खनन इंस्पेक्टर ने बताया कि IGRS से संबंधित एक मामले की जांच के लिए जा रहे थे। नदी पार करते समय अचानक वाहन फंस गया0
0
Report
इंदौर में अवैध फॉरेक्स कॉल सेंटर का भंडाफोड़: करोड़ों के फ्रॉड का खुलासा
Delhi, Delhi:साइबर वेस्ट ने इंदौर, मध्य प्रदेश में अवैध फॉरेक्स ट्रेडिंग कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया. छह साइबर ठग इंदौर से गिरफ्तार हुए. फर्जी “Meta Quotees” ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिये बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश हुआ. इंदौर में चल रहे अवैध निवेश धोखाधड़ी कॉल सेंटर से 47 मोबाइल फोन, 46 सिम कार्ड और 29 कंप्यूटर सिस्टम बरामद हुए. ठगी के धन को ट्रांसफर करने के लिए 40 से अधिक मल्टी बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया. नकली फॉरेक्स और ऑनलाइन ट्रेडिंग योजनाओं से देशभर के लोगों को निशाना बनाया गया. जांच के दौरान लगभग ₹1 करोड़ की ठगी का खुलासा हुआ. नकली “Meta Quotees” एप के जरिये फर्जी लाभ/हानि दिखाते थे. ठगी के पैसे मल्टी खातों और गोल्ड लोन टॉप-अप सिस्टम से घुमाए जाते थे. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में डिजिटल व वित्तीय उपकरण बरामद किए गए. पश्चिमी जिले साइबर पुलिस ने इंदौर में संचालित एक आधुनिक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया. गिरफ्तार आरोपियों में कार्तिक अग्रवाल (मालિક), राजा अग्रवाल (सह-मालिक), तीसराहर्ष केशरे (टीम लीडर), निखिल भालसे (टीम लीडर) और विपिन यादव शामिल थे. पूछताछ के दौरान उनसे परिवर्द्धन जानकारी जुटाई गई और आगे की जांच जारी है.0
0
Report
हल्द्वानी में भीषण गर्मी: पेयजल संकट के मद्देनजर DM ने कड़े कदम उठाए
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में हीट वेव से जुडी बड़ी ख़बर है, भीषण गर्मी में पेयजल संकट को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, DM ने 25 मई से 20 जून यानी मानसून की एंट्री तक तक के लिए आदेश जारी करते हुए नैनीताल जिले में पानी के नये कनेक्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है, साथ ही वाहनों की धुलाई प्रतिबंधित क़ी गयी है......इसके अलावा भवन निर्माण के लिये जल सयोजन की स्वीकृति तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का आदेश भी दे दिया गया है, पेयजल किल्ल्त को देखते हुए लीकेज की मरम्मत पेयजल विभाग तुरंत करेगा, DM ने जो आदेश जारी किये हैं उसके मुताबिक.... नए जल कनेक्शन निलंबित कर दिए गए हैं, और वाहनों की धुलाई, सिंचाई और फर्श की सफाई के लिए पानी के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है৷ सर्विस स्टेशन: वाहन धोने के केंद्रों में केवल "ड्राई वॉश" सिस्टम का ही उपयोग किया जा सकता है अन्यथा, उनकी पानी की आपूर्ति काट दी जाएगी। प्रवर्तन: सर्विस कनेक्शन पर सीधे पंपों का उपयोग करना प्रतिबंधित है, और अधिकारियों को मुख्य वितरण लाइनों में रिसाव को तुरंत ठीक करने का निर्देश दिया गया है...0
0
Report
Advertisement
नगर निगम बजट 2026-27: 1425 करोड़ से विकास पर खर्च; टोरेंट पावर बकाया माफ
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग नगर निगम में वर्ष 2026-27 का बजट सत्र 2202 करोड़ रूपये का नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने प्रस्तुत किया बजट करीब 1425 करोड़ रूपये से अधिक शहर के विकास कार्यों पर होंगे खर्च निगम की आय बढ़ाने को लेकर भी हुआ मंथन निगम की टैक्स वसूली को बढ़ाने के लिए दिए गए सुझाव सत्ता व विपक्ष के पार्षदों द्वारा कई संशोधन भी सुझाए महापौर हेमलता दिवाकर ने कहा कि निगम की आय-व्यय को लेकर हुई विस्तृत चर्चा अतिक्रमण व पॉलीथिन को लेकर की गई कार्रवाई पर उठे सवाल, समाधान की कही बात टोरेंट पावर पर 431 करोड रुपए के बकाया माफी पर सदन में हुई चर्चा शासन से प्राप्त पत्र के आधार पर किया गया है टोरेंट पावर का बकाया माफ0
0
Report
बरेली में आग बरसती गर्मी: तापमान 43 के पार, राहत अभी दूर
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में भी आसमान से आग बरस रही है, तापमान अब 43 के पार पहुच चुका है, घड़ी में दोपहर के 12 बजट ही सड़कों को हर तरफ सन्नाटा पसर जाता है, ये अलग तब तक रहता है जबतक सूर्य अस्त नही हो जाता है, मौसम विभाग के मुताबिक अभी गर्मी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है0
0
Report
फतेहपुर में मामूली विवाद के बाद जमकर पिटाई; पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी घायल
Fatehpur, Uttar Pradesh:मामूली विवाद के बाद जमकर हुई मारपीट भूतपूर्व सैनिक व उसकी पत्नी की जमकर पिटाई पिटाई का वीडियो सीसीटीवी कैमरे हुआ कैद घायल महिला को उपचार हेतु अस्पताल में कराया गया भर्ती पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी राधानगर थाना क्षेत्र के सुंदरमती बालिका इंटर कॉलेज के पास की घटना0
0
Report
Advertisement
