Gonda: इटियाथोक के दो फरार अपराधियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा
Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के इटियाथोक क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत सिसई बहलोलपुर और तीतगांव करुवापारा में दो फरार अपराधियों, सहज राम और शिव बहादुर, के घर कुर्की की नोटिस चस्पा की। पुलिस ने मुनादी कराकर ग्रामीणों को उनके अपराधों की जानकारी दी। उपनिरीक्षक शंभू तिवारी ने बताया कि दोनों पर गंभीर आरोप हैं और वे फरार हैं। न्यायालय के आदेश पर उनके खिलाफ धारा 82 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चलती कार में आग से चालक-सवार सुरक्षित; दमकल ने आग पर पाया नियंत्रण
Mahoba, Uttar Pradesh:चलती कार बनी आग का गोला, अचानक लगी कार में आग से कार सवारों में मचा हड़कम्प, कार सवार 5 लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान, देखते ही देखते जलकर खाक हुई कार, नौगांव से कुलपहाड़ आ रहे थे कार सवार, सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के एस के महाविद्यालय के पास की घटना。रतलाम के कुएं से तीन बच्चों के शव: नरबलि की आशंका पर जांच तेज
Ratlam, Madhya Pradesh:झाबुआ जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर राणापुर विकासखंड के ग्राम चुई के पटेल फलिया में कुएं से तीन मासूम बच्चों के शव मिलने की हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। घटना मंगलवार देर शाम की है। एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा है, वहीं घटना की परिस्थितियों और बच्चों की मौत के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मृत बच्चों की पहचान 9 वर्षीय विवेक, 8 वर्षीय मयंक और 9 वर्षीय विजय के रूप में हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है। कुएं से बच्चों के शव बाहर निकाले जाने के दौरान उनकी स्थिति देखकर ग्रामीणों में चिंता और संदेह का माहौल बन गया। शवों की हालत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने घटना में नरबलि की आशंका भी जताई है। ग्रामीण परिजनों का कहना है की बच्चो के कान नाक होट कटे हुए है इसलिए ये हत्या है औऱ दशहरे पर नरबली दी गयी है हालांकि, अभी तक इस आशंका की पुष्टि करने वाला कोई आधिकारिक तथ्य सामने नहीं आया है। बच्चों की मौत हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार को झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी विधायक ने कहा की थाना प्रभारी और तहसीलदार से चर्चा कर घटना की निष्पक्ष जांच करने तथा मौत के कारणों का पता लगाने पर चर्चा की है पुलिस अधिकारियो ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है। विसरा जांच से मिल सकते हैं अहम सुराग बताया जा रहा की तीनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। विसरा सुरक्षित कर प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम से प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。 बाइट - विक्रांत भूरिया ( विधयाक झाबुआ बाइट - संतोष (परिजन बाइट = श्रीराम मण्डलोयी थाना प्रभारी राणापुर, जिला झाबुआकोटा में लोकेश खटीक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की; परिजन हत्या के आरोप लगा रहे हैं
Kota, Rajasthan:कोटा के कोटडी निवासी लोकेश खटीक ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बताया गया. लोकेश पुताई का काम करता था. दिवाली त्योहार के समय मोहल्ले के किसी घर में पुताई कर रहा था, फिर घर लौट आया और फांसी लग ली. अस्पताल लाकर ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम कल किया जाएगा. गुमानपुरा थाना पुलिस जांच में जुटी.मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड: मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मौत की सजा
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ में नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत से मौत की सजा सुनाई जा चुकी है, लेकिन वारदात वाले मकान पर आज भी पुलिस का ताला लटका है। करीब 18 महीने से मकान बंद होने के कारण 70 वर्षीय मालिक ओमपाल परेशान हैं。 ओमपाल का कहना है कि उन्होंने सौरभ और मुस्कान को मकान किराए पर दिया था। उस समय कभी किराया देने में कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन हत्याकांड के बाद से उनका मकान बंद है। अब वह इसे बेचकर अपनी पत्नी के साथ हरियाणा स्थित गांव लौटना चाहते हैं, लेकिन ताला लगा होने के कारण कोई खरीदार नहीं मिल रहा। ओमपाल शुगर, ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं। जिंदगी में बेटे और पोते को खो चुके ओमपाल अब बुढ़ापे में सुकून चाहते हैं। उनकी मांग है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मकान खुलवाया जाए, ताकि वह अपनी संपत्ति बेचकर गांव लौट सकें।यूपी से ई-रिक्शा में शराब की बड़ी खेप पकड़ी, कारोबारी फरार
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां पुलिस ने भारी मात्रा अंग्रजी शराब बरामद किया है यूपी से ई रिक्शा में शराब की बड़ी खेप आ रही थी जिसे नौतन थाना पुलिस ने जाल बिछा पकड़ लिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी ब्रम्हा टोला के पास शराब की बड़ी खेप यूपी से आ रही है पुलिस ने जाल बिछा ई रिक्शा को पकड़ लिया लेकिन शराब कारोबारी भागने में सफल रहे पुलिस फरार कारोबारियों की शिनाख्त में जुट गई है उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैनई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को हो रहा 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच सम्मेलन, पीएम मोदी होंगे शामिल
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली: 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री आगंतुक संसदीय शिष्टमंडलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सम्मेलन की कार्यवाही की अध्यक्षता करेंगे। ब्रिक्स सदस्य देशों और भागीदार देशों के पीठासीन अधिकारी, सांसद एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी सम्मेलन में शामिल होंगे।
स्थान: संसद भवन परिसर, नई दिल्ली।
आयोजन स्थल: संविधान सदन का केंद्रीय कक्ष
सम्मेलन का मुख्य एजेंडा
मुख्य विषय होगा—जन-केंद्रित विकास के लिए संसदों का सुदृढ़ीकरण।
संस्थागत सुधार, तकनीकी नवाचार, वैश्विक शासन और सतत विकास पर चर्चा होगी।
चार प्रमुख विषयों पर चर्चा
संस्थागत सुधार (Resilience): बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए संस्थाओं को मजबूत करने में संसदों की भूमिका।
नवाचार (Innovation): आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में मानव-केंद्रित नवाचार को बढ़ावा देना।
सहयोग (Cooperation): संसदीय सहयोग के जरिए अधिक प्रतिनिधित्व वाली वैश्विक शासन व्यवस्था सुनिश्चित करना।
सतत विकास (Sustainability): सतत और समावेशी भविष्य के निर्माण में संसदों की भूमिका।
वैश्विक संसदीय सहयोग पर जोर
ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के सांसद अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।
संसदीय राजनय, क्षमता निर्माण और सर्वोत्तम संसदीय प्रथाओं के आदान-प्रदान पर चर्चा होगी।
आम सहमति आधारित संवाद को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे
सम्मेलन में उच्चस्तरीय पूर्ण सत्रों के साथ समानांतर बैठकें आयोजित होंगी।
आगंतुक शिष्टमंडलों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और संसद भवन का भ्रमण प्रस्तावित है।
25 अक्टूबर को सचिवों की बैठक
सम्मेलन के संयुक्त वक्तव्य को अंतिम रूप देने के लिए 25 अक्टूबर को शिष्टमंडलों के सचिवों की बैठक होगी।
टीवी स्टोरी के लिए प्रमुख राजनीतिक और कूटनीतिक एंगल
भारत की मेजबानी में ब्रिक्स देशों के बीच संसदीय सहयोग को नई मजबूती।
वैश्विक शासन व्यवस्था में विकासशील देशों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर।
AI और डिजिटल तकनीक के दौर में संसदों की बदलती भूमिका।
जन-केंद्रित विकास और समावेशी भविष्य के लिए संसदीय संस्थाओं को मजबूत करने का एजेंडा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वैश्विक संसदीय नेताओं की मुलाकात पर नजर।
(जी न्यूज रिपोर्टर नीरज पांडे की रिपोर्ट)
