icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धमोत्तर के बोरी तालाब में मिला 6 फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जाखम बांध में छोड़ा

Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाइन : धमोत्तर के बोरी तालाब में मिला 6 फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जाखम बांध में छोड़ा एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ रेंज के धमोत्तर के बोरी गांव में तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब 6 फीट लंबे मगरमच्छ के तालाब में होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। तीन दिन पहले भी तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना वन विभाग को मिली थी। इसके बाद प्रतापगढ़ रेंजर दिलीप सिंह गौड़ के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण किया था। कल रात एक बार फिर ग्रामीणों ने तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। टीम ने तालाब का पानी खाली करवाया, जिसके बाद करीब 6 फीट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से जाखम बांध लेकर पहुंची, जहां उसे प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया। वन विभाग की तत्परता से मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए जाने के बाद धमोत्तर गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
0
0
Report

मोकामा-बरुनी डबल मेगा पुल से यात्री ट्रेनों की पहली लाइन शुरू

Barh, Bihar:मोकामा- बरौनी रेल खंड पर राजेंद्र पुल के समानांतर बने नये डबल मेगा रेल पुल पर यात्री ट्रेनों का परिचलान शुरू हो गया है। रविवार की मध्य रात्रि को पहले मालगाड़ी का परिचालन कराया गया। इसके बाद महानंदा एक्सप्रेस को इस नये रेल पुल से चलने वाली पहली सवारी गाड़ी का श्रेय मिला। महानंदा एक्सप्रेस का परिचालन होते ही इस नये पुल से ट्रेनों के आवागमन का सिलसिला शुरू हो गया है। नये डबल रेल पुल पर ट्रेनों के परिचालन से यात्री काफी खुश हैं। इससे उत्तर और मध्य बिहार के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे। इसके अलावा पूर्वोत्तर के सभी 7 राज्यों के निवासियों के लिये भी नई दिल्ली, उत्तर या दक्षिण भारत की यात्रा में समय की बचत होगी। इस सेतु के चालू होने से हाथीदह जंक्शन का महत्व और बढ़ गया है।
0
0
Report

भट्टे का मुनीम गायब, भट्टा मालिक पर आरोप

Shrvan PanditShrvan PanditFollow1m ago
Shamli, Uttar Pradesh:शामली स्लग ... भट्टे का मुनीम गायब, भट्टा मालिक पर आरोप ..... शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी लिसाढ़ भट्टे का मुनीम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है परिजनों ने आज एसपी ऑफिस में पहुंचकर पीड़ित व्यक्ति की बरामद की मांग की ,वहीं पीड़ित परिजनों ने भट्ठा मालिक व ठेकेदार उसके बेटे व भांजे पर फोन कर पैसे देने की बात कहकर घर से बुलाने कर गायब करने का आरोप लगाया है। आपको बता दे। कि मामला शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर का है जहां के रहने वाले रमेश शर्मा क्षेत्र के गांव के पास बालाजी बिग फील्ड भट्टे पर मुनीम का कार्य करते थे, जहां बीती 2 तारीख को रमेश शर्मा को अरविंद उसके बेटे वंश फोन करके भट्टे से शामली बुलाया गया।और और पैसे देने की बात कही गई।इस समय के बाद से भट्टे का मुनीम रमेश शर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब है घटना के बाद परिजनों ने सदर कोतवाली में मुनीम के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।वही उसी क्रम में आज पीड़ित परिजन ग्रामीणों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने ठेकेदार अरविंद उनका भांजा अमन और बेटा वंश पर फोन करके बुलाकर मुनीम को गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने का पीड़ितों को भरोसा दिलाया है
0
0
Report
Advertisement

श्यालावास जेल से 556 ग्राम गांजा, 28 पेपर रोल और मोबाइल बरामद

Dausa, Rajasthan:दौसा जिले के पापड़दा थाना क्षेत्र में स्थित केंद्रीय विशिष्ट कारागृह श्यालावास में जिला पुलिस द्वारा औचक सर्च अभियान चलाया तो चौंकाने वाला खुलासा सामने आया सर्च अभियान में पुलिस को कारागृह से 556 ग्राम गांजा, 28 पैकेट स्मोकिंग रोल पेपर और एक कीपैड मोबाइल मिला जेल परिसर से प्रतिबंधित सामग्री मिलने पर परदा पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया है और मामले की जांच की जा रही है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है श्यालावास जेल हाई सिक्योरिटी जेल है और यहां हार्डकोर अपराधियों को रखा जाता है हाई सिक्योरिटी होने के बावजूद प्रतिबंधित सामग्री जेल में कैसे पहुंची यह जेल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही है और जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रसन्न चिन्ह है पूर्व में इसी जेल से फोन द्वारा सीएम को भी जान से मारने की धमकियां दी जा चुकी है साथ ही पूर्व में कई बार यहां सर्च अभियान में मोबाइल व अन्य प्रतिबंधित सामग्री मिल चुकी है लेकिन उसके बावजूद भी जेल की सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं हो सकी अब यह पुलिस जांच का विषय है कि आखिर हाई सिक्योरिटी जेल में प्रतिबंधित वस्तुएं कैसे पहुंच रही है दौसा एएसपी शंकर लाल मीणा , लालसोट एएसपी विनोद सीपा , नांगल राजावतान डिप्टी एसपी और दौसा एसटी एससी सेल के डिप्टी एसपी राजेंद्र कुमार सहित पापड़दा और नंगल राजावतान थाना पुलिस के साथ पुलिस लाइन का जाप्ता सर्च अभियान में शामिल रहा करीब डेढ़ सौ पुलिस कर्मियों ने 3 घंटे तक केंद्रीय विशिष्ट कारागृह श्यालावास में सर्च अभियान चलाया जिसमें यह प्रतिबंधित वस्तुएं मिली
0
0
Report

8 अक्टूबर को अजमेर में वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च, लोकतंत्र बचाने का बिगुल

Kishanganj, Bihar:जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर (ग्रामीण) की ओर से आगामी 8 अक्टूबर को ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च निकाला जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष एवं किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी ने प्रेस वार्ता में मार्च की तैयारियों और आंदोलन की रूपरेखा की जानकारी दी।डॉ. चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदेशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 8 अक्टूबर को अजमेर में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर विशाल विरोध मार्च आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर देशभर में गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत प्रत्येक नागरिक को प्राप्त मताधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। डॉ. विकास चौधरी ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता और स्वायत्तता पर जनता का विश्वास कायम रहना जरूरी है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी विरोध दर्ज कराने की बात कही। 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे शुरू होगा मार्च कांग्रेस के अनुसार 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल, अजमेर से विरोध मार्च शुरू होगा। मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगा। इसमें इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। डॉ. चौधरी ने कहा कि यह आंदोलन संविधान, लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए है। कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से मार्च में शामिल होने का आह्वान किया है。
0
0
Report

आहवा पुलिस ने यूपी से 2008 के किशोरी अपहरण केस के आरोपी को पकड़ा

આહવા પોલીસે 2008ના સગીર બાળકીના અપહરણ કેસમાંORIZоры આરોપીને ઉત્તર પ્રદેશમાંથી ઝડપી પાડ્યો. 13 વર્ષની સગીર દીકરીને બળજબરીથી ફોસલાવી અપહરણ કરી નેપાળ તથા ઉત્તર પ્રદેશ લઈ જવાઈ હતી. વર્ષોથી ફરાર આરોપી ઉત્તર પ્રદેશના સિદ્ધાર્થનગર જિલ્લામાં હોવાની LCBને મળી હતી बાતમી. પોલીસ ટીમે સિદ્ધાર્થનગરના નેપાળ બોર્ડર વિસ્તારમાં વોચ ગોઠવી આરોપીને ઝડપ્યો. આર્દી ઈ-રિક્ષામાં મુસાફરી કરી રહ્યો હતો, પોલીસ ઈ-ર Kimberી આઈડેન્ટિફિકેશન કરી આરોપીની ધરપકડ કરી. ભારત-નેપાળ બોર્ડરથી અંદાજે 2 કિ.મી. દૂર આવેલા મીતવલ ગામ પાસેથી આરોપી ઝડપાયો. ટ્રાન્સિટ રિમાન્ડ મેળવી આશરે 4000 કિ.મી.ની મુસાફરી બાદ આરોપીને આહવા લાવવામાં આવ્યો. સુરત રેન્જ આઈજી પ્રેમવીર સિંહના “નો વોન્ટેડ ઈન સાઉથ ગુજરાત” અભિયાન હેઠળ મહત્વની સફળતા.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

मधुबनी पुलिस ने पिस्तौल-25 कारतूस सहित अपराधी को गिरफ्तार किया

Madhubani, Bihar:मधुबनी पुलिस ने एक पिस्तौल 25 कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया। नरहिया थाना पुलिस ने बनगामा गांव में छापेमारी की। गुप्त सूचना पर पुलिस ने घर में छापेमारी की। घर से एक पिस्तौल, 25 जिंदा कारतूस, लोहे का धारदार पंजा समेत अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस मौके से नितेश मुखिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक पर पहले से भी हत्या सहित अन्य आपराधिक मामला दर्ज है और उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध नरहिया थाना में पूर्व से दो मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। हथियार और कारतूस के स्रोत एवं इनके इस्तेमाल के उद्देश्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बरामद सामान को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
0
0
Report

जबलपुर: 46 स्कूल वैनों पर कार्रवाई, रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर मेंस्कूली वैन पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई देखने को मिली। पुलिस ने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक और दो में अभियान चलाकर लगभग 46 स्कूली वैन पर कार्रवाई की यह स्कूली वैन छात्र-छात्राओं को बिना किसी परमिशन के उनके घर से स्कूल के लिए परिवहन में लगी थी इसके लिए आरटीओ में इनका किसी प्रकार से रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया गया था जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उनका चालान किया है और वैन के चालकों को हिदायत दी है कि पहले आरटीओ में अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और उसके बाद छात्र-छात्राओं को स्कूल छोड़ने का काम करें नहीं तो उनके ऊपर आने वाले समय में और भी कड़ा एक्शन लिया जाएगा
0
0
Report

बरेली के दिग्गज नेता संतोष गंगवार की बेटी श्रुति राज्यसभा उम्मीदवार

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के दिग्गज भाजपा नेता और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के परिवार की राजनीति में एक और बड़ी एंट्री हुई है। भाजपा ने उनकी बेटी श्रुति गंगवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है। सोमवार को पार्टी ने यूपी से राज्यसभा के लिए 8 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। इनमें श्रुति गंगवार का नाम भी शामिल है। श्रुति गंगवार, संतोष गंगवार की बेटी हैं। संतोष गंगवार के दो बच्चे हैं। इनमें बेटी श्रुति गंगवार और बेटा अपूर्व गंगवार शामिल हैं। संतोष गंगवार का जन्म बरेली में हुआ। उन्होंने लंबे समय तक बरेली की राजनीति में भाजपा का प्रमुख चेहरा बनकर काम किया। अब उनकी बेटी को राज्यसभा का टिकट मिलने के बाद बरेली में गंगवार परिवार की राजनीतिक भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
0
0
Report
Advertisement

सिंगापुर दौरे में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने निवेश के संकेत दिए

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में आयोजित फायर साइड चैट कार्यक्रम में हरियाणा में निवेश के मुद्दे पर दिए सवालों के जवाब हमने एक समर्पित Merlion Desk बनाया है जो सिंगापुर से आने वाले निवेश प्रस्तावों को बढ़ायेगा आगे सिंगापुर आने से पहले ही लगभग 20 -30 प्रमुख कंपनियों की पहचान की गई हमारे अधिकारियों ने कई निवेशकों के साथ ई मीटिंग भी की- मुख्यमंत्री कोई निवेश प्रस्ताव आते ही हरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन सेंटर उसे आगे बढ़ाता है इस यात्रा के दौरान कई कंपनियों ने निवेश प्रस्ताव दिए गुरुग्राम और एनसीआर के बाहर भी कई ऐसे स्थान जहां जमीन, औद्योगिक ढांचे और विस्तार के लिए पर्याप्त जगह हरियाणा में इंसेंटिव्स देने की प्रक्रिया को समयबद्ध बनाया हमने गत जून माह में 10 नई पॉलिसीज की शुरू- मुख्यमंत्री हमें सिंगल विंडो सिस्टम को मजबूत किया ताकि निवेशक को कम प्रयास करना पड़े हमारे इंसेंटिव फ्रेमवर्क में पात्र इंसेंटिव का 50% पहले 7 दिन में और शेष 45 दिनों के भीतर देने का प्रावधान जमीन के मामले में एक बहुत महत्वपूर्ण और अनोखा इन्वेस्टमेंट इंजन तैयार किया खास लैंड पार्सल पर एक क्लिक से उस स्थान के निवेश संबंधी जानकारी उपलब्ध हरियाणा के पास सही लोकेशन और मजबूत इकोसिस्टम- मुख्यमंत्री भारत में विकास के अध्याय में हरियाणा मजबूत और भरोसेमंद पार्टनर बन सकता है
0
0
Report

जोधपुर: त्योहारी सीजन में पर्यटन उछला, मगर साफ-सफाई-ट्रैफिक पर शुरू हुई शिकायतें

Jodhpur, Rajasthan:Jodhpur में त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। मेहरानगढ़ फोर्ट से लेकर जसवंत थड़ा, उम्मेद भवन पैलेस और घंटाघर तक पर्यटकों की रौनक नजर आ रही है। ब्लू सिटी की गलियां, स्थापत्य कला और पारंपरिक बाजार पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। लेकिन इसी खूबसूरती के बीच शहर की कुछ अव्यवस्थाएं पर्यटकों के अनुभव को फीका कर रही हैं। जोधपुर की नीली गलियां... ऐतिहासिक किले... राजसी महल और रंग-बिरंगे बाजार। त्योहारी सीजन के साथ ही ब्लू सिटी में देशी-विदेशी पर्यटकों की रौनक बढ़ गई है। मेहरानगढ़ फोर्ट, जसवंत थड़ा और उम्मेद भवन पैलेस पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं। वहीं घंटाघर और भीतरी शहर की गलियों में भी बड़ी संख्या में सैलानी नजर आ रहे हैं। कोई जोधपुर की स्थापत्य कला को कैमरे में कैद कर रहा है, तो कोई नीली गलियों में घूमकर शहर की विरासत को करीब से महसूस कर रहा है। जोधपुर की खासियत सिर्फ इसके किले और महल नहीं, बल्कि यहां के पारंपरिक बाजार भी पर्यटकों को खूब लुभा रहे हैं। लाख की चूड़ियां, बंधेज की साड़ियां और राजपूती पोशाकें खरीदने के लिए पर्यटक बाजारों का रुख कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच पर्यटकों को कुछ परेशानियां भी सता रही हैं। जगह-जगह बिखरा कचरा, अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम और सीवरेज की समस्या शहर घूमने आए सैलानियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। पर्यटकों का कहना है कि जोधपुर की खूबसूरती और ऐतिहासिक विरासत शानदार है, लेकिन अगर शहर की साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाए तो यहां का अनुभव और बेहतर हो सकता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top