271601
गोंडा-BSA के निर्देश पर शिव नाडर फाउंडेशन द्वारा एआरपी हुए प्रशिक्षित
Vishunpur Bairia, Uttar Pradesh:जनपद गोंडा के बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी के दिशा निर्देशन में जिले के 22 एआरपी को शिक्षा इनीशिएटिव कार्यक्रम के तहत शिक्षा कंटेंट इंस्टॉलेशन प्रोसेस का प्रशिक्षण दिया गया । जिसमें समस्त प्रतिभागियों ने इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले में शिक्षा कंटेंट इंस्टॉल करना सीखा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिव नाडर फाउंडेशन के द्वारा किया गया जिसमें जनपद के 12 विकासखंडों को शामिल किया गया ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दानापुर में अक्षरा सिंह ने दलित बच्चियों के बीच जन्मदिन मनाया; असली जिंदगी है
Danapur, Bihar:हेडलाइन: दानापुर में अक्षरा सिंह ने दलित बच्चियों के बीच जन्मदिन मनाया, बोलीं—असली जिंदगी तो आप लोग जी रहे हैं एंकर: खबर दानापुर से है, जहां भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने अपना जन्मदिन एक खास अंदाज में मनाया। अक्षरा सिंह दानापुर स्थित नारी गुंजन संस्था पहुंचीं, जहां उन्होंने दलित और जरूरतमंद बच्चियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान संस्था की संस्थापक पद्मश्री सुधा वर्गीज भी मौजूद रहीं। अक्षरा सिंह ने बच्चियों के साथ समय बिताया, उनसे बातचीत की और उनकी पढ़ाई-लिखाई को लेकर जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से पूछा कि पढ़ने में किस-किस का मन लगता है, जिस पर सभी बच्चियों ने हाथ उठाकर उत्साह के साथ अपनी बात रखी। बच्चियों की खुशी और सादगी को देखकर अक्षरा सिंह भावुक भी नजर आईं। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस तरह की जिंदगी जीने वाले लोगों को पहले नहीं देखा है। उन्होंने बच्चियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि असली जीवन तो ये बच्चे जी रहे हैं और ये हम लोगों से ज्यादा बेहतर हैं। अक्षरा सिंह ने कहा कि आज की दुनिया में लोग भागदौड़ और कई तरह की चिंताओं में उलझे हुए हैं, लेकिन यहां के बच्चों के पास खुशी है और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बच्चियों से कहा कि आप लोग खुश हैं, इसलिए आपके पास खुशियां भी भरपूर हैं। इस खास मौके पर अक्षरा सिंह ने बच्चियों के लिए गीत भी गाया और उनके साथ संगीत का आनंद लिया। बच्चियों ने भी अक्षरा सिंह को गीत सुनाकर अपना प्यार जताया। अपने जन्मदिन को बच्चों के बीच मनाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि वह बेहद खुश हैं कि उन्हें ईश्वर ने ऐसा अवसर दिया। उन्होंने बताया कि वह मुंबई से खास तौर पर यहां आई हैं और बच्चों से वीडियो कॉल पर मिलने का वादा किया था। जन्मदिन के इस खास अवसर पर बच्चों के बीच पहुंचना उनके लिए सबसे खूबसूरत अनुभव रहा। बाइट अक्षरा सिंह, भोजपुरी सीने स्टार वहीं नेपाल में आई त्रासदी को लेकर अक्षरा सिंह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और वह ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि प्रभावित परिवारों को इस मुश्किल घड़ी से उबरने की शक्ति मिले और दिवंगत आत्माओं को शांति प्राप्त हो। बाइट अक्षरा सिंह, भोजपुरी सीने स्टार अक्षरा सिंह ने Gen Z से जुड़े सवाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं की बातों और उनकी भावनाओं को समझते हुए जागरूक होना चाहिए और यदि ऐसा नहीं होता है तो आज की युवा पीढ़ी अपनी आवाज के जरिए सरकार को जागरूक करना जानती है। बाइट अक्षरा सिंह, भोजपुरी सीने स्टार कुल मिलाकर दानापुर में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का जन्मदिन सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि बच्चों के साथ प्यार, अपनापन और खुशियां बांटने का एक भावुक और यादगार अवसर बन गया।0
0
Report
सिमडेगा में नाबालिग के प्रताड़ना मामले में आरोपी गिरफ्तार
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: कुरडेग पुलिस ने नाबालिग लड़की को कथित मानसिक प्रताड़ना देकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय पुरेन्द्र यादव, निवासी जशपुर (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 24 मार्च को नाबालिग के पिता की शिकायत पर कुरडेग थाना में मामला दर्ज किया गया था। जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया। आरोपी लंबे समय से फरार था। हाईकोर्ट के ‘नो कोएर्सिव’ आदेश की अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की और 29 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 30 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।0
0
Report
सदर अस्पताल में सांप काटे मरीज के लिए झाड़फूँक; डॉक्टर बोले स्थिति स्थिर
Madanpur, Bihar:मधेपुरा सदर अस्पताल परिसर में रविवार को सांप काटने की मरीज का झाड़फूंक कराने का मामला सामने आया। महिला को शनिवार रात सांप काटने के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान ही परिजनों ने उसे रेड जोन से बाहर निकालकर ओपीडी स्थित दवा काउंटर के पास झाड़फूंक शुरू करा दी। इस दौरान अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ भी जुट गई। जानकारी के अनुसार घैलाढ़ प्रखंड के श्रीनगर निवासी देव नारायण दास की पत्नी मंजू देवी (35) शनिवार रात घर में सोई हुई थीं। इसी दौरान उनके दाहिने हाथ में सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें घैलाढ़ पीएचसी लेकर पहुंचे। परिजनों के अनुसार वहां चिकित्सकों ने बताया कि सांप काटने के मरीज के इलाज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसके बाद महिला को मधेपुरा सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। परिजन महिला को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शनिवार रात से ही उसका इलाज शुरू किया गया। चिकित्सकों की निगरानी में इलाज के दौरान महिला की स्थिति में सुधार भी हुआ। हालांकि, रविवार को परिजनों ने अस्पताल के रेड जोन से मरीज को बाहर निकाल लिया और ओपीडी के दवा काउंटर के पास झाड़फूंक शुरू करा दी। गांव से आए महेंद्र तांती और उसके एक साथी ने महिला पर झाड़फूंक की। महिला के चाचा गजेंद्र दास ने बताया कि मंजू देवी को सोने के दौरान सांप ने दाहिने हाथ में काट लिया था। सदर अस्पताल में इलाज शुरू होने के बाद उसकी स्थिति में कुछ सुधार हुआ। इसके बाद गांव के ही महेंद्र तांती और उसके एक साथी ने झाड़फूंक की। हालांकि, झाड़फूंक कराने के बाद भी महिला की स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ। इधर, सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि मंजू देवी की स्थिति फिलहाल स्थिर है। उसे 28 वायल CSB (एंटी स्नेक वेनम) दिया गया है। अभी मरीज खतरे से बाहर है। बाइट : गजेंद्र दास,चाचा मुकेश कुमार,चिकित्सक0
0
Report
Advertisement
सिवान के बाजार में बदमाशों ने हवाई फायरिंग की, बाजार में दहशत फैल गई
Siwan, Bihar:सिवान में बेखौफ अपराधियों ने बाजार में हवाई फायरिंग की है। फायरिंग की घटना से बाजार में कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया।फायरिंग की घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए।वहीं फायरिंग की घटना से बाजार में दहशत का माहौल हो गया।घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के दपनी बाजार की है।बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने बाजार में सरेआम हवाई फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया। अपराधियों ने इलाके में अपनी दहशत फैलाने के मकसद से दो राउंड हवाई फायरिंग की और वारदात को अंजाम देने के बाद बड़े ही आराम से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह दलबल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की बारीकी से छानबीन शुरू कर दी। हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से खोखा बरामद नहीं हुआ है, लेकिन आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
सहारनपुर की खुशी ने NLU दिल्ली से लॉ में पांच गोल्ड मेडल जीते
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में खुशी ने लॉ में जीते 5 गोल्ड मेडल DID के टॉप-20 तक पहुंचीं थी, NLU दिल्ली से कानून की पढ़ाई, बोलीं- डांस मेरी आत्मा, पब्लिक सर्विस मेरा लक्ष्य प्रतिभा को अगर अनुशासन, मेहनत और सही मार्गदर्शन का साथ मिल जाए तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं रहता। सहारनपुर की खुशी नेब ने इस बात को अपनी उपलब्धियों से साबित किया है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली से BA.LLB (Hons.) की पढ़ाई पूरी करने वाली खुशी ने पांच गोल्ड मेडल हासिल कर परिवार और शहर का गौरव बढ़ाया है। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्हें विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। खुशी को कॉन्स्टिट्यूशनल लॉ में दो, कॉर्पोरेट लॉ में दो और पब्लिक लॉ में एक गोल्ड मेडल मिला। सम्मान समारोह में सुप्रीम कोर्ट की न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना, दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय सहित कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। पांच साल की कानून की पढ़ाई के दौरान लगातार बेहतर प्रदर्शन करना खुशी की मेहनत और लगन का परिणाम है। खास बात ये है कि खुशी की पहचान केवल एक मेधावी कानून छात्रा के रूप में नहीं है। बचपन से ही उन्हें कथक नृत्य का शौक रहा और उन्होंने इसे अपनी पढ़ाई के साथ जारी रखा। वो डांस इंडिया डांस (DID) के टॉप-20 तक पहुंचीं। इसके अलावा India's Got Talent और Dance Plus जैसे रियलिटी शो में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खुशी ने बातचीत में बताया कि बचपन में उनका ज्यादा समय डांस सीखने और अभ्यास करने में बीतता था। करीब 10-11 साल की उम्र में पढ़ाई की ओर उनका रुझान बढ़ा। छठी-सातवीं कक्षा से उन्होंने पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करना शुरू किया और नौवीं-दसवीं तथा 11वीं-12वीं में भी टॉप किया। परिवार की ओर से शुरू से ही उन्हें सार्वजनिक सेवा और न्यायपालिका के क्षेत्र में जाने के लिए प्रेरित किया गया। इसी सोच के साथ उन्होंने कानून को करियर के रूप में चुना। CLAT और अन्य प्रवेश परीक्षाओं में सफलता के बाद उन्हें NLU दिल्ली में प्रवेश मिला। NLU दिल्ली में पढ़ाई के दौरान खुशी ने अकादमिक अध्ययन के साथ प्रतियोगिताओं और इंटर्नशिप में भी हिस्सा लिया। उनका कहना है कि कानून की पढ़ाई ने उन्हें विषयों को गहराई से समझने और तर्क के साथ अपनी बात रखने की क्षमता दी। खुशी के मुताबिक, पांचों गोल्ड मेडल अचानक मिली उपलब्धि नहीं हैं। इनके पीछे पांच साल की लगातार मेहनत, नियमित अध्ययन और खुद को बेहतर करने की कोशिश रही है। वह मानती हैं कि किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए निरंतरता सबसे जरूरी है। खुशी को कथक का संस्कार अपनी बुआ रंजना नेब से मिला। रंजना नेब अंतरराष्ट्रीय स्तर की कथक नृत्यांगना और वैष्णवी नृत्यालय की संचालिका हैं। खुशी ने बचपन से कथक सीखा और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए रखा। डांस के प्रति उनका जुनून उन्हें रियलिटी शो तक ले गया। DID में टॉप-20 तक पहुंचना उनके लिए महत्वपूर्ण अनुभव रहा। इसके अलावा India's Got Talent और Dance Plus में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई। खुशी कहती हैं कि डांस मेरी आत्मा है और पब्लिक सर्विस मेरा लक्ष्य। उनके लिए नृत्य केवल मंच पर प्रस्तुति देने का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक तनाव कम करने और खुद को संतुलित रखने का जरिया भी है। खुशी के बताया कि उनके परिवार ने कभी पढ़ाई और डांस में से किसी एक को चुनने का दबाव नहीं बनाया। उन्हें हमेशा यह सिखाया गया कि जिस क्षेत्र में रहें, वहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। इसी सोच ने उन्हें दोनों क्षेत्रों में संतुलन बनाने में मदद की। डांस के लिए जब वह मुंबई गईं तो पिता और बुआ उनके साथ रहे। दिल्ली में पढ़ाई, प्रतियोगिताओं और इंटर्नशिप के दौरान भी परिवार का पूरा सहयोग मिला। खुशी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादा-दादी, बुआ, नाना-नानी और शिक्षकों को देती हैं। वह बताती हैं कि उनकी दादी नीरा नेब उनके लिए टिफिन तैयार करती थीं। नाना-नानी दूर रहकर भी उन्हें लगातार आशीर्वाद और प्रोत्साहन देते रहे। खुशी का मानना है कि बच्चों के विकास के लिए पढ़ाई के साथ उनकी रुचियों को भी महत्व दिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि आज कई अभिभावक बच्चों पर पढ़ाई का इतना दबाव डाल देते हैं कि इसका असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। उनके अनुभव में डांस ने पढ़ाई के तनाव को कम किया। साथ ही इससे अनुशासन, मेहनत और लगातार सीखने की आदत विकसित हुई। उनका मानना है कि कला, खेल या किसी अन्य रचनात्मक गतिविधि से जुड़े रहकर बच्चे पढ़ाई में भी बेहतर संतुलन बना सकते हैं भविष्य को लेकर खुशी ने बताया कि वो फिलहाल कानून की प्रैक्टिस करना चाहती हैं और कोर्ट के माध्यम से लोगों की मदद करना चाहती हैं। इसके बाद अगले एक-दो साल में न्यायपालिका और पब्लिक सर्विस की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी करेंगी। उनका उद्देश्य कानून की शिक्षा और व्यावहारिक अनुभव का इस्तेमाल समाज की सेवा के लिए करना है। इसके साथ ही वह कथक को भी अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाए रखना चाहती हैं।0
0
Report
निकाय चुनाव: कांग्रेस सीधे सिंबल से उतारेगी प्रत्याशी, आखिरी दिन बदली रणनीति
Jaipur, Rajasthan:निकाय चुनाव-कांग्रेस सीधे मैदान में उतारेगी प्रत्याशियों को, एन वक्त पर भी नाम बदले जा सकते जयपुर-निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों में जबरदस्त सियासी माहौल गरमाया हुआ है.दोनों ही पार्टियां टिकटो को लेकर माथापच्ची में लगी है.कल नामांकन का आखिरी दिन है.ऐसे में अब माना जा रहा है कि सीधे सिंबल देकर ही प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाएगा.आखिरकार कांग्रेस में टिकटों को लेकर कैसे खींचतान चल रही है..देखे इस रिपोर्ट में! बीजेपी की लिस्ट का इंतजार- कांग्रेस में टिकटों को लेकर अंदरूनी खींचतान के बाद अब पार्टी ने रणनीति बदल दी है.अब कांग्रेस सीधे ही सिंबल देकर पार्टी के प्रत्याशियों को निकाय चुनाव में उतारेगी.कांग्रेस पूर्व विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास और कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने साफ कर दिया कि पहले कांग्रेस देखना चाहती है कि बीजेपी कौनसे उम्मीदवार को उतारेगी.यदि जरूरत पड़ी तो आखिरी वक्त पर भी नाम बदला जा सकते है.उनका कहना है कि लगता नहीं है कि बीजेपी लिस्ट जारी करेगी.लेकिन अब बीजेपी ने लिस्ट जारी नहीं की तो इसलिए कांग्रेस प्रत्याशियों को सीधा मैदान में उतारेगी और नामांकन भरने के बाद शाम को पार्टी सूची सार्वजनिक करेगी.सुनील शर्मा का कहना है कि कांग्रेस में किसी तरह की खींचतान नहीं है.150 सीटों के लिए 3 हजार नाम आए है.इसलिए सभी से मिलना भी जरूरी है.पार्टी में अनुशासित कार्यकर्ता है. बाइट-सुनील शर्मा,कांग्रेस जिला अध्यक्ष,जयपुर बाइट-प्रतापसिंह खाचरियावास,पूर्व विधायक,कांग्रेस 40 से 50 सीटों पर खींचतान- सूत्रों की माने तो जयपुर में 40 से 50 सीटों पर खींचतान देखी जा रही है.जिसको लेकर आज कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मौजूदगी में मंथन हुआ.हालांकि प्रतापसिंह खाचरियावास ने आपसी खींचतान को पर जवाब देते हुए कहा कि पार्टी में लगातार कार्यकर्ताओं का हुजूम बढ़ता जा रहा है.जिसको लेकर कांग्रेस मंथन कर रही है.पार्टी लगातार मजबूत हो रही है.कांग्रेस विधायक अमीन कागजी का कहना है कि पार्टी को जरूरत पड़ी तो एन वक्त पर भी नाम बदला जा सकता है.वहीं आदर्श नगर से विधायक रफीक खान का कहना है कि पार्टी में सब बिल्कुल ठीक है.बीजेपी ने ढाई साल में ढाई रुपए का काम नहीं किया.जिसको जनता निकाय चुनाव में जवाब देगी. बाइट-अमीन कागजी,कांग्रेस विधायक बाइट-रफीक खान,कांग्रेस विधायक क्या आपसी खींचतान से देरी? अब सवाल ये है कि क्या आखिरी वक्त पर भी लिस्ट जारी नहीं करना कांग्रेस की स्ट्रेटजी है या मजबूरी? क्योंकि कई विधानसभा क्षेत्रों में पार्षद उम्मीदवारों को लेकर आपसी खींचतान की खबरें भी सामने आ रही है. नोट-इस खबर की फीड ओएफसी से स्लग से भेजी गई है।0
0
Report
Advertisement
निकाय चुनाव: कांग्रेस सीधे सिंबल से उतारेगी प्रत्याशी, आखिरी वक्त पर नाम बदले जा सकेंगे
Jaipur, Rajasthan:निकाय चुनाव-कांग्रेस सीधे मैदान में उतारेगी प्रत्याशियों को, एन वक्त पर भी नाम बदले जा सकते हैं जयपुर-निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों में जबरदस्त सियासी माहौल गरमाया हुआ है.दोनों ही पार्टियां टिकटो को लेकर माथापच्ची में लगी है.कल नामांकन का आखिरी दिन है.ऐसे में अब माना जा रहा है कि सीधे सिंबल देकर ही प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाएगा. बीजेपी की लिस्ट का इंतजार- कांग्रेस में टिकटों को लेकर अंदरूनी खींचतान के बाद अब पार्टी ने रणनीति बदल दी है.अब कांग्रेस सीधे ही सिंबल देकर पार्टी के प्रत्याशियों को निकाय चुनाव में उतारेगी.कांग्रेस पूर्व विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास और कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने साफ कर दिया कि पहले कांग्रेस देखना चाहती है कि बीजेपी कौनसे उम्मीदवार को उतारेगी.यदि जरूरत पडती तो आखिरी वक्त पर भी नाम बदला जा सकता है.उनका कहना है कि लगता नहीं है कि बीजेपी लिस्ट जारी करेगी.लेकिन अब बीजेपी ने लिस्ट जारी नहीं की तो इसलिए कांग्रेस प्रत्याशियों को सीधा मैदान में उतारेगी और नामांकन भरने के बाद शाम को पार्टी सूची सार्वजनिक करेगी.सुनील शर्मा का कहना है कि कांग्रेस में किसी तरह की खींचतान नहीं है.150 सीटों के लिए 3 हजार नाम आए है.इसलिए सभी से मिलना भी जरूरी है.पार्टी में अनुशासित कार्यकर्ता है. 40 से 50 सीटों पर खींचतान- सूत्रों की माने तो जयपुर में 40 से 50 सीटों पर खींचतान देखी जा रही है.जिसको लेकर आज कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मौजूदगी में मंथन हुआ.हालांकि प्रतापसिंह खाचरियावास ने आपसी खींचतान को पर जवाब देते हुए कहा कि पार्टी में लगातार कार्यकर्ताओं का हुजूम बढ़ता जा रहा है.जिसको लेकर कांग्रेस मंथन कर रही है.पार्टी लगातार मजबूत हो रही है.कांग्रेस विधायक अमीन कागजी का कहना है कि पार्टी को जरूरत पड़ी तो एन वक्त पर भी नाम बदला जा सकता है.वहीं आदर्श नगर से विधायक रफीक खान का कहना है कि पार्टी में सब बिल्कुल ठीक है.बीजेपी ने ढाई साल में ढाई रुपए का काम नहीं किया.जिसको जनता निकाय चुनाव में जवाब देगी. क्या आपसी खींचतान से देरी? अब सवाल ये है कि क्या आखिरी वक्त पर भी लिस्ट जारी नहीं करना कांग्रेस की स्ट्रेटजी है या मजबूरी? क्योंकि कई विधानसभा क्षेत्रों में पार्षद उम्मीदवारों को लेकर आपसी खींचतान की खबरें भी सामने आ रही है.0
0
Report
सबसे क्रिटिकल ट्रैक: नई चेतावनी और अपडेट्स
Noida, Uttar Pradesh:MOST CRITICAL TRACK0
0
Report
Advertisement
दौड़ में साइकिलर को मिली मदद, जीत के रास्ते खुल गए
Noida, Uttar Pradesh:CYCLER GOT HELP IN THE RUN0
0
Report
Beans काटने का सही तरीका: आसान टिप्स जानें
Noida, Uttar Pradesh:Beans काटने का सही तरीका0
0
Report
बालों की सफाई के लिए नया हेयर क्लीनिंग कॉम्ब लॉन्च
Noida, Uttar Pradesh:HAIR CLEANING COMB0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में शव रखकर ग्रामीणों ने सड़क जाम किया; हत्या की आशंका पर कार्रवाई
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे ग्रामीणों ने शव रख कर सड़क पर जाम लगा दिया है। मामला बछरावां कस्बे के बगाही गांव का है। यहां शनिवार को गांव के बाहर पेड़ से मोहित का शव लटकता मिला था। मोहित पिछले करीब एक सप्ताह से लापता था। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। सूचना पर एडिशनल एसपी और क्षेत्राधिकारी महाराजगंज मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई के आश्वासन दिया। मामले मे हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया और मोहित के शव का अंतिम संस्कार किया0
0
Report
धामपुर में जर्जर पेड़ से टूटे तार, बुजुर्ग करंट से घायल
Moradabad, Uttar Pradesh:धामपुर के खारी कुआं क्षेत्र में आज शाम एक जर्जर पेड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। पेड़ की डाल बिजली के तार पर गिरने से तार टूटकर सड़क पर गिर पड़े। उसी दौरान वहां से गुजर रहा एक बुजुर्ग टूटे तार की चपेट में आ गया और उसे करंट लग गया। लोगों ने साहस दिखाकर बुजुर्ग को तारों से बाहर निकाला। घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सलूजा गिफ्ट कॉर्नर के ऊपर जर्जर पेड़ के बड़े तने निकले हुए थे। रविवार शाम बड़ा हिस्सा गिरा; तारों में करंट प्रवाहित था, जिससे सड़क पर डर मच गया। एक दुकानदार पंकज अग्रवाल ने कुर्सी और डंडे से बुजुर्ग को बचाया। बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई गई और उपचार के लिए भेजा गया। क्षेत्रीय लोग जर्जर पेड़ों और तारों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
गुरुग्राम के घर में टॉयलेट सीट के नीचे 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम - टॉयलेट सीट के नीचे निकला किंग कोबरा गाड़ौली कलां में एक घर के बाथरूम में टॉयलेट सीट के नीचे से लग रहा था फूंकारने फूंकारने की आवाज़ सुनकर घर के लोगों में डर का माहौल 6 फीट लंबे जहरीले किंग कोबरा को टॉयलेट सीट तोड़कर किया गया रेस्क्यू वन्यजीव संरक्षण कर्मी अनिल गंडास की टीम ने खतरनाक किंग कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया0
0
Report
Advertisement
