Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271002

Gonda - सेक्रेटरी को दस हजार रुपए रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

Jan 09, 2025 11:03:05
Gonda, Uttar Pradesh

आज दोपहर एंटी करप्शन की गोंडा टीम ने मुख्यालय स्थित विकासखंड पंडरी कृपाल में तैनात सेक्रेटरी विजय कुमार द्वारा ग्राम प्रधान मनीष वर्मा से दस हजार रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम कोतवाली ले जाकर लिखा पढ़ी कर रही है,वहीं ग्राम प्रधान मनीष वर्मा से भी बयान दर्ज कर रही है, उक्त घटना से पूरे विकासखंड में हड़कंप मर गया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
FWFAROOQ WANI
Feb 12, 2026 09:06:33
Srinagar, :इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल के खिलाफ PDD कर्मचारियों ने भारत बंद की काल आज दी हैं, कश्मीर यूनिट ने सपोर्ट दिया पूरे भारत में PDD (पावर डेवलपमेंट) कर्मचारियों ने आज प्रपोज़्ड इलेक्ट्रिसিটি (अमेंडमेंट) बिल के विरोध में भारत बंद रखा。 कश्मीर में, PDP/ कर्मचारियों ने भी देश भर में हो रहे विरोध को पूरा सपोर्ट दे रहा हैं और देश के दूसरे हिस्सों के कर्मचारियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए बंद रखा। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल पब्लिक सेक्टर के बिजली कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है और इससे पावर सेक्टर का प्राइवेटाइज़ेशन हो सकता है, जिससे उन्हें डर है कि जॉब सिक्योरिटी और पब्लिक सर्विस डिलीवरी पर असर पड़ेगा。 उन्होंने अपनी लंबे समय से पेंडिंग मांगों को भी उठाया, और सरकार से सर्विस से जुड़े मुद्दों को सुलझाने और काम करने की हालात सुधारने की अपील की। कर्मचारियों ने अधिकारियों से बिल के विवादित प्रोविज़न को तुरंत वापस लेने और उनकी असली मांगों को जल्द से जल्द हल करने की अपील की। कर्मचारियों ने कहा इसे ना सिर्फ उनके ऊपर बल्कि आम आदमी पर भी पड़ेगा और उन्हें दुगनी बिजली बिल privatisation के बाद अदा करनी पड़ेगी
0
comment0
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
Feb 12, 2026 09:06:18
Dumka, Jharkhand:दुमका ट्रेड यूनियन के अवाहन पर भारत बंद के दौरान कई यूनियनों समर्थन के दौरान झारखंड राज्य बिद्यालय रसोइया संघ के बैनर तले सेकड़ों की संख्या में जुटी दुमका जिला के सरकारी स्कूल की महिला रसोइया ने फूलो झानों चौक को जाम कर दिया। जाम के के कारण सेकड़ों ट्रक सहित छोटी बड़ी वाहन के जाम होने से परेशानियों का सामना करना पाड़ा. रसोइया संघ अपनी बेतनमान को बड़ाने का मांग के साथ साथ बकाये मानदेय देने की मांग किया है. सरकारी बिद्यालयों में एम डी एम बनाने वाली रसोइया महिलाओं को मानदेय के रूप में मात्र 2 हजार रुपया मानदेय दिया जाता है जिससे उनका घर चलाना मुश्किल है रसोइया संघ ने केंद्र सरकार से 10 हजार रुपया मानदेय कर साथ साथ स्थाईकरण की मांग क्या है। रसोइया संघ ने कहा है कि अगर सरकार हमलोगों की मांग नहीं मानती है तो आने वाले समय में अनिश्चितकालीन रोड जाम होगा।
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Feb 12, 2026 09:06:02
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर- बांसवाड़ा शहर के अगरपुरा–विनायक नगर वार्ड नंबर 19 में अवैध रूप से मुर्गी पालन और क्रय-विक्रय को लेकर स्थानीय निवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है। मोहल्लेवासियों ने जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया कि एक परिवार द्वारा आवासीय क्षेत्र में मुर्गियों को खुले में छोड़ दिया जाता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं, झगड़े और दुर्गंध की समस्या उत्पन्न हो रही है। लोगों का कहना है कि कई बार मृत मुर्गियां रास्तों में पड़ी रहने से आवागमन प्रभावित होता है और स्वास्थ्य संबंधी खतरा बना रहता है। शिकायत में धमकी देने, अभद्र व्यवहार और तेज आवाज में संगीत बजाने के आरोप भी लगाए गए हैं। निवासियों ने बताया कि पहले भी पुलिस चौकी में शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन समस्या ka समाधान नहीं हुआ। मोहल्लेवासियों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर राहत दिलाने की मांग की है।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Feb 12, 2026 09:05:47
Jaipur, Rajasthan:जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने तीसरा बजट आम जनता को समर्पित किया राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने बताया कि राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वित्तमंत्री दिया कुमारी ने राज्य का बजट पेश किया बजट में विकसित भारत की स्पष्ट झलक दिखाई देती है बिजली, पानी, सड़क की व्यवस्थाएं और स्वास्थ्य का मैनेजमेन्ट प्रशंसनीय है व्यापार संघ की ओर से राज्य सरकार ने वैट पर एमनेस्टी, औद्योगिक मांगों पर एमनेस्टी, कृषि विपणी मांगों से संबंधित एमनेस्टी और स्टाम्प ड्यूटी पर एमनेस्टी स्कीम लाकर व्यापार और उद्योग को राहत देने का काम किया है कृषि के लिये कई सारे नवाचार और दलहन व तिलहन की पैदावार बढ़ाने के लिये तेल और दालों की पूर्ति में एक बड़ा कदम उठाकर 130 करोड़ रुपये का प्रावधान करना प्रशंसनीय है राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के चेयरमेन बाबूलाल गुप्ता ने कहा कि कृषि विपणन में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिये बजट में कोई स्थान नहीं है गैर-अधिसूचित कृषि जिन्सों के विपणन पर लगाये गये यूजर चार्ज को समाप्त नहीं किया गया है साथ ही अन्य प्रान्तों से आने वाली कृषि जिंस पर कृषि मण्डी सेस और कृषक कल्याण फीस को समाप्त नहीं किया गया है जिसके कारण यूजर चार्ज के कारण मण्डियां वीरान हो रही है और बाहर से आने वाली कृषि जिन्सों पर मण्डी सेस व कृषक कल्याण फीस लगने के कारण तेल मिल, दाल मिल, आटा मिल, मसाला उद्योगों के बंद होने की संख्या बढ़ती जा रही है यह बजट का अच्छा पन्ना नहीं कहलायेगा
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 12, 2026 09:05:20
Jhalawar, Rajasthan:झालतावाड़ झालावाड़ जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुरा गांव में गुरुवार को एक पूर्व सरपंच का शव खेत की नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला है। 60 वर्षीय मृतक बालाराम गोवर्धनपुरा पंचायत के सरपंच भी रह चुके हैं। परिजनों के अनुसार, बालाराम बुधवार रात करीब 9:00 बजे सिंचाई के लिए खेत पर गए थे। वे आमतौर पर सुबह घर लौट आते थे, लेकिन गुरुवार सुबह जब वे नहीं लौटे, तो परिवार के सदस्य उन्हें तलाश करते खेत पर पहुंचे। जहां बालाराम का शव खेत की नहर में पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि नगर में केवल 7-8 इंच पानी था, जिससे डूबने की संभावना कम लगती है। वे बालाराम को तुरंत उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल लाये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंडावर थाना पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर सुबह बालाराम के शव का पोस्टमार्टम करवाया। हेड कांस्टेबल रवि कुमार ने बताया कि बालाराम की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 12, 2026 09:05:05
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी मेले को लेकर श्रीश्याम मंदिर कमेटी और प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। कमेटी के कर्मचारी श्याम भक्तों की हर सुविधा सुनिश्चित करने में जुटे हैं। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 40 लाख पानी के पाउच की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही रींगस रोड और मण्डा रोड से लेकर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र खाटूधाम तक 15 पानी के टैंکر तैनात रहेंगे। सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद: सफाई के लिए 10 ऑटो टिपर, 300 सफाई कर्मचारी दिन में और 150 कर्मचारी रात्रिकालीन ड्यूटी पर रहेंगे। कचरा संग्रहण के लिए 20 ट्रैक्टर दिन में और 10 ट्रैक्टर रात में लगाए जाएंगे। टॉयलेट और रोशनी की व्यापक व्यवस्था: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 300 मोबाइल टॉयलेट और 200 स्थायी पत्थर के टॉयलेट उपलब्ध रहेंगे। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र सहित रींगस और मण्ढा रोड पर पानी, टॉयलेट और रोशनी की विशेष व्यवस्था की जा रही है। 40 अस्थाई विद्युत कनेक्शन और 30 जनरेटर लगाए जाएंगे। भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्लान: मंदिर में आवागमन के लिए चारण मेला मैदान और लखदातार मेला ग्राउंड से 40 फीट चौड़ा मार्ग में भक्तों के लिये सुविधा रहेगी। रींगस रोड के पास 40 बीघा जमीन पर अतिरिक्त बैरिकेडिंग कर तीन ब्लॉक बनाए जाएंगे। चारण मैदान और लखदातार मैदान भरने की स्थिति में श्रद्धालुओं को यहां रोका जाएगा। पार्किंग और यातायात व्यवस्था: वाहनों की पार्किंग के लिए सांवलपुरा रोड को विकसित किया गया है तथा साहपुर तिराहे पर भी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। यातायात व्यवस्था के लिए 5 छोटी और 5 बड़ी क्रेन तैनात रहेंगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: मेले के दौरान मंदिर कमेटी पुलिस को 1000 सुरक्षा कर्मी होमगार्ड सुरक्षा के लिये उपलब्ध करायेगी। संपूर्ण मेले की निगरानी के लिए 400 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। मंदिर और मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए अलग से 100 CCTV कैमरे और 300 होमगार्ड तैनात रहेंगे। पुलिस के लिए डोम बनाकर आवासीय व रसद व्यवस्था की जा रही है। स्वास्थ्य सेवाएं और सहायता केंद्र: श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा के लिए 10 मेडिकल कैंप, पर्याप्त दवाइयों की व्यवस्था और 10 Ambulances उपलब्ध रहेंगी। मेले में 5 स्थानों पर पूछताछ केंद्र तथा एक मीडिया सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी वार्षिक फाल्गुन मेला और मासिक मेले की व्यवस्थाएं मंदिर कमेटी और प्रशासन के समन्वय से की जा रही हैं ताकि देशभर से आने वाले श्याम भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Feb 12, 2026 09:04:41
Kaithal, Haryana:गुहला-चीका खंड के गाँव खरकां में एक 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या हुई. ट्यूशन पर गया था छात्र नवराजदीप... रास्ते में हुआ हमउम्र छात्रों से झगड़ा. नवराजदीप और विनीत पर चाकुओं से हमला जिसमें विनीत घायल और नवराज की मौत. नवराज के शरीर पर चाकुओं के वार के 8-10 निशान. इसके पहले भी हमउम्र छात्रों के साथ हो चुकी थी कहासुनी. कैथल के गुहला-चीका खंड के गांव खरकां में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 10वीं कक्षा के छात्र नवराजदीप की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी विनीत घायल हो गया. जानकारी के अनुसार नवराजदीप ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था. रास्ते में उसकी कुछ हमउम्र छात्रों से झगड़ा हो गया. इसी दौरान हमलावरों ने नवराजदीप और विनीत पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में नवराजदीप के शरीर पर 8 से 10 चाकू के वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं विनीत घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जांच अधिकारी नायब सिंह ने बताया कि मृतक की आरोपियों से पहले भी कहासुनी हो चुकी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. घटना रामथली नहर के पास की है जहां पर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने 5 नामजद और12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 09:04:21
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में संलिप्त एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, 8 फरवरी की शाम करीब 5 बजे कुर्सी थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी गई। अगले दिन सुबह किशोरी गांव के पास मिली, जिसके बाद पुलिस उसे अपने संरक्षण में लेकर थाने लाई। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही, घटना में कथित रूप से शामिल एक नाबालिग को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी वयस्क आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है कोतवाली प्रभारी कृष्णकांत सिंह ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और उसे आवश्यक परामर्श व संरक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की विधिक प्रक्रिया जारी है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Feb 12, 2026 09:04:13
Churu, Rajasthan:चूरू। सिंचाई के पानी की मांग को लेकर तारानगर क्षेत्र के गाजुवास माइनर के किसानों ने नहर विभाग कार्यालय में उग्र प्रदर्शन किया। विभिन्न गाँवों से अपने अपने टैक्टर के साथ आये किसानों ने विभाग के आगे जमकर नारेबाजी की। किसानों ने टैक्टरों को कार्यालय परिसर में घुसाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस प्रशासन ने टैक्टरों को घुसने नहीं दिया। सीआई सतपाल बिश्नोई ने किसानों ने समझाइस कर टैक्टरों को बाहर ही रुकवा दिया। टैक्टर बाहर खड़े कर सारे किसान नहर विभाग में घुस गए और विभाग के अधिकारियों व सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए, ततपश्चात किसान नीचे बैठे गए एवं धरना शुरू कर दिया। किसानों ने चेतावनी दी है कि ज़ब तक गाजुवास माइनर में पानी नहीं छोड़ा जाएगा तब तक हमारा पड़ाव जारी रहेगा। इस मौके पर उमराव सहारण, राजू, हरिसिंह बेनीवाल, श्रवण कुमार, महेन्द्र सुथार, बीरबल मेहरा, भंवर लाल, शंकर कस्वां, उद्राम, उदयभान सहित सैकड़ों किसान धरने पर बैठे। उधर सुरक्षा को लेकर सी आई सतपाल बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 12, 2026 09:03:56
Rajgarh, Rajasthan:मांगों की अनदेखी पर पंचायत राज अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ का आंदोलन का ऐलान, 25 फरवरी को विधानसभा घेराव की चेतावनी राजगढ़ (अलवर)। राजस्थान पंचायत राज अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ (जयपुर) ने राज्य सरकार पर संगठन की मांगों के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह बबेली ने बताया कि संगठन द्वारा शासन एवं प्रशासन के समक्ष कई बार ज्ञापन और मांग पत्र प्रस्तुत किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में 11 फरवरी 2026 को प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री, पंचायती राज मंत्री, मुख्य सचिव तथा पंचायती राज विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त जोगाराम को 11 सूत्रीय मांग पत्र एवं ध्यानाकर्षण ज्ञापन सौंपा गया। इसके तहत दूसरे चरण में 15 फरवरी 2026 को प्रदेश की सभी जिला शाखाओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के विधायकों और सांसदों को मांग पत्र प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं 16 फरवरी 2026 को जिला कलेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं पंचायती राज मंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। बबेली ने चेतावनी दी कि यदि संगठन की न्यायोचित मांगों पर शासन-प्रशासन द्वारा सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो 25 फरवरी 2026 को विधानसभा पर विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा।
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Feb 12, 2026 09:03:32
Dudu, Rajasthan:जयपुर के माधोराजपुरा से बड़ी खबर… बिजली निगम के बिचौलियों पर फ्री स्मार्ट मीटर के नाम पर कनेक्शन काटने का डर दिखा कर वसूली करने का लगाया आरोप। जयपुर के माधोराजपुरा पंचायत समिति के चांदमाकला में स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर ऊर्जा मंत्री से भी लगाई गुहार, शिकायत कर की कार्रवाई की मांग। स्मार्ट मीटर को लगाने से पहले पैसे देने का भी लगाया आरोप। ग्रामीणों ने कहा - पैसे नहीं देते है तो बिजली निगम का बिचौलिया जुर्माना लगाने की देता है धमकी। बिजली निगम का बिचौलिया और उपभोक्ता के बीच स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर पैसे की डिमांड करने का ऑडियो भी आया सामने। इस मामले को लेकर बिजली निगम के सहायक अभियंता मनीष ने कहा कि मुझे मालूम नहीं है, लिखित में शिकायत करेंगे तो कार्रवाई करूंगा। ऑडियो में बिजली निगम के बिचौलिया द्वारा उपभोक्ता को 22 हज़ार रुपए का डर दिखा कर 3 हज़ार रुपए की डिमांड करते हुए और नहीं देने पर भारी भरकम जुर्माना लगाने की भी बात आई सामने।
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Feb 12, 2026 09:02:07
Jaipur, Rajasthan:स्टेट हाईवे पर निजी वाहनों को टोल फ्री करने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। विधानसभा में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल के सवाल के जवाब में कहा कि निजी वाहनों को टोल फ्री करने का फिलहाल सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं है। दीया कुमारी ने कहा कि 14 मई 2018 को निजी हल्के वाहनों को स्टेट हाईवे से टोल मुक्त करने की अधिसूचना को 31 अक्टूबर 2019 को तत्कालीन राज्य सरकार ने वापस ले लिया था। निजी वाहनों को स्टेट हाईवे पर टोल मुक्त करने का राज्य सरकार के पास वर्तमान में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। वसुंधरा राजे सरकार के समय 2018 में छोटे निजी वाहनों को स्टेट हाईवे पर टोल फ्री करने का फैसला किया गया था। इस फैसले को गहलोत सरकार ने सत्ता में आने के बाद बदल दिया था। बाइट विक्रम बंशीवाल। भाजपा विधायक सिकराय बाइट दीया कुमारी। उपमुख्यमंत्री
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 08:57:38
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। जनपद रामपुर में 11 फरवरी 2026 को अधिवक्ता फारुख अहमद खाँ की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या के विरोध में बहेड़ी बार एसोसिएशन सहित पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना को लेकर अधिवक्ता आंदोलनरत हैं और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बहेड़ी बार एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार तक अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत गंभीर है और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि हत्या जिला पंचायत कार्यालय के एक कर्मचारी द्वारा उच्च अधिकारी के कथित निर्देश पर की गई, जो सरकारी तंत्र में बढ़ते दुस्साहस को दर्शाता है। बार एसोसिएशन ने मांग की है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर दंड दिया जाए। साथ ही मृतक अधिवक्ता के परिजनों को कम से कम एक करोड़ रुपये का मुआवजा तत्काल प्रभाव से प्रदान किया जाए। एडवोकेट सुनील रस्तोगी, चुनाव अधिकारी बहेड़ी बार एसोसिएशन, ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने तहसील बहेड़ी में कस्बा कानूनगो राजीव सक्सेना को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। इस अवसर पर अध्यक्ष ठाकुर रन सिंह, महासचिव मनोज कुमार जौहरी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामेंद्र सिंह राठी, नवनिर्वाचित महासचिव दीपचंद पांडे, नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष रविंदर गंगवार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित अधिवक्ताओं में कृष्ण अवतार शर्मा, जगन लाल, रामस्वरूप गंगवार, ठाकुर कमल सिंह, अरविंद मलिक, सतपाल गौतम, मनोहर लाल गौतम, धर्मपाल सागर, वीरेंद्र सक्सेना, पातीराम गंगवार, महेंद्र पाल गौतम, परशुराम, साबिर रजा, जगदीश सरन, कुलबीर सिंह, रामेंद्र कश्यप, अमरजीत सिंह, विजेंद्र सिंह, सूरजपाल गंगवार, धर्मेंद्र कुमार, केसर कुमार, जगदीश गुर्जर, जसवीर सिंह चौहान, लाल सिंह चौहान, गिरवर सिंह, इकरा बी., निशा फजल, अरविंद कश्यप, मुज्सम खान अली, भगवान स्वरूप, देवेंद्र पटेल, धर्मेंद्र दिवाकर, विनोद कुमार, जसवंत सिंह लक्खा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 12, 2026 08:49:03
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर।आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिग्गज कोल कारोबारी प्रवीण झा के 'फिल ग्रुप' के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। विभाग की यह रेड बेहद गोपनीय और फिल्मी अंदाज में शुरू हुई, जहां अधिकारी अपनी गाड़ियों पर SIR सर्वे टीम के स्टीकर लगाकर पहुंचे ताकि किसी को कार्रवाई की भनक न लग सके। आईटी की अलग-अलग टीमों ने फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा के श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित मुख्य कार्यालय, रामा वर्ल्ड स्थित निजी आवास और उनकी फैक्ट्रियों सहित अन्य ठिकानों को एक साथ घेरे में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, टीम दस्तावेजों की सघन जांच कर रही है और बड़ी मात्रा में बेनामी संपत्ति व अघोषित लेन-देन के खुलासे होने की उम्मीद है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top