icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फिरोजपुर में सिख जत्थेबंदियों के राष्ट्रीय राजमार्ग जाम, स्कूल- कॉलेज और बैंकों पर असर

Firozpur, Punjab:ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਵੀ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਜਾਮ ਕਰਕੇ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ , ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਣੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਅਤੇ ਅਲੱਗ ਅਲੱਗ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਜਾਮ ਕਰਕੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ , ਸਕੂਲ ਕਾਲਜ ਬੈਂਕ ਵੀ ਇਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਕੇ ਹੋਏ ਬੰਦ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਕੌਮੀ ਇਨਸਾਫ ਮੋਰਚੇ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਬੰਦ ਦੀ ਕਾਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਖਾਸਾ ਅਸਰ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਮੇਂ ਹੋਰ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਜਾਮ ਕਰਕੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਉੱਥੇ ਹੀ ਬਾਜ਼ਾਰ ਬੰਦ ਨੇ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਅਦਾਰੇ ਵੀ ਬੰਦ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਨੇ ਅਤੇ ਬੈਂਕ ਵੀ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਬੰਦ ਰੱਖੇ ਗਏ ਨੇ ਇਸ ਬਾਬਤ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਸਿੱਖਾਂ ਨਾਲ ਧੱਕਾ ਕਰਦੀ ਆਈ ਹੈ ਅਤੇ ਜੋ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘ ਆਪਣੀ ਸਜ਼ਾ ਵੀ ਪੂਰੀ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਜਾਣ ਬੁਝ ਕੇ ਜੇਲਾਂ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਰੱਖਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਪਰ ਉਹ ਹੁਣ ਡੱਟ ਕੇ ਕੇਂਦਰ ਦੀਆਂ ਇਸ ਸਿੱਖ ਵਿਰੋਧੀ ਨੀਤੀਆਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਗੇ ਅਤੇ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਤੱਕ ਇਸ ਤর੍ਹਾਂ ਦੇ ਮੋਰਚੇ ਲੱਗਦੇ ਰਹਿਣਗੇ
0
0
Report

अल्मोड़ा में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए पायलट उपाय लागू होंगे

Almora, Uttarakhand:जंगल से आबादी की ओर वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही और खेतों में फसलों को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए अब नए तरीके आजमाने की तैयारी है। इसके लिए अल्मोड़ा में मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों में कुछ उपायों को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू कर उनकी उपयोगिता परखी जाएगी। जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वन्यजीवों को आबादी से दूर रखने और किसानों की फसल बचाने के व्यावहारिक उपायों पर मंथन हुआ। बैठक में वन्यजीवों के आबादी वाले क्षेत्रों में आने की घटनाओं को कम करने के लिए जंगलों में फलदार पेड़ लगाने का सुझाव सामने आया। विचार यह है कि जंगलों में ही वन्यजीवों के लिए भोजन की उपलब्धता बढ़ाई जाए, ताकि उनकी आबादी की ओर आवाजाही कम हो सके। इसके अलावा वन्यजीवों से फसलों को बचाने के लिए खेत-खेत अलग तारबाड़ करने के बजाय प्रभावित क्षेत्र को एक क्लस्टर के रूप में लेकर सामूहिक सुरक्षा व्यवस्था विकसित करने पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष एक गंभीर चुनौती है। ऐसे में स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार काम करने वाले उपायों की जरूरत है। उन्होंने वन विभाग, उद्यान विभाग और इस क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के अनुभवों को साथ लेकर ऐसे उपाय चिन्हित करने के निर्देश दिए, जिन्हें जमीन पर आजमाया जा सके। बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष के क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से काम कर रहे लोगों से उनके अनुभव और सुझाव भी लिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सुझावों की व्यावहारिकता जांचकर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। पायलट प्रोजेक्ट में कारगर रहने वाले उपायों को बाद में दूसरे प्रभावित क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

मुरैना में अतिक्रमण पर बुलडोजर, 20 पुलिसकर्मियों के साथ अवैध कब्जा हटाया

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मुरैना में अतिक्रमण पर कार्यवाही, तहसील कार्यालय के सामने दोनों ओर बने अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 से अधिक पुलिस जवानों के साथ अवैध अतिक्रमण को हटाया, सड़क किनारे गुमटियां रख स्थाई रूप से किया था अतिक्रमण, सबलगढ़ तहसील कार्यालय के सामने हुई अतिक्रमण पर कार्यवाही, अतिक्रमण हटता देख अतिक्रमणकारियों ने पहले किया विरोध, विरोध करने वाले अतिक्रमणकारियों को पुलिस प्रशासन ने हटाया, तहसीलदार, नगर पालिका कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण को साफ कर खाली कराया मुख्य बाजार का मार्ग
0
0
Report
Advertisement

देहरादून के ब्लैक स्पॉट पर Google अलर्ट, ट्रैफिक पुलिस की नई तकनीक लागू

Dehradun, Uttarakhand:देहरादून में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस अब तकनीक का सहारा ले रहा है। शहर और जनपद के दुर्घटना संभावित इलाकों यानी ब्लैक स्पॉट पर पहुंचने से पहले ही वाहन चालकों को गूगल के जरिए अलर्ट मिलेगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने गूगल के साथ समन्वय शुरू किया है। फिलहाल जनपद में 11 ब्लैक स्पॉट चिन्हित हैं, जबकि मोहब्बेवाला और बल्लीवाला को भी ब्लैक स्पॉट की श्रेणी में शामिल करने की तैयारी है। दरहसल देहरादून की सड़कों पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने नई पहल की तैयारी की है। अब वाहन चालकों को दुर्घटना संभावित क्षेत्र यानी ब्लैक स्पॉट तक पहुंचने से पहले ही गूगल के जरिए अलर्ट किया जाएगा। यातायात पुलिस ने इसके लिए Google के साथ समन्वय स्थापित किया है। दुर्घटना संभावित स्थानों की डिजिटल मैपिंग के जरिए जानकारी Google Maps तक पहुंचाने की दिशा में काम किया जा रहा है। व्यवस्था लागू होने के बाद जब कोई वाहन चालक Google Maps के जरिए संबंधित मार्ग से गुजरेगा, तो ब्लैक स्पॉट के करीब पहुंचने से पहले उसे चेतावनी मिल सकेगी। इसका मकसद वाहन चालकों को पहले से सतर्क करना है, ताकि वे अपनी रफ्तार नियंत्रित कर सकें और सड़क पर अतिरिक्त सावधानी बरतें। खास तौर पर तेज रफ्तार, अचानक ब्रेक लगाने और गलत लेन में वाहन चलाने जैसी वजहों से होने वाले हादसों को कम करने में यह व्यवस्था मददगार साबित हो सकती है। मोहब्बेवाला और बल्लीवाला पर फोकस देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस इसे नए ब्लैक स्पॉट के तौर पर शामिल करने जा रही है। एक्सप्रेस-वे बनने के बाद मोहब्बेवाला में हादसों का खतरा बढ़ा है। मोहब्बेवाला में पिछले तीन सालों में 11 हादसे हुए हैं। 11 अगस्त 2023 को मोहब्बेवाला में यू턴 ले रहे एक ट्रक को आशा रोड़ी ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी। 14 नवंबर 2024 को आशा रोड़ी में एक कंटेनर ने कई वाहनों को टक्कर मारी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई और कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। 9 सितंबर 2025 को मोहब्बेवाला में एक ट्रक फोर्ड कार शोरूम की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुसा, जिसमें कई कारें क्षतिग्रस्त हुई थीं। 15 अक्टूबर 2025 को आशा रोड़ी से आते हुए एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान में जा घुसा। इसमें गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले करने की कोशिश भी की। 5 दिसंबर 2025 को सीमेंट से लदा ट्रक आशा रोड़ी की ओर से आते समय 6 वाहनों से टकराया और एक दुकान में जा घुसा। 27 मार्च 2026 को ईंटों से भरा ट्रक आशा रोड़ी की ओर से आते हुए एक खड़े ट्रक से टकरा गया। इससे ट्रक में आग लग गई थी। 9 मार्च 2026 को मार्बल पत्थर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया था। 18 फरवरी 2026 को मोहब्बेवाला में टाइलों से लदा एक ट्रक कार के ऊपर पलट गया। जिससे कार में आग लग गई। हालांकि, हादसे में किसी की जान नहीं गई। 22 जून 2025 को आशा रोड़ी में एक सीमेंट से भरे ट्रक ने हरियाणा के पर्यटकों की कार टकराई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। 17 अप्रैल 2026 को आशा रोड़ी की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने 6 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसमें ट्रक चालक और क्लीनर घायल हुआ था। 14 अगस्त 2026 को मोहब्बेवाला में एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर रोड क्लीनिंग मशीन पर पलट गया, जिससे मशीन चालक महेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। देहरादून के प्रमुख 11 ब्लैक स्पॉट रायवाला: रायवाला मुख्य बाजार मोतीचूर: मोतीचूर फ्लाईओवर छिद्दरवाला: छिद्दरवाला फ्लाईओवर ऋषिकेश: सात मोड़ देहरादून रोड ऋषिकेश: आरटीओ कार्यालय के पास नेहरू कॉलोनी: होटल सॉलिटेयर के पास डोईवाला: कुआंवाला फतेहपुर: फतेहपुर चौक लालतप्पड़: लालतप्पड़ और टोल प्लाजा सेलाकुई: सेलाकुई क्षेत्र वीओ - देहरादून में पिछले तीन साल में सड़क हादसों के आंकड़ों के आधार पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए जाते हैं।11 ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करने के बाद गूगल टीम को उपलब्ध कराए गए है। उनके द्वारा अपने मैप में इंटीग्रेशन करते हुए मार्क कर दिए जाएंगे। जिससे गूगल मैप प्रयोग कर रहा होगा उनको अलर्ट मिल सके। यातायात पुलिस के मुताबिक देहरादून जनपद में पहले 46 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए थे।पिछले तीन साल में जिन स्थानों पर सड़क हादसों में कमी आई,उन्हें ब्लैक स्पॉट को गूगल को बताया गया है। बाइट - जितेंद्र चौधरी, एसपी ट्रैफिक फाइनल वीओ- यातायात पुलिस की कोशिश है कि हादसों की वजह बनने वाले स्थानों पर पहुंचने से पहले ही वाहन चालकों को डिजिटल माध्यम से चेतावनी दी जाए।लेकिन यह कितना सफल रहता है वह आने वाले भविष्य में पता चल पाएगा।
0
0
Report
Advertisement

गदरपुर के गूलरभोज रोड पर मामूली विवाद से शुरू मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Bahara Boj, Uttarakhand:ऐंकर–मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वही इस मामलें में पीड़ित युवक मोहम्मद मोमिन ने गदरपुर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। मारपीट की यह घटना गदरपुर के गूलरभोज रोड की है जहां मोमिन नामक युवक मोटरसाइकिल से घर जा रहा था कि इस दौरान एक स्कूटी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी फिर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मोमिन और स्कूटी सवार गौरव सिंह के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर जमकर घूंसे बरसाये। बीच बाजार हुई मारपीट की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है。
0
0
Report

फतेहपुर में चोरी के आरोपी गिरफ्तार, कानपुर में माल खपाने की योजना उजागर

Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में चोरी, कानपुर में माल खपाने की तैयारी, सुनसान कमरे में बना रखा था चोरी के सामान का गोदाम कल्यानपुर पुलिस ने चोरी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपियों के कब्जे से LED TV, बैटरी, इनवर्टर और DJ उपकरण बरामद करीब 8 किलो तांबे का तार और ₹3,950 नकद भी मिला चोरी की स्कूटी और मोटरसाइकिल भी बरामद वारदात में इस्तेमाल हथौड़े, बर्मा, प्लास, पेचकस, चाकू और आरी बरामद आरोपियों ने कृष्णा इंटरप्राइजेज और DJ रिपेयरिंग दुकान में चोरी की थी चोरी का माल मौहार माइनर कट के पास एक कमरे में छिपाकर रखा था पूछताछ में गिरोह ने चोरी का सामान कानपुर की कबाड़ दुकान में बेचने की बात बताई आरोपी शफीक के खिलाफ कानपुर/प्रयागराज में पहले से 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली रोहिणी में गुरु तेग बहादुर कॉलोनी में विधायक की अनदेखी, गटर-डेंगू का खतरा

New Delhi, Delhi:दिल्ली रोहिणी की सेक्टर 16 की गुरु तेग बहादुर कॉलोनी विधायक की अनदेखी का चुनाव विधायक की अगर बात करें जिसे हर्जाना गुरु तेग बहादुर कॉलोनी के लोगों को भुगतना पड़ रहा है शिवराज सिस्टम पूरी तरह चौक हो चुकी है गैटर का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है और डेंगू जैसे बीमारी फैलने का खतरा यहां पर बढ़ता जा रहा है अगर बात लोगों की करते हैं तो लोगों ने कई बार विधायक से संपर्क साधा पर उनको कोई उचित जवाब नहीं मिला और विधायक साहब की अनदेखी का शिकार यहां के लोग होते जा रहे हैं अगर बात लोगों की करें तो लोगों का कहना है कि विधायक ने साफ बोला है कि तुमने मुझे वोट नहीं दिया मैं यहां के काम नहीं करूंगा तो वोटों की राजनीति और विधायक की अनदेखी का शिकार गुरु तेग बहादुर कॉलोनी बनती जा रही है
0
0
Report

सीवान में शराब की बड़ी खेप बरामद, स्कॉर्पियो चालक फरार

Siwan, Bihar:एंकर सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब की बड़ी खेप बरामद की है। लाखों रुपये मूल्य की शराब से लदी एक स्कॉर्पियो को पुलिस ने जब्त किया है। हालांकि, पुलिस की घेराबंदी को देख स्कॉर्पियो चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मामला मैरवा थाना क्षेत्र के चितमाठ गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से स्कॉर्पियो के जरिए शराब की बड़ी खेप सीवान लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने चितमाठ गांव के पास घेराबंदी कर दी। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर स्कॉर्पियो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। जब पुलिस टीम ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो अंदर शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। पुलिस ने शराब से लदी स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर जांच कर रही है कि स्कॉर्पियो किसके नाम पर है और इसका इस्तेमाल कौन कर रहा था। अब पुलिस फरार चालक और शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
0
0
Report

हाईकोर्ट के आदेश से JPSC-JSSC रिफॉर्म्स पर भर्ती-नियुक्ति विवाद फिर गरम

Ranchi, Jharkhand:प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ 26 दिनों तक रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चले छात्रों के अनिश्चितकालीन सत्याग्रह के बाद सरकार ने जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल समेत 22 परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया था। सरकार के इस फैसले के बाद JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच ने अपना आंदोलन दो महीने के लिए स्थगित कर दिया, लेकिन परीक्षा रद्द होने से उन अभ्यर्थियों के सामने नई मुश्किल खड़ी हो गई, जो इन परीक्षाओं में सफल होकर नियुक्त हुए थे। सीजीएल समेत रद्द की गई परीक्षाओं के सफल अभ्यर्थी लगातार प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन कर सरकार से नियुक्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले को कुछ सफल अभ्यर्थियों ने झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान सरकार के फैसले पर रोक लगाते हुए अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट के इस आदेश के बाद अब परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले को लेकर एक बार फिर सियासी और छात्र आंदोलन का माहौल गरमा गया है। रिफॉर्म्स मंच ने हाईकोर्ट के फैसले के बाद सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि परीक्षा रद्द करने से पहले सरकार ने सफल अभ्यर्थियों के भविष्य और उनके हितों को पर्याप्त रूप से ध्यान में नहीं रखा। मंच की ओर से आज सरकार के खिलाफ राज्यभर में प्रदर्शन और पुतला दहन की चेतावनी दी गई है। आंदोलन को देखते हुए रांची में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के आसपास निषेधाज्ञा भी लागू की गई है। ऐसे में एक ओर हाईकोर्ट के आदेश के बाद सफल अभ्यर्थियों को राहत की उम्मीद जगी है, तो दूसरी ओर छात्रों और सरकार के बीच परीक्षा, नियुक्ति और जांच को लेकर टकराव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top