गोण्ड़ाः खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर अखिल भारतीय किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन
Gonda, Uttar Pradesh:परसपुर ब्लाक परिसर में अखिल भारतीय किसान यूनियन ने गणेश दत्त सिंह की अगुवाई में बुधवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अब्दुल अजीज शाह ने कहा है कि ब्लाक मुख्यालय पर डीएम को संबंधित मांग पत्र एडीओ, आईएसबी को सौंपा गया। उन्होंने कहा कि गेंहू बुवाई के समय खाद और बीज की किल्लत है। खाद और बीज की उपलब्धता कराई जाय।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
