icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271202
NAGESHWER NATH SINGHNAGESHWER NATH SINGHFollow3 Jan 2025, 11:47 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ADG अनूपम ने जमुई वायरल वीडियो पर स्पीडी ट्रायल का आश्वासन दिया, पांचों गिरफ्तार

RRRishav RaiJust now
Noida, Uttar Pradesh:जमुई वायरल वीडियो मामले में ADG Law & Order K.S. Anupam ने पुलिस कार्रवाई और आरोपी के घायल होने को लेकर उठ रहे सवालों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है स्पीडी ट्रायल कराकर जितने भी आरोपी हैं उनको सजा दी जाएगी साथ ही उन्होंने बताया कि एनकाउंटर के दौरान आरोपी को घुटने में गोली लगी है। ADG ने बताया कि जमुई पुलिस, AIG जमुई और SP जमुई समेत पूरी टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि मामलों में जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी और स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा। K.S. Anupam ने कहा कि POCSO एक्ट के तहत पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नाबालिग लड़कियों की गरिमा का सम्मान करें और ऐसी घटनाओं को मनोरंजन के तौर पर न लें। वहीं, वायरल वीडियो को सोशल मीडिया और न्यूज प्लेटफॉर्म पर बिना ब्लर किए प्रसारित करने वालों को भी ADG ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नाबालिग की पहचान या गरिमा को प्रभावित करने वाले तरीके से वीडियो दिखाने पर POCSO एक्ट और Juvenile Justice Act समेत संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अलग से मामला भी दर्ज किया है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
0
0
Report

खंडवा के इनपुन गांव में देह व्यापार का खुलासा, 5 गिरफ्तार

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा जिले के इनपुन गांव में देह व्यापार का खुलासा... वॉटसएप पर ग्राहकों को तस्वीरें भेज आर्डर पर इंदौर बुरहानपुर सहित अन्य जिलों से बुलाते थे लड़कियां, 5 आरोपी गिरफ्तार। खाते, एंकर। खंडवा के मांधाता थाना क्षेत्र में अनैतिक व्यापार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। ग्राम इनपुन पुनर्वास सेक्टर-01 में एक मकान पर दबिश देकर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। SP अगम जैन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। V.O. पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान मकान में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि बाहर दो व्यक्ति ग्राह के रूप में मौजूद थे। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। मामले में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। खंडवा पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि, मांधाता थाना क्षेत्र के इनपुन गांव में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है, यहां एक घर में अनैतिक व्यापार किया जा रहा था, सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

रणधीर वर्मा स्टेडियम में मेले से खेल गतिविधियाँ प्रभावित; बच्चों का सड़क मार्च

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम गोल्फ ग्राउंड को खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में बच्चे और युवा सड़क पर उतर आये। बच्चों ने गोल्फ ग्राउंड से रणधीर वर्मा चौक तक पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान बच्चों के हाथों में मैदान को मेला मुक्त रखने की मांग से जुड़े पोस्टर और तख्तियां नजर आईं। बच्चों के चेहरे पर जिला प्रशासन और नगर निगम के फैसले को लेकर नाराजगी साफ दिखाई दी। प्रदर्शन कर रहे बच्चों और युवाओं का कहना था कि रणधीर वर्मा स्टेडियम शहर का प्रमुख खेल मैदान है, जहां बड़ी संख्या में बच्चे और युवा नियमित रूप से क्रिकेट, फुटबॉल सहित विविध खेलों का अभ्यास करते हैं। ऐसे में मैदान में लंबे समय तक मेला आयोजित किये जाने से उनकी खेल गतिविधियाँ प्रभावित होती हैं। बच्चों का आरोप है कि मेला लगने के दौरान करीब दो महीने तक मैदान का बड़ा हिस्सा खेल गतिविधियों के लिए उपलब्ध नहीं रहता। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मेला कुछ दिनों का आयोजन है, लेकिन इसका असर लंबे समय तक खेल गतिविधियों पर पड़ता है। मैदान में मेला लगने से अभ्यास के लिए आने वाले खिलाड़ियों को वैकल्पिक स्थान तलाशना पड़ता है। छोटे बच्चों से लेकर युवा खिलाड़ियों तक के नियमित अभ्यास का क्रम टूट जाता है। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की कि गोल्फ ग्राउंड में प्रस्तावित मेला आयोजन के फैसले पर पुनर्विचार किया जाए और मैदान को खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखा जाए।
0
0
Report

दिनदहाड़े चोरी: जमशेदपुर के टाटा स्टील कर्मी क्वार्टर से लाखों की चोरी

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। क्रॉस रोड नंबर-20 स्थित क्वार्टर संख्या एल-4/11 को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, क्वार्टर टाटा स्टील कर्मी सुब्रतो दास का है। उनकी पत्नी अंबिका दास पास स्थित रामकृष्ण मिशन स्कूल में शिक्षिका हैं। घटना के समय सुब्रतो दास ड्यूटी पर थे, जबकि उनकी पत्नी स्कूल में मौजूद थीं। दोपहर करीब 12:45 बजे जब सुब्रतो दास घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि क्वार्टर का अंदरूनी दरवाजा खुला हुआ है और कमरे का सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने घर के भीतर रखी दो अलमारियों के ताले तोड़ दिए थे। अलमारी में रखे नकद 30 हजार रुपये तथा करीब 40 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। इसके बाद परिजनों ने तत्काल सिदगोड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। फुटेज में वह व्यक्ति क्वार्टर के पीछे की ओर से घर में प्रवेश करता और कुछ देर बाद बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है। वहीं, चोरी गए सामान का आकलन भी किया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी की घटना ने क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
0
0
Report

निशिकांत दुबे ने MMDR कानून के विरोध पर सरकार का स्पष्ट रुख पूछा

Deoghar, Jharkhand:देवघर। गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने प्रेस वार्ता कर MMDR कानून को लेकर केंद्र सरकार का रुख स्पष्ट किया। इस दौरan उन्होंने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए MMDR कानून के विरोध पर सवाल खड़े किए। निशिकांत दुबे ने कहा कि कोयला सिर्फ झारखंड में ही नहीं, बल्कि ओडिशा, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भी उत्पादित होता है। उन्होंने कहा कि अगर कोयले का समान भाव होगा, तभी देश में कोयले की बिक्री और प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। उनका कहना था कि अगर झारखंड का कोयला महंगा होगा तो पावर प्लांट और कंपनियां यहाँ से कोयला खरीदना क्यों चाहेंगी। निशिकांत दुबे ने कहा कि MMDR कानून का विरोध केवल विपक्षी राज्यों को निशाना बनाने की बात नहीं है, क्योंकि तमिलनाडु और तेलंगना जैसे राज्यों में भी अलग-अलग समय पर विपक्षी दलों की सरकारें रही हैं। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर बालू, गिट्टी और खनिज संसाधनों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। साथ ही JPSC और JSSC की परीक्षाओं में नियुक्तियों को लेकर सवाल उठाते हुए सरकार से पारदर्शिता बरतने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को आंकड़े सार्वजनिक कर बताना चाहिए कि राज्य में कितने स्थानीय युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं।
0
0
Report
Advertisement

जमुई में नाबालिग के साथ बदसलूकी वीडियो: AIMIM नेता ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए

Kishanganj, Bihar:बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने बिहार सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ये घटना साबित कर रही है कि बिहार सरकार के कानून व्यवस्था पूरी तरह से फैल हो गयी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पॉक्सो कानून ही नही वल्कि वैसे लोगो को कड़े से कड़े सज़ा देनी चाहिए जो इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे है। उन्होंने कहा कि हमारे बेटियों को भी अपनी ल livास को भी सही करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज हमारा समाज तरक्की के नाम पर रोशन ख्याली के नाम पर आधुनिकता के नाम पर जहां जा रहा है।जहां पुरुषों का ल livास घुटने के निचे और औरतों का लिवास घुटनों तक होंगें, उन्होंने कहा कि जहां इस तरह के लिवास पहना जायेगा, जहाँ बच्चों के लिए इंटरनेट को फ्री कर दिया जायेगा, और बच्चे अश्लील फिल्में दिखाई जाएगी वहाँ आनेवाले दिनों में इससे भी भयावह स्थिति होने वाली हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top