गोंडाः न्यायाल के आदेश के बाद पुलिस ने 82 सीआरपीसी के तहत की कार्रवाई, 2011 में दर्ज हुआ था मुकदमा
Katra, Uttar Pradesh:गोंडा- गुरुवार को कटरा बाजार पुलिस ने थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी दीप नरायन पुत्र गिरधारी के घर पर नोटिस चस्पा करते हुए सीआरपीसी 82 के तहत कार्रवाई की है। उपनिरीक्षक अवधेश यादव ने बताया कि अभियुक्त दीपनरायन के खिलाफ वर्ष 2011 में मुकदमा दर्ज हुआ था। न्यायालय के आदेश के बावजूद वह फरार चल रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
