Back
गोंडा: होली के दौरान बिजली उपकेंद्र में डांस पर पांच कर्मचारियों पर कार्रवाई
AKAtul Kumar Yadav
Mar 06, 2026 16:15:24
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। गोंडा में रंगों के त्योहार होली की मस्ती में मर्यादा भूलना गोंडा के पांच बिजली कर्मचारियों को भारी पड़ गया है। अंबेडकर चौराहा बिजली विभाग के अति-संवेदनशील उपकेंद्र के कंट्रोल रूम में शर्ट उतारकर डांस करने का मामला सामने आने के बाद विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग की काफी किरकिरी हुई थी, जिसके बाद प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। मामला अंबेडकर चौराहा स्थित बिजली उपकेंद्र का है होली के दिन ड्यूटी पर तैनात कुछ कर्मचारी सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर कंट्रोल रूम के अंदर ही नाच-गाने में मशगूल हो गए। वायरल वीडियो में कर्मचारी अपनी शर्ट उतारकर अश्लील तरीके से भोजपुरी गानों पर नृत्य करते नजर आ रहे थे। चूंकि बिजली उपकेंद्र एक प्रतिबंधित और सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र होता है इसलिए वहां इस तरह का व्यवहार न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि बड़े हादसे को न्योता देने जैसा भी था। मामले की जांच के बाद दोषी पाए गए कर्मियों की पहचान तकनीशियन उत्तम कुमार,राहुल गुप्त और रूपेश सोनी जेएमटी,तकनीशियन अवधेश कुमार और संविदाकर्मी अनिल यादव व विनय कुमार वर्मा उर्फ मंटू के रूप में हुई है। विभाग ने इस घटना को 'उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली-1956' का स्पष्ट उल्लंघन माना है। मुख्य अभियंता (बिजली) यदुनाथ यथार्थ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नियम-10 के तहत नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। वहीं इन पांचो कर्मियों की दो वेतन वृद्धियों को रोक दी गई है संविदाकर्मी अनिल यादव और विनय कुमार वर्मा उर्फ मंटू का स्थानांतरण ग्रामीण में कर दिया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma
FollowMar 06, 2026 19:02:000
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 06, 2026 19:01:21Noida, Uttar Pradesh:ये वो वीडियो है जिसमें अनुज अग्निहोत्री के पास सीएम की इनकमिंग वीडियो कॉल आई है, सीएम के कॉल आने से अनुज औैर उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा
0
Report
MSManish Sharma
FollowMar 06, 2026 18:46:490
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:45:430
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 06, 2026 18:45:240
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:30:590
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 06, 2026 18:30:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:30:21Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर
सृष्टि गोयल UPSC में 160 वीं रैंक पर आई
ग्वालियर के मुरार इलाके में रहती है सृष्टि
पांचवे अटेम्प्ट सेलेक्ट हुई सृष्टि
कहा असफलता के बाद भी नहीं मानी हार
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 06, 2026 18:17:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:17:060
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:16:420
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 18:16:29Jodhpur, Rajasthan:बोरानाडा क्षेत्र में लगी आग, बासनी सहित 8 दमकल मौके के लिए रवाना, हेंडीक्राफ्ट में रखे लकड़ी के बुरादे में बताई जा रही आग, दमकल कर्मी जुटे आग बुझाने में
0
Report
104
Report
49
Report