271002
Gonda: अभिलाख फाउंडेशन ने गरीबों को बांटे कंबल और गर्म कपड़े
सूबेदार, Uttar Pradesh:अभिलाख फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से गरीबों की सेवा में जुटा हुआ है। इस वर्ष भी फाउंडेशन के संरक्षक सुलह अधिकारी सदर गोंडा, एडवोकेट रसिक बिहारी तिवारी के निर्देश पर संस्था के अध्यक्ष राजीव तिवारी और प्रबंधक अतुल तिवारी ने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर ग्राम बनघुसरा, हरचंदपुर, पचरन, बेलवा, फूलपुर, मुरलीधर, और आसपास के क्षेत्रों में बुजुर्गों, गरीबों और असहायों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए कंबल और अन्य गर्म कपड़े वितरित किए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कारका नदी हादसा: पखांजूर के बहे दो छात्रों में से एक का शव बरामद, SDRF दूसरे की तलाश में जुटी
Kanker, Chhattisgarh:कांकेर जिले के पखांजूर से महाराष्ट्र सीमा पर स्थित कारका नदी में पिकनिक मनाने गए 9 दोस्तों में से बहे दो छात्रों के मामले में SDRF की टीम को बड़ी सफलता मिली है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बचाव दल ने एक छात्र का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे लापता छात्र की तलाश अब भी जारी है। गौरतलब है कि कक्षा 10वीं के छात्र नदी किनारे पिकनिक मनाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव और गहराई के चलते दो बच्चे बह गए थे। घटना के बाद से ही पुलिस, ग्रामीण और SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।0
0
Report
खाजूवाला में सिंचाई पानी की मांग पर किसानों का आंदोलन 23वें दिन भी जारी
Bikaner, Rajasthan:सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन 23वें दिन भी जारी है। किसान आंदोलन के तहत कई ग्राम पंचायतों में तालाबंदी और चुनाव बहिष्कार का सिलसिला जारी है। खेत बचाओ-किसान बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर पंचायत कार्यालयों पर तालाबंदी की गई। प्रशासन ने किसानों से पंचायतों में तालाबंदी नहीं करने की अपील की है। किसानों का कहना है कि सिंचाई पानी की समस्या का समाधान होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। खाजूवाला क्षेत्र में अलग-अलग ग्राम पंचायतों में तालाबंदी कर विरोध जताया गया है और पंचायत चुनाव के बहिष्कार का सिलसिला भी जारी है। तालाबंदी की सूचनाओं के बाद प्रशासन भी सक्रिय है। प्रशासन की ओर से किसानों से पंचायत कार्यालयों में तालाबंदी नहीं करने की अपील की गई है, लेकिन किसानों का कहना है कि जब तक सिंचाई पानी की समस्या का समाधान नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसानों की मांग और प्रशासन के रुख के बीच गतिरोध बना हुआ है। अब देखना होगा कि इस संकट का समाधान कब निकलेगा।0
0
Report
रेखा गुप्ता ने आजादपुर में स्वच्छता अभियान का निरीक्षण कर समाधान के निर्देश दिए
New Delhi, Delhi:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के आजादपुर में सफाई अभियान में हिस्सा लिया, मौजूद गंदगी, अतिक्रमण, अनाधिकृत विज्ञापन आदि चीजों का जायजा लिया, निर्देश दिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आजादपुर में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने खुद सफाई अभियान में सहभागिता की और आजादपुर क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेंट्रल वर्ज, फुटपाथ, सड़क किनारे की दीवारों, जल निकासी व्यवस्था और आसपास के सार्वजनिक स्थलों की स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में मौजूद गंदगी और सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर जानकारी ली। फुटपाथ पर फल विक्रेताओं द्वारा किए गए अतिक्रमण का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। दीवारों पर लगे अनधिकृत विज्ञापनों और क्षतिग्रस्त सार्वजनिक संरचनाओं को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों की सफाई और रखरखाव में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। समस्याओं के केवल अस्थायी समाधान के बजाय स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सेंट्रल वर्ज और आसपास के क्षेत्र पर फोकस मुख्यमंत्री ने आजादपुर के सेंट्रल वर्ज का निरीक्षण कर वहां की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सेंट्रल वर्ज और आसपास के इलाकों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अंडरपास और आसपास की लंबी दीवारों को वॉल पेंटिंग और सौंदर्यीकरण के जरिए बेहतर बनाने के निर्देश। फल विक्रेताओं से संवाद मुख्यमंत्री ने फुटपाथ पर फल की दुकानें लगाने वाले लोगों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजी-रोटी के लिए व्यवसाय करने वाले लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित समाधान निकाला जाएगा। साथ ही फुटपाथ पैदल यात्रियों के लिए सुगम रहे और क्षेत्र में स्वच्छता भी बनी रहे, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बेहतर समन्वय के साथ व्यवस्था बनाने को कहा। दुकानदारों के लिए उचित व्यवस्था विकसित करने के साथ-साथ नागरिकों के सुचारु आवागमन पर भी जोर दिया गया। आजादपुर मंडी में सफाई पर जोर मुख्यमंत्री ने आजादपुर मंडी में फल विक्रेताओं और श्रमिकों से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि फल की रेहड़ी लगाने वाले श्रमिकों की मेहनत और आजीविका का सम्मान जरूरी है। साथ ही काम खत्म होने के बाद आसपास कूड़ा न छोड़ा जाए, यह भी सुनिश्चित करना होगा। फुटपाथ पर छोड़ा गया कचरा नालियों में पहुंचकर जल निकासी व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। अधिकारियों, मंडी श्रमिकों और फल विक्रेताओं के सहयोग से व्यवस्थित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अटल चौक के विकास के निर्देश मुख्यमंत्री ने बताया कि आजादपुर क्षेत्र में विकसित किए जा रहे चौक को ‘अटल चौक’ नाम दिया जाएगा। दिसंबर में यहां पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने की योजना है। मुख्यमंत्री ने चौक और उससे जुड़ी सड़क को स्वच्छ और सुंदर बनाने के निर्देश दिए। क्षेत्र में हरियाली, स्वच्छता और बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। स्वच्छता को जीवनशैली बनाने की अपील मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वस्थ और सभ्य समाज की आधारशिला माना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पहले शुरू हुआ स्वच्छ भारत मिशन देशव्यापी जनआंदोलन बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली और संस्कार का हिस्सा होनी चाहिए। घर के साथ-साथ गली, मोहल्ले, बाजार और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता की शपथ तभी सार्थक होगी, जब उसे व्यवहार में उतारा जाए। निर्धारित स्थान पर कूड़ा डालना, सार्वजनिक जगहों पर गंदगी नहीं फैलाना और दूसरों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करना—इन छोटे प्रयासों से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
फर्जी पते पर बैंक खाते और सिम दिलाकर साइबर ठगी कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। साइबर अपराधियों को ठगी की रकम खपाने के लिए फर्जी पते पर बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले गिरोह का साइबर क्राइम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दिल्ली निवासी दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड, 27 पासबुक व चेकबुक,12 एटीएम कार्ड और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।एसएसपी के निर्देश पर साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम पुलिस टीम ने एक अक्टूबर को चौकी जंक्शन के पास सार्वजनिक शौचालय के निकट से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान विशाल निवासी आनंद पर्वत, दिल्ली और सचिन गुप्ता निवासी बलजीत नगर, दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों बचपन के दोस्त हैं। विशाल दिल्ली में रैपिडो चलाता है, जबकि सचिन स्विगी में डिलीवरी का काम करता है। *ट्रेन में हुई मुलाकात के बाद शुरू हुआ खेल* पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ट्रेन यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात बरेली निवासी शोएब से हुई थी। शोएब ने बैंक खाते और सिम उपलब्ध कराने के बदले दोनों को दो-दो लाख रुपये कमीशन देने का लालच दिया। इसके बाद उनके आधार कार्ड में दिल्ली का पता बदलकर इज्जतनगर की सैनिक कॉलोनी का पता दर्ज कराया गया। इसी फर्जी पते के आधार पर अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए गए और सिम कार्ड लिए गए। बाद में ये खाते और सिम साइबर अपराधियों को उपलब्ध करा दिए गए।पुलिस जांच और समन्वय पोर्टल के जरिए इन खातों का लिंक राजस्थान के हनुमानगढ़ में दर्ज एक साइबर अपराध से भी सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग और निवेश के नाम पर की जाने वाली ठगी की रकम के लेनदेन में किया जा रहा था। जांच में एक नाइजीरियाई नागरिक की संलिप्तता की बात भी सामने आई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। मामले में शोएब निवासी सनौआ,सीबीगंज और अमल सैनी निवासी परगवां,कैंट पहले से किसी अन्य मामले में जेल में बंद हैं। पुलिस दोनों को कस्टडी रिमांड पर लेकर आगे की बरामदगी और पूछताछ करेगी। वहीं,आरोपी फुजैल की तलाश जारी है।0
0
Report
सासाराम गांधी जयंती पर कला जत्थों से ग्राम पंचायतों में योजनाओं की जानकारी फैलायेंगे
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहाँ आज सासाराम के उप विकास आयुक्त डॉ. आकांक्षा आनंद ने गांधी जयंती के अवसर पर तीन अलग-अलग कला जत्था को जिले के अलग-अलग पंचायतो के लिए रवाना किया। यह कला जत्था जिला के अलग-अलग पंचायतो में जाकर सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरूक करेगी। बता दे कि आज जिले के सभी ग्राम पंचायतो में ग्राम सभा का भी आयोजन किया जा रहा है। कुछ ग्राम शिवरों में यह कला जत्था जाकर जागरूकता अभियान चलाएगी। साथ ही लोकगीतों के माध्यम से जागरूक भी किया जाएगा。0
0
Report
राज्य रेलवे स्टेशन के डीआरएम ने रानी स्टेशन का निरीक्षण किया, यात्रियों के लिए नई सुविधाओं पर जोर
Pali, Rajasthan:अजमेर रेल मंडल डीआरएम राजू भूतड़ा ने रानी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने रेल बस से पहुंचकर स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। प्लेटफॉर्म नंबर 2 से निरीक्षण शुरू करते हुए स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था, शौचालय सहित यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में साइबर ठगी गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 6.58 करोड़ रुपए का फ्रॉड
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच और साइबर क्राइम पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इसके 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह शातिर गैंग इंटरनेशनल सेक्सटॉरशन, AI फेक वीडियो और शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर अब तक करीब 6 करोड़ 58 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। हाल ही में इस गैंग ने कनाडा में रह रहे एक एनआरआई (NRI) को सेक्सटॉरशन के जाल में फंसाकर 50 हजार डॉलर की रंगदारी मांगी थी। आइए देखते हैं इस पूरे साइबर फ्रॉड के खेल की पूरी इन-डेप्थ रिपोर्ट। पुलिस कस्टडी में गिरफ्तार आरोपी, गाजियाबाद साइबर क्राइम की दुनिया में ठगी का बड़ा जाल फैलाने वाले इस शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 सदस्यों को गाजियाबाद पुलिस क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो0 फैसल, मो0 अमान त्यागी, मो0 हम्माद और मो0 फैजान मलिक के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 5 मोबाइल फोन, 4 अकाउंट किट कार्ड, 5 सिम कार्ड और ₹2,600 नगद बरामद किए हैं। यह गैंग वर्ष 2023 से एक्टिव था और NCRP पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, इस गिरोह के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों से अब तक 40 से अधिक शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का मुख्य आरोपी फैसल नूंह मेवात का रहने वाला है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहा था। यह गिरोह बेहद शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम देता था। आरोपियों ने 'नवप्रीत कौर' नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और कनाडा में रहने वाले एक एनआरआई को मैसेंजर के जरिए निशाना बनाया। इसके बाद AI (Artificial Intelligence) तकनीक का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक वीडियो तैयार किया गया और पीड़ित से 50,000 डॉलर ऐंठने के लिए ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई। ठगी की रकम मंगवाने के लिए आरोपियों ने गाजियाबाद के RDC स्थित एक बैंक शाखा के फर्जी खाते का इस्तेमाल किया था। यही नहीं, यह गैंग शेयर मार्केट और 'डेल्टा एल्बो ऐप' के जरिए ट्रेडिंग के नाम पर भी लोगों से करोड़ों की ठगी करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और गैंग के अन्य साथियों की तलाश जारी है।0
0
Report
हांसी में परमल धान MSP पर सरकारी खरीद शुरू, विधायक भयाना ने निरीक्षण किया
Hansi, Haryana:हांसी में अनाज मंडी में परमल धान की सरकारी खरीद विधिवत रूप से शुरू हो गई है। सरकारी खरीद की शुरुआत के मौके पर हांसी के विधायक विनोद भयाना मंडी पहुंचे और खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की डीएफएससी अनुराधा, मार्केट कमेटी के अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी और मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक विनोद भयाना ने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां सरकार 24 की 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर खरीदने की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसान को उसकी फसल का पूरा दाम दिलाना है।धान में नमी की जांच को लेकर विधायक ने कहा कि निर्धारित मानकों के अनुसार 17 प्रतिशत तक नमी स्वीकार्य है। मंडी में उन्होंने खुद कई ढेरियों की जांच की। विधायक के अनुसार एक ढेरी में 16.1 प्रतिशत और दूसरी में 12.4 प्रतिशत नमी मिली। उन्होंने कहा कि मंडी में पहुंच रही फसल गुणवत्ता के लिहाज से मानकों के अनुरूप है और किसानों को निर्धारित कीमत मिलनी चाहिए। वहीं परमल धान की खरीद में आ रही परेशानी को लेकर विधायक ने कहा कि सरकार की 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' व्यवस्था के तहत किसान ने जिस फसल की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की है, उसी के अनुसार उसकी खरीद की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी किसान को फसल बेचने में परेशानी आती है तो मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर उसका समाधान करवाया जाएगा। विधायक ने कहा कि किसान की फसल का एक-एक दाना खरीदने का प्रयास किया जाएगा। मंडी गेट पर वाहनों की फोटो और ऑनलाइन प्रक्रिया को लेकर भी विधायक ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था का उद्देश्य किसी तरह की गड़बड़ी, फर्जीवाड़े या दूसरे राज्यों से आने वाली ऐसी फसल को रोकना है, जिसे MSP का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा सकता है। सरकार चाहती है कि MSP का लाभ वास्तविक किसान और हरियाणा की फसल को मिले।0
0
Report
पंचकूला में नमो क्रिकेट लीग-2026: सीएम धामी पहुंचे
Panchkula, Haryana:पंचकूला में नमो क्रिकेट लीग-2026 में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी... पंचकूला में सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित नमो क्रिकेट लीग-2026 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। पंचकूला के सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित इस आयोजन में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों और आयोजकों से मुलाकात की तथा क्रिकेट लीग के आयोजन की सराहना की। नमो क्रिकेट लीग-2026 के तहत पंचकूला में क्रिकेट मुकाबलों के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों और लोगों के पहुंचने की उम्मीद है。0
0
Report
Advertisement
गांधी जयंती पर छिंदवाड़ा में सेवा मेरा योगदान अभियान की शुरुआत
Chhindwara, Madhya Pradesh:गांधी जयंती पर छिंदवाड़ा में सेवा मेरा योगदान अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रहे ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान की शुरुआत आज जिले में स्वच्छता और सेवा गतिविधियों के साथ हुई. जिला मुख्यालय पर जिला प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया. अभियान की शुरुआत जिला अस्पताल के गेट नंबर-1 स्थित अनगढ़ हनुमान मंदिर से हुई. यहां से जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने झाड़ू लगाते हुए स्वच्छता अभियान चलाया. अभियान फव्वारा चौक तक पहुंचा. इस दौरान सड़क के डिवाइडर पर रखे गमलों की सफाई भी गई.यहां नाटक मंचन के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया गया. लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने और स्वच्छता में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया.कार्यक्रम के दौरान नगर निगम में स्वच्छता का कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया. वहीं भाजपा छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई. कार्यक्रम में कलेक्टर हरेंद्र नारायण, पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, महापौर विक्रम अहके, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार, नगर निगम आयुक्त सीपी राय सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे.0
0
Report
Upi के नए नियम
Kanpur, Uttar Pradesh:UPI MDR के नए नियम उपभोक्ताओं और छोटे कारोबारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे: NPCI नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के चीफ ऑफ प्रोडक्ट एंड मार्केटिंग, कुणाल कलावतिया ने UPI MDR व्यवस्था के ग्राहकों और कारोबारियों पर पड़ने वाले असर को लेकर महत्वपूर्ण बातें बताईं। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य UPI भुगतान प्रणाली को मजबूत करना है, साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि आम यूजर्स और छोटे व्यापारियों पर किसी तरह का अतिरिक्त खर्च न पड़े। कुणाल ने जोर देकर कहा कि उपभोक्ताओं के लिए UPI पहले की तरह मुफ्त रहेगा। उन्होंने कहा, “प्रस्तावित व्यवस्था के तहत, MDR केवल ₹2,000 से अधिक के पात्र व्यापारिक पेमेंट पर लागू होगा।” प्रत्येक लेनदेन पर 0.4% MDR प्रस्तावित है, जिसकी अधिकतम सीमा ₹300 प्रति लेनदेन होगी। उन्होंने ₹2,000 की सीमा को लेकर एक आम गलतफहमी भी दूर की। कलावतिया ने कहा, “₹2,000 की सीमा हर व्यापारी लेनदेन पर लागू होगी, न कि किसी व्यापारी को एक दिन में मिले कुल UPI पेमेंट की राशि पर।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ₹2,000 से कम के कई अलग-अलग लेनदेन पर MDR नहीं लगेगा। छोटे कारोबारियों की चिंताओं को दूर करते हुए, कलावतिया ने कहा कि जो व्यापारी अपने बैंक खाते में हर महीने UPI के जरिए ₹1 लाख तक प्राप्त करते हैं, उन्हें आगे भी कोई MDR नहीं देना होगा। उन्होंने समझाया, “इससे स्थानीय बाजारों में छोटे कारोबारी, रेहड़ी-पटरी वाले और छोटी खुदरा दुकानें बिना किसी अतिरिक्त खर्च के डिजिटल पेमेंट स्वीकार करना जारी रख सकेंगे।” शिक्षा, रेलवे, टेलीकॉम, बीमा और ईंधन जैसे क्षेत्रों में ₹2,000 से अधिक के पेमेंट पर प्रति लेनदेन ₹5 का तय MDR लगेगा। इससे व्यापारियों के लिए खर्च तय और किफायती बना रहेगा। कलावतिया ने आगे बताया कि MDR से मिलने वाली राशि से एक अलग फंड बनाया जाएगा, जिसका इस्तेमाल खासकर छोटे शहरों और कस्बों में डिजिटल पेमेंट का बुनियादी ढांचा बढ़ाने और छोटे व्यापारियों के बीच UPI की सुविधा को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।0
0
Report
डेरा बासी विधायक ने खेलों का उद्घाटन; नौजवानों को नशे से दूर रहने का संदेश
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:डेरा बासी विधायक ने खेलों का उद्घाटन; नौजवानों को नशे से दूर रहने का संदेश0
0
Report
Advertisement
बाढ़ पीड़ितों के लिए जिला प्रशासन की मानवीय पहल, स्वास्थ शिविर शुरू
Bettiah, Bihar:Anchor बेतिया से खबर है जहां बाढ़ के विभीषिका के बीच जिला प्रशासन की मानवीय पहल सामने आई है नौतन के मंगलपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया है मेडिकल टीम तटबंधों पर शरण लिए पीड़ितों का इलाज कर रहे है उन्हें तत्काल दवा मुहैया कराई जा रही है गर्भवती महिलाओं को भी आयरन की दवा बाटी जा रही है बुखार पेट दर्द सहित तमाम दवाओं का वितरण जांच के उपरांत दिया जा रहा है बुजुर्गों को बीपी की दवा सहित टॉनिक वितरण किया जा रहा है मंगलपुर शिवराजपुर फुलियाखाड़ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डॉक्टरों की टीम भिजीट कर रही है इलाज के बाद दवा दिया जा रहा है बाढ़ प्रभावित गांवों में तीन तीन एंबुलेंस तैनात किया गया है ताकि किसी की भी स्थिति बिगड़ने पर मरीज को जीएमसीएच भेजा जा सके। डॉक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर मेडिकल टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात है दवा के साथ एम्बुलेंस भी रखा गया है ताकि किसी भी तरह का बाढ़ पीड़ितों को असुविधा न हो वही बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि जिला प्रशासन हमलोगों के बीच मेडिकल टीम तैनात किया है हमलोग को इलाज के बाद दवा मिल रहा है इसके लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद है।0
0
Report
शाहजहांपुर पुवायां विधान की जनता ने विकास को लेकर क्या कहा ?
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में भी सियासी माहौल धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। तिराहा चौराहा और चौपाल पर अब सियासी बातें चर्चा के तौर पर होने लगी है। यहां चाय की दुकानों पर अभी किसी पार्टी की बात नहीं हो रही है। बल्कि लोग विकास की बात कर रहे हैं। जी यूपी उत्तराखंड की टीम शाहजहांपुर के पुवायां विधानसभा पहुंची। यह एक सुरक्षित (अनुसूचित जाति) सीट है। यहां से चेतराम लगातार दो बार से बीजेपी से विधायक हैं। इससे पहले वह चार बार कांग्रेस पार्टी से विधायक रह चुके हैं। हमारे संवाददाता शिव कुमार ने लोगों से बबात की और चुनावी हाल जाना। 6 विधान सभाएं 1 शाहजहांपुर विधान सभा 2 ददरौल विधान सभा 3 जलालाबाद विधान सभा 4 कटरा विधान सभा 5 तिलहर विधान सभा 6 पुवायां विधान सभा यहां सभी 6 विधान सभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पुवायां (सुरक्षित) विधानसभा सीट (संख्या 134) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी चेतराम ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (SP) के प्रत्याशी उपेंद्र पाल सिंह को 51,578 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। मुख्य परिणाम विवरण: चेतराम (विजेता) भारतीय जनता पार्टी (BJP) कुल प्राप्त मत 1,29,785, मत प्रतिशत 55.6% उपेंद्र पाल सिंह, समाजवादी पार्टी (SP) कुल प्राप्त मत, 78,207, मत प्रतिशत 33.5% उदयवीर सिंह, बहुजन समाज पार्टी (BSP) कुल प्राप्त मत, 16,799 मत प्रतिशत 7.2% अनुज कुमारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) कुल प्राप्त मत, 2,493, मत प्रतिशत, 1.1% कुल मतदाता (Voters) निर्वाचन आयोग के आंकड़ों (2022-2024 के अनुसार) के मुताबिक पुवायां विधानसभा में कुल मतदाताओं की स्थिति: कुल मतदाता: लगभग 3,85,622 से 3,87,000 पुरुष मतदाता: लगभग 2,06,566 महिला मतदाता: लगभग 1,79,030 थर्ड जेंडर मतदाता: लगभग 26 जनसंख्या (Population) भारत में जनगणना विधानसभा क्षेत्र के बजाय तहसील और नगर स्तर पर प्रकाशित की जाती है। पुवायां क्षेत्र के आंकड़े: पुवायां तहसील (ग्रामीण + नगरीय क्षेत्र): 2011 की आधिकारिक जनगणना के अनुसार पुवायां तहसील की कुल जनसंख्या 6,74,066 थी (जिसमें 3,57,030 पुरुष और 3,17,036 महिलाएं शामिल थीं)। वर्तमान अनुमान के अनुसार पूरे तहसील क्षेत्र की आबादी लगभग 8 लाख के करीब है।0
0
Report
गुरुग्राम: CM ने RWA शिकायतों पर HSPCB के दो क्षेत्रीय अधिकारियों को सस्पेंड किया
Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान कड़ा कदम उठाते हुए, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की लगातार शिकायतों के बाद हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) के दो क्षेत्रीय अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड किए गए अधिकारियों की पहचान आकांक्षा (क्षेत्रीय अधिकारी, गुरुग्राम उत्तर) और मुकुल कुमार (क्षेत्रीय अधिकारी, गुरुग्राम दक्षिण) के तौर पर की गई है।0
0
Report
Advertisement
