icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो: मोबाइल, नशा और सुरक्षा पर उठे सवाल

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में जिला जेल का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में कुछ बंदी डांस करते, पार्टी मनाते और मौज-मस्ती करते दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वहीं वीडियो में बंदियों द्वारा नशा करने के भी दावे सामने आए हैं। जेल परिसर के भीतर एंड्रॉयड मोबाइल पहुंचने को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो में हार्डकोर अपराधियों के नजर आने का भी दावा किया जा रहा है, जिससे जेल प्रशासन की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर बहस तेज हो गई है। हालांकि, जी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है।
0
0
Report

Didwana-Kuchaman के किसानों ने खरीफ बीमा मुआवजे के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया

डीडवाना-कुचामन जिले की नावां तहसील के ग्राम शिंभूपुरा के ग्रामीणों ने फसल बीमा मुआवजे की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें खरीफ 2023 और 2025 का फसल बीमा मुआवजा अब तक नहीं मिला है, जिसको लेकर किसान मौजूदा चक्रवात से मूंग व मूंगफली की फसल नुकसान के बावजूद भी बीमा राशि के भुगतान के लिए आक्रोशित हैं। खरीफ 2023 में नुकसान 73 प्रतिशत दर्ज हुआ है और खरीफ 2025 में चक्रवात से फसल पूरी तरह ब्लैकआउट हो गई है, जिसके बावजूद बीमा राशि बैंक खातों में जमा नहीं हुई है। पास के पंचायतों में मुआवजे की देयता दिख रही है और पीड़ित किसान जिलाधिकारी से शीघ्र भुगतान की गुहार लगा रहे हैं।
0
0
Report

पेपर लीक विरोध पर लाठीचार्ज: छात्रों की मांगें और संविधान की रक्षा का सवाल

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो संपत सिंह की प्रैस वार्ता संपत सिंह ने कहा कि आज हरियाणा में इनेलो के कार्यकताओं ने हर जिला हैडक्वार्टर पर पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे नौजवानो पर बल प्रयोग किया उनपर लाठियां चलाई. महिलाओं को साथ अभ्रदता किया गया. पुलिस ने अपनी कार्रवाई से अपना सम्मान खो दिया. ऐसा लग रहा जैसे देश आपातकाल की तरफ जा रहा है. यह हमला उन बच्चों पर नहीं बल्कि देश के संविधान पर था. यह सरकार छात्रों से डर रही है. आज हमने इसके खिलाफ प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है. अर्जुन चौटाला और गौरव संपत सिंह दिल्ली गए और इन छात्रों को अपना समर्थन दिया. इस छात्रों की सिर्फ इतनी मांग थी कि पेपर लीक नहीं होना चाहिए और बार बार पेपर लीक होने की घटनाओं को देखते हुए शिक्षा मंत्री अपना इस्तीफा दे। सरकार ने इस मांग पर तो कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन छात्रों पर लाठीचार्ज किया। भाजपा आज देश को विपक्ष मुक्त करना चाहती है. यानी भाजपा तानाशाही की तरफ जा रही है. पड़ोसी देशो में भी ऐसे हालात हुए सबने देखा. हम नहीं चाहते कि हमारे देश में ऐसा हो. जंतर मंतर पर जो हुआ उसके लिए प्रधानमंत्री माफी मांगे और दोषियों पर कार्रवाई करे. और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लिया जाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे. कब कोर्ट बनेगी और कब न्याय होगा. माता पिता ने कर्जा लेकर इन बच्चों को पढ़ाया. आज के युवा ही देश का भविष्य है. यही बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर, बनेंगे. यही बच्चे सेना में जाकर देश से सेवा करेंगे। अगर अब भी सरकार को समझ नहीं आता तो आगे क्या होगा. सरकार शांति पूर्वक तरीके से बात करे और इनकी मांग को पूरा करे‌. ये युवा ही प्रजातांत्रिक तरीके इनका तख्ता पलट करेंगे.
0
0
Report
Advertisement

जमीनी विवाद में नगरपालिका अध्यक्ष को थप्पड़: नारायणपुर में वीडियो वायरल, मामला चर्चा में

Alwar, Rajasthan:थानागाजी: जमीनी विवाद में पालिका अध्यक्ष चौथमल सैनी को युवक ने जड़ा थप्पड़, मामला बना चर्चा का विषय अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक मामला चर्चा में आ गया है। जानकारी के अनुसार, थानागाजी नगर पालिका अध्यक्ष चौथमल सैनी नारायणपुर में एक जमीन विवाद को सुलझाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके रिश्ते में लगने वाले राजू नामक युवक ने गुस्से में आकर उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है । राजू का आरोप है कि उसने करीब 7-8 साल पहले लगभग 50 लाख रुपये में प्लॉट खरीदा था, जिस पर उसका पूरा हक है। उसने कहा कि चौथमल सैनी फर्जी एग्रीमेंट के जरिए जमीन पर जबरन कब्जा करने पहुंचे थे। हालांकि, इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। लेकिन यह घटना नारायणपुर और थानागाजी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

पूर्व राज्यपाल गणेशी लाल ने गोयंका के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

Hisar, Haryana:हिसार स्थित गोयंका सदन में आज पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल स्वर्गीय नंद किशोर गोयंका जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्र और उनके परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा स्वर्गीय गोयंका जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित की। प्रो. गणेशी लाल ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि उनके साथ काम करके बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि जगदंबा मां लक्ष्मी के अग्रोहा धाम की आभा किसी भौतिक प्रकाश की मोहताज नहीं है। हम सब अग्रोहा में मां लक्ष्मी के जिस दिव्य धाम की स्थापना का सपना देखते थे, स्वर्गीय नंद किशोर गोयंका जी ने अपने अथक प्रयासों और निष्ठा से उस महान स्वप्न को धरातल पर साकार कर दिखाया। बाइट प्रोफेसर गणेशीलाल पूर्व राज्यपाल ओड़िसा
0
0
Report

मुरैना में पेड़ पर महिला-युवक के शव, प्रेम प्रसंग से मौत की गुत्थी

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के बाहर एक पेड़ पर महिला और युवक के शव फांसी के फंदे से लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी है। मुरैना के बागचीनी थाना क्षेत्र के नन्द गांगोली गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक पेड़ और खेत की मेड़ पर गड़े पत्थर के पास महिला और युवक के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय मीना जाटव और 32 वर्षीय बहादुर जाटव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बागचीनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, लेकिन पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
0
0
Report

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के अलावा समाधान नहीं: अभिजीत दीपके

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ABHIJEET DIPKE (CJP PRESIDENT) ON CJP, CENTRE TALKS TODAY AT DELHI'S CONSTITUTION CLUB दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडिंग प्रेसिडेंट अभिजीत दिपके ने कहा, "(केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के) इस्तीफे के अलावा हमें कुछ भी मंज़ूर नहीं है। प्रोटेस्ट खत्म नहीं होगा।" "यह प्रोटेस्ट देश के युवाओं का है और यह सिर्फ़ सोनम वांगचुक या दिपके तक सीमित नहीं है। यह प्रोटेस्ट देश के युवाओं का है, विपक्षी पार्टियों का नहीं। अगर सरकार प्रोटेस्ट का हल चाहती है, तो वह सिर्फ़ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है।" "मुझे लगता है कि सरकार ने सोनम वांगचुक को हिरासत में रखा था। जेपी नड्डा उनसे मिल सकते थे, लेकिन कोई भी विपक्षी MP उनसे नहीं मिल सका। हम भी उनसे नहीं मिल सके। मुझे बहुत खुशी है कि सोनम सर ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है।"
0
0
Report
Advertisement

पटना के 19 खिलाड़ियों को मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत नियुक्ति पत्र मिला

Patna, Bihar:पटना- मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत नियुक्ति पत्र एवं खेल छात्रवृत के तहत चयन पत्र का वितरण。 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ऊर्जा ऑडिटोरियम पहुँचे आज नौकरी मिले खिलाड़ी को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नियुक्ति पत्र देगे。 मंच पर मौजूद है बिहार के खेल मंत्री श्रेषी सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का स्वागत बुके दे कर किया गया。 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री ने दीप प्रज्वल कर के कार्यक्रम का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संबोधन- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा आज बिहार के लिए गर्व का दिन है मेडल लाव नौकरी पाओ योजना के तहत आज 19 खिलाड़ियों को दी गई है ये प्रेरणा आम खिलाड़ियों को मिलेगा। पहले चपरासी की नौकरी मिलती थी लेकिन आज DSP की नौकरी खिलाड़ियों को दी गई है आज दो साल में 5000 हजार के 5000 गांव में हम लोगों ने खेल ग्राउंड बनाने के काम सरकार ने पूरा किया गया। बिहार के सभी गांव के खिलाड़ी को खोज कर हमारी सरकार पुरूस्कृत करने का काम करेगी सरकार हम लोगों ने मैनुल हक स्टेडियम को BCA को हैंड ओवर कर दिया है。 जो जल्द ही बन कर तैयार हो जाएगी। आने वाला दिन में मै चाहता हु जब भी अब IPL हो उस IPL में बिहार के टीम की भी ऑक्शन हो । सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए तत पर है BYTE- सम्राट चधरी, मुख्यमंत्री बिहार BYTE-विजय चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिहार BYTE- श्रेयसी सिंह- मंत्री बिहार
0
0
Report

रायपुर में भाजपा–कांग्रेस घेराव के बाद 18 घंटे धरना खत्म, न्याय की जीत

Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में भाजपा द्वारा कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी और कांग्रेस नेताओं पर दर्ज एफआईआर को लेकर खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का करीब 18 घंटे तक चला धरना आखिरकार समाप्त हो गया.. पुलिस अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच हुई चर्चा के बाद तीन बिंदुओं पर सहमति बनी, जिसके बाद कांग्रेस ने आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया.. सहमति के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाई गई गैरजमानती धाराओं की जांच की जाएगी, पूरे घटनाक्रम को लेकर नए सिरे से एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू होगी और पत्थरबाजी करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मिले आवेदन के आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी.. पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे न्याय की जीत बताते हुए एक सप्ताह के लिए आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। वहीं डीसीपी दीपमाला कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की ओर से दिए गए आवेदन में दर्ज तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.. पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.. बाइट- दीपक बैज, पीसीसी चीफ बाइट-दीपमाला कश्यप, डीसीपी, नार्थ जोन
0
0
Report

कलेक्ट्रेट घेराव: प्रयास रेसिडेंशियल स्कूल में अनियमितताओं पर छात्र प्रशासन से शिकायत

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के दूरगुड़ा में स्थित प्रयास रेसिडेंशियल स्कूल के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करते हुए स्कूल में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत की, छात्रों का आरोप है कि उनकी क्लास लेने वाले शिक्षकों को को ऑर्डिनेटर द्वारा गैर जरूरी तरीके से बदल दिया जाता है जिसकी वजह से नियमित पढ़ाई प्रभावित होती है, इतना ही नहीं प्रयास रेसिडेंशियल स्कूल में कंप्यूटर लैब में नहीं है, लाइब्रेरी तो है लेकिन उसमें किताबें नहीं है जिसकी वजह से छात्रों को परेशान होना पड़ रहा है, इसके अलावा छात्रों ने मेष में मेन्यू का पालन नहीं होने और खाने में कीड़े मकोड़े निकलने का भी आरोप लगाया है, फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों ने स्कूल की व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन देकर छात्र छात्राओं को वापस स्कूल भेज दिया । बाइट गीता अरटामी छात्रा बाइट नागेंद्र छात्र बाइट मनीष कुमार वर्मा एसडीएम
0
0
Report
Advertisement

सरगुजा में प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर से अपचारी बालक फरार, पुलिस तलाश में

Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा ब्रेकिंग बाल संप्रेषण गृह के बाद अब प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर से अपचरी बालक हुए फरार। सुबह योगा करने उठे थे बालक। बाथरूम के रोशनदान की ग्रिल तोड़कर अपचारी बालक हुए फरार। जघन्य अपराध मामले में शामिल होने पर प्लेस ऑफ़ सेफ्टी सेंटर में रखे जाते हैं अपचारी बालक। 16 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम वर्ष के अपचारी बालक रखे जाते हैं प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर में। फरार अपचारी बालकों की तलाश में जुटी पुलिस। गांधीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर की घटना। कुछ दिनों पूर्व बगल में स्थित बाल संप्रेषण गृह से 13 अपचारी हुए थे फरार। दो कोरिया और एक बलरामपुर जिले से हैं अपचारी बालक।
0
0
Report

मीरगंज में ओवरब्रिज निर्माण से मुख्य मार्ग बंद, लोगों ने किया सड़क जाम

Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिला अंतर्गत मुरलीगंज-मधेपुरा मुख्य मार्ग स्थित मीरगंज रेलवे ढाला पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के कारण मुख्य सड़क बंद किए जाने से नाराज स्थानीय लोगों और राहगीरों ने आज मीरगंज में सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों में अमित यादव ने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण के चलते अचानक मुख्य मार्ग बंद कर दिया गया, लेकिन इसके बदले आवागमन के लिए समुचित वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। प्रशासन द्वारा जिस रास्ते से आने-जाने की सलाह दी गई है, वह जर्जर और असुरक्षित है, जिससे आम लोगों, स्कूली बच्चों, मरीजों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक सुरक्षित और सुगम वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सड़क जाम की सूचना मिलते ही मुरलीगंज थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी नुरुल हक एवं अंचलाधिकारी किसलय कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र ही वैकल्पिक मार्ग को दुरुस्त कर आवागमन सुचारु एवं सुरक्षित बनाने का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त कर सड़क जाम हटा लिया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top