271313
गोंडाः तालाब में मछली पकड़ने गए युवक पैर फिसला, मौत
Babhnan, Uttar Pradesh:खोड़ारे थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तिलखोरिया निवासी बाबू रजा (40) अपने एक साथी के साथ मछली पकड़ने बलुआ तालाब गया था। उसके साथी मोहम्मद जलील ने बताया कि मछली पकड़ते समय बाबू राजा का पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चला गया और उसकी मौत हो गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
धौलपुर चुनावी संघर्ष: लाठी-डंडों और फायरिंग से दो पक्ष भिड़े; अस्पताल में घायलों इलाज
Noida, Uttar Pradesh:धौलपुर- चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, दो पक्ष हुए आमने सामने लाठी-भाटा जंग और फायरिंग की भी सूचना, कंचनपुर थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में सरपंच चुनावी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया आरोप कि हारे प्रत्याशी के समर्थकों ने जीते प्रत्याशी के पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों धारदार हथियारों से किया फायरिंग करने का भी आरोप लाठी-डंडे चलने के हुए वीडियो वायरल सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया घायलों का हॉस्पिटल में इलाज जारी,0
0
Report
नवादा के सदर अस्पताल इमरजेंसी: डॉक्टर 20 मिनट देर से पहुंचे, मरीजों की तबाही?
Nawada, Bihar:सदर अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर गायब, मरीज होते रहे परेशान, दो डॉक्टरों की थी ड्यूटी, दोपहर 2 बजे तक खाली पड़ी रही डॉक्टर की कुर्सी, अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल, प्रबंधन ने 20 मिनट की देरी बताकर दी सफाई बिहार के नवादा जिले के सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में समय पर डॉक्टर के मौजूद नहीं रहने के कारण इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आलम यह था कि इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ लगी थी, लेकिन डॉक्टर की कुर्सी खाली पड़ी थी और मरीज डॉक्टर के चेंबर में बैठकर उनके आने का इंतजार कर रहे थे。 जानकारी के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर पुष्कर चंद्र की ड्यू्टी निर्धारित थी, लेकिन दोपहर करीब 2 बजे तक वह ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। बताया गया कि उस समय दो डॉक्टरों की ड्यूटी थी, इसके बावजूद मौके पर एक भी डॉक्टर के मौजूद नहीं रहने की बात सामने आई। ऐसे में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों की परेशानी बढ़ती चली गई。 अस्पताल पहुंचे स्थानीय लोगों ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि जब इमरजेंसी वार्ड में ही समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं होंगे तो आम मरीजों को इलाज कैसे मिलेगा? इमरजेंसी जैसी महत्वपूर्ण जगह पर डॉक्टरों की अनुपस्थिति अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है。 वहीं, इस पूरे मामले पर सदर अस्पताल के प्रबंधक कुमार आदित्य ने बताया कि डॉक्टर करीब 20 मिनट की देरी से पहुंचे थे। संभव है कि उन्हें कोई इमरजेंसी काम आ गया हो। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अब ड्यूटी पर पहुंच गए हैं。 हालांकि, सवाल यह है कि इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की समय पर मौजूदगी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसकी है? आखिर मरीजों को इलाज के लिए डॉक्टर का इंतजार क्यों करना पड़ रहा है? अस्पताल प्रबंधन को इस व्यवस्था में सुधार करने की जरूरत है, ताकि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके。0
0
Report
Advertisement
शारदा मंदिर में दिवाली उत्सव: शांति, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का संदेश
Chaka, The Sharda Committee celebrated the festival of Diwali with religious fervour and enthusiasm at the famous Sharda Temple located near the Line of Control (LoC) in Teetwal area of north Kashmir's Kupwara district.The temple premises were beautifully illuminated with traditional earthen lamps (diyas), creating a festive atmosphere on the occasion. Members of the Sharda Committee participated in the celebrations and offered prayers for peace, prosperity and communal harmony. The celebration holds special significance as the historic Sharda Temple is an important symbol of the region's rich cultural, spiritual and religious heritage. The festival was celebrated with traditional rituals, spreading the message of peace, unity and brotherhood. The occasion also highlighted the efforts to preserve the historical and religious legacy of the Sharda shrine, which holds deep significance for devotees.0
0
Report
शाहजहांपुर में दो नाबालिग सहेलियाँ पेड़ से लटकी मिलीं, ग्रामीणों में हड़कंप
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर में दो नाबालिग सहेलियों के शव पेड़ से लटके मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया...परिवार ने जताई अनहोनी की आशंका...तो पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है बच्चों की भावनाओं को समझना और उनकी बात सुनना बेहद जरूरी है...क्योंकि कई बार वक्त रहते की गई बातचीत किसी बड़ी अनहोनी को टाल सकती है...0
0
Report
नजीबाबाद में मानव तस्करी गैंग गिरफ्तार, युवती सुरक्षित बरामद
Moradabad, Uttar Pradesh:मानव तस्करी गैंग पकड़ा बिजनौर के नजीबाबाद में युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसे बेचने की साजिश रचने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि गिरोह के सदस्य घर से भागकर आने वाली युवतियों और पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़ने वाली महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे और मोटी रकम लेकर उनका सौदा करते थे। एसपी ग्रामीण ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।0
0
Report
Advertisement
महाराजगंज के निचलौल थाने में आत्महत्या की कोशिश, सात पुलिसकर्मी आरोपों के घेरे में
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- यूपी के महराजगंज जिले से पुलिस महकमे को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां निचलौल थाने में तैनात हेड मुहर्रिर विशाल सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की दावा है कि इस आत्मघाती कदम से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा और उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगाया। इस नोट में थाना प्रभारी समेत सात लोगों पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। हैरानी की बात ये है कि आरोपों के घेरे में पांच पुलिसकर्मियों के शामिल होने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि दीपावली की रात पटाखों को लेकर हुए विवाद के बाद विशाल सिंह ने ये कदम उठाया। फिलहाल उनका महराजगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वी/ओ -दरअसल यह पूरा मामला महराजगंज जिले के निचलौल थाना का है जहां पर पुलिस विभाग के भीतर से उठे गंभीर आरोपों ने पूरे महकमे में खलबली मचा दी है। निचलौल थाने में तैनात हेड मुहर्रिर विशाल सिंह ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। जहरीला पदार्थ खाने से पहले विशाल सिंह ने एक सुसाइड नोट लिखा और उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दिया। व्हाट्सएप स्टेटस पर यह पत्र देखकर साथी पुलिसकर्मी सकते में आ गए। आनन-फानन में उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें रेफर कर महराजगंज के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वी/ओ - अब इस पूरे मामले की सबसे गंभीर कड़ी है विशाल सिंह का कथित सुसाइड नोट । व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाए गए पत्र में उन्होंने निचलौल थाना प्रभारी योगेन्द्र राय पर गंभीर आरोप लगाए हैं । विशाल सिंह का दावा है कि पकड़े गए पटाखों में से कुछ पटाखे निकाल लिए गए। जबकि बाकी पटाखों में से करीब 40 फीसदी पटाखे कथित तौर पर दबाव बनाकर आरोपी कौमेन अली को दिलवा दिए गए। पत्र में इस काम में कारखास आनंद सिंह की भूमिका का भी जिक्र किया गया है। यही नहीं विशाल सिंह ने दावा किया है कि इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो मुंशी विशाल शर्मा ने अपने मोबाइल में बनाया था। वी/ओ - विशाल सिंह ने अपने पत्र में आगे आरोप लगाया है कि पटाखों के बंटवारे के बाद उन्हें ही चोर घोषित कर अपमानित किया गया। उनका कहना है कि इस कथित बेइज्जती से वह मानसिक रूप से बेहद आहत थे। पत्र में थाना प्रभारी योगेन्द्र राय, सिपाही मनीष सिंह, आनंद सिंह के अलावा विधायक प्रेम सागर पटेल, विशाल यादव, भोलू यादव और आलोक शर्मा के नाम लिखे गए हैं। कुल सात लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि ये सभी आरोप फिलहाल सुसाइड नोट में किए गए दावों पर आधारित हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित लोगों का पक्ष सामने आना बाकी है। वी/ओ -इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एक तरफ हेड मुहर्रिर विशाल सिंह अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। तो दूसरी तरफ उनके व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाए गए पत्र ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल इस मामले में उच्च अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और पुलिस महकमा बचता हुए नजर आ रहा है。0
0
Report
चित्रकूट में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार की मौत, 12 घायल
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:धर्मनगरी चित्रकूट में दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली रास्ते में पलट गई... हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए.. आस्था के सफर में भी सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता... वाहन की फिटनेस हो या सवारी की सुरक्षित व्यवस्था... छोटी सी लापरवाही कई परिवारों की खुशियां छीन सकती है...0
0
Report
एक समुदाय के दो वर्गों में भीषण झड़प
Mirzapur, Uttar Pradesh:मिर्जापुर :गांव के एक समुदाय के दो वर्गों में भीषण झड़प, लाठी डंडे लेकर दो गांव के लोगो मे झड़प,सैकड़ो की संख्या में लाठी डंडे लेकर टूट पड़े ग्रामीण,एक दूसरे पर लाठी डंडों से किया हमला, शराब पीने के दौरान पटाखा फोड़ने के विवाद में हुई जमकर मारपीट, एक गम्भीर रूप से हुआ घायल, एक पक्ष ने नेशनल हाइवे 135 किया जाम, दोनो तरफ लगा भीषण जाम, पंडरी थाना क्षेत्र के उमरिया गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
सोनारी में असामाजिक तत्वों ने सरस्वती मंदिर के चार वाहनों के शीशे तोड़े
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा वाहनों में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। यहाँ सरस्वती मंदिर परिसर में खड़ी चार गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उनके शीशे तोड़ दिए गए। घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है। इस मामले में पीड़ित वाहन मालिकों ने सोनारी थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूरा मामला सोनारी थाना क्षेत्र का है, जहाँ बीती 8 नवंबर की रात से 9 नवंबर की सुबह के बीच असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, सरस्वती मंदिर परिसर में खड़ी चार गाड़ियों को निशाना बनाया गया और उनके शीशे तोड़कर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। तोड़फोड़ की इस घटना में सुरेश कुमार साहू की इनोवा कार, राधानारायण प्रसाद की स्विफ्ट कार मनोज कुमार सिंह की इनोवा में तोड़फोड़ की गई है। वाहन मालिकों का आरोप है कि 9 नवंबर की सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच कुछ लोग लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर पहुंचे और परिसर में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद पीड़ितों ने सोनारी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी है। साथ ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और आखिर मंदिर परिसर में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाने के पीछे क्या वजह है।0
0
Report
जमशेदपुर पारडीह चौक पर पुआल से भरी पिकअप वैन में आग, दमकल देर से पहुंची
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर पारडीह चौक के पास सोमवार तड़के एक पुआल लदे पिकअप वैन में अचानक आग लग गई. आग लगते ही पूरी गाड़ी धू- धू कर जल उठी. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी मे पुआल रखा हुआ था. इसी दौरान किसी युवक द्वारा पटाखा या रॉकेट चलाया गया, जो सीधे पुआल पर जा गिरा. इसके बाद पुआल में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पास खड़ी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. गाड़ी में आग लगते ही चालक ने उसे वहां से आगे ले जाने की कोशिश की, लेकिन हवा और गाड़ी की गति के कारण आग और तेजी से फैलने लगी. कुछ दूरी पर चालक ने गाड़ी रोक दी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया. घटना की सूचना तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को दी गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची. तब तक आग पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले चुकी थी और वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया था.0
0
Report
वारिसलीगंज में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी का सपना टूट गया
Nawada, Bihar:वारिसलीगंज में भीषण सड़क हादसा, बाइक की टक्कर में 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, एक घायल शादी की तैयारियों के बीच घर में पसरा मातम | आक्रोशित ग्रामीणों ने पटेल चौक और वारिसलीगंज-बरबीघा पथ को किया जाम नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के एसजीबीके साहू स्कूल के समीप दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पटेल चौक और वारिसलीगंज-बरबीघा पथ को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर फाइनेंस ऑफिस में युवती की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय के अंदर 20 वर्षीय युवती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। शाहपुर थाना क्षेत्र की EASTERN PUR कॉलोनी स्थित कार्यालय में युवती का शव फंदे से लटका मिला। बेटी को तलाशते हुए मां ने जब कार्यालय के अंदर का नजारा देखा तो उनके पैर थम गए। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। उधर, सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने कार्यालय के बाहर हंगामा किया और सूरज यादव पर हत्या का आरोप लगाया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युवती वहां रात में कैसे पहुंची, कार्यालय के CCTV कैमरे क्यों बंद थे और घटना के वक्त कौन मौजूद था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
महराजगंज के शौचालय में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर गंडक नदी में छोड़ा
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हेडलाइन: महराजगंज टॉयलेट में घुसा विशालकाय मगरमच्छ,मंचा हड़कंप, वन विभाग में रेस्क्यू कर गंडक नदी में छोड़ा सोहगीबरवा वन क्षेत्र प्रभाग के सोहगीबरवा गांव के मस्जिद टोला में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर के शौचालय में विशालकाय मगरमच्छ घुस गया। अचानक मगरमच्छ को देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। मगरमच्छ के घर में घुसने की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण आरिफ के घर के बाहर जमा हो गए। लोग डर के मारे घर के अंदर नहीं जा रहे थे लेकिन दूर से ही मगरमच्छ को देखने की कोशिश कर रहे थे। किसी अनहोनी की आशंका से परिवार के लोगों ने शौचालय का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। इससे पहले भी क्षेत्र में कई बार मगरमच्छ गांव में घुसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहता है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी सतर्कता के साथ मगरमच्छ का रेस्क्यू शुरू किया। रस्सी और जाल की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे बोरे में बंद कर वाहन से गंडक नदी के किनारे ले जाया गया और सुरक्षित नदी में छोड़ दिया गया। वन दरोगा रामफेर ने बताया कि आरिफ के घर के शौचालय में मगरमच्छ घुस गया था। वन विभाग की टीम ने उसका रेस्क्यू कर सुरक्षित गंडक नदी में छोड़ दिया है।0
0
Report
फरीदाबाद में आवारा कुत्ते के हमले से 6 साल के बच्चे होंठ पर 7 टांके
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में आवारा कुत्ते का 6 साल के बच्चे पर हमला, होंठ के पास लगाए 7 टांके फरीदाबाद के एनआईटी-1 इलाके में एक आवारा कुत्ते ने 6 साल के मासूम बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को काफी देर तक कब्जे में रखा। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डंडों से कुत्ते को भगाकर बच्चे की जान बचाई। घायल बच्चे को BK अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके होंठ के पास 7 टांके लगे। दरअसल, सोनिया चौक के पास रहने वाली अनीता का 6 वर्षीय बेटा निखिल सुबह खेलने के लिए घर से निकला था। बड़ा भाई वापस आ गया, लेकिन निखिल देर तक नहीं पहुंचा। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और स्थानीय लोगों ने उसे खोज निकाला। 6 साल के बच्चा जमीन पर औंधे मुंह पड़ा था और वह ठीक से बोल नहीं पा रहा था। सरकारी अस्पतालों के रिकॉर्ड के अनुसार, 8 हजार से अधिक डॉग ब Bite के मामले में एंटी रेबीज इंजेक्शन दिए जा चुके हैं; कुल संख्या करीब 300 बताई जा रही है; शहरवासियों को आवारा कुत्तों के आतंक से कब राहत मिलेगी?0
0
Report
Advertisement
