271503
Gonda - ट्रेन दुर्घटना में एक युवक की हुई दर्दनाक मृत्यु
Bangawan, Uttar Pradesh:कटरा बाजार क्षेत्र के जोलाहन पुरवा निवासी इस्लामुदीन ने बताया कि उसका छोटा भाई नसरुद्दीन पुष्पक ट्रेन मे सवार होकर लखनऊ से मुंबई जा रहा था, जभी नासिक मे जलगाँव के पास ट्रेन में आग की अफवाह फैलने से ट्रेन से कूद गया . तभी दूसरी तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट मे आ गया, जिससे उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गयी, घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सरयू नदी में गिरे युवक का फायर विभाग ने देर रात सफल रेस्क्यू, अस्पताल में भर्ती
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के तुनेरा में सरयू नदी पर गिरे एक व्यक्ति को फायर विभाग की टीम ने देर रात रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही फायर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। अंधेरे और दुर्गम परिस्थितियों के बीच पुलिस की मदद से टीम ने कड़ी मशक्कत कर घायल को बाहर निकाला। उसकी पहचान हरि ओम सिंह के रूप में हुई है। रेस्क्यू के बाद उन्हें फायर विभाग के वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है। एहतियातन उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती रखा गया है।0
0
Report
झारखंड में लंबित छात्रवृत्ति के विरोध पर AISF का धरना, रांची में ट्रैफिक बाधित
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में लंबित छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने से छात्रों का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर देखने को मिल रहा है। AISF के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों के सड़क पर उतरने से इलाके में यातायात प्रभावित हुआ है और वाहनों की लंबी कतार लग गई है। छात्रों ने अब डीसी कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। इसे देखते हुए मौके पर भारी संख्या में जिला प्रशासन और पुलिस बल की तैनाती की गई है। दरअसल, छात्रों का आरोप है कि वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की छात्रवृत्ति की राशि अब तक नहीं मिली है। वहीं, सरकार की ओर से 2026-27 सत्र के लिए आवेदन भरवाया जा रहा है। इसी को लेकर छात्रों में नाराजगी है।उनका कहना है कि हम लोगों ने 5 नवंबर को कल्याण विभाग का घेराव किया था। उस समय हमें आश्वासन दिया गया था कि 10 दिनों के अंदर 2024-25 और 2025-26 की लंबित छात्रवृत्ति को डीएनओ और डीएलसी स्तर पर अप्रूव कर दिया जाएगा। लेकिन कुछ छात्रों की छात्रवृत्ति ही अप्रूव हुई, जबकि बाकी छात्रों का मामला अब भी लंबित है।0
0
Report
कुमारी शैलजा का छह दिवसीय बागेश्वर दौरा कांग्रेस की विधानसभा चुनाव तैयारी तेज करेगा
Bageshwar, Uttarakhand:उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का छह दिवसीय दौरा बागेश्वर की सियासत में नई हलचल पैदा करने जा रहा है। गुरुवार (19 नवंबर) को उनके बागेश्वर पहुंचने और शुक्रवार (20 नवंबर) को पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। इस दौरान वह जिले में संगठन की स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगी। शैलजा के दौरे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी तैयारियों में जुटी है। पार्टी पदाधिकारी कार्यक्रम को भव्य बनाने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
20 नवंबर को मतगणना: दिग्गजों के बीच कुर्सी नंबर गेम शुरू
Sikar, Rajasthan:सीकर: चुनावी घमासान थमा, अब कुर्सी के नंबर गेम में जुटे दिग्गज, 20 नवंबर को खुलेगा चुनावी किस्मत का पिटारा भाजपा-कांग्रेस ने शुरू की प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी, कहीं पूल पार्टी और हनुमान चालीसा पाठ तो कहीं खेल से टेंशन मुक्त होने का प्रयास पंचायतीराज चुनाव का शोर थमने के साथ ही अब जिला परिषद और पंचायत समितियों में सत्ता के समीकरण बनाने की कवायद तेज हो गई है। गांवों की सरकार के चुनावी रण में सभी चरणों का मतदान पूरा होने के बाद अब राजनीतिक दलों की नजर 20 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी है। चुनाव परिणाम आने से पहले ही भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। दोनों दलों के दिग्गज नेता प्रत्याशियों को एकजुट रखने और चुनाव परिणाम के बाद बनने वाले राजनीतिक समीकरणों को साधने में जुटे हैं। कांग्रेस ने उदयपुर में की पिपराली के प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी सीकर की पिपराली पंचायत समिति के कांग्रेस प्रत्याशियों को उदयपुर में ठहराया गया है। यहां सीकर विधायक राजेंद्र पारीक खुद प्रत्याशियों के साथ मौजूद हैं। उनके साथ पिपराली सरपंच विकास, विधायक के भतीजे एवं युवा नेता अंकित पारीक और जिला परिषद के वार्ड नंबर 43 से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश गढ़वाल भी हैं। इस बाड़ेबंदी से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें अंकित पारीक क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं, जबकि पिपराली सरपंच विकास मुंड फील्डिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं विधायक राजेंद्र पारीक बाउंड्री के पार खड़े होकर क्रिकेट मैच देखते नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में जिला परिषद प्रत्याशी राकेश गढ़वाल विधायक राजेंद्र पारीक के साथ कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। भाजपा प्रत्याशियों की पुष्कर में बाड़ेबंदी, सामने आई पूल पार्टी की तस्वीर दूसरी तरफ भाजपा ने भी जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशियों को एकजुट रखने के लिए बाड़ेबंदी की है। पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने वाले ज्यादातर प्रत्याशियों को पुष्कर के अलग-अलग रिसॉर्ट में ठहराया गया है। भाजपा की महिला प्रत्याशियों की पूल पार्टी का वीडियो भी सामने आया है। वहीं पार्टी की ओर से दिग्गज नेताओं के साथ प्रत्याशियों की एक सामूहिक तस्वीर भी जारी की गई है। जिसमें सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, खंडेला विधायक सुभाष मील सहित कई भाजपा नेता भाजपा प्रत्याशियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। भाजपा की बाड़ेबंदी के दौरान कहीं महिलाओं की पूल पार्टी तो कहीं धार्मिक गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। प्रत्याशियों के हनुमान चालीसा पाठ करने की तस्वीरें भी चर्चा में हैं। वहीं कुछ जगह training और आपसी बैठकों के नाम पर प्रत्याशियों को एक साथ रखा गया है। 20 नवंबर को खुलेगा परिणाम, उसके बाद शुरू होगा बोर्ड बनाने का खेल अब भाजपा और कांग्रेस दोनों की नजर 20 नवंबर को होने वाली मतगणना पर है। चुनाव परिणाम के बाद जिला परिषद और पंचायत समितियों में बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। ऐसे में दोनों दल अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने के प्रयास में जुटे हैं。 चर्चा है कि मतगणना के दिन दोनों पार्टियां अपने प्रत्याशियों को एक साथ मतगणना केंद्र तक लेकर आएंगी। परिणाम में जिन प्रत्याशियों को जीत मिलेगी, उन्हें आगे की रणनीति के लिए फिर से बाड़ेबंदी में ले जाया जा सकता है। वहीं चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों को वापस भेज दिया जाएगा। फिलहाल गांवों की सरकार के चुनाव का मतदान पूरा हो चुका है, लेकिन असली राजनीतिक हलचल अब परिणाम और बोर्ड गठन को लेकर है। सभी की नजरें 20 नवंबर पर टिकी हैं, जब मतगणना के साथ जिला परिषद और पंचायत समितियों की तस्वीर साफ होगी।0
0
Report
राहुल गांधी ने कहा भारत आर्थिक संकट के संकेत, बेरोजगारी एवं शिक्षा व्यवस्था पर चिंता बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:New York [US], November 18 : Leader of Opposition (LoP) Lok Sabha Rahul Gandhi said India was heading towards a looming economic crisis given the massive unemployment and deep-rooted concerns regarding the country's education system. The blunt thing is that India is sitting on an economic disaster. That's the reality. One can brush it aside, the media can brush it aside, but India's got a massive unemployment problem. India's got a massive problem with its education system, Gandhi said while speaking before a gathering at Columbia University.0
0
Report
गोरखपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान सरकारी टीम पर भीड़ का भारी विरोध
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची NHAI और तहसील प्रशासन की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने अधिकारियों की गाड़ी घेर ली और वाहन की चाबी अपने कब्जे में ले ली। नायब तहसीलदार और NHAI अधिकारी को काफी देर तक मौके पर ही रोककर रखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया और घंटों की मशक्कत के बाद गाड़ी की चाबी वापस दिलाई। अधिकारियों से बहसबाज़ी की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल है।0
0
Report
Advertisement
हिंदू बनी महिला के दफन को लेकर मुस्लिम-हिंदू विवाद सुलझ गया
Agra, Uttar Pradesh:मुस्लिम से हिंदू बनी महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद पति बोला- पत्नी की आखिरी इच्छा थी कि मौत के बाद उसे दफनाया जाए। परिवार के लोगों ने दफनाने का किया विरोध, हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार की रखी मांग। मुस्लिम समाज ने भी कब्रिस्तान में शव दफनाने की नहीं दी अनुमति। दोनों पक्षों के विरोध के चलते खंदौली के गांव सैमरा में बढ़ा विवाद। सूचना पर पहुंची पुलिस, ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया समझौता। 55 वर्षीय रुखसाना उर्फ मंजू की शुक्रवार देर रात बीमारी के चलते हुई थी मौत। मूल रूप से बिहार की रहने वाली मंजू ने मुस्लिम धर्म छोड़कर अपनाया था हिंदू धर्म। आखिरकार पति महेंद्र सिंह जाटव के हिस्से के खेत में दफनाया गया महिला का शव। सभी पक्षों की सहमति से सुलझा मामला, ग्राम प्रधान बोले- अब कोई विवाद नहीं। आगरा थाना खंदौली क्षेत्र के सेमरा गांव का मामला, बाइट: महेंद्र सिंह जाटव, महिला के पति बाइट: संदीप दिवाकर, ग्राम प्रधान0
0
Report
बीजेपी के राधे राधे कमल खिला दो नारे पर कांग्रेस की मांग: चुनाव आयोग से संज्ञान लेने को कहा
Prayagraj, Uttar Pradesh:मथुरा में बीजेपी की बैठक में दिए गए नारे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, राधे राधे कमल खिला दे वाले बीजेपी के नारे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग से नारे पर संज्ञान लेने की मांग की. कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी के इस नारे से साफ हो गया कि ये भगवान के व्यापारी हैं और कांग्रेस भगवान की पुजारी है. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा बीजेपी की बैठक में पता चला कि वह साफ हो गए हैं, दो दिनों तक हुए चिंतन और मनन में यह निकलकर आया कि वह वापस लौटकर नहीं आ रहें हैं, इस लिए धार्मिक नारे का सहारा लेने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी द्वारा भारत में आर्थिक संकट को लेकर दिए गए बयान का कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने समर्थन किया है, उन्होंने कहा है कि आज कंप्यूटर का बटन दबाते ही सारे जवाब मिल जाते है, राहुल गांधी से सवाल किया गया तब उन्होंने जो सच्चाई है वह बोल दिया.0
0
Report
महोबा में छेड़छाड़ की शिकायत के बाद दबंगों का परिवार पर लाठीचार्ज
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर- महोबा में युवती से छेड़छाड़ की पुलिस से शिकायत करना पीड़ित परिवार को भारी पड़ गया। बेखौफ दबंगों ने थाने से वापस लौट रहे पीड़ित परिवार को रास्ते में रोककर बेरहमी से लाठी-डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ितों ने थाना पुलिस पर लिखित शिकायत के बाबजूद भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पिता-पुत्री सहित तीन घायल हैं जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दो आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। दरअसल मामला श्रीनगर थाना क्षेत्र के बिलरही गांव का है। आरोप है कि राजेंद्र गौतम की बेटी को गांव के ही रहने वाले अवनीश दीक्षित द्वारा परेशान किया जा रहा है और राह चलते छेड़छाड़ करता है। जिसकी शिकायत करने पीड़ित पक्ष अपनी बेटी के साथ थाना गया और पुलिस को लिखित शिकायत दी लेकिन घंटों बीतने के बाबजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पीड़ित परिवार जब थाने से वापस अपने घर लौट रहा था तभी दबंगों द्वारा रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई और जान से मारने की धमकी दी गया। पीड़ित की सूचना पर मौके पर डायल 112 पहुंची जिसने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी अपने बाड़े में शौच के लिए गई थी तभी गांव अवनीश ने क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर दिखती हो गाना गाकर बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा और विरोध करने पर मारपीट कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनों पक्षों को थाने में लाये और पुलिस ने हम लोगों को उल्टा डांटने लगे। जैसे ही थाने से बाहर अपने गाँव के पास पहुँचे तभी दबंगों ने लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया। मामले को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़ ने बताया कि श्रीनगर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद का मामला आया है और डायल 112 मौके पर पहुँची थी जिसमें जानकारी हुई कि दोनों पक्ष पारिवारिक हैं और किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र में मावे के शक के बीच 36 टीन पकड़े; लैब जांच शुरू
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी kurukshetra में बीकानेर से बसों में भरकर आ रहा संदिग्ध मावा मोके पर काबू, बस से उतरते हुए कुरुक्षेत्र में 36 टीन पकड़े होगी प्रयोगशाला जांच, जांच के बाद होगा क्या मिठाइयों के जरिए लोगों की सेहत से तो नही हो रहा खिलवाड़? कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बीकानेर से बसों में भरकर आ रहा संदिग्ध मावा मोके पर काबू किया गया बस से उतरते हुए कुरुक्षेत्र में 36 टीन पकड़े इस मावे की प्रयोगशाला जांच होगी व जांच के बाद होगा क्या मिठाइयों के जरिए लोगों की सेहत से तो नही हो रहा खिलवाड़ जानकारी के अनुसार, राजस्थान के बीकानेर से एक बस प्रतिदिन हरियाणा के अलग-अलग जिलों से होते हुए गुजरती है। इस बस में यात्री तो सफर करते ही हैं, लेकिन बस के पिछले हिस्से में मावे से भरे टीन भी लादे जाते हैं। तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच यह बस कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल के सामने रुकती है, जहां टीनों को उतारकर एक ऑटो में लोड किया जाता है। कुरुक्षेत्र में सामने आया मावे की सप्लाई का एक मामला कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। राजस्थान के बीकानेर से बसों के जरिए हरियाणा में पहुंचाया जा रहा मावा आखिर कितना शुद्ध है? क्या इसी मावे से तैयार होने वाली बर्फी, पेड़ा और अन्य मिठाइयां लोगों तक पहुंच रही हैं? और क्या महंगे दामों पर प्रतिष्ठित दुकानों से मिठाई खरीदने वाले ग्राहकों को इसकी असलियत मालूम है? मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि संबंधित सप्लायर के पास इस प्रकार की सप्लाई करने का लाइसेंस नहीं है। विभाग काफी समय से इस व्यक्ति की तलाश कर रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद यदि खाद्य पदार्थ मानकों पर खरा नहीं उतरता है तो मुख्य सप्लायर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बाइट : अमित कुमार फूड सेफ्टी अधिकारी कुरुक्षेत्र बाइट : मुकेश बस ड्राइवर (बीकानेर से जो मावा लेकर आ रहा है!) बाइट : राजू ऑटो चालक (बस से लेकर मावा जहां आगे सप्लाई देने जा रहा था )0
0
Report
JPSC-JSSC घोटाले के विरोध में छात्र 91वें दिन फिर धरना, डिटेन
Ranchi, Jharkhand:JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ छात्र एक बार फिर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना-प्रदर्शन करने जा रहे थे, लेकिन स्टेडियम में प्रवेश करने से पहले ही जिला प्रशासन ने उन्हें डिटेन कर लिया। दरअसल, छात्र एक बार फिर अपने पुराने आंदोलन को शुरू करने की तैयारी में थे, लेकिन मौके पर मौजूद प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। गौरतलब है कि JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने इससे पहले जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में लंबे समय तक अनिश्चितकालीन धरना दिया था। इसके बाद सरकार ने संबंधित परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया था, लेकिन झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार के इस फैसले को निरस्त कर दिया था। इसके बाद छात्रों ने सरकार को 90 दिनों का अल्टीमेटम दिया था। छात्रों का कहना है कि सरकार ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि सीआईडी निष्पक्ष जांच करेगी और انہیں न्याय मिलेगा। लेकिन 90 दिनों का समय बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में छात्र 91वें दिन दोबारा आंदोलन शुरू करने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे थे। वहीं, स्टेडियम में पहले से ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू होने के कारण प्रशासन ने छात्रों को वहां प्रवेश करने और प्रदर्शन करने से रोक दिया। बाइट:छात्र0
0
Report
हांसी गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान जमींदोज, चार घायल; एंबुलेंस नहीं पहुंची, परिजनों ने आरोप लगाए
Hansi, Haryana:हांसी मौके पर परिजनों के वॉक थ्रू के साथ बाइट : सदर थाना प्रभारी सदानंद हांसी में सिलेंडर ब्लास्ट से तबाही, मकान पूरी तरह जमींदोज; चार लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, रेहड़ी में डालकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल; इलाज में देरी का लगाया आरोप। धमाके से 500 मीटर तक दहशत, आसपास के मकानों को भी भारी नुकसान; मलबे में दबे लोगों को पड़ोसियों ने निकाला बाहर। हांसी। हांसी के ढाणी चदरपुल ढाणी में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसे को लेकर अब बड़ी अपडेट सामने आई है। मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे हुए जोरदार धमाके ने एक हंसते-खेलते परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। घरेलू गैस सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से प्रताप सिंह का मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि करीब 500 मीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी और आसपास के मकानों की छतें तक हिल गईं। मकान की ईंटें करीब 100 मीटर दूर तक जा गिरीं। आसपास के तीन मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। पड़ोसी गोपाल के मकान का एक कमरा तक ढह गया। गनीमत रही कि कमरे में मौजूद महिला कुछ समय पहले ही बाहर निकल आई थी और उसकी जान बच गई। हादसे के समय मकान में नवीन, उसकी भाभी सुनीता और दो बच्चे निखिल व मीत मौजूद थे। धमाके के बाद चारों मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्त के बाद चारों को मलबे से बाहर निकाला। परिवार के सदस्य राजेश और महेंद्र ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। मजबूरी में घायलों को रेहड़ी में डालकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। परिजनों का कहना है कि इस वजह से घायलों के इलाज में देरी हुई। पहले घायलों को हांसी नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया गया। बाद में हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिवार के सदस्यों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार पिछले करीब 60 वर्षों से मेहनत-मजदूरी करके अपना गुजर-बसर कर रहा था। अब मकान पूरी तरह तबाह हो चुका है और परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी सदानंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, हादसे में चार लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
कान्हा टाइगर रिजर्व में सोनल चौहान का जंगल सफारी का लुत्फ वायरल
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - कान्हा की वादियों में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान, जंगल सफारी का उठाया लुत्फ कान्हा के घने जंगल... रोमांच से भरी जंगल सफारी और प्रकृति का अद्भुत नजारा... कान्हा की इन्हीं खूबसूरत वादियों ने इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान को अपना मुरीद बना लिया। फिल्म अभिनेत्री सोनल चौहान मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व पहुंचीं, जहाँ उन्होंने जंगल सफारी का आनंद लिया। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सफारी की तस्वीरें साझा की हैं, जो अब खूब चर्चा बटोर रही हैं। सोनल चौहान ने अपनी पोस्ट को 'वीकेंड विद टायगर्स' कैप्शन दिया है। तस्वीरों में वे सफारी जीप में बैठकर जंगल की सैर करती और कैमरे में प्रकृति के खूबसूरत नजारों को कैद करती नजर आ रही हैं। मंडला और बालाघाट जिले में फैला कान्हा टाइगर रिजर्व अपने घने जंगलों, विशाल घास के मैदानों और समृद्ध वन्यजीव संपदा के लिए देश-दुनिया में मशहूर है। यहां के बाघ और दुर्लभ बारहसिंगा इस जंगल की खास पहचान हैं। यही वजह है कि कान्हा की खूबसूरती देशी-विदेशी पर्यटकों के साथ अब बॉलीवुड सितारों को भी आकर्षित कर रही है। आपको बता दें कि सोनल चौहान ने वर्ष 2008 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'जन्नत' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में जोया माथुर के किरदार ने उन्हें खास पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने हिंदी के साथ तेलुगु सिनेमा में भी अपनी अभिनय प्रतिभा का जलवा दिखाया। फिलहाल सोनल चौहान की तस्वीरों ने एक बार फिर कान्हा को सुर्खियों में ला दिया है। उनकी ये तस्वीरें बता रही हैं कि कान्हा सिर्फ बाघों का घर नहीं, बल्कि कुदरत की ऐसी जन्नत है, जहां पहुंचकर हर कोई इसकी खूबसूरती का कायल हो जाता है।0
0
Report
झुंझुनूं में देव दर्शन यात्रा पर बीजेपी नेताओं की ड्राइविंग कला वायरल
Jhunjhunu, Rajasthan:गुढ़ागौड़जी, झुंझुनूं — झुंझुनूं में देव दर्शन यात्रा के नाम पर बीजेपी नेताओं की बाड़ाबंदी जारी — बाड़ाबंदी के बीच बीजेपी नेताओं का दिख रहा अनोखा अंदाज — अब उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी का वीडियो वायरल — नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, पूर्व सांसद संतोष अहलावत भी बने थे ड्राइवर — बस का स्टेयरिंग संभालकर प्रत्याशियों को देव दर्शन यात्रा पर ले जाते दिखे — बस में उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी के प्रत्याशी, परिजन भी मौजूद — नेताओं की ड्राइविंग स्किस्क्स के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे झुंझुनूं जिले में पंचायत राज चुनाव के बीच बीजेपी नेताओं की ओर से पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के प्रत्याशियों को देव दर्शन यात्रा पर ले जाने के बहाने बाड़ाबंदी किए जाने की चर्चाएं लगातार सामने आ रही हैं। लेकिन इस बार बाड़ाबंदी के साथ बीजेपी नेताओं का एक अलग ही अंदाज भी देखने को मिल रहा है। नेता केवल सदस्यों को अपने साथ ले जाने की जिम्मेदारी ही नहीं निभा रहे, बल्कि खुद बस और अन्य वाहन चलाकर उन्हें देव दर्शन यात्रा पर ले जाते हुए भी नजर आ रहे हैं। पहले नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल और पूर्व सांसद संतोष अहलावत के वाहन चलाते हुए वीडियो सामने आए थे। अब उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पूर्व विधायक खुद बस का स्टेयरिंग संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं। बस में उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति सदस्य तथा जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशी अपने परिजनों के साथ नजर आ रहे हैं। चुनावी सियासत के इस दिलचस्प नजारे में बीजेपी नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का कमल खिलाने के लिए जिम्मेदारी संभालते नजर आ रहे हैं। वहीं, सदस्यों को साथ लेकर चलने के साथ अपनी ड्राइविंग स्किल्स का प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इन नेताओं के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। चुनावी बाड़ाबंदी के बीच नेताओं का यह अंदाज अब जिले की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है.0
0
Report
टिमरनी के कर्मचारियों ने रात भर काम के विरोध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत के बाद फूटा आक्रोश, टिमरनी के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,रात 10 बजे तक काम कराने और शनिवार-रविवार को भी कार्यालय बुलाने का आरोप, निर्धारित समय में काम कराने सहित सुरक्षा के लिए उठाई मांग,हरदा जिले के टिमरनी अनुविभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने कार्यालयीन समय के बाद और अवकाश के दिनों में भी काम कराए जाने को लेकर प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री, नर्मदापुरम संभागायुक्त और हरदा कलेक्टर के नाम एसडीएम टिमरनी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर निर्धारित समय में ही काम कराने की मांग की है। 17 नवंबर 2026 की रात करीब 10 बजे तहसील कार्यालय रहटगांव से घर लौटते समय कार्यालय में संलग्न ऑपरेटर देवेंद्र वर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना से कर्मचारियों में शोक और चिंता का माहौल है। बाइट 01 कर्मचारी, कर्मचारियों का कहना है कि कार्यालयीन समय के बाद देर रात तक काम करने और उसके बाद सुरक्षित घर पहुंचने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि टिमरनी अनुविभाग में निर्धारित कार्यालयीन समय के अतिरिक्त देर रात तक तथा शनिवार-रविवार जैसे साप्ताहिक अवकाश के दिनों में भी लगातार काम कराया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाइट 02 रामसावन कुमार, SDM टिमरनी0
0
Report
Advertisement
