icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271502
Anurag SinghAnurag SinghFollow9 May 2025, 09:59 am

Gonda - सीएचसी मे ईलाज कराने आयी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

Colonelganj, Uttar Pradesh:कर्नलगंज के CHC में आज इलाज कराने आई 35 वर्षीय महिला सीमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। जिस पर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू की। पुलिस की छानबीन में पता चला की 35 वर्षीय महिला सीमा जो करनैलगंज के चचरी के प्रतापपुर गांव की रहने वाली थी और वर्तमान में अपने तीन बेटे और दो बेटियों के साथ अंबाला में रहती थी, जो अपने रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने आई थी। जिसकी तबीयत बिगड़ने से अचानक उसकी मौत हो गई।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

केलवाड़ा-डांता में सड़क-स्वच्छता मुद्दे पर चुनावी जंग तेज, किसे मिलेगा विकास?

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:कीचड़ और गंदगी के बीच सड़क निर्माण से विकास की आस, केलवाड़ा-दांता में चुनावी सरगर्मियां तेज पंचायत समिति की सबसे चर्चित ग्राम पंचायत केलवाड़ा और दांता में कई प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाने का मन बना लिया है। इस बार चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा गांव की गलियों का है। कई मोहल्लों में अब भी कीचड़, गंदगी और टूटी सड़कों से लोग परेशान हैं। ऐसे में जो प्रत्याशी गली-मोहल्लों में सड़क निर्माण और स्वच्छता के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं, वही लोगों का ध्यान ज्यादा खींच रहे हैं। गांव की चाय की थड़ियों और पान की दुकानों पर इन दिनों चुनावी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कहीं हार-जीत के समीकरण बनाए जा रहे हैं, तो कहीं प्रत्याशियों के पुराने कामकाज पर चर्चा हो रही है। ग्रामीणों के सामने बड़ा सवाल यही है कि कीचड़ और गंदगी के बीच सड़क निर्माण और विकास के दावों पर किस पर भरोसा किया जाए। आखिर इस बार ग्रामीण विकास के पुराने दावों पर भरोसा जताते हैं या बदलाव के लिए किसी नए चेहरे को मौका देते हैं, इसका फैसला मतदाताओं के हाथ में है। देखना दिलचस्प होगा कि गांव की सरकार किसके हाथ में आती है।
0
0
Report

झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक से 75 दवाएं जप्त, FIR दर्ज

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के असनावर थाना क्षेत्र के अकतासा गांव में औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान झोलाछाप डॉक्टर जांच करने पहुंची टीम को किसी भी तरह का इलाज करने की डिग्री और लाइसेंस नहीं दिखा पाया। वहीं मौके से जांच टीम को करीब 40 हजार रुपए कीमत की विभिन्न प्रकार की दवाइयां भी मिली हैं, जिसके बिल भी वह जांच टीम को नहीं दे पाया। इस पर औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने मौके से सभी दवाइयां जप्त की हैं। वहीं आरोपी क्लीनिक संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई भी की जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव में रवि जाटव नामक व्यक्ति जय माता दी क्लिनिक संचालित कर एलोपैथिक प्रैक्टिस कर रहा था। मरीजों को बिना बिल के दवाइयां भी दे रहा था। मामला तब सामने आया जब औषधि नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी को मेल पर गोपनीय शिकायत मिली। जांच के दौरान दवाओं के भंडारण और बिक्री का लाइसेंस नहीं मिला। एलोपैथिक चिकित्सा कर रहे आरोपी के पास रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर का कोई प्रमाण-पत्र भी नहीं मिला। टीम को क्लीनिक से करीब 40 हजार रुपए की 75 प्रकार की दवाएं मिलीं। इनमें गर्भपात या गर्भनिरोधक से संबंधित दवाएं भी शामिल थीं। आरोपी इनके बिल भी प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल ने दवाओं को जप्त कर लिया। औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा अब आरोपी झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

किसान आंदोलन में चीफ इंजीनियर के साथ बैठक से आगे की स्थिति स्पष्ट होगी

Sri Ganganagar, Rajasthan:घड़साना में सिंचाई पानी की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के बीच बड़ी अपडेट सामने आई है, गुरुवार को किसानों की चीफ इंजीनियर के साथ वार्ता प्रस्तावित है। बुधवार शाम ADM अशोक सांगवा के साथ किसानों की बातचीत हुई, जिसमें सहमति बनने की उम्मीद जगी। ADM के आश्वासन के बाद किसानों ने क्षेत्र में चल रहा चक्काजाम स्थगित कर दिया था। अब चीफ इंजीनियर के साथ होने वाली बैठक के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। किसानों की मांग पर 5+2 सिंचाई पानी की बारी को लेकर सहमति बनने की संभावना जताई जा रही है। आंदोलन को 36 दिन हो चुके हैं। किसान नेताओं के अनुसार, प्रशासनिक कामकाज प्रभावित है।
0
0
Report
Advertisement

अंबाला की अनाज मंडी में बेमौसमी बारिश से धान भीगा, उठान की गति धीमी

Ambala, Haryana:अंबाला में बेमौसमी बारिश ने एक बार फिर मंडी में रखे धान को भीगा दिया है। मंडी में खुले में रखी धान की बोरियां बारिश की चपेट में आ गईं, जिससे आढ़तियों और सेलर मालिकों को नुकसान होने की आशंका है। आढ़तियों का कहना है कि मंडी से धान का उठान धीमा होने के कारण यह स्थिति पैदा हो रही है। ऐसे में मंडी में उठान की व्यवस्था को तेज करने की मांग उठने लगी है। बेमौसमी बरिश और प्रशासनिक लापरवाही के चलते अंबाला शहर की अनाज मंडी में धान की बोरियां एक बार फिर बारिश में भीग गईं। बोरियों को पर्याप्त तरीके से ढका नहीं गया था, जिसके चलते बारिश का पानी धान तक पहुंच गया। इससे आढ़तियों और सेलर मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आढ़तियों के मुताबिक, मंडी से धान का उठान धीमी गति से हो रहा है। यदि समय पर धान का उठान हो और बोरियों को सुरक्षित रखने की उचित व्यवस्था की जाए, तो इस तरह के नुकसान से बचा जा सकता है। आढ़तियों ने प्रशासन से उठान व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। वहीं, अंबाला शहर मार्केट कमेटी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का कहना है कि वे अपने स्तर पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उनके अनुसार, बारिश के अलर्ट की जानकारी पहले ही दे दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद मंडी में धान की बोरियां भीग गईं। उन्होंने यह भी कहा कि इस स्थिति में किसानों की तुलना में सेलर मालिकों को अधिक नुकसान होने की आशंका है。
0
0
Report

बेगूं में नवरात्रि डांडिया के दौरान महिला सुरक्षा के लिए पुलिस का डिकॉय ऑपरेशन

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में जहां शारदीय नवरात्रि के अवसर पर डांडिया रास की धूम मची हुई है। लालबाई फूलबाई चौक, नीलकंठ महादेव और अन्नपूर्णा माता मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर डांडिया और प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। इनमें महिलाएं और बालिकाएं उत्साह के साथ प्रस्तुतियां दे रही हैं। वहीं, आयोजनों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस भी सतर्क है। मनचलों पर शिकंजा कसने के लिए चित्तौड़गढ़ और बेगूं की महिला कांस्टेबल सिविल ड्रेस में पहुंचकर डिकॉय ऑपरेशन चला रही हैं। एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए चलाया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ के कुणी जीएसएस में दिन में हेल्पर नहीं, किसानों को बिजली संकट

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के कुणी जीएसएस पर हेल्पर की कमी से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जीएसएस के ठेका कर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दिन के समय भी पर्याप्त स्टाफ तैनात करने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले पांच दिनों से दिन में जीएसएस पर एक भी हेल्पर मौजूद नहीं है, जबकि रात में एक ही हेल्पर के भरोसे व्यवस्था चल रही है। ग्रामीण दयाल सिंह, गुड्डा सिंह और कृष्णपाल सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कुणी जीएसएस पर तीन हेल्पर होने चाहिए, लेकिन पिछले पांच दिनों से दिन के समय कोई हेल्पर ड्यूटी पर नहीं मिल रहा है। वर्तमान में केवल रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक एक हेल्पर तैनात रहता है। इससे बिजली आपूर्ति में तकनीकी खराबी आने पर किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वर्तमान में रबी सीजन चल रहा है और खेतों में सिंचाई का काम जोरों पर है। दिन के समय थ्री-फेज बिजली आपूर्ति के दौरान लोड बढ़ने से बार-बार ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या सामने आ रही है। ऐसे में फॉल्ट ठीक करने के लिए एफआरटी कर्मचारियों को शटडाउन लेना पड़ता है, लेकिन जीएसएस पर दिन में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं होने से बिजली आपूर्ति बहाल होने में घंटों लग जाते हैं। इसका सीधा असर किसानों की सिंचाई पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब रबी सीजन में बिजली व्यवस्था का यह हाल है, तो गर्मी के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। उन्होंने संबंधित ठेकेदार और बिजली विभाग से मामले में ध्यान देकर कुणी जीएसएस पर दिन के समय भी पर्याप्त हेल्पर तैनात करने की मांग की है, ताकि फॉल्ट का समय पर निस्तारण हो सके और किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।
0
0
Report
Advertisement

अलवर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप

Alwar, Rajasthan:अलवर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप अलवर। एमआईए थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने और प्रेमजाल में फंसाकर उसके गहने हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए तथा अब उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता की रिपोर्ट पर एमआईए थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एमआईए थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2025 में गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के बावड़ी निवासी जितेंद्र पुत्र घनसी मीणा से हुई थी। इसके बाद आरोपी ने उससे मोबाइल पर बातचीत शुरू कर दी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने दिल्ली में एमईएस में नौकरी लगने की बात कहकर उसे अपने झांसे में लिया। इसी दौरान उसने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसके गहने भी हड़प लिए। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने 2 अक्टूबर को फोन कर उसे अलवर बुलाया था। यहां वह उसे ज्योतिबा फुले सर्किल स्थित एक मॉल और होटल में ले गया, जहां आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ अंतिम बार दुष्कर्म किया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद वह एमआईए थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश के साथ ही पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है。
0
0
Report

राजपुरा मंडी में बारिश से लाखों बोरे खुले, प्रशासन की नींद उड़ गई

Rajpura, Uttar Pradesh:ਰਾਜਪੁਰਾ ਦੀ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਬਰਸਾਤ ਪੈਣ ਕਾਰਨ ਲੱਖਾਂ ਬੋਰੀਆਂ ਖੁੱਲ੍ਹੇ ਅਸਮਾਨ (ਨੀਲੀ ਛੱਤ) ਹੇਠਾਂ ਪਈਆਂ ਹਨ, ਪਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅੱਖਾਂ ਮੀਟ ਕੇ ਬੈਠਾ ਹੈ ਅਤੇ ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਬੇਪਰਵਾਹ ਹਨ। ਰਾਜਪੁਰਾ, 15 ਅਕਤੂਬਰ 2026 (ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੰਨੂ): ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਬਰਸਾਤ ਪੈਣ ਕਾਰਨ ਲੱਖਾਂ ਹੀ ਬੋਰੀਆਂ ਨੀਲੀ ਛੱਤ ਥੱਲੇ ਪਈਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਕਾਫ਼ੀ ਝੋਨਾ (ਜੀਰੀ) ਭਿੱਜ ਵੀ ਗਿਆ ਹੈ। ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਕਿਸਾਨ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਬੈਠੇ ਹਨ। ਲਿਫਟਿੰਗ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਸਾਰੇ ਫੜ੍ਹ ਉੱਤੇ ਜੀਰੀ ਹੀ ਜੀਰੀ ਪਈ ਹੈ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲਿਫਟਿੰਗ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਅਸੀਂ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਖੱਜਲ-ਖ਼ੁਆਰ ਹੋ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਹੈ ਕਿ ਲਿਫਟਿੰਗ ਦਾ ਢੁੱਕਵਾਂ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਪਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅੱਖਾਂ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਬੈਠਾ ਹੈ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਸਰਵਾਰ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਿਹਾ। ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਦਾ ਵੀ ਕੋਈ ਪ੍ਰਬੰਧ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਬਾਈਟ - ਅਜਮੇਰ ਸਿੰਘ (ਪਿੰਡ ਮਦਨਪੁਰ): "ਅਸੀਂ ਕੱਲ੍ਹ ਦੇ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਬੈਠੇ ਹਾਂ, ਪਰ ਰਾਤ ਬਰਸਾਤ ਪੈਣ ਕਾਰਨ ਸਾਡੀ ਕਾਫ਼ੀ ਜੀਰੀ ਭਿੱਜ ਗਈ ਹੈ। ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਹੈ ਕਿ ਸਾਡੀ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।" ਬਾਈਟ - ਜਸਮੇਰ ਸਿੰਘ (ਕਬੂਲਪੁਰ): "ਅਸੀਂ ਇੱਕ ਹਫ਼ਤੇ ਤੋਂ मੰਡੀ ਵਿੱਚ ਬੈਠੇ ਹਾਂ, ਪਰ ਜੀਰੀ ਦੀ ਖ਼ਰੀਦ ਨਹੀਂ ਹੋਈ, ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਅਸੀਂ ਡਾਢੇ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹਾਂ। ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਹੈ ਕਿ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਦਾ ਇੱਥੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਜੀਰੀ ਤੁਰੰਤ ਖ਼ਰੀਦੀ ਜਾਵੇ। ਲਿਫਟਿੰਗ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਲੱਖਾਂ ਬੋਰੀਆਂ ਨੀਲੀ ਛੱਤ ਥੱਲੇ ਪਈਆਂ ਹਨ, ਪਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅੱਖਾਂ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਬੈਠਾ ਹੈ।", ਬਾਈਟ - ਜੁਝਾਰ ਸਿੰਘ (ਲੇਖਾਕਾਰ, ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀ ਰਾਜਪੁਰਾ): "ਇਹ ਕੁਦਰਤ ਦੀ ਮਾਰ ਹੈ, ਸਾਡੇ ਵੱਲੋਂ ਪੁਖ਼ਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਸੁੱਕੀ ਜੀਰੀ ਲੈ ਕੇ ਆਉਣ ਤਾਂ ਜੋ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਖ਼ਰੀਦ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕੇ।"
0
0
Report
Advertisement

अमरावती: सांसद अनिल बोंडे बाइट पर सियासी घमासान

Amravati, Maharashtra:खासदार अनिल बोंडे बाईट ऑन शेतकरी आत्महत्या कोणत्याच सरकारने आता पर्यत अग्रीम रक्कम दिली नाही ती मुख्यमंत्री फडणवीस यांनी दिली..शेतकऱ्यांनी आत्महत्या करू नये.... शेतकऱ्यांनी निराशेत जाऊ नका; स्थानिक भाजप पदाधिकारी सोबत बोलो... शेतकऱ्यांनो खचून जाऊ नका आत्महत्या करू नका... ऑन बच्चू कडूसरनाईक पैठणी वाटप आरोप बच्चू कडू बरोबर बोलले महायुतीच्या उमेदवाराला बदनाम केलं जातं... आता पैठणीला मानायला तयार नाही किरण सरनाईक यांनी पैठणी वाटली याचं कोणतेही प्रुफ नाही पैठणी मुळे मागच्या वेळेला शिक्षक बदनाम झाले आता पैठणी पेक्षा सोन्याचे बिस्किटची अपेक्षा वाढली. प्रसाद कोणता आहे, प्रसाद आहे की महाप्रसाद आहे यावर चर्चा आहे. बच्चू भाऊ मिश्किल पणे बोलले किरण सरनाईक पैसे वाटत नसतील किरण सरनाईक पैठणी वाटत नाही कोण वाटतं माहीत नाही ऑन बच्चू कडू बोंडे बच्चू कडू यांनी जे सांगितलं त्याबद्दल मी धन्यवाद मानतो. मी भाजपचा निष्ठावान कार्यकर्ता आहे.. महायुतीच्या उमेदवाराला निवडून आणणं प्रचार करणे हे माझं कर्तव्य आहे. या निवडणुकीत किरण सरनाईक यांना चांगले मते मिळेल माझी बहीण संगीता शिंदे यांचा स्वतंत्र व्यक्तिमत्त्व आहे, ती बंडखोर स्वभावाची आहे. मी भाजपने जे सांगितलं ते काम करेल बच्चू कडूंनी जे म्हटलं ते योग्य आहे. शिवसेना नाराजी अजूनही अमरावती शिक्षक मतदार संघात शिवसेनेकडून समन्वयाची बैठक झाली नाही आम्ही वाट पाहत आहे त्यादिवशी बैठक झाली त्याचा निरोपच नव्हता निरोप नाहीतर आम्ही जाऊ कसं भाजप जिल्हाध्यक्ष यांना निरोप आला नाही संघटनेला निरोप आला नाही खासदार अनिल बोंडे यांची नाराजी ऑन शिवसेना नाराजी बंडोखर उमेदवारांवर भाजपने कारवाई केली आहे त्यांना निष्कर्षित केला आहे शिवसेनेचे बंडखोर आहे त्यांच्यावर कारवाई केली नाही. पुण्यात मंगेश चिवटे यांनी उमेदवारी मागे घेतली मात्र सामंत यांचे ओएसडी संदीप सानप निवडणुकीच्या प्रांगणात आहे सानप यांच्यावर कारवाई झाली नाही भाजपमध्ये बेशिस्त खपवून घेतली जात नाही. बच्चू कडू ऑन प्रसाद बच्चू भाऊ एकदम सरळ मनाचे माणूस आहे बच्चू कडू गोरगरिबांचा काम करणारा माणूस आहे प्रसादाच्या नावाखाली महायुतीची उमेदवार सरनाईक यांना बदलाम केले जातो प्रसाद आहे महाप्रसाद आहे प्रसाद पैठणीचे नाव येवल्याशी न जोडता सरनाईकांशी जोडले जातात पैठणी बदलाम झाला. प्रसाद आहे की महाप्रसाद आहे हे सांगता येत नाही. आमच्या उमेदवाराला बदनाम करू नका माहितीच्या उमेदवाराला जाणीवपूर्वक बदनाम केलं जातं. ऑन यशोमती ठाकूर यशोमती ठाकूर यांच्या सरकारने कधी पैसे दिले का? गारपिटीचे पैसे दिले का? नुकसान भरपाई दिली का. यशोमती ताई ठाकूर मोठ्या घराच्या आहेत त्यांना 5000 ची किंमत नाही ऑन इम्रान खान भारत सोडा अमेरिकन रहिवासी आहे तर ट्रम्पच्या विरोधात आंदोलन करा या आंदोलनाला अमेरिकेमधून पैसे मिळतात म्हणून जंतर-मंतरवर नाचतात कोर्टात जातात बॅरिकेट वर चडून राहुल गांधी नाचतात कळसुत्री बावली सारखी हे आंदोलन नौटंकी आहे. अमेरिकेच्या हातात दोरी आहे जेवढी चाबी भरली तेवढी राहुल गांधी असेल दिपके असेल कम्युनिस्टमेंटचे लोक नाचतात पैसे संपले की थांबतात इम्रान खान लाथा मारून हाकलला पाहिजे.
0
0
Report

दुष्काळ पर अण्णा हजारे की पानी बचाओ अपील; स्विमिंग पूल बंद करें, गाड़ी धोएं नहीं

Ahilyanagar, Maharashtra:राज्यातील दुष्काळाची तीव्रता वाढत असून अनेक ठिकाणी पिण्याच्या पाण्याचा प्रश्न गंभीर बनला आहे... दरम्यान पाण्याचा अपव्यय टाळला पाहिजे अस आवाहन ज्येष्ठ समाजसेवक अण्णा हजारे यांनी केल आहे...हॉटेलमधील स्विमिंग टॅंक दुष्काळाच्या काळात बंद करायला हवेत...स्विमिंग पूल हे ऐसोआराम करणाऱ्या लोकांसाठी आहेत, दुष्काळाच्या काळात त्याचा वापर करणे योग्य नाही असं अण्णांनी म्हंटले आहे...सोबतच गाड्या धुण्यासाठी पाण्याचा वापर न करता ओल्या कपड्याने वाहने पुसून काढायला हवीत...ग्रामीण भागात पीक पद्धती बदलायला हवी, जास्त पाण्याची पिकं घेऊ नयेत...पाणी ही राष्ट्रीय संपत्ती आहे, तिचा वापर जपून करावा अन्यथा भविष्यात पश्चाताप करण्याची वेळ येऊ शकते असं अण्णा हजारे यांनी म्हटलं आहे.
0
0
Report

सरिस्का में मां-बेटे का अनूठा प्यार, VIDEO सामने आ गया

Alwar, Rajasthan:सरिस्का में दिखा मां-बेटे का अनूठा प्यार, बाघिन ST-2302 और शावक का मनमोहक VIDEO आया सामने अलवर। सरिस्का टाइगर रिजर्व के अंधेरी क्षेत्र से बाघिन ST-2302 और उसके नन्हे शावक का खूबसूरत वीडियो सामने आया है। जंगल के प्राकृतिक वातावरण में मां और शावक की यह मनमोहक झलक वन्यजीव प्रेमियों का दिल जीत रही है। वीडियो में बाघिन अपने शावक के साथ नजर आ रही है। मां और बेटे के बीच स्नेह का यह दृश्य जंगल की खूबसूरती और वन्यजीवों के प्राकृतिक जीवन को करीब से दिखाता है। सरिस्का बाघों की मौजूदगी और जैव विविधता के लिए देशभर में पहचान रखता है। बाघिन ST-2302 और उसके शावक का नजर आना वन्यजीव प्रेमियों के लिए खास आकर्षण है। यह वीडियो वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने वाली खूबसूरत झलक पेश करता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top