271504
Gonda: महिला ने पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कराया
Paraspur, Uttar Pradesh:ग्राम रेक्सडिया की महिला जयपता ने पुरानी रंजिश के चलते चार आरोपियों पर केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि 13 जनवरी को विपक्षियों ने उसके घर पहुंचकर जानमाल की धमकी देते हुए मां-बेटे की लाठी-डंडों से पिटाई की। SO दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपित कुंवर बहादुर समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है और प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवादा बाजार ओपी क्षेत्र में अवैध देसी मस्केट बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Banka, Bihar:जिले के नवादा बाजार ओपी क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से दो अवैध देसी बंदूक (मस्केट) बरामद की है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवादा बाजार ओपी पुलिस को सूचना मिली थी कि गोराडीह गांव स्थित एक घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे गए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की。 छापेमारी के दौरान पुलिस ने गोराडीह निवासी ओंकार मंडल के पुत्र अमित कुमार (32 वर्ष) के घर की तलाशी ली। जांच के क्रम में घर की छत के ऊपर बने एक कमरे में रखी पेटी से दो काले रंग की देसी मस्केट बरामद की गई। बरामद हथियारों में एक मस्केट की लंबाई लगभग 62 इंच बताई गई है, जबकि दूसरी मस्केट करीब 54 इंच लंबी है। एक हथियार पर “OK-90-Z7” अंकित पाया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध नवादा बाजार ओपी में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है。 गुप्त सूचना बनी सफलता की कुंजी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिससे बड़ी सफलता हाथ लगी।0
0
Report
JK में MBBS-BDS इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ाने की फाइल अटकी, बिहार ने मंजूरी दे दी.
Aram Pora, Ganderbal, Dr Momin says, "The stipend enhancement for MBBS and BDS intern doctors in our Jammu and Kashmir was about to happen, but the government there is continuously delaying and ignoring the file. You can see that states like Bihar have recently approved stipend enhancement for MBBS and BDS doctors..."0
0
Report
SDRF की त्वरित टीम ने खाई में गिरा घायल व्यक्ति बचाया, स्थिति स्थिर
Noida, Uttar Pradesh:सोनप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग हनुमान बैरियर के पास बीते गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर लगभग 30-40 मीटर गहरी खाई में गिर गया है और गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही SDRF की टीम उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में बिना समय गंवाए तत्काल राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँची। गहरी खाई और दुर्गम रास्तों की चुनौती के बावजूद, जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में उतरकर घायल व्यक्ति तक पहुँच बनाई। SDRF की टीम ने समय रहते घायल को सुरक्षित बाहर निकाला और मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया। इसके पश्चात, जवानों ने मानवीय सेवा की मिसाल पेश करते हुए घायल को स्ट्रेचर के माध्यम से पैदल मुख्य मार्ग तक पहुँचाया और उपचार हेतु सोनप्रयाग प्राथमिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। समय पर मिली मदद के कारण घायल की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने SDRF की इस तत्परता की सराहना की है。0
0
Report
Advertisement
पटना: शिक्षा मंत्री पर आरोप, जेडीयू ने जांच का किया संकेत
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना आज जेडीयू कार्यालय में जनता दरबार लगाया गया था इस जनता दरबार में अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री जमा खान फरियादियों का प्रयास सुनने के लिए पहुंचे थे। वही विवादों से घिरे बिहार के शिक्षा मंत्री के ऊपर कई आरोप लगे हैं उन आरोपों को लेकर जदयू कोटे के मंत्री जमा खान से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा शिक्षा विभाग के मंत्री के ऊपर जांच होगी। दोषी होगे तो उन पर कार्रवाई होगी。 वहीं शिक्षा मंत्री के इस्तीफा लेने के लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ओ वरिष्ठ नेता तय करेंगे क्या कुछ करना है। बाइट — जमा खान, मंत्री बिहार सरकार0
0
Report
जामताड़ा पुलिस ने देवलीडीह के बंद स्कूल से तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नारायणपुर थाना क्षेत्र के देवलीडीह स्थित बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी रंजीत मंडल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में मिरगा गांव निवासी राजेश मंडल (28 वर्ष), अजय मंडल (28 वर्ष) और हीरालाल मंडल (30 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 8 मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी लोगों के व्हाट्सएप नंबर पर LPG गैस से संबंधित APK फाइल भेजते थे। फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल की गोपनीय जानकारी उनके पास पहुंच जाती थी, जिसके बाद ई-वॉलेट के माध्यम से ठगी की जाती थी। इनका नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों में फैला हुआ था। इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या 26/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
दिल्ली: पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतें बढ़ेंगी? बीजेपी नेता भोलासिंह का बयान
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Bhola Singh (Bjp) On Petrol, Diesel & CNG Price Hike0
0
Report
Advertisement
64वीं अन्तरजनपदीय पुलिस तैराकी में अमरोहा ने 13 गोल्ड से इतिहास रचा
Amroha, Uttar Pradesh:64वीं अन्तरजनपदीय तैराकी प्रतियोगिता में अमरोहा पुलिस का जलवा, 13 गोल्ड जीतकर बढ़ाया मान मुरादाबाद-बरेली जोन में आयोजित 64वीं अन्तरजनपदीय पुलिस वार्षिक तैराकी एवं क्रासकन्ट्री प्रतियोगिता-2026 में अमरोहा पुलिस ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। 11 मई से 13 मई तक आयोजित प्रतियोगिता में अमरोहा पुलिस के जवानों ने विभिन्न स्पर्धाओं में कुल 13 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर मेडल और वाटरपोलो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में हेड कांस्टेबल नंदन सिंह राणा को सर्वश्रेष्ठ तैराक घोषित किया गया। नंदन सिंह राणा और गुरदीप सिंह ने तैराकी प्रतियोगिता में 8-8 गोल्ड मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं रणधीर सिंह ने 2 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल अपने नाम किए। अशरफी ने 3 गोल्ड, सुधीर शर्मा ने 1 गोल्ड तथा मुनीश ने 3 मीटर डाइविंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया। अमरोहा पुलिस की वाटरपोलो टीम ने भी दमदार खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। टीम में गुरदीप सिंह, नंदन सिंह राणा, रणधीर सिंह, अशरफी, सुधीर शर्मा, मुनीश, विकास, अमित राणा, जफर, कुलदीप तोमर, आशीष और रिषभ चक्रवर्ती शामिल रहे। पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने सभी विजेता पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि जनपद पुलिस के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी।0
0
Report
कर्णप्रयाग के आपदा पीड़ितों ने मुआवजे के लिए दबाव बढ़ाते हुए सांसद के काफिले को प्रदर्शन में रोका
Karnaprayag, Uttarakhand:मुआवजे की मांग को लेकर बीते आठ दिनों से धरने पर बैठे कर्णप्रयाग के आपदा पीड़ितों ने आज गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के काफिले को रोकना चाहा लेकिन वे नही रुके , इस दौरान सांसद के काफिले में चल रहे कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल व थराली विधायक भूपाल राम टम्टा को भारी विरोध के बाद आपदा पीड़ितों ने जबरन रोक दिया, इस दौरान दोनों विधायकों की आपदा पीड़ितों के साथ बोलचाल भी हुई, आपदा प्रभावित लोगों ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि को जनता के साथ ऐसा ब्यवहार नही करना चाहिए , इसका जबाब हम 2027 के चुनाव में देंगे । 7 मई से सरकार के खिलाफ धरना शुरू कर दिया था । धरने के 9 वें दिन आज जैसे ही आपदा पीड़ितों को सांसद अनिल बलूनी के चमोली दौरे की भनक लगी तो आपदा प्रभावित लोगों ने सांसद को मिलना चाहा, आपदा पीड़ित पुष्कर रावत ने कहा कि गढ़वाल सांसद ने धरना स्थल पर आना तो रहा दूर सड़क पर भी आपदा पीड़ितों से नही मिलना चाहा और अपने काफिले को नही रोका और गोपेश्वर चले गए, जिससे आपदा पीड़ित भड़क गए , सांसद के काफिले में चल रहे कर्णप्रयाग और थराली विधायक ने भी जब आपदा पीड़ितों से नही मिलना चाहा तो आपदा पीड़ितों ने जबरन सड़क पड़ खड़े होकर उनकी गाड़ियां रोक दी, इस दौरान आपदा पीड़ित लोगों ने विधायक के सामने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई, तो कर्णप्रयाग विधायक भी भड़क गए, फिर दोनों पक्षो के बीच तीखी नोक झोंक होने लगी , आपदा पीड़ितों ने कहा कि चार साल से आखिर हमारे विधायक आखिर कर क्या रहे है क्यों नही हमे मुआवजा दिया जा रहा है । विधायक कर्णप्रयाग ने कहा कि मैं खुद आपदा पीड़ितों के लिए शासन स्तर पर प्रयास कर रहा हूँ । लेकिन आपदा प्रभावित लगातार सरकार का विरोध कर रहे है । उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के ट्रीटमेंट के लिए कार्यदायी एजेंसी आ चुकी है लेकिन काम नही होने दिया जा रहा है । यही विधायक के द्वारा आपदा पीड़ितों की अनदेखी से नाराज लोगों ने कहा कि चार साल बीत गए है आखिर सरकारी सहायता कब मिलेगी । 2027 के चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा । बाइट/ प्रतिमा दानू आपदा पीड़ित, बाइट/ पुष्कर रावत आपदा पीड़ित, बाइट/ नारायण दत्त रतूड़ी आपदा पीड़ित0
0
Report
बरेली में ट्रक ने दो शिक्षकों को कुचला, मौके पर मौत
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली। बाइक से जा रहे दो शिक्षकों को ट्रक ने रौंदा, शिक्षक प्रमोद यादव और पंकज यादव की मौके पर ही मौत, फरीदपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय लॉंगपुर में सहायक अध्यापक पद पर तैनात, पंकज यादव और प्रमोद यादव की बीटीसी की परीक्षाओं में लगी थी ड्यूटी, फरीदपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर टोलप्लाजा के पास की घटना0
0
Report
Advertisement
यूएई की हवाई सीमा में प्रवेश करते समय पीएम के विमान की सुरक्षा के लिए F-16 जेट तैनात
Noida, Uttar Pradesh:UAE F16 jets escort PM’s plane as it enters UAE airspace - PMO0
0
Report
इंदौर भोजशाला फैसले पर हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के आशीष गोयल कहते—कानून से मिलेंगे अधिकार
Noida, Uttar Pradesh:इंदौर, MP | धार भोजशाला मामले में आज आने वाले फ़ैसले पर, 'हिंदू फ्रंट फ़ॉर जस्टिस' के याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने कहा, "भोजशाला, देवी सरस्वती को समर्पित एक मंदिर है... हमें क़ानून पर पूरा भरोसा है। हमें पूरा विश्वास है कि, यहाँ पेश की गई दलीलों, क़ानूनी बिंदुओं, तथ्यों और सबूतों के आधार पर... हिंदू समुदाय को भोजशाला पर पूरे अधिकार मिलेंगे। जैन समुदाय के भीतर एक ऐसा गुट है जिसने अपने अधिकारों का दावा किया है, और साथ ही एक अलग मुस्लिम गुट भी है... शांति और व्यवस्था बनाए रखना, और क़ानून के शासन को बनाए रखना सरकार और प्रशासन का कर्तव्य है... हम सभी समुदायों—और उन सभी नागरिकों से जो अपने धर्म को मानते हैं—अपील करते हैं कि जो भी फ़ैसला आए, उसका स्वागत करें और न्यायपालिका के फ़ैसले को स्वीकार करें...0
0
Report
बांसवाड़ा कोर्ट ने छह आरोपियों को 10 वर्ष कारावास व ₹50,000 जुर्माने की सजा सुनाई
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले में वर्ष 2022 में हुए बहुचर्चित प्राणघातक हमले के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम सुरेश प्रसाद ने मामले में छह आरोपियों को दोषी मानते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और प्रत्येक पर ₹50 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। दोषियों में मणिशंकर, बंसी उर्फ बंसीलाल, गवजी, फुला उर्फ फुलजी, कल्पेश और प्रेमलाल निवासी टांडी नानी थाना आनंदपुरी शामिल हैं। अभियोजन के अनुसार आरोपियों ने राजनीतिक रंजिश के चलते पीड़ित थावरचंद और उसके परिवार पर घर में घुसकर हमला किया था। हमले में थावरचंद के सिर पर गंभीर प्राणघातक चोट आई थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई थी। मामलो में अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक योगेश सोमपुरा ने प्रभावी पैरवी की, जिसके आधार पर न्यायालय ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई。0
0
Report
Advertisement
धार में भोजशाला सुरक्षा: 9 लेयर निगरानी, 250 बदमाश दबोचे—क्या निकलेगा फैसला?
Dhar, Madhya Pradesh:*भोजशाला की सुरक्षा 9 लेयर की,250 गुंडे बदमाशो को धार पुलिस ने दबोचा,दंगे की आशंका को देखते हुये-एसपी* - भोजशाला का क्या भविष्य होगा... आज हाईकोर्ट तय कर देगा की पूजन होगी या फिर नमाज....भोजशाला को छावनी में तब्दील कर दिया गया है... कलेक्टर,एसपी से लेकर पूरा प्रशासनिक अमले की तैनाती है... (PTC- PRAMOD SHARMA Z MEDIA) - धार एसपी सचिन शर्मा ने ज़ी न्यूज से बातचीत करते हुए कहा भोजशाला की सुरक्षा 9 लेयर की है... शहर की सभी हाईराइज़ बिल्डिंग पर बलों की तैनाती की गई है जिनके पास दूरबीन और वॉकीटोकी है... - शहर में एक हजार जवान तैनात किये गए है... - पुलिस जवानों के हाथों में लाठी,डंडा,अंशु गैस कर गोले, हथियारों से लैस है...दंगाइयों से निपटने के पुलिस तैयार है... - भोजशाला फैसले को देखते हुए धार शहर 250 बदमाशो,हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने दबोचा है जेल भी भेजा,बाउंड भरवाया है... - सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए भड़काऊ तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है... (121- सचिन शर्मा एसपी धार)0
0
Report
NEET पेपर बार बार लीक, नौजवानों के भविष्य पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:NEET पेपर फिर लीक。 और फिर लाखों बच्चों के सपनों के साथ खिलवाड़。 2015, 2021, 2024… और अब 2026 आदि। हर बार पेपर लीक, हर बार “जांच” का वादा, लेकिन आज तक कोई बड़ा आरोपी नहीं पकड़ा गया。 पेपर से पहले सोशल Media पर लीक की खबर चल रही थी, फिर भी NTA कहता रहा — “सब कंट्रोल में है।” मेहनत बच्चे करें, रातें बच्चे जागें, और फायदा पेपर लीक माफिया उठाए? जो सरकार एक परीक्षा ईमानदारी से नहीं करा सकती, वो देश क्या चलाएगी? देश के नौजवानों को अब चुप नहीं बैठना चाहिए। आज आवाज नहीं उठी, तो कल फिर एक नया एग्जाम… और फिर एक नया लीक。0
0
Report
मुरैना के नगावनी गांव में खेत पर मेड बनाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों से घायल
Morena, Madhya Pradesh:मुरेना – मुरैना में दो पक्षों में हुआ विवाद, खेत पर मेड बनाने को लेकर वह विवाद दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, विवाद के दौरान हमले में महिला एवं पुरुष हुए गंभीर घायल, रामपुर कला थाना क्षेत्र की नगावनी गांव का मामला,0
0
Report
Advertisement
