271002
गोंडाः दो भाइयों के परिवार की महिलाओ के बीच झगड़े में एक महिला की मौत
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा के कोतवाली देहात क्षेत्र के सराय जरगर में दो सगे भाइयों के परिवार की महिलाओं के बीच मारपीट के दौरान एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरिद्वार के हर की पैड़ी पर मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाए गए
Haridwar, Uttarakhand:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में विशेष आयोजन किया गया। हर की पैड़ी के ब्रह्मकुंड पर जिला प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में भाजपा नेताओं, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं ने दीप जलाए। हजारों दीयों की रोशनी से हर की पैड़ी का ब्रह्मकुंड जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों की सेवा से लोगों को प्रेरणा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे。0
0
Report
सीवान में चाकूबाजी: ग्रामीणों का भारी विरोध, गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग
Siwan, Bihar:सीवान में चाकूबाजी की घटना को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया है। लखनौरा सब्जी मंडी के पास आक्रोशित ग्रामीणों ने आगजनी कर NH को जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने थानाध्यक्ष पर लापरवाही और आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। ग्रामीण सड़क पर उतर कर थानाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीण SP और DM को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए है। मामना लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 8 सितंबर को आरोपियों ने एक युवक को साइबर कैफे में छुपने के दौरान चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि चाकूबाजी की घटना के मुख्य आरोपी अब तक खुलेआम घूम रहे हैं। कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी को लेकर लोगों में पुलिस की कार्रवाई और थानाध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों की मांग है कि सीवान के SP और DM मौके पर पहुंचें और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दें। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि जब तक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर ठोस आश्वासन नहीं देते, तब तक सड़क जाम समाप्त नहीं किया जाएगा। NH जाम होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है और यातायात प्रभावित हुआ है。0
0
Report
बदायूं ऑनर किलिंग: चार दोषियों को उम्रकैद, जुर्माने के साथ
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूँ में पांच वर्ष बाद कोर्ट ने ऑनर किलिंग मामले में चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई 25 हज़ार का जुर्माना लगाया बदायूँ की दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पलिया गूजर गांव प्रेम प्रसंग के चलते युवती की 28 जुलाई 2021 को दातागंज कोतवाली से कुछ कदम पहले गला रेतकर हत्या कर दी गई थी बदायूँ में ऑनर किलिंग के मामले में कोर्ट ने युवती के दो भाइयों और दो पिताओं को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायालय कु. रिंकू की अदालत ने चारों दोषियों पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।0
0
Report
Advertisement
अभिलाष साहू की बहाली पर राजू का सवाल, रोक और जांच जारी
Ranchi, Jharkhand:अभिलाष साहू की कांग्रेस में बहाली पर प्रदेश प्रभारी के. राजू ने सवाल उठाए 14 सितंबर के बहाली आदेश पर फिलहाल रोक लगाने का निर्देश अनुशासनात्मक जांच की रिपोर्ट अभी लंबित होने का पत्र में जिक्र अनुशासन समिति से अभिलाष साहू की भूमिका पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई वायरल वीडियो और सार्वजनिक बयानों की भी जांच कर रिपोर्ट देने को कहा जांच रिपोर्ट आने तक अभिलाष साहू की संगठनात्मक जिम्मेदारियां स्थगित रहेंगी रिपोर्ट की समीक्षा के बाद ही उपाध्यक्ष पद को लेकर अंतिम फैसला होगा.... के राजू अभिलाष साहू का वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी से किया गया था निष्कासित पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद अध्यक्ष ने चिट्ठी निकालकर दुबारा सौंपी थी पार्टी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अध्यक्ष के द्वारा जारी आदेश के खिलाफ प्रभारी ने जारी की चिट्ठी0
0
Report
युवराज मनचंदा हत्या मामले में पूर्व सहकर्मी और साथी गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के लाजपत नगर थाना इलाके में एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहाँ लाजपत नगर मार्केट से छह सितंबर को लापता हुए सरिता विहार निवासी 31 वर्षीय युवराज सिंह मनचंदा की हत्या मामले में हैरान करने वाले तथ्य आए हैं. पुलिस ने युवराज की पूर्व आफिस सहकर्मी अन्या वत्स और उसके साथी संयम सचदेवा को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है. दोनों को साकेत कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. पुलिस अब हत्या की वजह और वारदात की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है. वही हम आपको बता दें कि गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-70 में नाले से 10 सितंबर की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ था, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पायी थी. पोस्टमार्टम के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर गुरुग्राम पुलिस ने अज्ञात मानते हुए 14 सितंबर को शव का अंतिम संस्कार भी करा दिया था. वही इस घटना के बाद परिजन मीडिया से बात करने के हालात में नहीं है कॉलोनी की रहने वाली पड़ोसी महिला ने बताया कि जब से हम लोगों ने यह सुना है कि युवराज की हत्या हो गई है हम लोग बहुत सदमे में उनके परिवार के लोग किसी से कोई बात नहीं करना चाहते बहुत अच्छी फैमिली है उनके घर में दो बेटी एक बेटा और माता-पिता रहते थे लेकिन अब बेटा युवराज इस दुनिया में नहीं रहा वह व्यवहार से बहुत अच्छा था कुछ समझ नहीं आ रहा कि आखिरकार उसकी हत्या क्यों की गई है. मृतक युवराज के कॉलोनी में रहने वाली महिला की साउथ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक निजी अस्पताल में चिकित्सक युवराज की बड़ी बहन हरसिमरन मनचंदा ने 11 सितंबर को लाजपत नगर थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. 16 सितंबर को दिल्ली पुलिस के माध्यम से परिवार को पता चला कि गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था. बादशाहपुर थाने के जांच अधिकारी ने शव की तस्वीर और अन्य विवरण जिप नेट पोर्टल पर अपलोड किए थे. तस्वीर और शव के पास मिले सामान के आधार पर स्वजन ने युवराज की पहचान की. पुलिस के मुताबिक युवराज सिंह मनचंदा छह सितंबर को अपनी बहन के साथ लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट में शापिंग करने गए थे और शाम करीब चार बजे अपनी बहन से मीटिंग की बात कहकर गुरुग्राम चले गए. देर रात तक न लौटने पर स्वजन ने संपर्क किया तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला. बहन ने 11 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई. केस दर्ज कर पुलिस ने युवराज के मोबाइल से जुड़े सीडीआर और आइपीडीआर रिकार्ड की जांच की. इसमें पता चला कि लापता होने से पहले युवराज ने अपनी पूर्व आफिस सहकर्मी अन्या वत्स से बात की थी. स्वजन ने भी इसकी पुष्टि की. इस पर पुलिस ने अन्या को खोजना शुरू किया, पर उसका फोन भी बंद मिला. युवराज और अन्या के आफिस से जुड़े लोगों से भी जानकारी जुटाई गई. इस दौरान पुलिस को पता चला कि अन्या एक नए मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रही है, जिसकी लोकेशन उत्तराखंड में मिली. पुलिस टीम उत्तराखंड पहुंची. अन्या वत्स व उसके साथी संयम सचदेवा को ट्रेस कर पकड़ लिया और दिल्ली लायी. पूछताछ में अन्या और संयम ने युवराज की हत्या की बात स्वीकार की. दोनों ने शव को गुरुग्राम में उनके घर के पास एक नाले में फेंक दिया गया था. दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस से संपर्क किया. पता चला कि 10 सितंबर को गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक नाले से अज्ञात शव बरामद हुआ था. पुलिस ने बरामद शव की तस्वीरें जब स्वजन को दिखायी तो उन्होंने मृतक की पहचान युवराज सिंह मनचंदा के रूप में की. पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच और जुटाए गए सबूतों के आधार पर अन्या वत्स और संयम सचदेवा की युवराज की हत्या और उसके शव को ठिकाने लगाने में प्रथम दृष्टया भूमिका सामने आई है। हत्या के कारणों को लेकर दोनों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल मृतक युवराज के परिजन मीडिया से बात करने के हालात में नहीं है और पूरा परिवार उनके सदमे में है मृतक युवराज के घर में दो बहन और माता-पिता अब रह गए हैं जबकि युवराज घर का इकलौता बेटा था और वह गुरुग्राम के किसी कंपनी में कार्यरत था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों से यह पता करते में लगी हुई है कि आखिरकार उसने युवराज की हत्या क्यों की.0
0
Report
शिवाजी कॉलेज के बाहर भारी हंगामा: छात्रों ने मतदान के बीच सुविधाओं की मांग
Delhi, Delhi:पश्चिमी जिले के शिवाजी कॉलेज में अपने अपने मुद्दों को लेकर किया मतदान कॉलेज परिसर ही छात्रावास या हॉस्टल की की मांग हाई कोर्ट के आदेश को दिखाया ठेंगा शिवाजी कॉलेज के बाहर जबरदस्त हंगामा चुनाव को लेकर वोटिंग चल रही है। ऐसे में पश्चिमी जिला के शिवाजी कॉलेज में क्या है माहौल यह जानने के लिए ग्राउंड रिपोर्ट करने पहुंची और वोट डालकर आए कई छात्र-छात्राओं से बात की इनमें से अधिकतर ने मुद्दों की बात की ।कईयों ने कहा जो पार्टी सत्ता में है वही रिपीट होगी तो किसी ने बदलाव की बात करी। लेकिन अधिकतर छात्र-छात्राओं में यह जरूर कहा कि इस चुनाव में चाहे सत्य निकेतन पीजी हादसा हो या फिर छात्र आंदोलन यह मुद्दे काफी हम रहेंगे साथ ही कॉलेज में छात्रों के लिए सुविधाओं की भी बात कही वहीं पहली बार वोट डालने का अनुभव करने वाले छात्र-छात्राओं ने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि छात्र संघ का चुनाव बाकी चुनाव के जैसा ही होता है।वही दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को छात्रों और नेताओं ने किया दरकिनार।सड़को पर फैलाये बैलट पेपर。0
0
Report
Advertisement
नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के पांच गिरफ्तार, दो बाल अपचारी शामिल
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में राहगीरों से मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह के खिलाफ थाना सेक्टर-58 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच मोबाइल स्नैचरों को पकड़ा है, जिनमें दो बाल अपचारी भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नोएडा शहर में राह चलते लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल फोन छीनने की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन को लेकर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये किन-किन घटनाओं से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि मोबाइल स्नैचिंग की लगातार हो रही घटनाओं से राहगीरों में भी परेशानी और चिंता का माहौल था। इसी बीच नोएडा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना सेक्टर-58 पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपियों पर शक हुआ। जांच और पूछताछ के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और बरामद मोबाइल फोन व मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरोह ने नोएडा में अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है。0
0
Report
चित्रकूट में अवैध हथियार सप्लाई के दो गिरफ्तार, 30 हजार के देशी कट्टे बरामद
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले की चित्रकूट थाना पुलिस ने तराई समेत जिलेभर में अवैध असलहे की सप्लाई में लिप्त शातिर बदमाश समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से 3 देशी कट्टे और 7 कारतूस जब्त किए गए हैं। टीआई नीलेश तिवारी ने बताया कि बुधवार शाम को नगर भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान सियाराम पुत्र श्यामलाल कोरी 20 वर्ष, निवासी बालापुर-माझी, जिला चित्रकूट (यूपी) के रूप में की गई। आरोपी की तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस हाथ लगे, जिनके संबंध में पूछताछ करने पर उसने मनीष परिहार पुत्र बृजनरेश सिंह परिहार 27 वर्ष, निवासी स्फटिक शिला मोड से असलहा खरीदने का खुलासा किया, लिहाजा पुलिस टीम ने फौरन ही घेराबंदी कर आरोपी मनीष को भी पकड़ लिया, जिसकी निशानदेही पर 2 कट्टे और 5 कारतूस बरामद किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने यूपी से असलहा लाकर चित्रकूट समेत जिले के दूसरे हिस्सों में खपाने का जुर्म कबूल कर लिया। बरामद कट्टा-कारतूस का अनुमानित मूल्य लगभग 30 हजार रुपए निकाला गया है। पुलिस के मुताबिक असलहे के सप्लायर मनीष पर पूर्व से कई गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं, जिनमें वह फिलहाल जमानत पर चल रहा है। आरोपी का लिंक हथियारों के इंटर स्टेट रैकेट से जुड़ता दिख रहा है, जिसमें शामिल कई शातिर अपराधियों के नाम पूछताछ में सामने आए हैं। पुलिस अब एक-एक कर इन बदमाशों को घेरने और दबोचने की रणनीति पर काम कर रही है।0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ की धारती पर बाजरे की सफल कम लागत खेती, किसानों में नई उम्मीद
Jhalawar, Rajasthan:बकानी तहसील के रात्याडूंगरी गांव निवासी किसान रायसिंह लोधा ने अपने खेत में दो बीघा जमीन पर बाजरे की खेती कर नया प्रयोग किया है। खास बात यह है कि किसान ने इस फसल को कम लागत में तैयार किया और बिना किसी रासायनिक खाद के बाजरे की फसल को तैयार कर दिखाया। रायसिंह ने बताया कि जोधपुर क्षेत्र से कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर क्षेत्र में आए थे। उनसे बातचीत के दौरान बाजरे की खेती के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन करीब तीन किलो बाजरे का बीज 1600 रुपए में मंगवाया और दो बीघा खेत में इसकी बुवाई कर दी। किसान के अनुसार पूरी फसल में उन्होंने केवल एक बार दवाई का छिड़काव किया। इसके अलावा किसी प्रकार के रासायनिक खाद का उपयोग नहीं किया गया। इसके बावजूद खेत में बाजरे की फसल अच्छी तरह तैयार हुई और अब इसकी बालियां पककर तैयार हो चुकी हैं। किसान ने बाजरे की बालियां तोड़ने का काम भी शुरू कर दिया है। इस प्रयोग की खास बात यह भी है कि फसल तैयार होने से पहले ही आसपास के लोग बाजरा खरीदने के लिए किसान से संपर्क करने लगे। ऐसे में रायसिंह को पूरी फसल बाजार तक ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी। रायसिंह के मुताबिक बाजरे से अनाज के साथ-साथ पशुओं के लिए पौष्टिक चारा भी बड़ी मात्रा में उपलब्ध हो रहा है। कम लागत में फसल तैयार होने से किसान को अच्छे मुनाफे की उम्मीद है। यानी मारवाड़ की पहचान माना जाने वाला बाजरा अब झालावाड़ की धरती पर भी अपनी जगह बना रहा है। बकानी के किसान रायसिंह लोधा का यह प्रयोग आने वाले समय में क्षेत्र के दूसरे किसानों को भी नई फसल आजमाने के लिए प्रेरित कर सकता है।0
0
Report
सतना में अवैध शराब परिवहन के आरोपित से कार समेत 63 पाव शराबबरामद
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बचवई मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम ने एक कार को रोककर तलाशी ली। कार से बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आबकारी विभाग के मुताबिक टीम ने बचवई मोड़ के पास दीपेन्द्र जायसवाल की सफेद मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक MP 17 CD 0612 को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान कार के अंदर शराब के पाव मिले। गिनती करने पर 300 पाव देशी प्लेन और 50 पाव देशी मसाला शराब, कुल 63 बल्क लीटर मदिरा बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत करीब 27 हजार 750 रुपए आंकी गई है। शराब के परिवहन में इस्तेमाल कार की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई थी। इस तरह आबकारी विभाग ने शराब और वाहन समेत कुल 4 लाख 27 हजार 750 रुपए की सामग्री जब्त की है। कार से इतनी मात्रा में शराब मिलने के बाद आबकारी टीम ने आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) और 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में विवेचना शुरू कर दी गई है। विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने के लिए ले जाया जा रहा था। आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
चौरा के ग्रामीण घुटनों तक कीचड़ में, बरसात के बाद सड़क निर्माण की प्रतीक्षा?
Satna, Madhya Pradesh:सतना जिला मुख्यालय से महज 15 km दूर में सोहावल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बरा कला के ग्राम चौरा में विकास के सारे दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। यहां चनपुरवा तालाब से तेजराज सिंह के कुरियन मोहल्ले तक जाने वाला मुख्य कच्चा रास्ता पिछले कई वर्षों से बेहद जर्जर हालत में है। बरसात शुरू होते ही यह रास्ता घुटनों तक गहरे कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे पूरा गांव बाहरी दुनिया से कट जाता है। इस बदहाल सड़क से करीब 500 से अधिक ग्रामीण प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को हो रही है। सड़क पर पानी और कीचड़ भर जाने से एम्बुलेंस समेत कोई भी आवश्यक वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाता। कई बार गंभीर मरीजों को खाट और पीठ पर लादकर 1 किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता है। गांव में लगभग 10 हृदय रोगी हैं, जिनके लिए यह स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है। शिक्षा भी इस कीचड़ में फंस गई है। लगभग 20 स्कूली बच्चे रोज स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। कॉलेज छात्रा कोमल ने बताया, "जब से पैदा हुई हूं तब से यही सड़क देख रही हूं। बरसात में कॉलेज जाना बंद हो जाता है। गांव में कोई बीमार होता है तो उसे खाट पर ले जाना पड़ता है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी बहुत संघर्ष करना पड़ता है." वहीं ग्रामीण ममता बाई ने कहा कि सड़क न होने से छोटे बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पाते। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने पिछले दो वर्षों में जनसुनवाई से लेकर हर स्तर पर शिकायत की। विधायक, सांसद, बड़े अधिकारी को भी आवेदन दिया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। शिकायतकर्ता नरेंद्र सिंह ने बताया कि सरपंच और सचिव बजट न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। 181 हेल्पलाइन पर शिकायत करने पर कथित तौर पर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है और कहा जाता है कि "जो करना है कर लो, सड़क नहीं बनेगी" और शिकायत को फोर्स क्लोज कर दिया जाता है। ग्रामीणों की मांग है कि अब आश्वासन नहीं, वास्तविक निर्माण हो। इस मामले में सरपंच बालेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क बनाने का प्रस्ताव पंचायत द्वारा भेजा जा चुका है, शायद सड़क पास भी हो गई है, लेकिन टेंडर कब लगा इसकी जानकारी नहीं है। सड़क लंबी होने से पंचायत के बस में नहीं है। जिला पंचायत सीईओ और अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि बारिश से सड़क ज्यादा खराब हुई है। ऐसी 9 से 10 सड़कों को चिन्हित किया गया है, टेंडर जारी हो चुके हैं, बारिश खत्म होते ही काम शुरू होगा। फिलहाल पंचायत को सड़क मोटरेबल करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मंत्री प्रतिमा बागरी ने बताया कि नवीन सड़क स्वीकृत हो गई है, बरसात के बाद निर्माण होगा, तत्काल राहत के लिए मुरम-डस्ट डालने के निर्देश दिए गए हैं। तो तस्वीरें साफ हैं, एक तरफ सरकार विकसित भारत और गांव-गांव तक पक्की सड़क की बात कर रही है, तो दूसरी तरफ सतना के ग्राम चौरा में 500 लोगों की जिंदगी आज भी घुटनों भर कीचड़ में फंसी है। जहां बच्चे स्कूल जाने को तरस रहे हैं, मरीज खाट पर अस्पताल पहुंच रहे हैं। अब देखना होगा कि मंत्री और अधिकारियों के आश्वासन के बाद क्या वाकई बरसात खत्म होते ही इस सड़क की किस्मत बदलेगी, या फिर चौरा के ग्रामीणों को अगले दो साल तक फिर इसी दलदल से जूझना पड़ेगा।0
0
Report
Advertisement
RK पुरम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल, कार चालक हिरासत में
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के RK पुरम इलाके में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। हादसा 17 सितंबर की रात करीब 10 बजे Africa Avenue Road पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, भीकाजी कामा प्लेस से RK पुरम मेट्रो स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर 21 साल के तानिश टोकस अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी करके उस पर बैठे थे। इसी दौरान करीब 73 साल के वेनु गोपाल द्वारा चलाई जा रही नीले रंग की Honda Amaze कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तानिश बाइक से नीचे गिर गए। इसके बाद कार बाइक को कुछ दूरी तक घसीटती हुई ले गई। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी वेणुगोपाल को हिरासत में ले लिया और कर को अपने कब्जे में ले लिया0
0
Report
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर युवक को खंभे से बांधे रखने का वीडियो वायरल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर एक युवक को कुछ यात्रियों द्वारा पकड़कर खंभे से बांधे रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में यात्री युवक पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। घटना को लेकर स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। युवक के साथ मारपीट किए जाने अथवा मोबाइल चोरी के संबंध में रेलवे पुलिस को किसी शिकायतकर्ता द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वायरल वीडियो में मोबाइल चोरी की बात सामने आ रही है, लेकिन इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। वायरल वीडियो0
0
Report
अमेठी में तेज रफ्तार डंपर घर में घुसा, लोग बाल-बाल बचे
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर घर में घुसा, बाल-बाल बचे लोग तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित घर में जा घुसा。 बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ。 हादसे में घर के लोग बाल-बाल बचे, कोई जनहानि नहीं हुई。 घर के सामने रखी पान की गुमटी टूटी, बरामदे में लगे तीन शेड ध्वस्त, लैट्रिन की दीवार भी गिरी。 तेज आवाज सुनकर घर के लोगों व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे。 लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया。 डंपर रायबरेली की ओर से अयोध्या की तरफ जा रहा था。 जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या-रायबरेली राजमार्ग सरेसर का मामला !0
0
Report
Advertisement
