271002
गोंडाः पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश के पैर लगी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Gonda, Uttar Pradesh:थाना कर्नलगंज पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर इनामिया बदमाश घायल हो गया। गोली बदमाश के पैर में लगी है। बदमाश को घायलावस्था में भर्ती कराया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जल भवन में एंट्री पर सेंसरशिप: प्रदर्शनकारियों ने धरना जारी रखने का वादा किया
Jaipur, Rajasthan:जल भवन में एंट्री पर सेंसरशिप को लेकर बवाल मच गया. पीएचईडी मुख्यालय में अब प्रवेश से पहले प्रविष्टि करनी होगी. धरने प्रदर्शन पर रोक लगाई. जिसके बाद अब जल भवन में सेंसरशिप को लेकर कर्मचारियों ने हंगामा किया. चीफ इंजीनियर एडमिन मुकेश बंसल के आदेश पर बवाल मच गया. कर्मचारियों ने इस आदेश के बाद चीफ इंजीनियर दफ्तर के बाहर कर्मचारियों ने ढोल बजाए. इस दौरान कर्मचारियों ने धरने प्रदर्शन के रोक का जवाब धरने प्रदर्शन से ही दिया. उन्होंने कहा कि काला कानून लागू वापस लेना होगा, नहीं तो आंदोलन किया जाएगा. जल भवन में विरोध प्रदर्शन पर रोक लगाई, कर्मचारी अपने हकों की लडाई कहां लडेगा? प्रदर्शन के दौरान चीफ इंजीनियर दफ्तर से ही गायब हो गए. इंटर यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने विरोध जताया.0
0
Report
सिरोही में साइकिल टू ऑफिस: ईंधन बचत और पर्यावरण के लिए प्रेरक पहल
Sirohi, Rajasthan:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर सिरोही प्रशासन की अनूठी पहल, आमजन से भी सप्ताह में एक दिन साइकिल चलाने की अपील सिरोही जिला प्रशासन ने शुक्रवार को “साइकिल टू ऑफिस” अभियान चलाकर एक प्रेरणाग संदेश दिया। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के नेतृत्व में आयोजित इस पहल के तहत कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी साइकिल से अपने कार्यालय पहुंचे। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाशचंद अग्रवाल, तहसीलदार जगदीश विश्नोई, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक गोविन्द चौधरी सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। साइकिल से कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों ने ईंधन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ईंधन की बचत समय की आवश्यकता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि यदि संभव हो तो सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। कलेक्टर ने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर हम ईंधन की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं। प्रशासन की इस पहल को शहरवासियों ने सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम बताया। अधिकारियों का मानना है कि यदि आमजन भी इस तरह की आदतें अपनाएं तो संसाधनों की बचत के साथ-साथ प्रदूषण पर भी प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।0
0
Report
बालेसर में जलभराव से हाईवे 125 के पास परेशानी, लोगों ने समाधान की मांग
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर जोधपुर ग्रामीणों ने आगामी बारिश में जल भराव को लेकर उपखंड अधिकारी भवानीसिंह चारण को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नेशनल हाईवे 125 के निर्माण में तकनीकी खामी और योजना की कमी अब आम जनता के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। बालेसर सत्ता स्थित नगरपालिका क्षेत्र में कोर्ट परिसर के सामने किलोमीटर स्टोन 67/780 पर जल निकासी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।getting 2015-16 में हाईवे निर्माण के दौरान यहाँ स्थित एक पुराने पुल को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। यह पुल करीब 500 घरों की आबादी, स्थानीय कॉलोनियों और ढाणियों के पानी की निकासी का मुख्य जरिया था। अब निकासी बंद होने से पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाला पानी घरों के पास ही जमा हो रहा है, जिससे इलाके में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। जलभराव का असर केवल आबादी पर ही नहीं, बल्कि नेशनल हाईवे पर भी दिख रहा है। ड्रेनेज न होने के कारण सड़क बार-बार धंस रही है, जिससे सरकार को बार-बार मरम्मत पर पैसा खर्च करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर को पत्र लिखकर मांग की है कि वर्तमान में हाईवे का काम चल रहा है, अतः इसी समय पाइप डालकर निकासी की व्यवस्था की जाए। यदि अभी समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले मानसून में यह समस्या विकराल रूप ले सकती है। इस दौरान दलपतराम सुथार, मांगूखान सिलावट, महावीर चंद जैन सहित तमाम ग्रामीण रहे मौजूद.0
0
Report
Advertisement
उलियाणा अपहरण-हत्या: ग्रामीण निष्पक्ष जांच और 10 लाख मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर के उलियाणा गांव में विगत दिनों एक युवक का अपहरण कर हत्या करने के मामले में निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर आज ग्रामीणों एवं पीड़ित परिवार के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि 8 मई 2026 की सायं 4-5 बजे उलियाणा गांव में से कुछ बदमाशों द्वारा मनखुश पुत्र सुखराम मीना का अपहरण कर लिया। यह घटना गांव के बीच रास्ते पर हुई है, जिसे लोगों ने देखा है। काली थार में आए बदमाश जितेन्द्र मीना, सुरेन्द्र, भीमसिंह, अंकित, अमित, प्रभु व कमलेश उलियाणा गांव से मनखुश का अपहरण कर ले गए। इसके बाद रात्रि को हत्या कर शव को खाट गांव के नाले में फैंक गए। अपहरण की सूचना पर कुण्डेरा थाना पुलिस कुछ देर बाद मौके पर पहुंची, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी। घटना से पीड़ित परिवार व ग्रामीणों में भय का माहौल है। पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रकरण को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाया जाए। पीड़ित परिवार को दस लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी/संविरा पर रोजगार दिया जाए। घटना के गवाहों को सुरक्षा दी जाए तथा घटना के दोषी लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।0
0
Report
सुबह 6 बजे से पेट्रोल ₹2.85, डीजल ₹3 और CNG ₹2 महंगी हो गई
Noida, Uttar Pradesh:*महंगाई का ट्रिपल अटैक* * नोएडा वासियों पर महंगाई का ट्रिपल अटैक महंगाई का बड़ा झटका लगा है। आज सुबह 6 बजे से पेट्रोल ₹2.85, डीजल ₹3 और CNG ₹2 महंगी हो गई। कीमत बढ़ने की जानकारी न होने से सुबह पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगीं और कई जगह वाहन चालकों व कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। कल दूध के दाम बढ़ने के बाद अब ईंधन महंगा होने से ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने की आशंका है। इसका असर फल, सब्जी, दूध और परचून के सामान पर पड़ सकता है, जिससे आने वाले दिनों में आम जनता की जेब पर और बोझ बढ़ेगा*0
0
Report
छतरपुर में पथराव-गिरफ्तार: 150 आरोपीями पर मामला, सुरक्षा बल तैनात
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर। पथराव और गाडियो में तोड़फोड़ केIncident, पन्ना नेशनल पार्क के अंदर केन- बेतवा लिंक परियोजना के दौरान दो दिन ढोड़न गांव के ग्रामीणों ने पुलिस पर किया था पथराव, आंसू गैस के गोले दिये गये, किशनगढ़ थाना क्षेत्र के ढोढन में तनावपूर्ण स्थिति, भारी पुलिस बल तैनात, बुधवार और गुरुवार को हुए पथराव मामले में किशनगढ़ थाने में अमित भटनागर, दिव्या अहिरवार सहित 150 लोगों पर मामला दर्ज, 500 से ज्यादा पुलिस कर्मी बांध निर्माण स्थल पर तैनात, पुलिस आंदोलन कोई भड़काने वालों की भी एकाउंटिंग हो रही जांच, कही विदेशी फंडिंग तो नहीं हो रही।0
0
Report
Advertisement
पन्ना में इंदर सिंह परमार ने सड़कों के सुधार के निर्देश दिए
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार आज पन्ना दौरे पर रहे और उन्होंने स्थानीय कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों की समीक्षा बैठक की समीक्षा बैठक में उन्होंने जिले की खराब सड़कों के ऊपर नाराजगी जाहिर करते हुए एमपी आरडीसी और पीडब्ल्यूडी को सड़कों को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया प्रभारी मंत्री के साथ पन्ना विधायक बृजेंद्र सिंह , पवई विधायक प्रहलाद लोधी , भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा , कलेक्टर ऊषा परमार , प्रमुख रूप से मौजूद रहे0
0
Report
दमोह के जबेरा-पटेरा में आंधी-तूफान से भारी नुकसान, ओला वृष्टि के साथ बारिश
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह के जबेरा और पटेरा ब्लॉक ने बदला मौसम, आंधी तूफान और ओला वृष्टि के साथ बारिश.. एंकर/ दमोह के ग्रामीण इलाकों में आज शाम से मौसम ने अचानक करवट ली है और कई जगहों और आंधी तूफान का कहर देखने को मिला तो कुछ जगहों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई है। जिले के पटेरा ब्लॉक के कुम्हारी अंचल में तेज आंधी तूफान ने जमकर नुकसान किया है कई कच्चे मकानों और दुकानों के छप्पर उड़ गए तो कई पेड़ भी गिर गए है। वही। जबेरा ब्लाक के कई गांवों में ओलावृष्टि हुई है इस इलाके में बादल तेज गरजे और फिर ओला गिरना शुरू हो गए उसके बाद तेज बारिश हुई।0
0
Report
सिमडेगा में बड़ी रोकथाम: 5.8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ठाकुरटोली डिफेंस कॉलोनी निवासी विशाल पासवान उर्फ मिड्डू (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान उसके घर से कुल 5.8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसके अलावा एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में गुमला निवासी सिरोमनी कुमार उर्फ रामलाल साहू का नाम बताया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। छापामारी दल में थाना प्रभारी संजीत कुमार, एसआई नसीम अख्तर, एसआई संतोष कुमार महतो सहित सशस्त्र बल एवं चौकीदार शामिल थे。0
0
Report
Advertisement
पेट्रोल-डीजल महंगाई से बालाघाट के घर बजट पर भारी असर; रसोई तक पहुंचा संकट
Raebareli, Uttar Pradesh:पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब आम लोगों की जेब और घर की रसोई तक साफ दिखाई देने लगा है। बालाघाट में बढ़ते दामों को लेकर लोगों ने चिंता जताई है। खासतौर पर महिलाओं का कहना है कि गैस सिलेंडर, पेट्रोल और दूध जैसी जरूरी चीजों के लगातार बढ़ते दामों ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। उनका कहना है कि पहले जितने खर्च में महीने का काम चल जाता था, अब उसी बजट में घर चलाना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ रहा है, जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ रहा है। महिलाओं ने कहा है कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर रसोई पर पड़ रहा है और आम परिवारों को खर्च संभालना कठिन हो गया है। बालाघाट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये की बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पेट्रोल की कीमत अब 111 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जिसका सीधा असर लोगों की जेब और घरेलू बजट पर दिखाई देने लगा है। बढ़ी हुई कीमतों को लेकर लोगों ने चिंता जताई है। महिलाओं का कहना है कि पहले से ही गैस सिलेंडर, दूध और रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़े हुए हैं, ऐसे में पेट्रोल महंगा होने से घर चलाना और मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि परिवहन खर्च बढ़ने से अन्य वस्तुओं की कीमतों पर भी असर पड़ता है, जिसका सीधा बोझ रसोई पर पड़ रहा है। आम लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई से परिवार का बजट बिगड़ता जा रहा है।0
0
Report
Sai नदी में डूबे दो युवकों की मौत से जफराबाद में मातम
Jaunpur, Uttar Pradesh:सई नदी में हादसा: नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र में सई नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार बैजाबाद गांव के करीब दर्जनभर युवक सलखापुर गांव के पास सई नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान नदी में गहराई अधिक होने के कारण दो युवक अचानक डूबने लगे। साथियों ने शोर मचाते हुए उन्हें बचाने का प्रयास किया और काफी देर तक खोजबीन की। बाद में दोनों युवक बेहोशी की हालत में पानी के भीतर मिले。 साथी युवकों ने तत्काल दोनों को बाइक से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान राजन चौहान पुत्र अनिल चौहान तथा रवि चौहान पुत्र राय चौहान निवासी बैजाबाद, जफराबाद के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।0
0
Report
गर्मी में बच्चों की सुरक्षा के लिए DM ने तालाब-नदियों से दूर रहने की अपील
Amroha, Uttar Pradesh:तालाब-नदियों से बच्चों को दूर रखें, लापरवाही बन सकती है जानलेवा : डीएम अमरोहा। गर्मी के मौसम में बढ़ती डूबने की घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने जनपदवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बच्चों को तालाब, पोखर और नदियों में स्नान करने से रोकें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। डीएम ने अभिभावकों से बच्चों को जलस्त्रोतों के पास अकेला न छोड़ने और उनकी लगातार निगरानी करने की अपील की। जिलाधिकारी नितिन गौड ने कहा कि गर्मी में बच्चे अक्सर तालाब और नदियों में नहाने चले जाते हैं, जो उनकी जान के लिए खतरा बन सकता है। बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर खेलने के लिए प्रेरित करें और पानी के पास मस्ती या खेल से बचाएं। नाव यात्रा को लेकर भी प्रशासन ने सख्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। जर्जर और टूटी-फूटी नावों पर यात्रा न करने, नाव की भार क्षमता जांचने और लाइफ जैकेट की उपलब्धता सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है। छोटे बच्चों को अकेले नाव पर यात्रा न करने देने की भी अपील की गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपदा विशेषज्ञ पवन कुमार शुक्ला ने चेतावनी देते हुए कहा कि नशे की हालत में पानी में उतरना जानलेवा साबित हो सकता है। गहरे पानी में जाने, नाव से नाव पर कूदने और पानी में सेल्फी लेने जैसी गतिविधियां हादसों को न्योता देती हैं। तैरना न जानने वाले लोगों को नदी, तालाब और पोखरों से दूर रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि पानी में मजाक, धक्का-मुक्की या लापरवाही कई बार बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन जाती है। आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति पानी में डूब रहा हो तो तुरंत उसकी मदद करें और एम्बुलेंस बुलाएं। श्वास न चलने पर नब्ज जांचकर सीपीआर देने के बाद तत्काल अस्पताल पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पानी में फंसने की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सावधानी और जिम्मेदारी से कई हादसों को रोका जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि परिवार और समाज को सुरक्षित रखना केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की भी जिम्मेदारी है।0
0
Report
Advertisement
नोएडा सेक्टर 2 लगी भीषण आग
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा-- सेक्टर 2 लगी भीषण आग छत पर रखे कपड़े के कट्टो में लगी आग भीषण आग का कारण आसमान में काला धुवां छाया सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम बिल्डिंग को नीचे से खाली करवाया गया फायर विभाग ने आग पर पाया काबू थाना फेज 1 क्षेत्र के सेक्टर 2 की घटना।0
0
Report
नवदीप सिंह विर्क और कला रामचन्द्रन के नए पदाधिकार, हरियाणा के IPS अधिकारी
Noida, Uttar Pradesh:1. नवदीप सिंह विर्क, IPS, हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो, हरियाणा निदेशक, सतर्कता एवं सुरक्षा, HPUs(H), पंचकूला 2. कला रामचन्द्रन, IPS, निदेशक, HPA, मधुबन तथा अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के अतिरिक्त निदेशक, फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL), मधुबन, करनाल。0
0
Report
तमाड़ में रिश्तों के कत्ल: साला ने जीजा की बेरहमी से हत्या कर दी
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूंटी। स्लग—तमाड़ में रिश्तों का कत्ल, हत्या का आरोपी पहले भी जा चुका है जेल। तमाड़ थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ भाई अपनी बहन का सुहाग के लिए एड़ी-चोटी एक कर देंत हैं। वहीं भाई ने ही बहन का सुहाग आज उजाड़ दिया। जो कि खूँटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के बेलसिया गढ़ निवासी गजेन्द्र सिंह को उसके साला ने दऊली से प्रहार कर और पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि हत्या का आरोपी पहले भी हाफ मर्डर मामले में जेल जा चुका है। बताया जा रहा है कि गजेंद्र सिंह गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ तमाड़ के नीचेटोली गांव स्थित अपने ससुराल आए हुए थे। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम से ही घर में विवाद शुरू हो गया था. आरोपी भूपेश खंडित ने घर के सभी बर्तन अपने कमरे में रख लिए थे और परिवार वालों से कहा था कि खाना नहीं बनेगा और सभी लोग वापस चले जाएं. इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे भोजन बनाने के लिए भूपेश द्वारा छिपाए गये बर्तन को मांगने के से बढ़े विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जब आरोपी की छोटी बहन ने उससे बर्तन मांगा और कहा कि दीदी-जीजाजी आए हैं, खाना बनाना है और पानी भी भरना है. इसी बात पर भूपेश खंडित गुस्से से आगबबूला हो गया। आरोप है कि भूपेश ने दावली से अपने जीजा गजेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. और फिर बड़े पत्थर से कुचलकर उनकी हत्या कर दी. घटना घर के आंगन में हुई. वहीं जब परिवार के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया. जिसमें उसकी छोटी बहन को हल्की चोट आई है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर के एक कमरे में जाकर छिप गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. गांव वालों की सूचना पर तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जिसके बाद कमरे का दरवाजा खुलवाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची से एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की. पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने भूपेश खंडित पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है। इधर गांव में इस घटना के बाद दहशत और मातम का माहौल है.0
0
Report
Advertisement
