271002
गोंडाः तेज रफ्तार कार ने ओवर ब्रिज की ग्रिल पर मारी टक्कर, ग्रिल टूटकर नीचे चाय दुकान पर गिरी
Gonda, Uttar Pradesh:गोण्डा-बलरामपुर मार्ग स्थित रेलवे ओवर व्रिज के ऊपर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने ब्रिज के ग्रिल मे टक्कर मार दी। ग्रिल नीचे एक चाय के दुकान पर गिर गई। गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इन्द्रगढ़ के ग्रामीण सेवा शिविर में CMHO ने गुणवत्तापूर्ण उपचार के निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले के इंद्रगढ़ ब्लॉक के माखीदा गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. सामर ने औचक निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव के निर्देश पर किए गए निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण, पंजीयन व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। सीएमएचओ ने चिकित्सा अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीकरण, टीकाकरण, निक्षय पोषण किट वितरण, परिवार कल्याण सेवाओं और गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की भी समीक्षा कर जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।0
0
Report
कांगेर घाटी में NH 30 ट्रेलर फंसने के बाद यातायात बहाल
Jagdalpur, Chhattisgarh:कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से गुजरने वाली NH 30 एक दिन बाद सुचारू हो सका, बता दें कि बुधवार की शाम को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के बाघ रपटा मोड़ में ट्रेलर और टिप्पर के आपस में फंस जाने की वजह से NH जाम हो गया था, हालांकि टिप्पर वाहन को बुधवार को ही निकाल लिया गया था लेकिन ट्रेलर यहां 22 घंटे तक फंसा रहा, इसे हटाने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा दरभा थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मसक्कत के बाद ट्रेलर को हटाया जिसके बाद NH 30 में यातायात बहाल हो सका।0
0
Report
63 MDT से केसीजी पुलिस ने जांच तेज, पारदर्शी बनाने का बड़ा कदम उठाया
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। अपराधों की जांच को तेज, पारदर्शी और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में केसीजी पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय से मिले 63 स्मार्ट मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT) जिले के थाना-चौकी प्रभारियों और विवेचकों को वितरित किए गए। इन उपकरणों की मदद से अब पुलिस अधिकारी घटनास्थल से ही फोटो, वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित अपलोड कर सकेंगे, केस डायरी अपडेट करेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों को रियल-टाइम जानकारी भेज सकेंगे। पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा ने बताया कि MDT सामान्य स्मार्टफोन नहीं, बल्कि पुलिस कार्यों के लिए तैयार सुरक्षित डिजिटल उपकरण हैं। इनके उपयोग से विवेचना अधिक तेज, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण होगी तथा नागरिकों को बेहतर और समयबद्ध पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी। वितरण कार्यक्रम में सभी विवेचकों को तकनीक आधारित जांच को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।0
0
Report
Advertisement
विदिशा: छत के सोलर पैनल से करंट लगने से युवक गंभीर घायल
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के शास्त्री नगर कॉलोनी में घर की छत पर लगे सोलर पैनल से करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 7 जुलाई की बताई जा रही है। घायल युवक विपिन रघुवंशी का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार बारिश के मौसम में सोलर सिस्टम में तकनीकी खराबी या लीकेज करंट होने पर ऐसे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। सीधे शब्दों में कहें तो बारिश के दौरान सोलर पैनल और उससे जुड़े उपकरणों के पास सावधानी बरतना जरूरी है, क्योंकि करंट का खतरा बढ़ सकता है।0
0
Report
सीएम मोहन यादव के राजगढ़ दौरे की तैयारी, 17 जुलाई सहकारिता सम्मेलन संभव
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के राजगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 17 जुलाई को सहकारिता सम्मलेन में भाग लेंगे CM के संभावित राजगढ़ दौरे को लेकर धार जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर राजीव रंजन मीणा और एसपी सचिन शर्मा ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए कलेक्टर राजीव रंजन मीणा और एसपी सचिन शर्मा ने मोहनखेड़ा हेलीपैड और राजगढ़ के राजेंद्र सूरी शासकीय महाविद्यालय पहुंचकर सभा स्थल, पार्किंग, वीआईपी प्रवेश सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री 17 जुलाई को राजगढ़ में प्रस्तावित सहकारिता सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं।0
0
Report
बादली में जलभराव से 7 वर्षीय रिहान की मौत, प्रशासन पर कार्रवाई की माँग
New Delhi, Delhi:बादली में जलभराव बना काल, 7 वर्षीय मासूम की डूबने से मौत। दिल्ली के समयपुर बादली थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी में दर्दनाक हादसा। आज सुबह अपने घर से शौच के लिए निकला 7 वर्षीय रिहान जलभराव में डूबा। परिजनों के तकरीब दो घंटे बाद खाली प्लॉट में भरे पानी से मिला मासूम का शव। स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप, बारिश के जलभराव ने लें ली मासूम की जान। इस घटना की सूचना मिलते ही तुरंत समयपुर बादली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जगजीवन राम हॉस्पिटल भेजा। इस घटना के बाद से ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग। जलभराव पर लापरवाही ने छीनी एक मासूम की जिंदगी, जांच में जुटी थाना पुलिस。0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत में गाय को लेकर धमकी देने के आरोप, पुलिस जांच जारी
Pilibhit, Uttar Pradesh:गोपाल गाय को मारता पीटता ले जा रहा था विरोध करने पर धमकाया है जबकि वीडियो में दिख रहा है कि सूरज व उसके साथी गोपाल को ही धमका रहे हैं। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया गांव का मामला बताया जा रहा है। दरअसल बंजरिया निवासी सूरज ने गोपाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है कि गोपाल गाय को मारता पीटता ले जा रहा था विरोध करने पर धमकाया है जबकि वीडियो में दिख रहा है कि सूरज व उसके साथी गोपाल को ही धमका रहे हैं।0
0
Report
झांसी RPF जवान की फुर्ती से बची यात्री की जान, चलती ट्रेन के बीच से खींचकर निकाला।
Akayabeni, Madhya Pradesh:झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से इंसानियत और बहादुरी की एक मिसाल सामने आई है। RPF जवान की सूझबूझ ने कुछ ही सेकंड में एक यात्री की जान बचा ली और बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन संख्या 22182 गोंडवाना एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर-2 से रवाना हुई, इसी दौरान एक यात्री अचानक चलती ट्रेन के कोच के गेट का हैंडल पकड़ लिया। तेज गति के कारण यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच चपेट में आकर घसीटते हुए जाने लगा। प्लेटफॉर्म पर तैनात RPF जवान प्रवीण कुमार ने खतरे को भांपते ही बिना एक पल गंवाए दौड़ लगाई और यात्री को खींचकर सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर ले आए। उनकी फुर्ती और बहादुरी से यात्री की जान बच गई। पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। इस साहसिक कार्य के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने RPF जवान प्रवीण कुमार की जमकर सराहना की। साथ ही रेलवे प्रशासन ने भी प्रवीण कुमार के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।0
0
Report
झुंझुनूं: निजी स्कूल बाल वाहिनी- बोलेरो टक्कर में लगभग दर्जन बच्चे घायल
Jhunjhunu, Rajasthan:सूरजगढ़, झुंझुनूं निजीक स्कूल की गाड़ी और बोलेरो में टक्कर करीब एक दर्जन स्कूली बच्चे हुए घायल घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद दी गई छुट्टी सूरदास की ढाणी के पास मुख्य रास्ते पर हादसा झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना इलाके के कासनी की सूरदास की ढाणी में गुरुवार को निजी विद्यालय की प्राइवेट नंबरों की बाल वाहिनी और एक अन्य वाहन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। जीवन ज्योति रक्षा समिति की एंबुलेंस की मदद से सभी घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। गनीमत रही कि कोई भी बच्चा गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस और अभिभावकों ने देखा कि एक बार तो टक्कर के बाद दोनों वाहन घटनास्थल से गायब थे। पुलिस को मौके पर कोई गाड़ी नहीं मिली। बाद में पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया। यह घटना वाहनों के मानकों पर सवाल खड़े कर देती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल बाल वाहिनी अक्सर मानकों के बिना चल रही हैं। अस्पताल में घायल बच्चों को देखकर अभिभावकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, हालांकि चिकित्सकों की टीम ने तुरंत उपचार शुरू कर स्थिति को नियंत्रित किया। शिक्षा अधिकारी सूरजगढ़ अनिल शर्मा ने कहा कि हम समय-समय पर स्कूलों से डाटा मांगते हैं, लेकिन स्कूलों की तरफ से लापरवाही बरती जाती है। पोर्टल पर नया वर्जन अपडेट आया है। अब एक सप्ताह में चार निजी विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा, जिसमें वाहनों सहित आरटी और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच होगी। डीटीओ राजेंद्र जाकर खेतड़ी ने बताया कि बाल वाहिनीयों का रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, इंश्योरेंस और आरसी होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सूरजगढ़ क्षेत्र में पिछले 3 महीने में 12-13 गाड़ियों का चालान किया जा चुका है और शुक्रवार से फिर अभियान चलाया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
नवलगढ़ में बेटे ने मां की हत्या कर दी; पुलिस ने हिरासत में लिया
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं रिश्तों का कत्ल, बेटे ने चाकूओं से गोदकर मां की हत्या कर दी बेटा पीडब्ल्यूडी में क्लर्क के पद पर है कार्यरत हत्या करने के बाद रात 11 बजे बहिन को फोन मिलाकर कहा मैंने मां को मार डाला नवलगढ़ पुलिस ने लिया बेटे को हिरासत में रात करीब 11 बजे उसने अपनी बहिन को फोन मिलाया, सामने से बहिन ने फोन उठाया तो राजवीर ने बहिन से कहा मैंने मां को मार डाला। दरअसल झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ के सार्वजनिक निर्माण विभाग में कार्यरत क्लर्क राजवीर डूडी ने कृषि उपज मंडी के पास कॉलोनी स्थित अपने घर में बुधवार रात चाकू से गोदकर अपनी मां की हत्या करके नवलगढ़ के दुर्जनपुरा में रहने वाली अपनी बहिन अनिता को 10.58 बजे फोन किया था। इसके बाद अनिता ने नवलगढ़ दुर्जनपुरा में ही रहने वाली बड़ी बहिन व बहनोई को बताया। जिस पर बहनोई शिवकुमार, अनिता की मां प्रभाती देवी का भतीजा सुरेश सहित अन्य लोग दुर्जनपुरा की कॉलोनी में राजवीर के घर पहुंचे। जहां खिडक़ी से झांककर देखा तो राजवीर की मां फर्स पर लहूलुहान पड़ी थी और राजवीर भी पास में फर्स पर लेटा हुआ था। शिवकुमार सहित अन्य लोग घर में घायल पड़ी राजवीर की मां प्रभाती देवी को लेकर नवलगढ़ जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी। चिकित्सकों ने प्रभाती देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रात को नवलगढ़ थानाधिकारी सीआई अजय सिंह, डीएसपी सुगन सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर राजवीर को हिरासत में लिया। रात में प्रभाती देवी का शव पुलिस ने जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। राजवीर के बहनोई शिवकुमार की शिकायत पर राजवीर पुत्र शीशराम निवासी सिंगनौर, थाना गुढ़ागौडज़ी जिला झुंझुनूं के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर मृतक प्रभाती देवी (59) पत्नी शीशराम निवासी सिंगनौर का शव परिजनों को सौंपा गया। उसके बाद पैतृक गांव गुढा थानांतर्गत सिंगनौर में अंतिम संस्कार किया गया। झुंझुनूं जिले के गुढागौडज़ी थाना क्षेत्र के गांव सिंगनौर निवासी शीशराम डूडी सार्वजनिक निर्माण विभाग में कार्यरत थे। वर्ष 1997 में पुत्र राजवीर की आयु मात्र 6 माह थी, उस समय शीशराम डूडी की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। 5 भाई बहिनों में सबसे छोटे राजवीर को भविष्य के सपनों के साथ मां प्रभाती देवी ने संघर्ष करके पाला। राजवीर 18 वर्ष का हुआ तो पिता की जगह उन्हीं के विभाग पीडब्ल्यूडी नवलगढ़ में अनुकम्पा नौकरी मिली। नौकरी के कुछ साल बाद वर्ष 2020 में शादी हुई। नवलगढ़ में नौकरी होने के कारण यहीं पर पहले किराये के मकान में रहने लगा। शादी के बाद खुद का मकान बनाकर नवलगढ़ के कृषि उपज मंडी के पास कॉलोनी में शिफ्ट हो गया। लेकिन शराब के नशे का आदी राजवीर रोजाना पत्नी व मां के साथ नशे में मारपीट व गाली गलौज करता रहता था। इसी कारण पिछले कुछ समय से राजवीर की पत्नी 5 वर्षीय पुत्र के साथ सीकर जिले के दादिया थानांतर्गत अपने पिता के घर तारपुरा में रह रही تھی। बुधवार रात को घटना के समय राजवीर व उसकी मां दो ही जने घर में थे। इसी दौरान दोनों में कुछ कहासुनी हुई और राजवीर ने घर की रसोई में रखा चाकू उठाकर अपनी मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। मां निढाल होकर घर में फर्स पर गिर गई तो खुद भी मां के पास लेट गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राजवीर को उसके घर से ही हिरासत में लिया। घटना के बाद नवलगढ़ पुलिस ने एफएसएल टीम को सूचना की। सूचना के बाद एफएसएल टीम नवलगढ़ पहुंची जहां परिवादी शिवकुमार की मौजूदगी में घटना स्थल का बारीकी से नवलगढ़ पुलिस की मौजूदगी में मौका मुआयना किया गया। आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया। साथ ही घर के अंदर फर्स पर फैले खून का सैंपल लेने के लिए टाइल का टुकड़ा काटकर साथ ले गए。0
0
Report
DM ने डीलरों की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिया
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - लिच्छवी भवन में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन का 25वां वार्षिक सम्मेलन डीएम नितिन कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन, कहा- डीलरों की समस्याओं का बैठक कर किया जाएगा समाधान。 वियो - भभुआ लिच्छवी भवन में गुरुवार को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के तत्वावधान में 25वें वार्षिक सम्मेलन का गरिमामय आयोजन किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष रमजान अंसारी, जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह, एसडीएम अमित कुमार, मोहनिया एसडीएम तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी घनानंद जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने खुशी जाहिर कीया कि एक ही छत के नीचे पूरे जिले के डीलरों से मुलाकात करने का अवसर मिला। उन्होंने जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गरीब परिवारों के घरों तक अनाज पहुंचाना एक अत्यंत गौरवपूर्ण कार्य है। सरकार का यह मुख्य संकल्प है कि देश का कोई भी नागरिक भूखा न सोए, और इस संकल्प को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी आप सभी की है। सरकार की हर जन कल्याणकारी योजना का उद्देश्य सीधे गरीबों को लाभ पहुंचाना है。 डीलरों की मांगों और दिक्कतों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए डीएम ने आश्वस्त किया कि जल्द ही उनके प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी स्थानीय समस्याओं का त्वरित और उचित समाधान निकाला जाएगा। इस घोषणा का उपस्थित सभी डीलरों ने करतल ध्वनि और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन की ओर से अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही सम्मेलन का सफल समापन हुआ। इस दौरान जिलेभर से आए सैकड़ों राशन डीलर मौजूद रहे。 बाइट - नितिन कुमार सिंह - जिलाधिकारी कैमूर0
0
Report
मुसाबनी पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, टाटा मैजिक जब्त
Ghatshila, Jharkhand:घाटशिला के मुसाबनी में मुसाबनी पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 कार्टन अंग्रेजी शराब से लदा एक टाटा मैजिक वाहन जब्त किया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि वाहन मालिक के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, 8 जुलाई की मध्यरात्रि मुसाबनी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि लाल रंग की टाटा मैजिक से अवैध अंग्रेजी शराब की खेप मुसाबनी क्षेत्र में खपाने की योजना है। सूचना के सत्यापन एवं वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मुसाबनी-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर एचसीएल ट्रेनिंग सेंटर, सुरदा के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध टाटा मैजिक (पंजीकरण संख्या JH05BN-2155) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 25 कार्टन में कुल 312 बोतल विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसे पुलिस ने तत्काल जब्त कर लिया। पुलिस ने मौके से वाहन चालक जानूम सिंह सुंडी (25), पिता सलाय सुंडी तथा खलासी सोमा पूर्ति (30), पिता विजय पूर्ति, दोनों निवासी रोहनीगड़ा, ग्राम पारुलिया, पोस्ट डुमरिया, थाना मुसाबनी, जिला पूर्वी सिंहभूम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि जादूगोड़ा के माटीगोड़ा स्थित शराब दुकान से शराब की खेप लाकर उसे पुरुलिया में बुधराम बेसरा के घर पहुंचाकर बिक्री की योजना थी। जांच में यह भी सामने आया कि जब्त टाटा मैजिक वाहन भी बुधराम बेसरा का ही है। इस संबंध में मुसाबनी थाना में कांड संख्या 23/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 274/275 एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर चालक, खलासी तथा वाहन मालिक के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में मुसाबनी के डीएसपी रोहित कुमार रजवार, थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह, अनुसंधानकर्ता बिल्कन बागे, पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार, अजित कुमार, सहायक अवर निरीक्षक चंदर टुडू, आरक्षी बिहारी उरांव, पंचानन महतो सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।0
0
Report
Advertisement
बुंदेलखंड में पानी-पलायन की पीड़ा दूर होने का दावा, विपक्ष क्या बोले?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- सरकार का दावा है कि बुंदेलखंड में पानी, पलायन की पीड़ा दूर हो गई है... पिछले सालों ने बुंदेलखंड को बदहाली की ओर धकेला था0
0
Report
सूरजपुर के प्रधानपाठक शराब के नशे में बच्चों के सामने गाली देते हुए निलंबित
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर ब्रेकिंग जी मीडिया के खबर का हुआ असर शराब के नशे में धुत स्कूल पहुंचने वाले प्रधानपाठक हुआ निलंबित निलंबित के साथ विभागीय जांच करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश प्रधानपाठक हरिनंदन सिंह का शराब के नशे में बच्चों के सामने गाली गलौज करते वीडियो हुआ था वायरल जी मीडिया ने प्रमुखता से दिखाई थी आज खबर कलेक्टर के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्यवाही ग्राम पंचायत साल्ही के प्राथमिक शाला खोरखोरी पारा स्कूल का मामला0
0
Report
OC बिना अभय योजना से मुंबई की इमारतों को राहत; ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट लागू होंगे
Mumbai, Maharashtra:मुंबई की बिना OC वाली इमारतों को बड़ी राहत, अभय योजना के तहत मिलेगा ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट मुंबई में वर्षों से बिना ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (Occupancy Certificate-OC) के रह रही हजारों हाउसिंग सोसायटियों और लाखों नागरिकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका की स्थायी समिति ने अभय योजना के तहत पात्र इमारतों को ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट देने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए राज्य सरकार के नगर विकास विभाग के पास भेजा जाएगा। स्थायी समिति के अध्यक्ष प्रभाकर शिंदे ने बताया कि मुंबई में करीब 19 हजार से अधिक इमारतें आज भी ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट के बिना हैं। इन इमारतों में रहने वाले करीब एक लाख परिवारों को वर्षों से अतिरिक्त संपत्ति कर, पानी के बढ़े हुए शुल्क, बैंक लोन, संपत्ति की खरीद-बिक्री, पुनर्विकास और अन्य सरकारी सेवाओं में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई इमारतों को मामूली तकनीकी खामियों, कुछ दस्तावेजों की कमी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में देरी के कारण आज तक OC नहीं मिल पाया। अब अभय योजना के तहत पात्र इमारतों को निर्धारित शर्तें पूरी करने और तय शुल्क जमा करने के बाद ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा。 प्रभाकर शिंदे ने विश्वास जताया कि इस फैसले से वर्षों से लंबित मामलों का समाधान होगा, संपत्तियों को कानूनी मान्यता मिलेगी, खरीद-बिक्री की प्रक्रिया आसान होगी और लंबे समय से अटके पुनर्विकास परियोजनाओं को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में लिया गया है। साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी एवं सांस्कृतिक कार्य मंत्री तथा मुंबई उपनगर के पालक मंत्री आशीष शेलार, कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री तथा सहपालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और विधायक अमित साटम के प्रयासों से इस योजना को आगे बढ़ाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने सबसे पहले मुंबई की बिना OC वाली इमारतों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था और लगातार इसका अनुसरण किया。 शिंदे के अनुसार, विधायक अमित साटम ने इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए महानगरपालिका के समक्ष प्रस्ताव रखा था। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मुंबईकरों को अतिरिक्त कर भार से राहत देने के निर्देश दिए थे। इसी के बाद महानगरपालिका ने अभय योजना तैयार की。 स्थायी समिति ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है। अब इसे राज्य सरकार के नगर विकास विभाग के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के बाद योजना लागू होगी। इसके लागू होने से करीब एक लाख परिवारों को अतिरिक्त कर भार से राहत मिलेगी और वर्षों से बिना ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है。0
0
Report
Advertisement
