icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने निम्बाहेड़ा में दिवंगत कैलाश सिंह सोलंकी को श्रद्धांजलि दी

Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचे। यहां उन्होंने बड़ौली माधोसिंह पहुंचकर पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली के पिता स्वर्गीय कैलाश सिंह सोलंकी को श्रद्धांजलि अर्पित की। शेखावत ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री शेखावत मेडि का अमराना के लिए रवाना हुए। यहां वे वन विभाग के रेंजर स्वर्गीय प्रताप सिंह के निवास पर पहुंचेंगे। स्वर्गीय प्रताप सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही शेखावत उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
0
0
Report

कोटा की नवनिर्वाचित महापौर ने पहले दिन अनुशासन और स्वच्छता का संकेत दिया

Kota, Rajasthan:कोटा.. नवनिर्वाचित महापौर अनुसुईया गोस्वामी ने निगम में अपने पहले ही दिन अनुशासन और स्वच्छता का संदेश दे दिया। सोमवार को महापौर पहली बार नगर निगम पहुंचीं और निगम के प्रमुख कमरों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कुछ कर्मचारी गुटखा खाते हुए नजर आए तो महापौर ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। महापौर ने साफ शब्दों में कहा कि अगर गुटखा खाना है तो निगल लिया करो, लेकिन निगम की दीवार पर गुटखे की पीक दिखाई दी तो खैर नहीं। इतना ही नहीं, कर्मचारियों को समय पर निगम पहुंचने की हिदायत भी दी गई और साफ सफाई का विशेष ध्यान देने को कहा। महापौर ने कहा कि अब देरी से आने वाले कर्मचारियों की गैरहाजिरी लगाई जाएगी। यानी महापौर बनने के बाद निगम में अपनी पहली विजिट में ही अनुसुईया गोस्वामी ने साफ कर दिया कि नई जिम्मेदारी के साथ अब निगम में अनुशासन पर भी खास जोर रहेगा। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह पहली बार था जब महापौर अनुसुईया गोस्वामी निगम पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ उपमहापौर विवेक राजवंशी और अफसर भी मौजूद रहे।
0
0
Report

सालमगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण व बलात्कार के प्रयास का मामला सामने

Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ प्रतापगढ़ सालमगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया, नाबालिग युवती के परिजनों ने तीन युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया, परिजनों ने बलात्कार और धर्म परिवर्तन कर विवाह कराने के प्रयास के भी लगाए आरोप, मामले को लेकर हिंदू संगठन सालमगढ़ थाने के बाहर पहुंचे, तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के बाहर धरने पर बैठे लोग, मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के ढोढर रेलवे स्टेशन से पुलिस ने युवती और एक युवक को पकड़ा, रतलाम पुलिस ने दोनों को सालमगढ़ थाना पुलिस के सुपुर्द किया, मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग, आक्रोशित लोगों ने युवक का जुलूस निकालने की भी मांग की, पुलिस मामले की जांच में जुटी,
0
0
Report
Advertisement

बरावा पंचायत में आवास योजना सूची में अनियमितता पर हंगामा

Masaurhi, Bihar:आवास योजना की लिस्ट में अनियमितता के आरोप पर हंगामा। सर्वे में पैसे लेकर आवास योजना की लिस्ट बनाने का आरोप। मसौढ़ी, पुनपुन प्रखंड में आवास योजना पर ग्रामीणों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। योजना पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। जहां सर्वे में पैसे लेकर आवास योजना की लिस्ट बनाने के आरोप भी लगाए जा रहे है। ताजा मामला बरावा पंचायत का है। जहां कंसारी गांव में आयोजित ग्राम सभा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्राम सभा में मौजूद प्रखंड कर्मी और मुखिया को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप था कि पंचायत में हजार से ऊपर लोगो का आवेदन था लेकिन सिर्फ तीन सौ लोगों का लिस्ट में नाम है। उनमें अधिकतर का अपना मकान है। ग्रामीणों का आरोप था कि पैसे लेकर लिस्ट बनाया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए। बाद में ग्रामीणों के विरोध के कारण सभा में आवास योजना की लिस्ट को निरस्त करने की घोषणा की गई। वहीं मौजूद प्रखंड कर्मी द्वारा ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी जाएगी। बाइट 1 ग्रामीण बाइट 2 पंकज कुमार आवास सहायक बाइट 3 अमित कुमार स्थानीय ग्रामीण
0
0
Report

हापुड़ में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक, धारा 144 लागू

Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मेरठ तिराहा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास उस वक्त रोक लिया, जब वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ज्ञापन देने जा रहे थे. इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा हुआ. पुलिस ने धारा 144 और बिना अनुमति का हवाला देकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया, और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सहित डेढ़ दर्जन से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया. सोमवार को कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मेरठ तिराहा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर एकत्र हुए. तय कार्यक्रम के मुताबिक, कार्यकर्ताओं को वहां से जुलूस की शक्ल में नगर पालिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक जाना था और फिर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपना था. लेकिन जैसे ही जुलूस रवाना होने लगा, मौके पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह और सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ पहुंच गए. प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि इलाके में धारा 144 लागू है और प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं है, इसलिए ज्ञापन यहीं सौंप दिया जाए. कांग्रेसी एसडीएम कार्यालय जाकर ही ज्ञापन देने की बात पर अड़ गए. करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे के दौरान दोनों पक्षों में जमकर आरोप-प्रत्यारोप हुए. कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने आरोप लगाया कि सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कांग्रेसियों ने दो टूक कहा कि या तो उन्हें एसडीएम कार्यालय जाने दिया जाए या फिर गिरफ्तार किया जाए. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेبाजी शुरू कर दी. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, शहर अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं को बस में बैठाकर हिरासत में लिया और पुलिस लाइन ले गई. पुलिस लाइन ले जाए जाने के दौरान भी कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार सरकार और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना पूर्व अनुमति और धारा 144 लागू होने के चलते कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया.
0
0
Report
Advertisement

दुर्ग में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण यानी (एसआईआर) और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता राजीव भवन से दुर्ग कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. दरअसल प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कलेक्ट्रेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी तीन स्तर की बैरिकेडिंग की गई थी वहीं भाजपा कार्यालय के आसपास भी सुरक्षा बढ़ाई गई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ते हुए दो बैरिकेडिंग पार कर लीं कलेक्ट्रेट के पास पुलिस ने them रोकने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगाए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची में हेरफेर किया जा रहा है और विपक्ष के वोट काटकर फर्जी वोट जोड़े जा रहे हैं उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, कांग्रेस अलग-अलग माध्यमों से विरोध जारी रखेगी।
0
0
Report

आईजी मगध ने समीक्षा बैठक में अपराध नियंत्रण और महिलाओं की सुरक्षा पर जोर दिया

Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले में मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव ने जिला पुलिस के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध खनन, मादक पदार्थ और साइबर अपराध को लेकर पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। आईजी ने महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आने वाले पर्व को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने को कहा। सोशल मीडिया पर जाति या समुदाय के आधार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आईजी विकास वैभव ने कहा कि समाज को भयमुक्त वातावरण देना पुलिस का दायित्व है। आने वाले पर्व को देखते हुए महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफॉर्म पर किसी व्यक्ति द्वारा जातिसूचक या समुदाय के आधार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती है तो उसके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सुनसान स्थानों पर महिलाओं के आवागमन को देखते हुए भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

मायावती के EVM बयान के बाद यूपी मंत्री का पलटवार, संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल नहीं

Unnao, Uttar Pradesh:मायावती के बयान के बाद प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री का पलटवार—संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल नहीं उठाते। बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा EVM से मतदान कराने के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने के सवाल पर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने पलटवार किया है। रजनी तिवारी ने कहा है कि इन्हें पता है कि हार के बाद ठीकरा फोड़ना है, इसलिए अभी से ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। साथ ही कहा कि SIR तो कांग्रेस के सरकार में भी होता था, सबसे ज्यादा प्रदेश और केंद्र में सरकार कांग्रेस की राह है। संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल नहीं उठाते।
0
0
Report

हुड्डा का इनेलो पर निशाना: जमीन खिसकी, अब काम नहीं बचा

Rohtak, Haryana:रोहतक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने अभय सिंह चौटाला पर साधा निशाना कहा इनेलो की जमीन खिसकी नही बचा कोई काम हुड्डा ने शहीद भगतसिंह की जयंती पर दी सुभ कामनाए,कहा शहीदों की वजह से इलेक्शन कमीशन से लेकर प्रजातंत्र तक बना भूपेंदर हुड्डा ने कहा,भगत सिंह के परिवार का मेरे परिवार के साथ सम्बंध गहरा,उनके चाचा की पगड़ी सभाल जट्टा मुमेंट में मेरे दादा के साथ मेरे गांव रुके मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ फिर खोला मोर्चा,कहा पर्दा हुआ फ़ांस पूरे प्रदेश में जारी है कांग्रेस का जिला हेडक्वाटर में प्रदर्शन भूपेंदर हुड्डा ने कहा वोट हुई चोरी,राहुल गांधी ने किया साबित,भाजपा के पास नही कोई मुद्दा कल नूह-मेवात में इंडियन नेशनल लोकदल की रैली के दौरान अभय सिंह चौटाला के निशाने पर रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि इनेलो की जमीन खिसक चुकी है और अब उनके पास कोई काम नहीं बचा है। शहीद भगत सिंह की जयंती के मौके पर हुड्डा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश के शहीदों की कुर्बानियों की वजह से ही आज देश में प्रजातंत्र और चुनाव आयोग जैसी लोकतांत्रिक संस्थाएं अस्तित्व में हैं। भूपेंद्र हुड्डा ने एक बार फिर से चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार का पुतला फूंका। वॉय:-1 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अभय सिंह चौटाला पर जमकर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि इनेलो की जमीन पूरी तरह से खिसक चुकी है उन्होंने कहा कि इनेलो के पास अब कोई काम नहीं बचा है ,भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह प्रतिक्रिया कल नूह-मेवात में इनेलो की रैली के दौरान अभय सिंह चौटाला की 40 मिनट के भाषण के दौरान 30 मिनट तक भूपेंद्र सिंह पर निशान साधने के मामले में दिया है। भूपेंद्र हुड्डा ने शहीद भगत सिंह के परिवार के साथ अपने परिवार के पुराने संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भगत सिंह के चाचा उनके गांव में उनके दादा के साथ रुके थे। हुड्डा ने कहा कि भगत सिंह के परिवार के साथ उनके परिवार का संबंध काफी पुराना और गहरा रहा है। उन्होंने शहीद भगत सिंह के विचारों और देश के लिए उनके बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।वहीं, चुनाव आयोग को लेकर भी भूपेंद्र हुड्डा ने एक बार फिर अपना हमला तेज किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि चुनाव को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है और अब पूरा मामला जनता के सामने आ चुका है। हुड्डा ने दावा किया कि प्रदेशभर में कांग्रेस की ओर से जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वॉय:-2 हुड्डा ने एक बार फिर हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट चोरी का आरोप दोहराया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव में कथित गड़बड़ी को सामने रखकर इसे साबित किया है। हुड्डा का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए गए सवालों का चुनाव आयोग की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों को जनता के बीच उठा रही है और जब तक इन सवालों का जवाब नहीं मिलता, पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

आगरा से गिरफ्तार दो साइबर ठग, बोकारो में 4.5 लाख की ठगी का खुलासा

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में डिजिटल अरेस्ट कर महिला से 4.5 लाख की ठगी की गई। आरोपियों ने उत्तरप्रदेश के आगरा से रेगिस्तानी ठगों की पहचान कर खुद को ATS अधिकारी बताकर कहा कि उनके पति के खाते में पाकिस्तानी खाते से 300 करोड़ रुपये के लेन-देन में कमीशन के तौर पर 16 लाख रुपये मिले हैं। अवैध लेन-देन का आरोप लगाकर महिला को डिजिटल अरेस्ट करते हुए पति की गिरफ्तारी का डर दिखाकर कुल 4.5 लाख रुपये ठगे गए। गोमिया थाना क्षेत्र की पीड़ित पुष्पलता त्रिपाठी ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आगरा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है; उनके नाम 23 वर्षीय रवि कुमार और 21 वर्षीय ऋतिक कुशवाहा बताए गए हैं। इनके पास से दो मोबाइल—iPhone 15 और Nothing Phone (3a)—बरामद हुए हैं, जिनमें ठगी के ऑडियो और मैसेज सबूत बताए गए हैं। इसके कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उच्च अधिकारी ने डिजिटल अरेस्ट जैसी किसी भी कॉल से डरें नहीं कह कर 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top