Gonda - उपजिलाधिकारी के आवास में घुसा तेज रफ्तार डंपर , बड़ा हादसा होने से टला
Colonelganj, Uttar Pradesh:कर्नलगंज नगर के तहसील परिसर के ठीक बगल स्थित उप जिलाधिकारी के आवास में बीती रात एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर गेट को तोड़कर आवास के अंदर घुस गई . डंपर की गति इतनी तेज थी कि बगल मे बने एलआईसी कार्यालय के शटर को तोड़ते हुए एसडीएम आवास के लोहे के गेट को तोड़कर अंदर घुस गई । गनीमत इतनी थी की डंपर का पहिया नाले में घुसकर फंस गया, अन्यथा रात के समय एक बड़ी अनहोनी घटना भी घट सकती थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल ने उपजिलाधिकारी के निर्देश पर डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
