271503
गोंडाः श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर कटरा बाजार में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Katra, Uttar Pradesh:श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर एक भव्य शोभा यात्रा बनगांव पुल से शुरू होकर रामापुर, पांडे तिराहा से सम्मय माता मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर से पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते समाप्त हुई। शोभायात्रा की अगुवाई प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल, मुटरु पांडे, सुनील, शिव शंकर, रिंकू, अरुण, कृष्णा सहित सैकड़ों राम भक्त मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रक्षा खड़से ने आयोग के कामकाज पर विपक्ष के फर्जी कथानक फैलाने का आरोप लगाया
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव Ancr - केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांनी निवडणूक आयोगाच्या कारभारावरून काँग्रेस आणि विरोधी पक्षांकडून भाजपविरोधात फेक नॅरेटिव्ह पसरवला जात असल्याचा आरोप पत्रकार परिषदेत केला आहे. निवडणूक आयोगाची रचना संविधानातील नियमानुसार करण्यात आली असून आयोगाला स्वतंत्र अधिकार असतात मात्र, सरकारला बदनाम करण्यासाठी राहुल गांधी आणि त्यांच्या सहकारी पक्षांकडून गेल्या काही दिवसांपासून सातत्याने निवडणूक आयोगावर आरोप करून भाजपाला बदनाम करण्याचा प्रयत्न केला जात असल्याचे रक्षा खडसे म्हणाल्या, मत चोरी करून निवडणूक आयोगाकडून एकतर्फी निर्णय घेतल्या जात असल्याने दावे काँग्रेस कडून केले जात असून सोबतच एसआयआरच्या प्रक्रियेनंतर भाजपचीच सत्ता सर्वत्र आली असा देखील आरोप काँग्रेस करत आहेत. मात्र असं असतं तर मग केरळ आणि तामिळनाडूमध्ये काँग्रेस आघाडीचे सरकार कसे आले ?असा सवालही रक्षा खडसे यांनी उपस्थित करत काँग्रेसकडून करण्यात येणारे आरोप रक्षा खडसेांनी फेटाळून लावल्या आहेत.0
0
Report
भिवंडी: पूर्व विधायक नरेंद्र पवार की अग्रिम जमानत खारिज
Thane, Maharashtra:भिवंडीतील एका गंभीर गुन्ह्यात माजी आमदार नरेंद्र पवार यांना मोठा झटका बसला आहे. भिवंडी अतिरिक्त सत्र न्यायालयाने त्यांचा अटकपूर्व जामीन अर्ज फेटाळला आहे. गुन्हा अतिशय गंभीर स्वरूपाचा असून रेकॉर्डवरील पुराव्यांवरून आरोपीचा सहभाग दिसतो असे निरीक्षण कोर्टाने नोंदले आहे. आज २८ सप्टेंबर रोजी अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एन. के. करंडे यांनी निकाल देताना स्पष्ट केले की हा गुन्हा गंभीर स्वरूपाचा आहे आणि अटकपूर्व जामिनासाठी हे प्रकरण योग्य नाही. त्यामुळे त्यांचा अर्ज फेटाळण्यात येत आहे.0
0
Report
चंदौली में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे की मांग और पुतला दहन
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... चंदौली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन... जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर जमकर नारेबाजी... चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल... कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की... कस्बा चौकी के सामने CEC का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से हुई खींचतान... पुतला दहन रोकने के लिए पुलिस ने किया प्रयास, कार्यकर्ताओं ने किया विरोध... पुलिस की कोशिशों के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर दिया... कांग्रेस नेताओं ने कहा- मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाते रहेंगे... प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और हंगामे का वीडियो कैमरे में हुआ कैद0
0
Report
Advertisement
सिकंदरा राव में स्कूल-कॉलेजों की सुरक्षा को लेकर बढ़ाई गई गश्त
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ (हाथरस) -पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देश पर सोमवार को सिकन्द्राराऊ कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए व्यापक गश्त अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों, महिलाओं तथा स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा स्कूल-कॉलेजों के आसपास पैदल और वाहन गश्त की। विशेष रूप से स्कूलों की छुट्टी के समय छात्रों के आवागमन वाले मार्गों पर निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को भी संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया। पुलिस ने छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए छेड़छाड़, संदिग्ध गतिविधियों और अन्य अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही लोगों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी भी प्राप्त की गई। पुलिस प्रशासन ने बताया कि साइबर अपराध और सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस के निर्देशों के अनुसार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बड़े हादसे, चार की मौत, बचाव जारी
Fatehpur, Uttar Pradesh:Big-Breaking-Fatehpur गैंस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से हुआ बड़ा हादसा चार की मौत, दो की हालत गंभीर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने की पुष्टि बाहर से एसडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया दो मंजिला मकान भर-भराकर गिरा मकान गिरने से मचा हड़कंप, राहत बचाव कार्य जारी कस्बे के सूरज गुप्ता के घर पर हुआ सिलंडर ब्लास्ट फायर और पुलिस ने स्थानीयों की मदद से शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन मलवां थाना क्षेत्र के मलवां कस्बे की घटना0
0
Report
सौरभ हत्याकांड: दो और आरोपी गिरफ्तार, इनाम के साथ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Jaipur, Rajasthan:सौरभ हत्याकांड के दो और आरोपी पकड़े, गिरफ्तार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम था घोषित, कार से किया था अपहरण शहर की रामनगरिया थाना पुलिस को सौरभ उर्फ गोलू हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के मामले में दस-दस हजार के इनामी आरोपी कपिल मीणा व सोनू मीणा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार कुंदनपुरा रेलवे फाटक के पास से 21 जून की शाम सौरभ उर्फ गोलू का अपहरण हुआ था। हरकेश मीणा, कल्लू उर्फ जलसिंह, सहभाग मीणा, प्रियांशु मीणा, रवि मीणा, राजेश उर्फ भूत और अन्य लोगों पर सौरभ को जबरन ले जाने का आरोप लगा। अपहरण के दौरान सौरभ का मोबाइल मौके पर गिर गया था। इसके बाद परिजन को फोन के जरिए घटना की जानकारी मिली थी। आरोपियों ने कार से सौरभ का अपहरण कर टोडाभीम गांव खेड़ी मोरेड़ा के जंगलों में ले जाकर सौरभ की हत्या कर दी। सबूत छिपाने के लिए चलती कार से शव झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूर्व में दस हजार रुपए के इनामी प्रियांशु मीणा और हरकेश मीणा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस बीच पुलिस कांस्टेबल सुशील कुमार को आरोपी कपिल और सोनू मीणा के सांगानेर में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने सांगानेर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कपिल और सोनू धौलपुर के मोठियापुरा, सरमथुरा के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।0
0
Report
Advertisement
नाबालिग मामले को लेकर सालमगढ़ थाने के बाहर प्रदर्शन; पुलिस को हल्का बल प्रयोग
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के सालमगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती से जुड़े मामले को लेकर सोमवार देर रात थाने के बाहर तनाव की स्थिति बन गई। ढोढर रेलवे स्टेशन पर एक युवक और नाबालिग युवती के मिलने के बाद शुरू हुआ घटनाक्रम सालमगढ़ तक पहुंचा, जहां युवक के खिलाफ कार्रवाई और उसका जुलूस निकालने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर एकत्र हो गए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और युवक को सार्वजनिक रूप से ले जाने की मांग की। पुलिस की ओर से लोगों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन भीड़ के नहीं मानने पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद भी देर रात तक थाने के बाहर लोगों का जमावड़ा बना रहा और पुलिस बल तैनात रहा। इधर, नाबालिग युवती के परिजन की ओर से सालमगढ़ थाने में शिकायत दी गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि युवती सुबह विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी और रास्ते से उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया। शिकायत में युवक शाहिल खान सहित अन्य लोगों के नाम बताए गए हैं। परिजन ने अपहरण सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की है। पुलिस शिकायत और सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की जांच जारी है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।0
0
Report
मानसरोवर कॉलोनी में चोर कार चुरा गए; लॉक तोड़ने में पौन घंटे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर मानसरोवर पत्रकार कॉलोनी में चोर आए, कार चुरा कर ले गए. CCTV फुटेज में चोरों की करतूत दिख रही है. शुक्रवार की रात चोर I20 कार लेकर आए. एकांश विजय के घर के बाहर खड़ी क्रेटा ले गए. कार के पहियों में लॉक लगा था; चोरों ने लॉक तोड़ने में लगभग पौन घंटे लगाए. कॉलोनी में चोरी की घटनाओं से निवासी आक्रोशित हैं. कॉलोनी में पहले भी चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं. घर के बाहर खड़ी कार के पहिए खोल ले गए थे चोर. चार दिन पहले घर के बाहर खड़ी बाइक उठा ली गई.0
0
Report
RCA चुनाव में नेता-पुत्रों की बगावत से सियासी पिच गर्म
Jaipur, Rajasthan:RCA चुनाव में नेता-पुत्रों की बगावत BJP समर्थित पैनल के खिलाफ मंत्रियों-विधायकों के पुत्रों ने ठोकी ताल 3 साल बाद मंगलवार को महामुकाबला राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन यानी RCA में एडहॉक कमेटी का दौर खत्म होने और करीब 3 साल के लंबे इंतजार के बाद मंगलवार सुबह 11.30 बजे से बहुप्रतीक्षित चुनाव होने जा रहे हैं। लेकिन खेल की इस पिच पर क्रिकेट से ज्यादा सियासी रसूख और अंदरूनी वर्चस्व की जंग छिड़ गई है। सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि प्रदेश की भाजपा सरकार समर्थित पैनल के सामने खुद भाजपा के दिग्गज मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के पुत्रों ने खुला मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के अंदरूनी गुटों और सत्ताधारी दल के प्रभावशाली नेता-पुत्रों के आमने-सामने टकराने से आरसीए का यह दंगल अब संगठन और सरकार के बीच साख की सीधी लड़ाई में तब्दील हो चुका है। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश और प्रशासक की देखरेख में आयोजित RCA के चुनाव में कुल 38 मतदाता नई कार्यकारिणी का फैसला करेंगे। सरकार और संगठन स्तर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी की अगुवाई में बृजकिशोर उपाध्याय का पैनल तैयार कर निर्विरोध या आसान जीत की रणनीति बनाई गई थी। लेकिन सत्तापक्ष के अपने ही नेता-पुत्रों ने इस पर पानी फेर दिया। कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर सरकारी पैनल के खिलाफ अध्यक्ष पद पर मजबूती से डटे हुए हैं। उधर, बहरोड़ विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव ने उपाध्यक्ष और सचिव पद पर, जबकि राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी ने कोषाध्यक्ष पद पर ताल ठोककर पार्टी के रणनीतिकारों की नींद उड़ा दी है। हालांकि बगावत टालने के लिए पार्टी स्तर पर मान-मनौव्वल की जोरदार कोशिशें हुईं, जिसके चलते पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ और मंत्री मदन दिलावर के बेटे पवन दिलावर ने नाम वापस लेकर पार्टी लाइन का समर्थन किया। लेकिन धनंजय खींवसर, मोहित यादव और आशीष तिवlari के खेमे ने पीछे हटने से साफ इनकार करते हुए प्रदेशाध्यक्ष से दो टूक कह दिया कि नेता का पुत्र होना कोई अपराध नहीं है। 36 जिला संघों और 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के वोटों को साधने के लिए दोनों तरफ से रिसॉर्ट्स में बाड़ेबंदी और फोन घुमाने का दौर चरम पर पहुंच चुका है। मंगलबार सुबह 11 बजे होने वाली एजीएम के ठीक बाद 11:30 बजे से वोटिंग शुरू होगी और दोपहर बाद नतीजे आ जाएंगे। देखना दिलचस्प होगा कि आरसीए की इस सियासी पिच पर सरकार समर्थित पैनल बाजी मारता है या फिर बगावत पर उतरे नेता-पुत्र नया इतिहास रचते हैं। RCA चुनाव 6 पदों पर 12 उम्मीदवार मैदान में अध्यक्ष पद पर धनंजय सिंह खींवसर बनाम बृज किशोर उपाध्याय उपाध्यक्ष पद पर मोहित यादव बनाम रतन सिंह शेखावत सचिव पद पर मोहित यादव बनाम पिंकेश कुमार जैन संयुक्त सचिव पद पर विनोद सहारण बनाम राजेश सारस्वत कोषाध्यक्ष पद पर आशीष तिवारी बनाम विष्णु प्रकाश अग्रवाल एग्जीक्यूटिव मेंबर पद पर अरिष्ट सिंघवी बनाम धर्मवीर सिंह शेखावत बाइट - पराक्रम सिंह राठौड़, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ के बेटे बाइट - बृजकिशोर उपाध्याय, अध्यक्ष प्रत्याशी बाइट - डीडी कुमावत, भाजपा नेता बाइट - ऐके पांडेय, चुनाव अधिकारी0
0
Report
Advertisement
CM विष्णुदेव साय का बाढ़ प्रभावित बस्तर दौरा: आपदा पर जल्द मुआवजे के निर्देश
Begun, Rajasthan:रायपुर बस्तर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लौटे CM विष्णुदेव साय CM साय का बयान- बारिश से प्रदेश के 571 गांव प्रभावित 22,377 लोग बाढ़ से प्रभावित, 16 हजार लोगों का किया गया रेस्क्यू 173 राहत शिविरों के जरिए प्रभावित परिवारों को दी जा रही राहत CM ने अधिकारियों को नुकसान का तत्काल आंकलन करने दिए निर्देश RBC 6-4 के तहत प्रभावितों को जल्द मुआवजा देने के निर्देश बाढ़ से हुई क्षति का आंकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के दिए गए निर्देश.. बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री0
0
Report
गोपालगंज में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा बढ़ा
Gopalganj, Bihar:नेपाल के तराई क्षेत्र में बारिश के कारण गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। बाल्मीकि बराज से 5 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी डिस्चार्ज हुआ है, और गोपालगंज में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। निचले इलाके में पानी तेजी से फैल रहा है। सदर प्रखंड के जगिरी टोला, मलाही टोला, रामनगर, खाप मकसूदपुर में बाढ़ का पानी फैल गया है। ग्रामीण मवेशियों के साथ ऊँचे स्थलों पर शरण ले रहे हैं। गांव से दैनिक आवश्यकताओं के लिए ग्रामीण नाव से आ रहे हैं। स्थानीय देवेंद्र सिंह ने कहा कि गांव में पानी फैल गया है; नाव की व्यवस्था है, लेकिन खाने-पीने और रहने की व्यवस्था नहीं हुई है। सरकार से मांग है कि रहने-खाने की व्यवस्था करें।0
0
Report
JMM सांसद महुआ माजी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:रांची, झारखंड: JMM सांसद महुआ माजी कहती हैं, 'जैसा कि आपने देखा, चुनाव आयोग में दो सदस्यों ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर SIR मामले को लेकर आरोप लगाया कि उनकी सहमति के बिना कई फैसले लिए गए, जिससे देश की जनता को बहुत परेशानी हो रही है। हम इसका विरोध कर रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जला रहे हैं। हमारी मांग है कि उन्हें हटाया जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वे देश के करोड़ों लोगों के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते.'0
0
Report
Advertisement
गुमला में चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, 15 चांदी सिक्के समेत आभूषण बरामद
Gumla, Jharkhand:गुमला में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार। 15 चांदी के सिक्के समेत सोने-चांदी के आभूषण बरामद; पुलिस ने चोरी के सामान के साथ तीनों आरोपियों को दबोचा। गुमला - गुमला थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का त्वरित उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में इस्लामपुर चौक पंजाबी गली निवासी 26 वर्षीय शोएब अंसारी, राजा कॉलोनी निवासी आदिल अंसारी और पालकोट रोड निवासी अजीत कुमार सोनी शामिल हैं। दरअसल, 27 सितंबर को दीपनगर निवासी विमला मिंज ने गुमला थाना में घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान 15 चांदी के सिक्के, एक सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की कान की बाली, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की चेन और काले रंग का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शोएब अंसारी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। चोरी के इस मामले के उद्भेदन में थाना प्रभारी दिनेश कुमार, राकेश कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक सदन हीरो और सशस्त्र बल के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस पूरे मामले पर गुमला के एसडीपीओ सुरेश प्रसाद ने क्या कहा, सुनिए उनकी जुबानी।0
0
Report
चंदौली के रोहणा प्राथमिक विद्यालय से चोरी, रसोई का सामान फरार
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली : चंदौली.... - प्राथमिक विद्यालय की रसोई का दरवाजा तोड़कर चोरी... - गैस सिलेंडर, चूल्हा, भगोना और राशन समेत सामान पार... - करीब 10 किलो दाल और 5 लीटर तेल भी ले गए चोर... - रात करीब 1 से 2 बजे के बीच वारदात की आशंका... - صبح स्कूल पहुंचने पर चोरी की घटना का हुआ खुलासा... - चोरी हुए सामान की कीमत करीब 25 से 30 हजार रुपये... - सूचना पर 112 पुलिस टीम पहुंची, जांच में जुटी पुलिस... - ग्रामीणों की मांग—चोरों को जल्द गिरफ्तार कर हो कड़ी कार्रवाई... - नियामताबाद ब्लाक क्षेत्र के रोहणा प्राथमिक विद्यालय का पूरा मामला...0
0
Report
भाजपा: कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर भ्रम न फैलाए, तथ्यों का सम्मान करें
Barabanki, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित की गई प्रेस वार्ता, कांग्रेस भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों का सम्मान करे जिला पंचायत सभागार में आज को भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिला पंचायत प्रशासक राजरानी रावत और जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा भुल्लन ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। राजरानी रावत ने कहा कि लगातार चुनावी पराजयों के बाद कांग्रेस अपनी राजनीतिक नाकामियों को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनादेश का सम्मान और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। कांग्रेस को भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों का सम्मान करना चाहिये। वहीं जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा भुल्लन ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष को बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय तथ्यों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग के 26 सितंबर के संयुक्त बयान का हवाला देते हुए कहा कि एसआईआर समेत प्रमुख फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए थे। चुनाव आयोग ने भी अपने बयान में प्रमुख निर्णयों को सर्वसम्मति से लिया गया बताया है। भाजपा नेताओं ने आयोग की ओर से कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजे गए पत्र और फॉर्म-6 को लेकर दिए गए स्पष्टीकरण का भी उल्लेख किया। पार्टी ने कांग्रेस से संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक स्थिति पर आत्ममंथन करने की बात कही। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला महामंत्री विजय आनंद बाजपेई, सह मीडिया संयोजक चमन सिंह पटेल और वैभव मिश्रा मौजूद रहे। बाइट- राजरानी रावत, जिला पंचायत प्रशासक, बाइट- राम सिंह वर्मा भुल्लन, जिलाध्यक्ष, भाजपा。0
0
Report
Advertisement
