icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow10 Jan 2025, 03:47 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सुखनई नदी हादसे के बाद गांव पहुंचे सांसद अनुराग शर्मा, बंधाया ढांढस

Praveen BhargavPraveen BhargavFollow2m ago
Pali Pahari, Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी/मऊरानीपुर। रानीपुर क्षेत्र के देवरी सिंहपुरा में सुखनई नदी में डूबने से पांच लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की जानकारी मिलते ही झाँसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिए। घटना के बाद सांसद अनुराग शर्मा मऊरानीपुर स्थित मोर्चरी एवं पोस्टमार्टम हाउस पहुँचे। यहाँ उन्होंने मृतकों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इसके बाद सांसद देवरी सिंहपुरा गाँव पहुँचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनके दुःख में सहभागी बने। उन्होंने परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। बताया गया कि सांसद इस समय भी गाँव में मौजूद रहकर पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। पाँच लोगों की एक साथ हुई मृत्यु से ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में गहरा दुःख है। घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। सांसद अनुराग शर्मा ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
0
0
Report
Advertisement

पन्ना के चिता आंदोलन पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, राजनीति गरमाई

Panna, Madhya Pradesh:1-केन बेतवा, रूंज और मझगांय डैम के विस्थापितों द्वारा चलाये जा रहे चिता आंदोलन पर पुलिस का लाठी और कार्रवाई से प्रहार 2-आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर लापता, नेतृत्व कर रही दिव्या अहिरवार और अशोक द्विवेदी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया, जबकि हिसाबी राजपूत को छतरपुर पुलिस को सौंप दिया गया; आंदोलन स्थल छावनी में बदल गया 3-अमित भटनागर और दिव्या अहिरवार और कई अन्य के विरुद्ध पुलिस आरक्षक पर हमला करने की FIR दर्ज 4-इस सबके बावजूद आंदोलन जारी; कांग्रेसी नेता रात में गांव पहुंचे, और ग्रामीणों से कहा अब आंदोलन कांग्रेसी मिलकर आगे बढ़ाएंगे; जिले का सियासी पारा हाई 5-दिव्या के वकील ने कहा पुलिस दमनकारी चक्र चला रही है और फर्जी मुकदमा दर्ज करके आंदोलन को दबाया जा रहा है। हम न्याय की लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे।
0
0
Report

बारहा बड़ा के काछी टोला में दलदल रास्ते से विकास की उम्मीद टूटी

Narsinghpur, Madhya Pradesh: 2026 के विकसित भारत में नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा तहसील के बारहा बड़ा के काछी टोला की ये तस्वीरें सरकारी विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। यहां मुख्य सड़क से गांव को जोड़ने वाला कच्चा रास्ता दलदल में तब्दील हो चुका है। हालात ऐसे हैं कि बीमार हो या गर्भवती महिला, एंबुलेंस तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को भारी मशक्कत करनी पड़ती है। हाल ही में 35 वर्षीय सुमन बाई कुशवाहा की मौत के बाद परिजन उनका शव खटिया पर रखकर दलदल भरे रास्ते से घर ले जाने को मजबूर हुए। ग्रामीणों का आरोप है कि दो किलोमीटर की पक्की सड़क के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काटते-काटते उनके जूते घिस गए, लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी। आखिर कब इस गांव तक विकास की सड़क पहुंचेगी? बारहा बड़ा के काछी टोला की ये तस्वीरें सिर्फ एक सड़क की बदहाली नहीं, बल्कि ग्रामीणों की रोजमर्रा की परेशानी बयां कर रही हैं। बारिश में दलदल बन जाने वाले इस रास्ते पर न एंबुलेंस आसानी से पहुंच पाती है और न ही स्कूली बच्चों का आवागमन सुगम है। अब सवाल यही है कि ग्रामीणों को इस मुसीबत से राहत दिलाने के लिए जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और प्रशासन कब ठोस कदम उठाएंगे?
0
0
Report
Advertisement

इंदौर के एम व्हाय अस्पताल की ओपीडी में सांप घुसने से हलचल, वीडियो वायरल

Indore, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के ओर इंदौर संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल इंदौर शहर के एम व्हाय अस्पताल की ओपीडी में सांप घुस आया. काले रंग का सांप ओपीडी मे रेंगता रहा वही इस बीच किसी ने उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह मामल सुबह की ओपीडी का हे । सुबह 9 बजे ओपीडी खुलने का समय होता है और उसके पहले ही अस्पताल का स्टाफ भी आने लगता है। इस बीच जब कर्मचारी सफाई के लिए गए तो देखा कि ओपीडी में सांप हे मौजूद कर्मचारियों ने सांप को बाहर निकालने की कोशिश की वही मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने सांप को बाहर करने की कोशिश की। प्रदेश के इस सबसे बड़े अस्पताल का यह पहला ममला नहीं हे इसके पहले भी चूहे और बिल्ली भी अक्सर नजर आए हे एम व्हाय अस्पताल की सात मंजिला बिल्डिंग के अलावा आसपास काफी खुला हिस्सा है। ऐसे में पहले बिल्ली ओर चूहे भी यहां नजर आए हे इसके पूर्व भी चूहों ने नवजातों के अंग कुतर दिए थे नवजात के अंग कुतरने के कारण छह माह पहले सात से ज्यादा कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है। चूहों के अलावा कई बार बिल्ली भी अस्पताल के वार्डों में नजर आई है।
0
0
Report

आधार गड़बड़ी से छात्र की दाखिला प्रक्रिया रुक गया; परिवार परेशान

Satna, Madhya Pradesh:सतना। एक दस्तावेजी गलती ने जिले के कोठी वार्ड क्रमांक-2 निवासी 16 वर्षीय आशीष कुमार कोल की पढ़ाई पर ब्रेक लगा दिया है। आशीष के नाम से कथित तौर पर दो आधार कार्ड बन गए थे। बाद में दोनों आधार कार्ड निरस्त हो गए। अब आधार से जुड़ी समस्या के कारण छात्र का विद्यालय में दाखिला तक अटक गया है। बेटे की पहचान संबंधी समस्या सुलझाने के लिए पिता मनोज कोल स्थानीय कार्यालयों से लेकर जिला और प्रदेश स्तर के अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद दिल्ली तक पहुँच चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका। परिजनों के मुताबिक आशीष पढ़ाई जारी रखना चाहता है, लेकिन आधार कार्ड की स्थिति स्पष्ट नहीं होने से स्कूल की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही। ज्ञानदीप स्कूल के शिक्षक संजय सिंह ने बताया कि आशीष को 9वीं कक्षा में प्रवेश देकर एक साल का समय आधार संबंधी समस्या दूर कराने के लिए दिया गया था। अब आधार कार्ड नहीं होने के कारण उसकी अपार आईडी (APAAR ID) नहीं बन पा रही है। स्कूल के मुताबिक प्रवेश प्रक्रिया में अपार आईडी जरूरी है। मनोज कोल का कहना है कि बेटे के आधार कार्ड की समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कई कार्यालयों और अधिकारियों से संपर्क किया। स्थानीय स्तर पर समाधान नहीं होने के बाद वे दिल्ली तक गए, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। परिवार का कहना है कि दस्तावेजी प्रक्रिया में हुई गलती का खामियाजा बच्चे को अपनी पढ़ाई रोककर भुगतना पड़ रहा है।परिजनों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से आशीष के आधार से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है, ताकि उसकी पढ़ाई दोबारा शुरू हो सके। परिवार का सवाल है कि यदि दस्तावेजी प्रक्रिया में गलती हुई है तो इसकी सजा छात्र को क्यों मिले? मामला संज्ञान में आने के बाद रघुराजनगर एसडीएम एलआर जांगड़े ने संबंधित अधिकारियों से बात कर जल्द समस्या का निराकरण कराने का भरोसा दिया है। अब परिवार को उम्मीद है कि अधिकारियों के हस्तक्षेप से आशीष की आधार संबंधी समस्या दूर होगी और उसका स्कूल में दाखिला हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

घड़साना में किसान आंदोलन 21वें दिन भी जारी, बाजार बंद और भारी सुरक्षा

Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर_ श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में सिंचाई पानी सहित विभिन्न मांगों को लेकर घड़साना क्षेत्र में चल रहा किसान आंदोलन बुधवार को 21वें दिन भी जारी है। किसान अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं। बुधवार सुबह धरना स्थल पर श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों ने भाग लेकर आंदोलन की सफलता और मांगों के समाधान की कामना की। आंदोलन के तहत आज घड़साना का बाजार बंद रखने का आह्वान किया गया है। मेडिकल सेवाओं को छोड़कर अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। वहीं किसानों की ओर से आज एसडीएम कार्यालय के बाहर जन आक्रोश महासभा आयोजित की जाएगी। महासभा में बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की संभावना है। किसान सिंचाई पानी सहित अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और समाधान की मांग पर अड़े हुए हैं। महासभा को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन भी अलर्ट है तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है।
0
0
Report

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बाढ़ प्रभावित लोगों लिए रसोई संभालते दिखे: केंद्र पर निशाना

Patna, Bihar:PATNA / Sunny चुनावी रणनीति बनाने वाले पप्पू यादव अब किचन में नजर आए। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लौटने के बाद अपने आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने समर्थकों और आम लोगों के लिए खुद खाना बनाया। इस दौरान उन्होंने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। पप्पू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वे करने जा रहे हैं, लेकिन उन्हें 24 दिन बाद बाढ़ की स्थिति की याद आई है। उन्होंने कहा कि वह कल बगहा और चंपारण के इलाकों का दौरा कर लौटे हैं। वहां स्थिति बेहद खराब है। जलस्तर बढ़ने के कारण कई जगहों पर बांध टूट गए हैं और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अगर गंगा के बढ़े जलस्तर और बाढ़ के पानी की निकासी नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है और पूरा बिहार प्रभावित हो सकता है। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि असम में बाढ़ के दौरान केंद्र सरकार और उद्योगपतियों ने मदद की, लेकिन बिहार को पर्याप्त सहायता नहीं मिली। उन्होंने सवाल उठाया कि केंद्र सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार क्यों कर रही है। पूर्णिया सांसद ने बिहार में हर साल आने वाली बाढ़ को लेकर सरकार की तैयारियों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सिंचाई मंत्री समेत जिम्मेदार अधिकारियों और पदाधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। आरोप लगाया कि बाढ़ आते ही राहत और बचाव के नाम पर लूट शुरू हो जाती है。 विपक्षी दलों की बैठक पर पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस को छोड़कर सभी दलों को एक मंच पर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर ऐसी ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी, जो उनके अनुसार संविधान को कमजोर कर रही हैं。 IV: पप्पू यादव, सांसद, पूर्णिया
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top